ज्योतिष
शुक्र प्रदोष व्रत –
यदि आप सभी वित्तीय समस्याओं से दूर रखना चाहते हैं तो आपको शुक्र प्रदोष व्रत का पालन करना चाहिए। इस व्रत का पालन करने से व्यक्ति सभी प्रकार क आर्थिक एवं शारीरिक कष्ट से मुक्त हो सकता है।
यह माना जाता है कि मोक्ष का मार्ग केवल भगवान शिव की पूजा से प्राप्त किया जा सकता है। आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने वाले लोगों को हमेशा शुक्र प्रदोष व्रत का पालन करना चाहिए।
शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व
अगर शुक्र आपके विवाह में अनुकूल नहीं है, तो एक गुलाबी धागे का उपयोग करके 11 लाल गुलाब की एक माला बनाऐं और फिर इसे भगवान के सामने रखें व ‘ओम नमः शिवाय’ का 27 बार जाप करें।
अगर आपको आँखों की समस्या है या आपको त्वचा की समस्या है तो गंगाजल को सफेद चंदन में मिलाकर पेस्ट बना लें और उसी पेस्ट को शिवलिंग पर लगाएं।
पूजा विधि
शुक्र प्रदोष व्रत में, पीतल के गिलास में, पानी भरकर उसमें थोड़ी चीनी मिलाकर सूर्य देव को चढ़ाएं।
“ओम नमः शिवाय’’ का जाप करें और शिवलिंग को पंचामृत (पांच चीजों से बने मिश्रण- दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) भी चढ़ाएं। उसके बाद शिवलिंग पर सादा पानी चढ़ाऐं, रोली, मोली व चावल लगाऐं व धूप और दीया अर्पित करें। साबुत चावल और दूध में चीनी का उपयोग करके मिठाई बनाएं और शिव को फल चढ़ाएं। उसी स्थान पर चटाई पर बैठें और “ओम नमः शिवाय” का 108 बार जाप करें।
शुक्र प्रदोष व्रत के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां
शुक्र प्रदोष व्रत के लिए आवश्यक विभिन्न सावधानियां निम्न हैं –
सभी महिलाएं जो आपके घर आई हैं, उन्हें मिठाई खिलाऐं और पानी पिलाएं।
स्थान को साफ करने के बाद ही पूजा करें।
कोई भी ऐसा कपड़ा न पहनें जो गहरे काले धागे से बना हो।
व्रत के दौरान बुरी बातों को सोचने से दूर रखें।
शुक्र प्रदोष व्रत की कथा सुने अथवा सुनायें। कथा समाप्ति के बाद हवन सामग्री मिलाकर 11 या 21 या 108 बार “ऊँ ह्रीं क्लीं नम: शिवाय स्वाहा ” मंत्र से आहुति दें। उसके बाद शिव जी की आरती करें। उपस्थित जनों को आरती दें। सभी को प्रसाद वितरित करें । उसके बाद भोजन करें। भोजन में केवल मीठी सामग्रियों का उपयोग करें।


ज्योतिष
Chanakya Niti: इन चीजों को अपनाने में संकोच नहीं करना चाहिए, चमका सकते है आपका भविष्य
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसे ही लोग औऱ चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें चयन हमें गुणों के आधार पर करना चाहिए न कि उसकी परिस्थिति को देखकर.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धि के बलबूते अपनी अलग ही पहचान बनाई है. चाणक्य का ज्ञान लोगों को सफलता के रास्ते पर ले जाता है. मनुष्य का स्वभाव और उसके गुण उसे अच्छा औऱ बुरा बनाते हैं. निर्धन हो या धनवान अगर व्यक्ति के गुण अच्छे हो तो हर जगह सम्मानीय होता है.
चाणक्य नीति में कुछ ऐसे ही लोग और चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें चयन हमें गुणों के आधार पर करना चाहिए न कि उसकी परिस्थिति को देखकर. चाणक्य ने अपने एक श्लोक के जरिए बताया है कि गंदगी से भी हमें कौन सी चीजें उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए.
विषादप्यमृतं ग्राह्यममेध्यादपि काञ्चनम् ।
रनीचादप्युत्तमां विद्यांस्त्रीरत्नं दुष्कुलादपि ।।
चाणक्य ने श्लोक में बताया है कि व्यक्ति को अमृत से भी जहर निकाल लेना चाहिए यानी कि बुराई में भी अच्छाई ढ़ंढने का प्रयास करें. इससे आपकी सोच में सकारात्मकता आएगी और हर परिस्थिति से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी.
चाणक्य कहते हैं कि सोना अगर गंदगी में भी पड़ा हो तो उसे उठाने में कतई ना हिचकें. सोना की चमक सदा बरकरार रहती है इसे साफ कर दोबारा उपयोग में ले सकते हैं.
चाणक्य के अनुसार निम्न वर्ग में पैदा होने वाले इंसान से ज्ञान ग्रहण करने से कभी पीछे न हटें. बुद्धिमान व्यक्ति की जाति और धर्म न देखें. ज्ञान जहां से प्राप्त हो ले लेना चाहिए.
सत्कुले योजयेत्कन्यां पुत्रं विद्यासु योजतेत् ।
व्यसने योजयेच्छत्रुं मित्रं धर्मे नियोजयेत् ।।
चाणक्य ने इस श्लोक में बताया है कि एक गुणी कन्या का सदा सम्मान करें. दुष्ट परिवार में जन्मी कन्या की परिस्थिति नहीं उसके गुण देखना चाहिए. ऐसे कन्या को अपनाने में कोई दोष नहीं. कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता. बेहतर होगा उसमें बुराईंया ढ़ूंढ़ने की बजाय अच्छाईंया खोजें.
वहीं अपनी संतान को सदा श्रेष्ठ शिक्षा दें. मित्रों को धर्म कर्म के कार्य करने के लिए प्रेरित करं. ऐसा करने वालों को सफलता जरूर मिलती है.
इसे भी पढ़े
Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री,सब्सिडी के साथ मिल रहा है ये चूल्हा…
अगर खाने में मिर्च ज्यादा हो जाये अपनाये ये आसान से टिप्स
Vaastu Shaastra: घर पर भूलकर भी न लगाये भगवान शिव की ऐसे फोटो, वरना घरो में हो सकते है कलेश..
ज्योतिष
Vaastu Shaastra: घर पर भूलकर भी न लगाये भगवान शिव की ऐसे फोटो, वरना घरो में हो सकते है कलेश..

