Connect with us

एसडीएम को आधी रात महिला मित्र से क्यों ? करनी पड़ी शादी

Published

on

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देर रात एक एसडीएम को यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अपनी महिला मित्र से शादी रचानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक खड्डा तहसील में एसडीएम रहे दिनेश कुमार की पूर्व महिला मित्र ने उनपर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था. महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर एसडीएम चार साल तक उसका शारीरिक शोषण करते रहे. और कई बार उसका अबॉर्शन कराया पीड़िता की मानें तो शादी का दबाव बनाने पर एसडीएम ने उसकी बुरी तरह पिटाई भी की.

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के एडीएम ऑफिस में यह फिल्मी ड्रामा दिन भर चलता रहा. इस मामले में खुद को बुरी तरह से घिरता देख एसडीएम शादी के लिए राजी हुए, जिसके बाद देर रात पडरौना नगर के गायत्री मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की बाकायदा शादी कराई गई. शादी में गवाह के रूप में पडरौना सदर एसडीएम रामकेश यादव और हाटा के एसडीएम प्रमोद तिवारी बने.

महिला ने शादी का झांसा देकर शोषण का गंभीर आरोप लगाया

बता दें कि पूर्व में खड्डा तहसील में तैनात रहे एसडीएम दिनेश कुमार पर महिला ने शादी का झांसा देकर शोषण का गंभीर आरोप लगाया था. कुछ दिन पूर्व दिनेश कुमार का हापुड़ जिले में स्थानांतरण (ट्रांसफर) हुआ था जिसके बाद वो जॉइन करने हापुड़ चले गये थे. शुक्रवार को जब वो अपना सामान लेने आए तो साथ में रह रही महिला ने उनपर शादी करने का दबाव बनाया. लेकिन एसडीएम इससे मुकर गये तो महिला ने उनकी शिकायत करने का मन बनाया.

आजमगढ़ जनपद के ग्राम बुढ़नपुर के रहने वाले दिनेश कुमार की इससे पहले पोस्टिंग कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर थी. गायत्री मंदिर पडरौना के पुजारी सुरेश मिश्रा ने शादी संपन्न कराई. शादी कराने वाले पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि यह खड्डा के एसडीएम थे जिनकी शादी अभी हुई है. इन दोनों में विवाह को लेकर कुछ अनबन थी. डीएम साहब और सबने कहा है कि शादी करा दी जाए.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

CG News: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत….

Published

on

By

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। अब एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मामला गुरूर थाना के राजाराव पठार गांव है।गुरुर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया है।

15 फरवरी को हुई थी शिकायत

इधर, 15 फरवरी को ही दोनों के परिजनों ने लापता होने की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि लड़की 14 फरवरी को सुबह स्कूटी लेकर निकली थी। मगर शाम तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।वहीं लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद शीतला पारा हाटकेश्वर के रहने वाले गगन के पिता किशन ने भी इस मामले की शिकायत की थी। धमतरी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला था। इस बीच पुलिस को बुधवार सुबह बालोद पुलिस ने इस घटना की सूचना दी है ।

आत्महत्या के कारणों को नहीं चल सका पता

पुलिस अब इस केस की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल प्रथम दृष्यटता में ये मामला प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा लगा रहा है।

Continue Reading

CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 150 बदमाशों को किया गिरफ्तार…

Published

on

By

रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर विशेष अभियान छेड़ा है। जिसके तहत 150 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार विशेष गुंडा अभियान के तहत शहर के 24 थानों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 150 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। बता दें कि पुलिस ने बदमाशों की लिस्ट जारी कर उनके ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई कर रही है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी में बीते कुछ महीनों से अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है। वहीं अब बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने विशेष गुंडा अभियान के जरिए SSP गश्त पर उतरे हैं। पुलिस कॉम्बिंग गश्त कर रही है।

Continue Reading

Breaking

CG News: टैक्स वसूली न होने से कई निगमों में रुका कर्मियों का वेतन…

Published

on

By

रायपुर। राज्य के कई नगर निगमों में बकाया कर वसूली न होने के कारण जनवरी का वेतन रूक गया है। इसके खिलाफ संयुक्त नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि 17 फरवरी तक भुगतान नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। अधिकारी-कर्मचारी संघ रायपुर के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि हम निगम के लिए काम करते हैं। वेतन रोकने के लिए बकाया कर वसूली का न होने का बहाना ठीक नहीं है।

