Connect with us

VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार सफलता के राह में बाधा बनती है बेडरूम में रखी ये वस्तुए, आज ही फेके इन्हें घर के बहार…

Published

on

 

Vastu Shastra in Hindi : जीवन में तरक्की और खुशहाली हर कोई चाहता है। इसके लिए हर कोई तरह-तरह के उपाय भी करता है, ताकि परिवार में सुख- शांति बनी रहे। लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ लोग को कम मेहनत के बाद ही सफलता मिल जाती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। तरक्की और सफलता में रूकावट का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में यदि आप वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में रखी कुछ चीजों पर ध्यान होगा। वही वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा का अभाव हो तो आपके मन तथा जीवन पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है। वहीं गलत वास्तु तरक्की में बाधा बनती है।

चलिए जानते हैं बेडरूम में कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए…

कुछ लोग बेडरूम में अपने सिरहाने के पास टेबल पर पानी का जग या बॉटल रख कर सोते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी अपने बेडरूम में सिरहाने पर पानी का गिलास या जग रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है और तरक्की रुक जाती है। यदि आपके बेडरूम में बेड का स्थान दरवाजे के ठीक सामने है, तो उसका भी स्थान बदल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के सामने पलंग रखना सही नहीं माना जाता है।आप बेडरूम में बेड को दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार, बेड के सामने आईना भी नहीं होना चाहिए। यदि बेड के सामने आईना लगा है तो उसे रात में कपड़े से ढककर सोना चाहिए। क्योंकि रात में सोते समय आईने में आपके शरीर के अंग दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता। इससे जीवन में नकारात्मकता आती है। इसके अलावा कभी भी अपने बेडरूम में किसी भी देवी-देवता या धार्मिक चीजों का चित्र नहीं लगाना चाहिए। इसे भी शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम या घर के किसी भी दरवाजे को खोलते या बंद करते समय आवाज भी नहीं आनी चाहिए।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

यहां श्रम विभाग में बिना परीक्षा अधिकारी के पदों पर होगी भर्ती, जल्द करे आवेदन ये रही शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग के लिए इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर और असिस्टेंट सर्जन के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों  के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 12 अगस्त से शुरू होगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://mppsc.mp.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (MPPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक MPPSC Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (MPPSC Recruitment 2022) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (MPPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 74 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 12 अगस्त
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 11 सितंबर

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 74

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास MBBS की डिग्री या समकक्ष (भारतीय चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत उम्मीदवार) योग्यता होनी चाहिए.

आयुसीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 से 40 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.

आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रु. 500 रुपये और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है.

Continue Reading

Lifestyle

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिये रामबाण इलाज है ये हरी सब्जियां का सेवन

Published

on

 

Diabetes Diet:डायबिटीज मरीजों में इंसुलिन बढ़ाने में कारगर हैं ये 3 हरी सब्जियां , ब्लड शुगर को भी रखती हैं काबू

 

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट में ऐसे फूड्स का सेवन करना जरूरी है जो बॉडी में नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करें।

एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता, इस बीमारी को सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। तनाव, खराब खान-पान और बिगड़ता लाइफस्टाइल इस बीमारी के पनपने की मुख्य वजह है। भारत में डायबिटीज के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।

आईडीएफ (IDF) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 7.4 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं, इसीलिए भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है। माना जा रहा है कि 2045 तक डायबिटीज पीड़ितों की संख्या साढ़े 12 करोड़ पहुंच सकती है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें पैंक्रियाज इंसुलिन का कम उत्पादन करता है या फिर इंसुलिन नहीं बनाता जिसकी वजह से ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है।

डायबिटीज बढ़ने ने बॉडी के जरूरी अंगों जैसे दिल, किडनी और लंग्स को नुकसान पहुंच सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट पर कंट्रोल करना जरूरी है। डाइट में ऐसे फूड्स का सेवन करना जरूरी है जो बॉडी में नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करें। कुछ सब्जियां ऐसी है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करती हैं। आइए जानते हैं कि कुछ असरदार सब्जियों के बारे में जो बॉडी में नेचुरल इंसुलिन का काम करती हैं।

