देश - दुनिया
नई नवेली दुल्हन की बीच सड़क पर शुरु कर दिया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

कपसेठी थाना क्षेत्र के चौकिया गांव के पास एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वाराणसी भदोही मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार से एक नई नवेली दुल्हन कार से कूदकर भागने की कोशिश कर रही थी। ये खबर तेजी से इलाके में फैल गई, किसी ने पुलिस को फोन कर दिया, इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जब इस मामले की परतें खोली तो वह दंग रह गई। दरअसल नई दुल्हन की शादी वाराणसी के एक होटल में हुई थी, ये इस महिला की पांचवी शादी थी। शादी के बाद कार में वह सुसराल जा रही थी लेकिन बीच सड़क पर ही दुल्हन ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया ।
पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि कार से कूदने वाली यह दुल्हन शादी के नाम पर लोगों से ठगी करती है, जिसका पूरा गिरोह इस ठगी में लगा हुआ है। पुलिस ने बताया कि झारखंड राज्य के धनबाद जिले निवासी सलमा खातून ने राजस्थान के जाजे कला शाहपुर के कैलाश से अपनी शादी तय की थी। तय अनुबंध के मुताबिक उसने एक मध्यस्थ के जरिए 1 लाख 70 हजार रुपए भी शादी संपन्न होने के बाद होटल में वसूल लिया था। बता दें कि महिला रांची से अकेले ही वाराणसी के एक होटल में आई थी। गुरुवार को महिला ने कैलाश के साथ विधि विधान से शादी की, होटल में शादी के बाद कार से दुल्हन बनी सलमा अपने पति और उसके परिजनों के साथ राजस्थान जाने के लिए इलाहाबाद के लिए रवाना हुई। यहां से ट्रेन से उन्हें राजस्थान जाना था। इस बीच जब वे लोग कपसेठी चौराहे पहुंचे, तो यहां चाय पीने के लिए रुके थे।
इसी बीच दुल्हन बनी सलमा टॉयलेट का बहाना करके एक मस्जिद के आड़ में गई और यहां से शोर मचा कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। इस दौरान बारातियों ने महिला को कार में बैठाने की कोशिश की, पर महिला लगातार मदद की गुहार लगाती रही। दुल्हन के चिल्लाने पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए, सभी ने मिलकर बारातियों को पुलिस के हवाले कर दिया, इसमें पंडित मुरारी लाल शर्मा दूल्हा कैलाश का बड़ा भाई रामसहाय परिजन सुरेंद्र ममेरा भाई गणपत भी शामिल है।
पुलिस की पूछताछ के बाद बारातियों ने पूरी कहानी बयां की, वहीं इस दौरान दुल्हन की मां नसीमा खातून भी शुक्रवार के दोपहर कपसेठी थाने पहुंची और पुलिस के सामने उसने शादी कर ठगी की बात कबूल की। वहीं थानाध्यक्ष के मुताबिक इस मामले में किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।


देश - दुनिया
नागालैंड मामले में 21वीं पैरा मिलिट्री फोर्स के खिलाफ FIR दर्ज

नगालैंड में शनिवार रात सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कई आम लोगों के मारे जाने के मामले में मोन ज़िले के तिज़ित पुलिस थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए 21वीं पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है. एफ़आईआर में कहा गया है कि ”चार दिसंबर को कोयले की खदानों में काम करने वाले मज़दूर एक गाड़ी में तिरु से अपने गांव ओटिंग लौट रहे थे.
तिरु और ओटिंग गांव के बीच में लॉन्गखाओ में पहुंचने पर सुरक्षा बलों ने बिना किसी उकसावे के गाड़ी पर गोलियां चला दीं जिससे ओटिंग गांव के कई लोग मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए.”
एफ़आईआर में ये भी कहा है कि “घटना के दौरान कोई पुलिस गाइड नहीं था और ना ही सुरक्षा बलों के इस अभियान में पुलिस गाइड देने के लिए पुलिस थाने से मांग की गई थी. इससे ये साफ़ है कि सुरक्षा बलों का इरादा आम लोगों को मारना और घायल करना था.”
नगालैंड के मोन ज़िले के तिरु इलाक़े में शनिवार रात सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है. ये इलाक़ा म्यांमार की सीमा के नज़दीक है.आधिकारिक रूप से अभी तक ये नहीं बताया गया है कि कितने लोगों की मौत हुई है लेकिन समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कम से कम 11 आम लोगों की मौत हुई है.
वहीं, नगा पीपल्स फ्रंट पार्टी के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री टी.आर. ज़ेलियांग के अनुसार, 13 लोगों की मौत हुई है.राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई है और जांच के लिए एक महीने का समय दिया गया है.

