क्राइम
अवैध संबंध की वजह से पति ने की पत्नी के आशिक की हत्या, गिरफ्तार…

जाफरपुर कलां में अवैध संबंध में महिला के पति ने गोली मारकर की थी युवक की हत्या। पुलिस ने घटना के बाद से फरार दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला पर भागकर शादी करने का
दवाब दे रहा था। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल रिक्शा बरामद कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि आरोपी दंपति की पहचान हंस नगर कॉलोनी जाफरपुर कलां निवासी दौलतराम (33) और गुडडू (30) के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी करते हैं। 8 फरवरीको जाफरपुर के गंदा नाला से बोरे में एक युवक की लाश मिली थी। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त पंडवाला कलां निवासी सोनू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह मूलत: फर्रुखाबाद का रहने वाला था और दिल्ली में मजदूरी करता था। परिचितों की तलाश के दौरान पता चलाकि उसका एक परिचित दौलतराम घटना के बाद बिना किसी को बताए परिवार सहित गायब है। दौलतराम हाथरस यूपी का रहने वाला था। पुलिस की एक टीम उसके गांव में दबिश दी, जहां पता चलाकि वह वापस दिल्ली चला गया है। पुलिस उसपर निगरानी रखते हुए 9 फरवरी को दिल्ली पहुंचते ही उसे हिरासत में ले लिया।वह हत्या की बात से इंकार करता रहा लेकिन छानबीन के दौरान पुलिस ने उसके घर के पीछे खून के धब्बा दिखा, जिसपर मिट्टी डालकर उसे छुपाने की कोशिश की गई थी। सख्ती करने पर उसने पत्नी के साथ हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि सोनू को वह 17-18 साल से जानता था। उसकी बुआ की शादी सोनू के गांव में हुई है। सोनू यहां मजदूरी करता था। सोनू का उसके घर आना जाना था। इस दौरान सोनू का उसकी पत्नी से अवैध संबंध हो गए। सोनू उसकी पत्नी पर भाग कर शादी करने का दवाब बना रहा था। उसकी पत्नी ने बच्चों को छोड़कर जाने से मना कर दिया।
घटना वाली रात सोनू शराब पीकर आया। उसके पास पिस्टल था। शादी नहीं करने पर उसने बेटे की हत्या करने की धमकी देने लगा। उसकी सोनू के साथ हाथापाई हो गई। दौलतराम ने उससे पिस्टल
छीनकर उसे गोली मार दी। सिर में गोली लगने से सोनू की मौत हो गई। दौलत राम पत्नी के साथ शव को बोरे में डालकर उसे रिक्शे पर लादकर नाले में फेंक दिया और आरोपी ने खून से सने कपड़े
को जला दिया और पिस्टल को मिट्टी गाड़ दिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पिस्टल कारतूस और अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस दौलतराम की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Breaking
क्राइम न्यूज़: टैक्सी ड्राइवर को बुर्का पहनी महिला ने किया चाकू से हमला,पुलिस के साथ भी हाथापाई
आरोपी महिला ने इस दौरान पुलिस के साथ भी बदतमीजी की. आरोपी महिला, महिला पुलिस के साथ हाथापाई करने लगी. पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर उसे गाड़ी में बैठाया और अपने साथ थाने ले गई.दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक महिला ने टैक्सी चालक पर चाकू से हमला कर दिया।आरोपी महिला ने हिजाब पहना हुआ था. आरोपी महिला विदेश की रहने वाली बताई जा रही है. पुलिस की मानें तो वो मिस्त्र की रहने वाली है वहीं घायल टैक्सी चालक को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है. बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने टैक्सी चालक पर चाकू से हमला कर दिया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी महिला ने इस दौरान पुलिस के साथ भी बदतमीजी की.आरोपी महिला ने महिला पुलिस के ऊपर पानी फेंक दिया और हाथापाई करने लगी.पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर उसे गाड़ी में बैठाया और अपने साथ थाने ले गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं घायल ड्राइवर को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. जिसका इलाज चल रहा है.जानकारी के अनुसार, महिला ने कैब ड्राइवर को रोका और जैसे ही कैब ड्राइवर ने पूछा कि आपको कहां जाना है? तो महिला ने चाकू निकालकर उसके कंधे पर वार कर दिया।