ये हरी सब्जियां इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने में करती हैं मदद
गाजर:

गाजर भले ही स्वाद में मीठी होती है लेकिन इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। डायबिटीज से पीड़ित मरीज अपनी डाइट में गाजर को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा गाजर में बहुत सारे फाइबर और पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने में भी मदद करते हैं। डायबिटीज से पीड़ित मरीज दिन में 2 से 3 गाजर खा सकते हैं बॉडी में नैचुरल इंसुलिन की तरह काम करेगी।

पत्ता गोभी:

डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए पत्ता गोभी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार पत्ता गोभी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। इसलिए पत्ता गोभी के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा पत्ता गोभी में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी होते है जो कि डायबिटीज मरीजों के लिए दवा का काम करते हैं और इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ाते हैं।

करेला खाएं:

कड़वा करेला शुगर को कंट्रोल करने में बेहद असरदार साबित होता है। करेला में चारैनटिन, विसीन और एक पॉलीपेप्टाइड-पी जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो डाय‍बिटीज को कंट्रोल करने में असरदार है। डायबिटीज के मरीज करेले का इस्तेमाल उसकी सब्जी बनाकर और जूस बनाकर कर सकते हैं।

पालक:

पालक एक ऐसी सब्जी है जिसमें कार्बोहायड्रेट और कैलोरी की मात्रा कम पायी जाती है। इसलिए डायबिटीज मरीजों के लिए पालक का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। बता दें कि पालक खाने से न केवल ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है बल्कि यह डायबिटीज से पीड़ित मरीजों में इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ाता है। इसके अलावा पालक खाने से वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

 

इसे भी पढिये

इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

सुबह जल्दी उठने से मिलते है ये चमत्कारी फायदे, जानिए

LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

 

Continue Reading

Swapna Shastra: इस दिन आपको भी सपने में दिखते है सर्प, तो जाने क्या है ये शुभ या अशुभ?

Published

on

 

शरीर विज्ञान के अनुसार दैनिक जीवन की अतृप्त इच्छाएं स्वप्न रूप में उसकी पूर्ति का आभास कराती हैं। शास्त्रानुसार ब्रहम काल में देखे गए सपने दस दिन में फलित होते हैं जबकि रात्रि के प्रथम पहर का स्वप्न एक वर्ष के बाद और रात के दूसरे पहर में आए सपने छः महीने में साकार होते हैं। तृतीय प्रहर का सपना तीन मास बाद और अंतिम पहर वाला एक मास में सच होता है। दिन में देखे सपने अविश्वसनीय होते हैं। परंपरानुसार शुभ सपने बताने नहीं चाहिए और बुरे सपनों की चर्चा करनी चाहिए।

कुछ सपने अवचेतन मन का परिणाम होते हैं। कुछ दिवंगत आत्माओं की भविष्यवाणी,शुभ अथवा अशुभ संकेत होते हैं। विषेशतः पितृपक्ष में मृतात्माओं का सपनों में बार बार दिखना बड़ा आम है। वे अक्सर कुछ मांगती दिखती हैं और किसी जीवित को वह वस्तु दे देने से वे तृप्त प्रतीत होती हैं तथा कई बार उस वस्तु के साथ आशीर्वाद देती भी दिखती हैं। कभी कभी वे किसी अनिष्ट का संकेत और उससे बचने के उपाय भी बता देती हैं। ऐसा अक्सर हमने अपने प्रोफशनल करियर में कई लोगों के अनुभव सुने हैं जो कपोल कल्पित नहीं अपितु साकार होते दिखे हैं।ज्योतिश शास्त्र स्वप्नों के विषय में बहुत स्पष्ट है। चंद्रमा मनसो जातक। सपनों की दुनिया मन से गहरी जुड़ी है। जिनकी कुंडली में चंद्र आठवीं अर्थात बृश्चिक राशि में नीच होता है,उन्हें अक्सर नींद कम आती है या सपने अस्पष्ट होते हैं। चंद्रमा के साथ बुध या केतु हो तो भी वे दिन में भी सपने देखते हैं और वे निरर्थक होते है। चंद्रमा-राहू का संगम भी मन विचलित रखता है।

