Tech & Auto
काम की बात: बड़े काम की होती है ये कार की रेडिएटर फ्लश, इसके फायदे जान उड़ जायेगे आपके होश…

अगर आप अपनी कार से लंबी-लंबी ट्रिप करना पसंद करते हैं, तो कार की परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए उसकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। खासतौर पर लंबे सफर पर निकलने से पहले सर्विस सेंटर पर उसकी सर्विस जरूर कराएं। इस दौरान कई लोगों को कार के इंजन के ओवरहीट होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार यह इंजन इतना गर्म हो जाता है, कि हादसा होने तक की आशंका हो जाती है। आज हम आपको रेडिएटर फ्लश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी कार को लंबी ट्रिप्स के दौरान मेंटेन कर सकेंगे।
क्या है रेडिएटर फ्लश?
कूलेंट कार इंजन को ठंडा रखकर उसे ज्यादा सक्षम बनाता है। रेडिएटर फ्लश को कूलेंट फ्लश भी कहा जाता है। दरअसल यह कार रेडिएटर साफ करने वाले केमिकल्स का मिश्रण होता है। इससे स्केलिंग और जंग हटाने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।
कार के लिए क्यों जरूरी है रेडिएटर फ्लश?
कार के इंजन की ओवरहीटिंग रेडिएटर फ्लश की पहली निशानी है। यदि कूलेंट का स्तर बरकरार है, लेकिन कार ओवरहीट हो रही है, तो समझ जाइए कि कार दूषित कूलेंट पर चल रही है। यदि कूलेंट लीक हो रहा है, तो भी आपको रेडिएटर फ्लश करवाना होगा। कोई भी लीकेज, रेडिएटर में गंदगी होने की निशानी है। कूलेंट के रंग बदलने पर रेडिएटर फ्लश करवाना जरूरी है। इसके अलावा यदि इंजन से नॉकिंग आ रही है, तो भी आपको रेडिएटर फ्लश करवाना होगा। अगर कूलेंट अपना काम ठीक से नहीं करता है, तो ओवरहीटिंग के साथ नॉकिंग भी संभव है। इंजन के आस-पास किसी गंध का होना भी अच्छी बात नहीं है। इसका मतलब होता है कि इंजन के अंदर कूलेंट लीक हो रहा है।
कैसे फायदेमंद है रेडिएटर फ्लश?
रेडिएटर फ्लश स्टेलिंग और जंग को हटाने के साथ-साथ पुराने एंटी-फ्रीज अवशेषों को भी हटाने में मदद करता है। यदि आप समय-समय पर नियमित फ्लशिंग करते हैं, तो कार का कूलिंग सिस्टम बढ़िया रहता है और इंजन को ठीक तरह ठंडा रखता है। रेडिएटर फ्लश दूषित कूलेंट में बनी झाग से भी निजात दिलाता है। दूषित कूलेंट में झाग बनने लगे तो नया कूलेंट डालने पर भी झाग बनने की आशंका रहती है। ऐसे में रेडिएटर फ्लश लाभदायक है। रेडिएटर फ्लशिंग न कराने पर वॉटर पंप का फेल होना संभव है। जब कूलेंट दूषित होता है, इसके अवशेष पंप सील पर जम जाते हैं और सीलिंग सतह को घिसने लगते हैं। वॉटर पंप बेयरिंग की जिंदगी बढ़ाने के लिए कूलिंग सिस्टम की फ्लशिंग जरूरी है।