वार करने के बाद महिला भागने लगी. कैब ड्राइवर ने भागती हुई महिला को पकड़ने की कोशिश की. कैब ड्राइवर को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया. जिसके बाद पुलिस की एक टीम फौरन घटना स्थल पर पहुंच गई थी.पीड़ित कैब ड्राइवर रघुराज ने बताया, मैं गाड़ी चलाता हूं. मैंने सवारी बैठा ली. ये महिला पीछे से आई तो मैंने इससे पूछा कि क्या काम है तो इसने मुझे चाकू मारा और गायब हो गई. इसने मुझसे कुछ बात भी नहीं की. मुझे कुछ नहीं पता कि कौन है क्या करती है।
बता दें कि हिजाब विवाद को लेकर राजनीतिक बयानों के बाद अब साधु संत भी खुले रुप से मैदान में आ गए हैं. महामंडलेश्वर अतुलेशानंद सरस्वती आचार्य शेखर ने पूरे मामले को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने हिजाब पर प्रतिबंध लगाकर सभी को समान रुप से ड्रेस कोड का पालन करने की मांग उठाई है. अप्रैल महीने में होने वाली धर्म सभा में भी इस मांग को उठाने जा रहे हैं।
क्राइम
सीरियल किलर गिरफ्तार,तमिलनाडु में कर चुके 4 हत्या;जानें कैसा चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस ने तकनीक प्रेमी सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग सीरियल किलिंग के बारे में बखूबी जानता है।कन्याकुमारी के थोवाला जिले के रहने वाले 49 वर्षीय शख्स पर अंबालामुक्कू में 6 फरवरी को एक महिला की हत्या का आरोप है। पुलिस का कहना है कि आरोपी तकनीकी प्रेमी है। वह क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग सीरियल किलिंग के बारे में अच्छे से जानता है। उसे लोगों की चाकू मारकर हत्या करने में अलग ही सुकून मिलता हैइस मामले की जांच कर रही टीम ने बताया कि राजेन्द्रन का मामला उनके अब तक के अनुभव में सबसे कठिन रहा है।
तमिलनाडु में 4 हत्या कर चुका ये आरोपी जानता था कि पुलिस कैसे काम करती है।मामले से जुड़े सीनियर ऑफिसर ने बताया कि शुरुआत में तो आरोपी को पकड़ना बहुत ही मुश्किल था। कई तरीका अपनाने के बावजूद वह किलर को नहीं पकड़ सके। बाद में उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए इमोश्नल कार्ड खेला, तब जाकर वह गिरफ्त में आया।पुलिस ने किलर को मृतक महिला विनीता की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि वह महिला विधवा थी और हर महीने मात्र 8000 रुपये कमाती थी, जो कि उसके बच्चों को पालने के लिए पर्याप्त नहीं था।राजेन्द्रन को पहली बार अपनी करतूत के लिए थोड़ा पछतावा हुआ था। अधिकारी ने कहा, ‘विनीता के बारे में सुनकर उसने कहा, थप्पू सेनजितेन, सर (मैंने गलती की है)’। इसके बाद उसने अपना जुर्म कबूलना शुरु किया। जांच टीम में शामिल एसीपी प्रतापन नायर ने बताया कि राजेन्द्रन का व्यवहार मानसिक रोगियों जैसा था।
क्राइम
CG News: बाइक चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पुलिस ने चोरी की बाइक चलाने के शौकीन चोर मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया था जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बाइक चलाने का शौक है जिसकी वजह से उसने बाइक चुराई और जीपीएम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…

















You must be logged in to post a comment Login