देश - दुनिया
लखीमपुर में गन्ना किसानों का बकाया नहीं किया भुगतान, चीनी मिल के 4 अफसरों पर FIR,गन्ना विभाग और बजाज चीनी मिल के खिलाफ खोला मोर्चा
गन्ना विभाग के अधिकारियों और बजाज ग्रुप की चीनी मिल के प्रबंधन में हो रही लापरवाही के कारण किसान परेशान हैं. किसानों को अब तक पिछले वर्ष के गन्ने का ही भुगतान नहीं हो सका है. उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही प्रदेश के सभी जिलों गन्ना किसानों को शत प्रतिशत भुगतान का निर्देश दे चुके हैं. गौरतलब है कि गन्ने का करीब 700 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है, ऐसे में किसान भड़क गए हैं और बजाज चीनी मिल प्रंबधन और गन्ना विभाग के खिलाफ धरना-प्रर्दशन का मोर्चा खोल दिया है
गन्ना विभाग के अधिकारियों और बजाज ग्रुप की चीनी मिल के प्रबंधन में हो रही लापरवाही के कारण किसान परेशान हैं. किसानों को अब तक पिछले वर्ष के गन्ने का ही भुगतान नहीं हो सका है. उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही प्रदेश के सभी जिलों गन्ना किसानों को शत प्रतिशत भुगतान का निर्देश दे चुके हैं.
पिछले दिनों हुई लखीमपुर घटना और अब गन्ने के भुगतान में देरी से किसानों के बीच काफी रोष है. गौरतलब है कि गन्ने का करीब 700 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है, ऐसे में किसान भड़क गए हैं और बजाज चीनी मिल प्रंबधन और गन्ना विभाग के खिलाफ धरना-प्रर्दशन का मोर्चा खोल दिया है.
711 करोड़ रुपए हैं बकाया : दरअसल, लखीमपुर खीरी जिलें में ही बजाज ग्रुप की 3 गोला, पलिया और खंभारखेडा समेत 3 चीनी मिलें है. जिसमें बजाज की गोला चीनी मिल पर पिछले वर्ष का ही करीब 274 करोड़, पलिया चीनी मिल पर करीब 266 करोड़ और खंभारखेडा चीनी मिल पर करीब 171 करोड़ रुपए का यानी कुल 711 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य बकाया है. मौजूदा पेराई सत्र में भी गन्ना मूल्य के सैकड़ों करोड़ रूपए का अब तक भुगतान नही किया गया है. इस कारण इस क्षेत्र के गन्ना किसानों नें पिछले वर्ष के गन्ना बकाया का भुगतान न होने तक इन चीनी मिलों को इस वर्ष अपना गन्ना न देने का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा बकाया भगुतान न हो जाने तक अपना गन्ना किसी दूसरी चीनी मिलो में भेज जाने की मांग को लेकर गन्ना विभाग के खिलाफ धरना-प्रर्दशन शुरू कर दिया है.
मजबूरी में कर रहे हैं प्रदर्शन
न्यूज 18 से बात करते हुए पलिया के बिजौरिया गांव के गन्ना किसान विक्की रूप राय बताते है कि ‘पलिया चीनी मिल पर सिर्फ हमारा ही पिछले वर्ष का 10 लाख रुपया बकाया है. हम लोगों की आर्थिक स्थित खराब हो गई है. क्योंकि हमें चीनी मिल तक अपना 50 क्विंटल गन्ना पहुंचाने के लिए भी हर बार करीब 1500 रुपए से अधिक खर्च करने पड़ते हैं. हम किसानों को कोई 1 रुपया भी उधार नही देता. हम लोग अब मजबूरन अपने बकाये पैसे के लिये धरना-प्रर्दशन कर रहे है. हम लोगों ने ये तय किया है
कि अब जब तक हमारा पिछले वर्ष का बकाया पैसा नही मिल जाता, तब तक हम इस चीनी मिल को अपना गन्ना नही देंगे. गन्ना विभाग और सरकार हमारी मदद कर हमारा गन्ना किसी दूसरी चीनी मिल में भेजे जाने की कृपा करे. वरना इस बार भी हमारे गन्ने का मूल्य ये चीनी मिल नही दे पाएगी और हम सभी किसान कर्ज में डूब जायेंगे.’
हांलाकि विधानसभा चुनाव से पहले लखीमपुर में एक बड़े स्तर पर गन्ना किसानों की नाराजगी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पलिया स्थित बजाज चीनी मिल के अधिकारियों पर FIR तो करवा दी है. लेकिन बकाया भुगतान कराने की कोई व्यवस्था नही हो पा रही है. लखीमपुर के जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल बताते है कि बजाज चीनी मिलों पर बकाये के बावजूद उन्हे गन्ना देने के अलावा किसानों के पास तत्काल कोई विकल्प मौजूद नहीं है.
क्योंकि लखीमपुर की सम्पूर्णानगर और बेलरायां जैसी सहकारी चीनी मिलों की हालत पहले ही खराब है. अन्य निजी चीनी मिलों के पास इतनी क्षमता नही है कि वे इन क्षेत्रो के किसानों के भी गन्ने की पेराई कर सके. इस कारण विरोध-प्रर्दशन करने वाले किसानों को समझाने की कोशिश की जा रही है.

