ज्योतिष
मां कमला की पूजा से पायें विद्या और कौशल में विकास –
हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की अमावस्या को कमला जयंती होती है. आदि शक्ति के दस उग्र और सौम्य मिला कर कुल दस अवतार हैं। प्रत्येक भिन्न-भिन्न प्रकार के शक्तियों तथा ज्ञान से परिपूर्ण हैं और उन शक्तियों की अधिष्ठात्री हैं। इसी में दसवां अवतार हैं मां कमला।
देवी कमला भाग्य, सम्मान और परोपकार की देवी हैं और सभी दिव्य गतिविधियों में ऊर्जा के रूप में उपस्थित रहती हैं। उन्हें भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति भी माना जाता है। कहते हैं मां कमला की पूजा से विद्या और कौशल में विकास होता है, धन और ऐश्वर्य में वृद्धि करती है और गर्भवती महिलायें यदि इनकी पूजा करें तो उनकी संतति की रक्षा होती है।
पूजा विधि –
इस दिन प्रातः काल उठें, इसके बाद स्नान ध्यान से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। माता कमला का आहवान ॐ ह्रीं अष्ट महालक्ष्म्यै नमः॥ मन्त्र से करें। इसके पश्चात माता की पूजा फल, फूल, धुप, दीप, अगरबत्ती आदि से करें। दिन भर उपवास रखें। संध्या काल में आरती अर्चना और लक्ष्मी पूजन के पश्चात फलाहार करें। अगले दिन व्रत खोलें.


ज्योतिष
नींद में आते है बुरे सपने, तो ज्योतिष के इन उपायों से पाए छुटकारा
सपनों की दुनिया बड़ी ही विचित्र है. नींद में देखे गए सपने व्यक्ति के आने वाले समय को लेकर संकेत देते हैं. कुछ अच्छे तो कुछ सपने बेहद डरावने होते हैं. जो व्यक्ति को काफी परेशान कर देते हैं. ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य की लगभग हर समस्या का समाधान मिल जाता है.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार रात को गहरी नींद में आने वाले सपने व्यक्ति को उसके भविष्य में आने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं. हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी उम्र का हो, सपना अवश्य देखता है. कुछ सपने अच्छे होते हैं और कुछ सपने बहुत डरावने होते हैं. कुछ लोग तो रात में आने वाले इन डरावने सपनों के कारण देर रात तक ना सोने की आदत डाल लेते हैं. सपनों की दुनिया बहुत विचित्र होती है, यहां पर हमारा कोई किसी भी प्रकार का बस नहीं चलता. कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो उठने के बाद हमें याद नहीं रहते, लेकिन बुरे सपने कई बार हमें बेहद डरा जाते हैं, जिनसे बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में कई उपाय बताए गए हैं. इनके बारे में हमे बता रहे हैं भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
बुरे सपनों से मुक्ति के लिए ज्योतिष उपाय
-ज्योतिष शास्त्र मानता है कि घर के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा भी बुरे सपनों का एक कारण होती है. यदि आप रात में सोने से पहले अपने कमरे में और पूरे घर में कपूर जलाकर उसका धुआं फैला दें तो घर की नकारात्मकता कम हो जाएगी.
-आपने बच्चों को कई बार रात में अचानक उठ कर रोते हुए देखा होगा. यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो प्रत्येक मंगलवार या शनिवार के दिन फिटकरी के कुछ टुकड़े लेकर सोते समय बच्चों के सिरहाने रख दे. ऐसा माना जाता है कि इससे बच्चों को डरावने सपने नहीं आएंगे.
-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख भी बुरे सपने को रोकने में मददगार होता है, जिसके लिए आप मोर पंख को सोते समय तकिया के नीचे रख लें. ऐसा करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे.
मान्यता के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को लगातार कोई बुरा सपना परेशान कर रहा हो तो उसे अपने बिस्तर या तकिए के नीचे कोई पैनी चीज जैसे चाकू, कैंची, नेल कटर रखना चाहिए. ज्योतिष में ऐसा माना गया है कि ऐसा करने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं.
ज्योतिष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रत्नो को धारण करने से पहले जान ले ये जरूरी बाते, वरना लाभ की जगह हो जायेगा नुकसान
Gemstone Wearing Rules: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्न धारण करने से कुंडली के ग्रहों को मजबूती मिलती है और कई फायदे होते हैं। लेकिन परेशानियों से बचने के लिए रत्नों को धारण करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक है।
ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह बताए गए हैं। इन ग्रहों से संबंधित अलग-अलग रत्नों को धारण करने से ग्रहों को मजबूती मिलने के साथ ही उनसे जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। पैसों की तंगी, कारोबार में घाटा, वैवाहिक जीवन में मनमुटाव और जीवन की कई अन्य समस्याओं में रत्नों को धारण करने से शुभ परिणाम मिलने की संभावना बढ़ती है। लेकिन रत्नों को धारण करने के भी कुछ नियम होते हैं जिनका पालन ना करने से फायदा की जगह नुकसान होने की आशंका रहती है। तो आइए जानते हैं कि रत्नों को पहनते समय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…
कोई भी रत्न पहनने से पहले किसी ज्योतिषाचार्य से अपनी कुंडली और दोषों को जरूर दिखवा लें।
रत्न खरीदते समय उसके असली होने की ठीक से जांच कर लें। नकली रत्न कभी नहीं पहनना चाहिए।
रत्न को हमेशा शुद्ध करके सही दिन और सही उंगली में ही धारण करना चाहिए। साथ ही एक बार रत्न धारण करने के बाद ध्यान रखें कि उसे बार-बार अपनी उंगली से ना निकालें। वहीं रत्न का पूरा लाभ पाने के लिए उसका आपकी त्वचा से स्पर्श होना भी जरूरी है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्न को हमेशा उससे संबंधित धातु में ही जड़वाना चाहिए क्योंकि धातु का प्रभाव भी आपके जीवन पर पड़ता है।
यदि धारण करने के बाद वह कभी खंडित हो जाएगा उसका रंग उतर जाए तो उसे उतार देना चाहिए। इसके अलावा नीलम और हीरा रत्न हर व्यक्ति को सूट नहीं करते हैं। इसलिए ज्योतिषाचार्य की सलाह पर ही इन्हें पहनना चाहिए।
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक रत्न कभी भी ग्रहण वाले दिन, अमावस्या या संक्रांति पर धारण नहीं करने चाहिए।
ज्योतिष
Vastu Tips : कड़ी मेहनत के बाद भी है कर्ज से परेशान तो ,अपनाये ये उपाय मिलेगा राहत

