Tech & Auto
बाइक लवर्स के लिए यामाहा YZF R15M वर्ल्ड GP एडिशन हुआ लॉन्च, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…

माहा मोटर ने अपनी फ्लैगशिप 155cc सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल YZF-R15M का वर्ल्ड GP 60वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। इस बाइक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हुए आइकॉनिक व्हाइट और रेड स्पीड ब्लॉक कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है। यामाहा YZF-R15M वर्ल्ड GP एडिशन को 1,88,300 रुपए की शुरूआती रेंज में लॉन्च किया गया है।
YZF-R15M वर्ल्ड GP 60वीं एनिवर्सरी एडिशन है। यह एडिशन 1961 से मोटरसाइकिल रोड रेसिंग की खास सीरीज के साथ कंपनी के जुड़ाव को दर्शाती है। यामाहा की इस बाइक के स्पेशल एडिशन में गोल्डन अलॉय व्हील, गोल्डन ट्यूनिंग फोर्क एंब्लेम, ब्लैक लीवर और फ्यूल टैंक पर खास बैज दिया गया है।
155cc का दमदार इंजन
YZF-R15M का वर्ल्ड GP एडिशन बाइक के इंजन को पहले से ज्यादा पावरफुल बनाया गया है। इस बाइक में 155cc, 4-स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड, HOHC, 4-वॉल्व इंजन दिया गया है। यह 10,000Rpm पर 18.4PS की मैक्सिमम पावर और 7,500Rpm पर 14.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स में वैरिएबल वॉल्व एक्चुएशन के साथ फ्यूल इंजेक्टेड मोटर दिया गया है।
ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे
यामाहा की इस बाइक में सभी एडवांस और स्टैंडर्ड फीचर भी दिए गए हैं। इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, गोल्डन अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क, YZF-R1 वाले गियर शिफ्ट इंडिकेटर, ट्रैक एंड स्ट्रीट मोड के साथ LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें ब्लूटूथ एनेबल्ड यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट जैसा एडवांस फीचर भी दिया हुआ है। बाइक के राइट के हैंडलबार पर एक टॉगल बटन है।
कीमतों में इजाफा
2022 की शुरुआत में यामाहा ने R15 V4 समेत अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा किया था। न्यू-जेन आर15 मॉडल को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त मैटेलिक रेड की कीमत 1.68 लाख रुपये, डार्क नाइट की 1.69 लाख रुपए और रेसिंग ब्लू की 1.73 लाख रुपए थी। R15M सिल्वर को 1.78 लाख और मॉन्स्टर एनर्जी मोटोGp एडिशन को 1.80 लाख रुपए में लॉन्च किया गया था।
इस महीने अप्रैल कंपनी ने फिर से कीमतों में बढ़ोतरी की। नई कीमतों के साथ भारत में R15 V4 रेंज की कीमत 1.76 लाख रुपए से लेकर 1.86 लाख रुपए (एक्स शो-रूम) है।
यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन इशिन चिहाना ने कहा कि वर्ल्ड GP की 60वीं एनिवर्सरी में YZF-R15M हमारी रेसिंग विरासत की याद दिलाने से कहीं ज्यादा है। यह एक मील का पत्थर है। इसने यामाहा को 500 से ज्यादा वर्ल्ड ग्रैंड प्रीक्स रेस में बनाया है। वे ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ स्ट्रैटजी के तहत फ्यूचर में भी ऐसे स्पेशल मॉडल्स के साथ भारत में रेसिंग लवर्स में उत्साह भरते रहेंगे।

Tech & Auto
2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे मौसम में गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों ने घरों के लिए कूलर और ऐसी की खरीददारी करनी शुरू कर दी है। मगर ऐसी के दामों को देखकर कुछ लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं या घर का बजट बिगड़ने के चलते वे इसे टाल देते हैं।
मगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसा फैन लेकर आए हैं जो आपको एयर कंडीशनर वाला फील देगा वो भी कुछ ही मिनट चलाने के बाद। ये नॉर्मल फैन से काफी अलग होता है और इसमें एक ख़ास फीचर ऑफर किया जाता है जो आपको काफी पसंद आने वाला है।
दरअसल जिस फीचर की हम बात कर रहे हैं वो एक वाटर स्प्रिंकलर है जो फैन के ऑन होते ही स्टार्ट हो जाता है और जब तक फैन चलता रहता है ये स्प्रिंकलर भी काम करता है। ये वाटर स्प्रिंकलर होता है। गर्मियां अगर ज्यादा हो और आपको आउटडोर में बैठना पड़े तब भी ये स्प्रिंकलर काफी काम आता है। तो चलिए जानते हैं कौन सा है ये स्प्रिंकलर और कहां से कितनी कीमत में ग्राहक कर सकते हैं इसे परचेज।
आपको बता दें कि यह एक दमदार कूलिंग फैन है जो आम फैन से काफी ज्यादा अलग है और बेहद खास भी है क्योंकि यह वाटर स्प्रिंकल करता है जिससे गर्म माहौल में भी आपको बेहतरीन कुंडली मिलती है फिर चाहे आप घर के अंदर बैठे हो या फिर आउटडोर में बैठकर अपने दोस्तों के साथ गप्पे लड़ा रहे हो।
इन गलतियों से तुलसी का पौधा सौभाग्य नहीं दुर्भाग्य लाता है, जानें कैसे बचें?
जितनी अच्छी तरह से यह घर के अंदर काम करता है उतनी ही अच्छी तरह से यह आउटडोर में भी काम करता है और जो इसकी रेंज है वह भी काफी अच्छी है जिसकी वजह से एक बड़े एरिया में यह ठंडक देता है।
Tech & Auto
वॉट्सऐप वायरल वीडियो पिक्चर डाउनलोड करने के लालच में हो गया बैंक अकाउंट खाली
थोड़ा सा लालच… फिर एक गलती… और आपका बैंक अकाउंट खाली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आई किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बैंक अकाउंट खाली होने की बात नई नहीं है। ये सालों से हो रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि हैकर्स अपना तरीका बदल रहे हैं। इन दिनों वॉट्सऐप समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वॉट्सऐप मूवी स्कैम के बारे में बताया गया है।
3 मिनट और 38 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर आप इस बात को समझ सकते हैं कि हैकर्स कैसे आपकी कमजोर कड़ी पर वार करके आपका बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप इस तरह के फ्रॉड से खुद को बचा सकते हैं।
इस वीडियो में इस बात को हाईलाइट किया गया है कि हैकर्स कैसे आपके वॉट्सऐप पर मूवी लिंक भेजकर आपके साथ फ्रॉड कर रहे हैं। दरअसल, इन दिनों आपको किसी ऐसे वॉट्सऐप ग्रुप का इनविटेशन मिल सकता है जिसके किसी मेंबर को आप जानते ही नहीं है। इन ग्रुप में कई नई मूवीज, वेब सीरीज को फ्री डाउनलोड करने के लिंक दिए होते हैं। यूजर इन्हें देखकर लालच में आ जाता है, क्योंकि सिनेमा घर में जाकर लगने वाले रुपए या किसी OTT प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन पर लगने वाले रुपए बच जाते हैं। हैकर्स को आपकी इसी गलती का इंतजार रहता है।
ऐसे होता है आपके साथ मूवी स्कैम
यूजर बिना सोचे-समझे किसी अनजान वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ जाता है।
यहां नई मूवीज और वेब सीरीज को डाउनलोड करने की फ्री लिंक होती है।
जब आप लिंक पर क्लिक करते हैं तब फोन का ऐक्सेस हैकर्स को मिल जाता है।
इसके बाद हैकर्स आसानी से आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच जाता है।
बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी
यदि आप किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप में डायरेक्ट एड हो जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपने ग्रुप में जुड़ने वाली प्राइवेसी को सभी के लिए ओपन रखा है। ऐसे में आपको इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए। ताकि कोई आपको ग्रुप में ऐड करे, तब आपके पास पहले उसका इनवाइट आए। साथ ही आप ये तय कर पाएं कि आपको उस ग्रुप का हिस्सा बनना है या नहीं।
