छत्तीसगढ़
ब्यौहारी में कर रहा था गांजे का व्यापार,पांच वर्षो से 4 किलो 400 ग्राम गांजा गिरफ्तार

बीते 9 माह में जिले में तीन करोड़ 60 लाख से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।नशे के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई जारी है। ताजा घटनाक्रम में ब्यौहारी पुलिस ने 4 किलो 400 ग्राम कीमत करीब 44 हजार रुपए के गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराने की दुकान से पांच वर्षों से गांजे का व्यापार कर रहा था।
21 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बराछ पूरन टोला में सुनील पटेल पिता रामनरेश पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी बराछ अपनी किराने की दुकान में मादक पदार्थ गांजा ग्राहकों को बेचने के लिए भारी मात्रा में रखा है। कार्रवाई के लिए तत्काल टीम रवाना की गई। ग्राम बराछ मेंं दुकान दबिश देने पर सुनील पटेल भागने लगा।
पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसके पकड़ लिया। दुकान की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग की बोरी में 4 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 44 हजार रुपए मिला। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह करीब 5 वर्ष से अपनी किराना दुकान मे गांजा रखकर ग्राहकों को बेचता है। गांजा लाकर एक व्यक्ति आकर चोरी छुपे दे जाता है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है।
एक में वर्ष 23 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त
जिले में नशे के खिलाफ इस वर्ष बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी की अगुवाई में जनवरी से अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस के 77 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वहीं 23 क्विंटल से अधिक गांजा, 3000 नग कोरेक्स ऑनरेक्स कफ सिरप, 392 नग नशीले इंजेक्शन 1205 नशीले टैबेलेट सहित कुल 3 करोड़ 60 लाख से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। 100 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा जिले के बाहर के नशीले पदार्थों के व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।


छत्तीसगढ़
25 अक्टूबर को प्रदेश के लगभग 7 हजार से अधिक प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे , लाखों बच्चो की पढ़ाई प्रभावित

छत्तीसगढ़ के सभी प्राइवेट स्कूल 25 अक्टूबर को बंद रहेंगे:-
छत्तीसगढ़ के सभी प्राइवेट स्कूल 25 अक्टूबर को बंद रहेंगे। इसे लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने एलान किया है कि सोमवार को प्रदेश स्तर पर हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। रायपुर के बूढ़ापारा के धरना स्थल पर जमा होकर स्कूल एसोसिएशन के लोग सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे। एसोसिएशन के इस फैसले की वजह से प्रदेश के लगभग 7 हजार से अधिक स्कूल बंद रहेंगे।
इन सभी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 16 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि सरकार लगातार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है। कई स्तर पर स्कूल के लोगों ने अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रखा मगर हमारी एक नहीं सुनी गई। अब प्रदेश के संगठन ने ये फैसला लिया है। 25 अक्टूबर को सभी स्कूलों में ताले लगे होंगे। टीचिंग स्टाफ, नॉन टीचिंग स्टाफ सभी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल का प्रमुख कारण RTE, राइट टू एजुकेशन के तहत प्राइवेट स्कूलों को मिलने वाला पैसा है। पिछले कई महीने से करीब 106 करोड़ रुपए सभी स्कूलों के बकाया है, जो सरकार ने अब तक नहीं दिए हैं।
स्कूल संचालकों की मांग :-
- 2020-2021 की RTE की प्रतिपूर्ति राशि अशासकीय विद्यालयों को अविलंब प्रदान की जाए ।
- 16 महीनो तक स्कूल बसों का संचालन बंद रहा, अत: अप्रैल 2020 से जुलाई 2021 (16 महीने) प्रदेश की सभी स्कूल बसों का रोड टैक्स माफ किया जाए।
- नवीन मान्यता, मान्यता नवीनीकरण पर स्कूल शिक्षा विभाग अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। पूरे प्रदेश में मान्यता की प्रक्रिया 2 से 3 वर्ष विलंब से चल रही है।
- कोरोना संक्रमण के दौरान प्रदेश के सभी अशासकीय विद्यालयों का स्कूल शिक्षा विभाग ने निरीक्षण किया था, अलग-अलग जिलों में कमियां बता कर अशासकीय विद्यालयों को परेशान किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़
अब मोबाइल पर दिखेगा स्टोर में ,कितना स्टॉक है ! स्टॉक कम होगा वहां वैक्सीन भेज दी जाएगी
अब मोबाइल पर दिखेगा स्टोर में कितना स्टॉक है स्टॉक कम होगा वहां वैक्सीन भेज दी जाएगी
राजधानी रायपुर समेत जिले में कोरोना सहित सभी तरह के टीकों की सप्लाई और स्टाक की आनलाइन एंट्री की जाएगी। इसके लिए सभी जगहों पर वैक्सीन के स्टॉक का हिसाब रखने वाले कोल्ड चेन प्वाइंट हैंडलर को मोबाइल सेट दिए गए हैं।
अब उनके मोबाइल पर दिखेगा कि किस स्टोर में कितना स्टॉक है। जहां स्टॉक कम होगा वहां वैक्सीन भेज दी जाएगी। इससे सेंटरों में भेजने में दिक्कत नहीं होगी।
रायपुर जिले में 14 कोल्ड चेन प्वाइंट हैं, जिसके जरिए सभी टीका केंद्रों, प्राथमिक और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में टीके का वितरण किया जाता है। कोल्ड चेन प्वाइंट यानी छोटे स्टोर में टीका खत्म होने पर वहां से जिन सेंटरों में वैक्सीन सप्लाई की जाती है वहां टीकाकरण प्रभावित होता है। इसलिए इस तरह की व्यवस्था बनाई गई है। 14 कोल्ड चेन प्वाइंट आपस में भी एक दूसरे का स्टाक देख सकेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी जगह से टीके मंगवाए जा सकें। इसके जरिए मोबाइल एप में सभी तरह के टीकों की एंट्री होगी।

छत्तीसगढ़
बंदर के डर से भाग रही थी 5 साल की बच्ची, कुएं में जा गिरी बच्ची की मौत
बंदर के डर से भाग रही थी 5 साल की बच्ची, कुएं में जा गिरी बच्ची की मौत
गली में खेल रही 5 साल की बच्ची बंदर के डर से भागते हुए कुएं में जा गिरी और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पलारी पुलिस ने बताया ग्राम टीपावन निवासी 5 साल की लविशा मानिकपुरी पिता दिनेश मानिकपुरी अपने घर के सामने शाम 5 बजे खेल रही थी, तभी घर के आसपास बहुत सारे बंदर आ गए।
बच्ची अकेली थी और बंदर से डर गई और घर की तरफ भागते हुए कुएं में गिर गई, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्ची जब बहुत देर तक घर नहीं लौटी तो उसके आसपास तलाश किया गया।
तभी पास के कुएं में काटा डालकर देखा तो बच्ची कुएं में डूबी हुई थी, जिसे घर वालों ने पलारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि पिता की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पंचनामा और पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की विवेचना की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-
देश - दुनिया5 days agoबचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
देश - दुनिया5 days agoजानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
छत्तीसगढ़7 days agoहेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख
-
देश - दुनिया5 days ago100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
4 days agoबैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, स्नातक, 10वीं और 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर..
-
देश - दुनिया4 days ago1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
देश - दुनिया5 days agoबैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
जॉब7 days agoयूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
-
देश - दुनिया5 days agoपटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा
-
देश - दुनिया5 days agoइस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

























You must be logged in to post a comment Login