देश - दुनिया
गोरखपुर: पीएम मोदी मंगलवार को देंगे 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, नौ प्रयोगशालाओं के साथ ही कुछ और विकास कार्यों का लोकार्पण

गोरखनाथ मंदिर के सभागार में रविवार सुबह मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश की पांच करोड़ जनता के सपनों को पूरा करने आ रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता को 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
खाद कारखाना, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और क्षेत्रीय मेडिकल अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) की नौ प्रयोगशालाओं के साथ ही कुछ और विकास कार्यों का लोकार्पण पीएम करेंगे। गोरखनाथ मंदिर के सभागार में रविवार सुबह मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी।
प्रधानमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश की पांच करोड़ जनता के सपनों को पूरा करने आ रहे हैं। इससे रोजगार बढ़ेगा। विकास की रफ्तार तेज होगी। स्वास्थ्य सेवाएं विश्वस्तरीय हो जाएंगी। इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।बिहार और नेपाल की बड़ी आबादी को फायदामुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की तीनों परियोजनाओं से पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार व नेपाल की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी।
रोजगार की राह खुल जाएगी। सात दिसंबर पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूरे प्रदेश के विकास के दृष्टि से महत्वपूर्ण तिथि साबित होने जा रही है। इस दिन पीएम के ऐतिहासिक स्वागत के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता और अन्य संगठन उत्साहित हैं।

-
व्यापर6 days agoइस सरकारी स्कीम में रोजाना 2 रुपए जमा करने पर मिलेगी 36000 हजार पेंशन, जानें कैसे
-
क्राइम न्यूज़5 days agoखाने में पीरियड्स का खून मिलाकर देती थी पत्नी, संक्रमण फैला तो इस तरह हुआ खुलासा
-
राजस्थान6 days agoनाबालिग उम्र से रेप करना शुरू किया और 8 साल तक करता रहा हैवानियत, पीड़िता ने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी
-
देश - दुनिया6 days agoप्रेमी जोड़े ने हाथ बांधकर चलती ट्रेन से लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत
-
देश - दुनिया6 days agoबाबा रामदेव ने बताए केवल 30 दिनों में वजन बढ़ाने के तरीके
-
जॉब4 days agoन्यायालयों में नौकरी का मौका:1255 पदों के लिए ऑनलाइन मंगाए आवेदन, 30 दिसंबर आखिरी तारीख
-
क्राइम न्यूज़6 days agoरेप का विरोध करने पर 22 साल की लड़की को अधमरा होने तक मारा… फिर उसी हालत में किया बलात्कार: ऑटो ड्राइवर वाजिद गिरफ्तार
-
देश - दुनिया6 days agoअपने प्रेमी के सामने खुद और बेटी को निर्वस्त्र करती थी मां, वीडियो कॉल पर होता था गंदा
-
जॉब7 days agoभारतीय वायुसेना में 317 पदों पर आई वैकेंसी, जानें क्या चाहिए योग्यता
-
क्राइम7 days agoशर्मनाक : देहरादून के अनाथ आश्रम में रहने वाली लड़की निकली गर्भवती































You must be logged in to post a comment Login