ग्रुप में ऑटो एड होने से बचने वाली सेटिंग
वॉट्सऐप को ओपन करके तीन डॉट पर टैब करके सेटिंग में जाएं।
अब Account => Privacy => Groups पर जाएं।
यहां ग्रुप्स की डिफॉल्ट सेटिंग Everyone होती है, इसे हटाकर Nobody सिलेक्ट कर लें।
नोएडा के एडिशनल DCP भी कर चुके अलर्ट
नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह भी इस तरह के लिंक से बचने का अलर्ट दे चुके हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर लिंक भेजे जा रहे हैं, जो कि हैकर्स के द्वारा भेजे जा रहे हैं। वह आपके अकाउंट को भी खाली कर सकते हैं। इसलिए ऐसे लिंक से बचें। इस दौरान कई लोगों ने लिखा कि इस तरह के कई लिंक हमारे वॉट्सऐप पर आ रहे हैं। अलग-अलग तरह से इसको ग्रुप में शेयर किया जा रहा है।
Tech & Auto
बार बार मोबाइल चार्जिंग करके परेशान हों गये है तो यह 3 phone lounch हुए है जिनकी बैटरी बहुत ही शानदार है जानिए क्या है इनके दाम

अच्छा प्रोसेसर और रैम वाले स्मार्टफोन्स तो आसानी से मिल जाते हैं लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढना है जिसकी बैटरी लाइफ आपकी जरूरत को पूरा करती है और साथ में सभी लेटेस्ट फीचर भी मिल जाते हैं। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे फोन के बारे में बताते हैं जो दमदार बैटरी के साथ आते हैं।
1.सैमसंग गैलेक्सी M51
कीमत- 19,999
सैमसंग गैलेक्सी M51 कोई आम फोन नहीं, इसकी 7000mAh की बैटरी इसे एक मॉन्सटर फोन बनाती है। एक समय था जब 7000 mAh के पावरबैंक आया करते थे, लेकिन आजकल पावरबैंक की ताकत वाले पावरफुल बैटरी वाले स्मार्टफोन आते हैं। सैमसंग गैलेक्सी M51 की बैटरी 2 दिन तक लगातार आपका साथ दे सकती है और इतना ही नहीं इसमें आपको फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन भी दिया जाता है।
इससे आप इसे पावरबैंक की तरह इस्तेमाल कर के दूसरे स्मार्टफोन्स भी चार्ज कर सकते हैं। गैलेक्सी M51 में 6.7 इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है और साथ ही 64MP क्वाड कैमरा भी दिया गया है जो बिंज वॉचिंग से लेकर अच्छी फोटोज क्लिक करने तक के सभी टास्क बहुत ही अच्छे से परफॉर्म करता है।
2. टेक्नो पोवा 2
कीमत- 10,499
टेक्नो पोवा 2 में आपको 7000mAh की जबरदस्त बैटरी दी गई है जो नॉर्मल इस्तेमाल करने पर 2 दिन तक आराम से चल सकती है। टेक्नो भले ही नई कंपनी हो लेकिन इसके स्मार्टफोन काफी शानदार परफॉर्म करते हैं। टेक्नो पोवा 2 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और साथ ही इसमें आपको 6.9 इंच की बेहतरीन स्क्रीन दी गई है और 48MP का क्वॉड कैमरा सेटअप भी मिल जाता है।
3. आसुस ROG फोन 5
कीमत- 49,999
आसुस ROG फोन 5 में 6000mAh की लम्बी बैटरी दी गई है जो नॉर्मल इस्तेमाल में 2 दिन का बैटरी बैकअप आराम से दे देती है और अगर आप गेमिंग करते है तब भी ये जल्दी से डिस्चार्ज नहीं होती। ROG फोन 5 में आपको फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है, इस वजह से ये स्मार्टफोन गेमिंग के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। ROG फोन 5 में 65W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है साथ ही इसमें 144 Hz का रिफ्रिश रेट भी दिया गया है। इस तरह गेमिंग के दौरान इसमें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने वाली।
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
देश - दुनिया5 days agoदेश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…
-
जॉब5 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…



















You must be logged in to post a comment Login