Vastu Shastra: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति का सबसे सही समय है। भोले के भक्त इस मौके पर अपने आराध्य की तस्वीर और मूर्ति घर में लाते हैं और स्थापित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव की तस्वीर घर में लाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में भगवान शिव की तस्वीर का महत्व और उसे लगाने की सही जगह और नियम।
सावन में भोले की तस्वीर
इस दिशा में लगाएं शिव की तस्वीर
लेकिन सवाल यह है कि घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगाएं? तो आपको बता दें कि उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है और इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल, यानी कैलाश पर्वत है। इसीलिये घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिये उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
भूलकर भी ना लगाएं ऐसी तस्वीर
उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो। इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा
सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हों। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हों या अपना रौद्र रूप धारण किये हों। यह घर की सुख-शांति के लिये ठीक नहीं है।
इसे भी पढ़िये :-
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट,जानें लेटेस्ट रेट
ज्योतिष
नाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति
Nag panchami 2022 Rahu-ketu Upay: 2 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार है. जानते हैं राहु-केतु के पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए इस दिन क्या उपाय करें.
Nag panchami 2022 Rahu-Ketu: 2 अगस्त 2022 को नाग पंचमी (Nag panchami 2022 date) का त्योहार है. सनातन धर्म में नाग देवता को पूजनीय माना गया है. जहां नाग देवता शंकर जी के गले की शोभा बढ़ाते हैं तो वहीं गणेश जी जनेऊ के रूप में इन्हें धारण किया हुआ है. भगवान विष्णु तो शेषनाग की शैय्या पर विराजमान हैं.
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने से अपार धन और मनोवांछित फल का वरदान मिलता है. नाग पंचमी के अवसर पर की जाने वाली पूजा से कालसर्प दोष से मुक्ति और पाप ग्रह माने गए राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम किए जा सकता है. आइए जानते हैं राहु-केतु (Rahu ketu upay) के पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए इस दिन क्या उपाय करें.
नाग पचंमी पर राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय:
नाग पंचमी पर एक बड़ी सी रस्सी में सात गांठें लगां लें. इसे नाग देवता का प्रतिकात्मक रूप मानकर आसन पर पूजा स्थान पर स्थिपित करें.
अब कच्चा दूध, फूल, बताशे अर्पित करें और गुग्गल की धूप जलाएं
राहु के “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र ,केतु के “ॐ कें केतवे नमः” मंत्र का जाप करें.
मंत्र का जाप करते हुए अब एक-एक कर रस्सी की गांठें खोलते जाएं. फिर इस रस्सी को नदी में प्रवाहित कर दें.
राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से पीड़ित जातक इस दिन नवनाग स्तोत्र का पाठ करें. साथ ही इन पाप ग्रहों की शुभता पाने के लिए हाथ की मध्यमा उंगली में चांदी के नाग-नागिन की अंगूठी धारण कर सकते हैं. इसके लिए जानकार की सलाह जरूर लें.
सर्प भय से मुक्ति पाने के उपाय:
नाग पंचमी पर चांदी के दो सर्प और एक स्वस्तिक की पूजा करें.
एक थाल में नाग और दूसरे में स्वास्तिक रखें. नागों को कच्चा दूध और स्वस्तिक को बेलपत्र अर्पित करें.
भगवान शिव और नाग देवता का ध्यान करते हुए “ॐ नागेन्द्रहाराय नमः” का जाप करें.
अब नाग देवता को शिवलिंग पर अर्पित करें और स्वस्तिक को गले में धारण कर लें. इससे सर्प भय से छुटकारा मिलेगा.
-
6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto7 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto7 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर7 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
जॉब7 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
6 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब7 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
-
5 days agoइस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
देश4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी






























You must be logged in to post a comment Login