Tech & Auto
जल्द ही लॉन्च होने वाली है OnePlus के नए फोन, इसमें मिलेगी 150W की चार्जिंग, एवं 16जीबी रैम, जाने डिटेल्स
वनप्लस एस प्रो का लाइव फोटो सामने आया है। इसमें फोन के डिजाइन के बारे में काफी कुछ पता चलता है। कंपनी का यह फोन 3 अगस्त कको लॉन्च होने वाला है। इसमें 150W की चार्जिंग और 16जीबी रैम मिलेगी।
वनप्लस (OnePlus) का नया स्मार्टफोन OnePlus Ace Pro लॉन्च होने को तैयार है। कंपनी इसे 3 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। वनप्लस के इस नए फोन को लेकर यूजर काफी एक्साइटेड हैं। फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री OnePlus 10T 5G के नाम से होगी। कुछ दिन पहले इसके ऑफिशियल रेंडर दिखाई दिए थे और अब इस फोन के लाइव फोटो भी सामने आ गए हैं।
टेक्सचर्ड डिजाइन वाला बैक पैनल
वीबो पर पोस्ट किए गए फोटो में फोन के ब्लैक कलर वेरिएंट को देखा दा सकता है। लाइव इमेज से पता चलता है कि वनप्लस Ace Pro का बैक पैनल टेक्सचर्ड डिजाइन वाला है। फोटो को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन का रियर पैनल पॉलिकार्बोनेट का है। फोन का रियर कैमरा यूनिट एज तक जाता है, लेकिन यह OnePlus 10 Pro की तरह बॉडी में मिलता नहीं है।
फोन का कैमरा मॉड्यूल ग्लॉसी डिजाइन वाला है। इसमें कंपनी तीन रियर कैमरे के साथ एक रिंग एलईडी फ्लैश देने वाली है। फोन के रियर में मिलने वाले कैमरों में एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।
मिलेंगे ये फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले देने वाली है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह वनप्लस का पहला स्मार्टफोन है, जो 16जीबी रैम के साथ आएगा। इस फोन में आपको 512जीबी तक का UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलेगा। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट देने वाली है। फोन में मिलने वाली बैटरी 4500mAh की है। इसकी खासियत है कि यह 150 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करेगा।
इसे भी पढ़िए
BIKE ANTI THEFT LOCK : अब नही चोरी होगी आपकी बाइक, घर लाये सबसे कम दाम में ये लॉक डिवाइस…
LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
Tech & Auto
लॉन्च हुई ’86-इंच की ये दमदार स्मार्टटीवी Huawei S86 Pro, इसमें मिलेगा दमदार साउंड, जाने क्या है इसकी कीमत
कीमत की बात की जाए तो Huawei S86 Pro 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन की कीमत 13,999 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1,64,929 रुपये है।
इस हफ्ते Huawei ने कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ प्रोडक्ट की एक सीरीज जारी की है। चीनी टेक पावरहाउस ने Huawei S86 Pro स्मार्ट स्क्रीन के साथ रिलीज के अपने लाइनअप में शामिल किया है। Huawei S86 Pro, Huawei के HarmonyOS 3.0 पर काम करेगा। आइए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Huawei S86 Pro की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात की जाए तो Huawei S86 Pro 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन की कीमत 13,999 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1,64,929 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो हुवावे एस86 प्रो पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। हालांकि इसकी वास्तविक रिलीज की तारीख 3 अगस्त है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Huawei S86 Pro में एक विशाल 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन मिलती है। इसमें देखने और सुनने का शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए Honghu इमेज क्वालिटी इंजन, स्विफ्ट क्लियर और स्मूथ टेक्नोलॉजी आदि दिए गए हैं। पेटेंट वाले स्पीकर के साथ दो ट्वीटर और चार 10W यूनिट स्मार्ट स्क्रीन के लिए एक पावरफुल ऑडियो आउटपुट प्रदान करते हैं।
Huawei S86 Pro में ब्रिलियंट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कलर परफॉर्मेंस की क्वालिटी में सुधार करने के लिए DCI-P3 कलर गेमुट को कस्टमाइज करती है। इसमें 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट, HDR विविड, क्लियर इमेज प्रोसेसिंग और डायनेमिक कंट्रास्ट एन्हांसमेंट शामिल है। Huawei S86 Pro में 1.6L साउंड कैविटी और 75Hz लो-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर दिया गया है। ऑडियो आउटपुट को वायरलेस तरीके से कनेक्टेड एक्सटर्नल 4 साउंड एक्स स्पीकर्स के साथ बढ़ा सकते हैं।
हुवावे एस86 प्रो एक इमर्सिव 5.1 डिस्ट्रीब्यूटिड होम थिएटर एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। Huawei स्मार्ट स्क्रीन S86 Pro को ऑपरेट करने के लिए आप अपने स्मार्टफोन या इसके टच रिमोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्ट स्क्रीन एक मल्टीपल गैजेट है और ड्यूल इस्तेमाल को कस्टमाइज करता है। ब्राउज करते हुए भी आप स्मार्ट स्क्रीन पर कंटेंट ओपन करने के लिए सुपर डेस्कटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़िए
LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
मोबाइल गेम PUBG के बाद सरकारी आदेश द्वारा BGMI हुआ ब्लॉक, अब प्ले स्टोर से हुआ गायब
Tech & Auto
मोबाइल गेम PUBG के बाद सरकारी आदेश द्वारा BGMI हुआ ब्लॉक, अब प्ले स्टोर से हुआ गायब
PUBG मोबाइल के अल्टरनेटिव BGMI को सरकारी आदेश के बाद भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। इस गेम को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। ये अब गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है।
PUBG Mobile के अल्टरनेटिव BGMI को सरकारी आदेश के बाद भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। इस गेम को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। ये अब गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है।
Krafton के PUBG Mobile अल्टरनेटिव यानी Battlegrounds Mobile India (BGMI) को भारत में गुरुवार शाम को अचानक ही ब्लॉक कर दिया गया। ये बैटल रॉयल गेम अब गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। गौर करने वाली बात ये है कि Krafton द्वारा डेवलप किया गया दूसरा गेम PUBG New State अभी भी देश में उपलब्ध है।
ऐपल की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन, गूगल ने कहा है कि ऐसा सरकारी आदेश के बाद किया गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऑर्डर मिलने के बाद ऐप को ब्लॉक किया गया और डेवलपर को इसकी जानकारी दे दी गई। ऐप को अब गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया है।
BGMI डेवलपर फिलहाल गेम को वापस प्ले स्टोर में उपलब्ध कराने के लिए सरकार के साथ काम कर रहा है। Krafton ने इंडिया टुडे से कहा कि गेम को प्ले स्टोर से हटाने की वजह फिलहाल उसे मालूम नहीं है।
अब सवाल ये है कि क्या BGMI प्ले स्टोर पर वापसी करेगा या इसे बैन परमानेंट होगा। फिलहाल ये गेम परमानेंटली बैन नहीं हुआ है। साथ ही प्ले स्टोर से गेम को हटाए जाने की वजह खुद डेवलपर को भी नहीं मालूम है। ऐसे में कयास लगाए जा सकते हैं कि संभवत: गेम ने किसी नियम का उल्लंघन किया होगा। गूगल पहले भी कई ऐप्स को बैन करता रहा है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने अभी तक Krafton की क्वेरी का जवाब नहीं दिया है।
फिलहाल, PUBG Mobile का अल्टरनेटिव BGMI गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, जिनके पास गेम पहले से ही मौजूद है। वो इसे खेल सकते हैं। फिलहाल ये देखना दिलचस्प होगा कि ये गेम स्टोर्स पर कब वापसी करता है।
इसे भी पढ़िए
उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
PM Kisan : इन किसानो को लौटानी पड़ सकती है इस योजना की रकम, देखे लिस्ट कही आपका भी नाम तो नही शामिल
-
Tech & Auto4 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto4 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
3 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर5 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब4 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto4 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
व्यापर4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
2 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब3 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता



































You must be logged in to post a comment Login