बीच पर घूमने निकले PM मोदी को दिखा कूड़ा तो करने लगे सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह मामल्लपुरम के बीच पर एक बार फिर स्वच्छता का संदेश दिया. दरअसल पीएम मोदी सुबह सैर के लिए बीच पर निकले थे तभी उन्हें बीच पर काफी कूड़ा दिखाई दिया. इसके बाद पीएम मोदी अपने आपको रोक नहीं सके और खुद ही कूड़ा उठाने लगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बीच पर मौजूद प्लास्टिक को उठाया और एक पैकेट में इकट्ठा किया. पीएम मोदी पहले भी कई बार अपने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई करते दिखाई दिए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने के लिए शुक्रवार को मामल्लपुरम पहुंचे हैं. तमिलनाडु के मामल्लपुरम में दोनों नेताओं के बीच करीब 5 घंटे तक आपसी बातचीत हुई. शनिवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मामल्लपुरम के बीच पर घुमने के लिए निकले थे. तभी उन्हें तट पर काफी गंदगी दिखाई दी. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक पैकेट लिया और उसमें कूड़ा उठाने लगे. प्रधानमंत्री मोदी के इस तरह से कूड़ा उठाता देख वहां मौजूद हर कोई हैरान दिखा.
पीएम मोदी ने खुद इसका विडियो ट्वीट किया है. विडियो में मोदी बीच पर फैला कचरा उठाकर एकत्र करते दिख रहे हैं. विडियो के साथ मोदी ने लिखा, ‘ममल्लापुरम के बीच पर आज सुबह साफ-सफाई की. आधे घंटे तक मैंने ये काम किया. अपनी तरफ से एकत्र किए कचरे को मैंने जयराज को दिया, जो होटल स्टाफ का हिस्सा हैं’. मोदी ने आगे लिखा, ‘चलिए यह पक्का करें कि हम सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखेंगे. आइए हम तय करते हैं कि हम फिट और हेल्थी रहेंगे.



बेमेतरा: कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने कल बेरला प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने बच्चों से उनके पढ़ाई-लिखाई के बारे मे जानकारी ली। इसके अलावा कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्याें का मुआयना किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला संदीप ठाकुर एवं स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
क्राइम न्यूज़
CG News: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत….

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। अब एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मामला गुरूर थाना के राजाराव पठार गांव है।गुरुर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया है।
15 फरवरी को हुई थी शिकायत
इधर, 15 फरवरी को ही दोनों के परिजनों ने लापता होने की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि लड़की 14 फरवरी को सुबह स्कूटी लेकर निकली थी। मगर शाम तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।वहीं लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद शीतला पारा हाटकेश्वर के रहने वाले गगन के पिता किशन ने भी इस मामले की शिकायत की थी। धमतरी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला था। इस बीच पुलिस को बुधवार सुबह बालोद पुलिस ने इस घटना की सूचना दी है ।
आत्महत्या के कारणों को नहीं चल सका पता
पुलिस अब इस केस की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल प्रथम दृष्यटता में ये मामला प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा लगा रहा है।

रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर विशेष अभियान छेड़ा है। जिसके तहत 150 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार विशेष गुंडा अभियान के तहत शहर के 24 थानों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 150 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। बता दें कि पुलिस ने बदमाशों की लिस्ट जारी कर उनके ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई कर रही है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी में बीते कुछ महीनों से अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है। वहीं अब बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने विशेष गुंडा अभियान के जरिए SSP गश्त पर उतरे हैं। पुलिस कॉम्बिंग गश्त कर रही है।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…




























You must be logged in to post a comment Login