हर व्यक्ति पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। मगर कई बार लाख कोशिशों के बावजूद भी व्यक्ति को उसकी मेहनत का सही फल नहीं मिल पाता। उसे पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई व्यक्तियों को तो कर्ज लेने की नौबत भी आ जाती है। ऐसा वास्तुदोष के कारण होता है। ऐसे में घर, दुकान और ऑफिस में कुछ बदलाव कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते है वास्तु से जुड़े कुछ उपाय…
मंगलवार का दिन होता है शुभ
अगर आपको बार-बार किसी से कर्ज लेने की नौबत आ रही है। इसके साथ इसे लौटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में चाहे आपके पास कर्ज चुकाने के लिए जितनी भी राशि हो उसे मंगलवार के दिन वापिस करें। वास्तु के अनुसार इससे आपको कर्ज से जल्दी मुक्ति भी मिलेगी।
पानी का सही बहाव
घर या ऑफिस पर पानी का सही दिशा में बहाव न होने पर भी वास्तुदोष का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति कर्ज के नीचे आ जाता है। इसके लिए पानी का बहाव बदल कर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसके साथ जीवन में आने वाली परेशानियों से भी राहत मिलती है। घर और ऑफिस में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
लाल फ्रेम वाला शीशा
घर पर लाल फ्रेम वाला शीशा रखने से पैसों की किल्लत दूर होती है। वास्तु के मुताबिक जो लोग कर्ज से परेशान है उन्हें अपने घर, दुकान और ऑफिस में रेड फ्रेम वाला शीशा लगाना चाहिए। इसके साथ इसे लगाने की परफेक्ट जगह उत्तर-पूर्व दिशा है। यह घर-परिवार से नैगेटिविटी को दूर भगाकर शांत और खुशनुमा माहौल स्थापित करता है।
टॉयलेट की दिशा
वास्तु के अनुसार टॉयलेट सही दिशा में न होने पर भी धन संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। घर का टॉयलेट हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। अगर आपका टॉयलेट इस दिशा में नहीं है तो यह आपको कर्ज में डाल सकता है।
साफ- सफाई का रखें ध्यान
वैसे तो पूर घर ही साफ-सुथरा होना चाहिए। घर साफ होने से पॉजीटिव एनर्जी मिलती है। परिवार के लोग सेहतमंद, खुशहाल और चिंता मुक्त रहते है। मगर बात अगर वास्तु की करें तो घर के उत्तर पूर्व दिशा की खास सफाई रखनी चाहिए। क्योंकि इस दिशा को शुभ माना जाता है। इसके साथ यहां पर कोई पुरान, बेकार और भारी सामान रखने से भी बचना चाहिए। ऐसा न करने से धन की हानि होने की आशंका होती है।
इसे भी पढ़िये :-
Vastu Tips : दूर नहीं होती पैसों की कमी तो,करें ये छोटे से टिप्स बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
जरा हटके6 days agoअजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
देश3 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
4 days agoअब सस्ते हो गये I Phone 12 और I Phone 13, जाने अब कितनी होगी इसकी कीमत.. यहां देखे
-
Tech & Auto6 days agoमात्रा 461 रुपये में मिल रहा है Electric Sewing Machine,जानें जानें कहाँ से खरीदें
-
Tech & Auto4 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

































You must be logged in to post a comment Login