निगम की माली हालत खराब

रायपुर नगर निगम की माली हालत इतनी अधिक खराब हो चुकी है कि कर्मचारी ही नहीं, अधिकारियों तक को वेतन के लाले पड़ गए हैं। हर महीने करीब 17 करोड़ का वेतन भुगतान होता है, लेकिन निगम का खजाना खाली होने से जनवरी का वेतन नहीं मिल पाया है। निगम के अधिकारियों केमुताबिक जनवरी का वेतन भुगतान न करने की वजह नगर-निगम केस्थापना व्यय में 17 करोड़ रुपये का न होना है। इसी मद से निगम कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाता है। इसमें लगातार पैसे की कमी बनी हुई है।

टैक्स भुगतान नहीं करने वाले बकाएदारों पर सख्ती

पिछले कुछ महीने से राजस्व अमले को करोड़ों का बकाया संपत्तिकर, समेतिक कर के साथ यूजर चार्ज वसूलने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक निगम के खजाने में बड़े बकायेदारों से 87 करोड़ जमा हुए हैं, जबकि सालों से करों का भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों की जोन वार सूची जारी कर उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए गए हैं।

दुर्ग निगम में वेतन के लिए तीन करोड़ की जरूरत

दुर्ग नगर निगम में जनवरी के वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इन कर्मियों को वेतन भुगतान के लिए तीन करोड़ रुपये की जरूरत है। महासमुंद नगर पालिका में हर माह 46 लाख रुपये वेतन भुगतान होता है। यहां कर्मचारियों को जनवरी केवेतन नहीं दिया गया है। धमतरी नगर निगम में करों की वसूली न हो पाने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। कांकेर नगर पालिका परिषद में भी कर्मचारियों को जनवरी केवेतन का भुगतान अभी नहीं हुआ है। राजनांदगांव नगर निगम में कमजोर राजस्व वसूली के कारण पिछले डेढ़ माह से कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हुआ है।

वसूली के लिए निगम ने भेजी है नोटिस

वहीं, भिलाई निगम ने 170 बकायदारों से पांच करोड़ बकाया वसूली न होने पर कुर्की नोटिस को भेजा है। जगदलपुर नगर निगम में कुल 500 कर्मचारी हैं। कम वसूली पर छह कर्मचारियों का वेतन रोका गया था। बाद में भुगतान कर दिया गया। जांजगीर में नगरीय निकायों द्वारा टैक्स की वसूली की जा रही है। कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया गया है। इसी तरह अंबिकापुर नगर निगम में किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रुका है। कोरबा नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को भी प्रति माह समय पर वेतन का भुगतान किया जा रहा है।

वेतन की कर रहे व्यवस्था

अधिकारी-कर्मचारियों को जनवरी का वेतन जल्द देने की व्यवस्था कर रहे हैं। निगम की राजस्व की स्थिति मजबूत करने राज्य सरकार के फैसले के अनुरूप संपत्ति कर के साथ यूजर चार्ज लिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राजस्व नहीं देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

क्राइम न्यूज़55 seconds ago

CG News: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत….

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों 14...

Breaking44 mins ago

CG News: टैक्स वसूली न होने से कई निगमों में रुका कर्मियों का वेतन…

रायपुर। राज्य के कई नगर निगमों में बकाया कर वसूली न होने के कारण जनवरी का वेतन रूक गया है।...

Knowledge2 hours ago

सिर्फ बुखार, खांसी ही नहीं हैं कोरोना वायरस के लक्षण, यह परेशानियां दिखें तो हो जाएं सतर्क…

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। हर देश इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए संघर्ष...

छत्तीसगढ़3 hours ago

Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है।...

Cgnews21 hours ago

CG News: BSP के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा मजदुर, मौत…

भिलाई | इस्पात संयंत्र में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वो...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव

  • Breaking6 days ago

    शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक

  • खेल7 days ago

    पिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर… 

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • Breaking6 days ago

    भारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • Lifestyle6 days ago

    Health Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा… 

  • जॉब6 days ago

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी 

  • Trending3 days ago

    खुशखबरी: सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…

  • जॉब7 days ago

    यहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब3 days ago

    खुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…