स्वप्न बहुत आते हैं,याद तक नहीं रहते।

कालसर्प दोष से ग्रस्त व्यक्ति अक्सर सपनों में सांप,पहाड़,नदियां,समुद्र देखते हैं। वे कई बार खुद को आसमान में उड़ते या ऊपर से नीचे गिरते देखते हैं। जिनकी कुंडली में गजकेसरी योग हो उनके सपने अक्सर सटीक भविष्यवाणी का काम करते हैं। श्रावण मास में सापों के दर्शन को भगवान शिव के साथ जोड़कर देखा जाता है।

सपने में सांप दिखना शुभ है अशुभ
हर सपना कुछ कहता है,कोई न कोई मतलब जरूर होता है अक्सर लोग सपने में कोई ऐसी चीज देख लेते हैं जिसे देखकर डर से नींद खुल जाती है जिसके बाद मन में यही ख्याल आता है कि देखी गई वह चीज शुभ है या अशुभ कई बार लोगों को सपने में सांप नजर आता है और इसका भी एक विशेष मतलब होता है

हिन्दू धर्म में सांप पूजनीय माना जाता है हमारे शास्त्रों में भी सांप का वर्णन कई जगह मिलता है। सांप कहीं देवता का प्रतीक है,तो कहीं मृत्यु का ।चूंकि सांप हमारे जीवन से कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है इसलिए हमे सांप कभी भी सपने में दिखाई दे सकते हैं। मनुष्य को सांप का सपना आना स्वाभाविक है ऐसे में चलिए जानते हैं कि सपने में सांप का दिखना क्या संकेत देता है।

सांप को शिवलिंग से लिपटा हुआ देखना – आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूर्ण होने वाली है। आपको भगवान महादेव का आशीर्वाद मिलने वाला है। ऐसा सपना आने पर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं ।

बहुत सारे सांप देखना – आप पर कोई संकट आने वाला है।

सांप को मार देते हो- आप अपने आने वाले संकट पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।

सपने में सांप के दांत- आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने वाला है।

मरा हुआ सांप- आगे आने वाला समय आपका अच्छा रहेगा।सुनहरा सांप- आपकी किस्मत खुलने वाली है।

बार-बार सांप दिखाई दे – आपको पितृदोष हो सकता है।

फन उठाए दिखे – संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं।

सफेद सांप – शुभ माना जाता है।

मृत्यु सांप के काटने से- इसका मतलब आपको दीर्घायु की प्राप्ति होगी।सांप को पकड़ना- आपको धन संपत्ति मिलेगी और परेशानियां दूर हो जाएंगी। अच्छा संकेत है।

सांप व नेवले की लड़ाई देखना- आप भविष्य में किसी कानूनी मामले में पड़ सकते हैं। कोर्ट से जल्द ही आपको कोई नोटिस आ सकता है।

सांप का काटना- किसी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है। ये चाहे आपके स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो या फिर नौकरी, व्यवसाय से जुड़ी समस्या। आपको भविष्य में कोई न कोई समस्या जरूर झेलनी पड़ सकती है।

सांप को बिल में जाते देखना- आने वाले समय में आपको धन संपत्ति मिलेगी।

सांप को हमला करते देखना- आने वाला समय आपके लिए काफी कठिन होने वाला है आपके जीवन में कई कठिनाइयां रहेंगी जिनका आपको सामना करना पड़ेगा।

सांप के बच्चे का दिखाई देना- जीवन में कोई बड़ा खतरा आने वाला है सचेत हो जाएं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 days ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़5 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़1 week ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

  • देश4 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • व्यापर2 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • 5 days ago

    मारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु

  • Tech & Auto2 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • 5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto1 day ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • Tech & Auto1 day ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • जॉब4 days ago

    इन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता

  • व्यापर1 day ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम