देश - दुनिया
नदी में शव फेंकते नजर आए दो युवक, वीडियो वायरल
कोरोना की दूसरी लहर में ऐसी कई तस्वीरें आई जिसने मानवता को शर्मसार किया। कई जगह नदियों में शव उतराते नजर आए. कहा गया कि सभी शव कोरोना संक्रमित हैं और आर्थिक तंगी की वजह से अंतिम संस्कार न कर पाने की स्थिति में परिजनों ने इन्हें नदियों में प्रवाहित किया. इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा. जिसके बाद शवों के प्रवाह पर रोक लगाने के साथ ही जल पुलिस की तैनाती गई. इस बीच उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक वीडियो सामने आया है. इस वायरल वीडियो में दो युवक एक शव को पुल से राप्ती नदी में फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. शव फेंकने वाले दोनों युवकों में से एक युवक पीपीई किट पहने नजर आ रहा है.
घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के राप्ती नदी पर बने सिसई घाट पुल की बताई जा रही है. वायरल वीडियो के संदर्भ में सीएमओ डॉ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि राप्ती नदी में फेंका जा रहा शव सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ के रहने वाले प्रेम नाथ मिश्र का है. उन्होंने बताया कि 25 मई को कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल के एल टू वार्ड में भर्ती कराया गया था. 28 मई को इलाज के दौरान प्रेमनाथ मिश्र की मृत्यु हो गई थी. सीएमओ ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतक के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया था. सीएमओ ने बताया वायरल वीडियो में शव को राप्ती नदी में फेकते हुए दर्शाया गया है. इस संबंध में कोतवाली नगर में केस दर्ज करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
शव को पुल से राप्ती नदी में फेंके जाने के समय वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया है. शव फेंकने वाले दोनों युवक कौन हैं उनकी पहचान की जा रही है. उन दोनों युवकों में से एक ने पीपीई किट पहन रखी है. यह भी जांच का विषय है कि पीपीई किट पहनने वाला युवक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है या कोई और. यहां यह बात भी महत्वपूर्ण है कि कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के दाह संस्कार के लिए सरकार ने 5000 रुपए देने की व्यवस्था की है. बावजूद इसके पुल से शव को नदी में फेंका जाना एक गंभीर आपराधिक घटना मानी जा रही है.

देश
सीएनजी की कीमत में हुआ इजाफ़ा,बढ़ी इतने रुपए…

देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है. आम आदमी की जेब पर एक्स्ट्रा भार पड़ रहा है. दिल्ली में पीएनजी की कीमतें बढ़ने के 12 घंटे से भी कम समय बाद सीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. सीएनजी की कीमत में प्रति किलो 2.50 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी के दाम 71.61 रुपये हो गए हैं.
यहां जानें आपके शहर के रेट दिल्ली- 71.61 रुपये प्रति किलो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 74.17 रुपये प्रति किलो मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 78.84 रुपये प्रति किलो गुरुग्राम- 79.94 रुपये प्रति किलो रेवाड़ी- 82.07 रुपये प्रति किलो करनाल और कैथल- 80.27 प्रति किलो कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 83.40 प्रति किलो अजमेर, पाली और राजसमंद- 81.88 रुपये प्रति किलो PNG के भी बढ़े रेट इस बीच रसोई गैस के रूप में यूज होने वाली PNG भी महंगी हो गई है.
सरकार ने अब PNG के दाम में 4.25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की सप्लाई करने वाली IGL कंपनी के मुताबिक नई बढ़ोतरी 14 अप्रैल से लागू हो गई है. इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर जिले मे में गुरुवार से पीएनजी के दाम 45.96 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) हो गए हैं.
गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब इसी दाम पर PNG मिलेगी.15 दिन में तीसरी बार बढ़ोतरी बताते चलें कि करीब 15 दिनों के अंदर PNG की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है.
करीब 10 दिन पहले ही पीएनजी की कीमतों में 5.85 रुपये की वृद्धि की गई थी. इससे पहले आईजीएल 6 अप्रैल से पीएनजी को 41.50 रुपये प्रति एससीएम कीमत पर बेच रही थी.
देश - दुनिया
शहीद हुए जवान Rajasthan में हुआ अंतिम संस्कार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में चल रही मुठभेड़ के मोर्चे पर जा रही आर्मी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें राजस्थान के दो जवान शहीद हो गए। इनमें दौसा जिले रहने वाले जवान पवन सिंह गुर्जर और अलवर के हवलदार राम अवतार शामिल हैं। सेना के जवान पवन महुवा उपखंड की तालचिड़ी ग्राम पंचायत के कंचनपुर गांव के रहने वाले थे, जबकि अलवर के जवान हवलदार राम अवतार उजौली गांव कोटकासिम के। हालांकि प्रशासन को अभी तक इसकी अधिकृत सूचना नहीं मिली है, लेकिन मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार वैन पलटने से यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि शोपियां में चल रही मुठभेड़ में मोर्चा संभालने के लिए राष्ट्रीय रायफल्स 44 के जवान सेना की गाड़ी जा रहे थे। रा
हादसे के बाद घायल जवानों को तत्काल वहां के जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां कुल तीन जवानों को मृत घोषित कर दिया गया। इनमें से दो राजस्थान के थे, जबकि तीसरा जवान हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है।
मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के बडीगाम इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सुरक्षा बल अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
अफसरों ने बताया- आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया था। इस पर आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया। वहीं, 44 RR के जवान चौगाम कैंप से एक वैन से बडीगाम में मुठभेड़ स्थल की ओर जा रहे थे। तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया, जिसमें 8 जवान घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते समय दो ने दम तोड़ दिया, जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाकी 5 जवानों का शोपियां के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
देश - दुनिया
मौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
मौसम में आज आयगा बदलाव
पिछले कई दिनों से गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों के लिए अगले 48 घंटे तक राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण से आ रही नम हवा के चलते दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम में एकाएक बदलाव दक्षिणी इलाकों से आने वाली हवा के चलते देखने को मिला है। इसका असर अगले 48 घंटे तक देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दो दिन बाद स्थितियां फिर पूर्ववत हो जाएंगी और चटख धूप निकलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
दक्षिण हवाओं के साथ दौसा जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। इससे बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली है। मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो पूर्वी राजस्थान के लिए 15 अप्रैल तक लू की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में माना जा सकता है कि दो दिन तक लू से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन उसके बाद मौसम फिर से करवट लेगा और लू का असर शुरू हो जाएगा। दौसा जिलेभर में बीती रात से ही बादल छाए रहने से मौसम में नमी बनी हुई है। सुबह 10 बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
-
जॉब5 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
जॉब6 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब5 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…


















You must be logged in to post a comment Login