Connect with us

श्रम योगी मानधन योजना: सरकार सालाना का दे रही है 36 हजार रूपये की पेंशन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

Published

on

 

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: भारत सरकार असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाया गया है। इस योजना में ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य आवेदन नहीं कर सकते हैं। देश में श्रमिकों और कामगारों को वृद्धावस्था के दौरान आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उम्र के इस पड़ाव पर उनके पास आमदनी का कोई स्रोत भी नहीं होता है। ऐसे में श्रमिकों और कामगारों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनी की शुरुआत की है। देश में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग सरकार की इस योजना में आवेदन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं

इस स्कीम के बारे में –

इस स्कीम में 18 से 40 वर्ष के बीच के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। योजना में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको इसमें कुछ मात्रा में निवेश करना होगा। मान लीजिए आपकी उम्र 18 वर्ष है। ऐसे में अगर आप इस स्कीम में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना है।
वहीं 29 साल की उम्र में आवेदन करने वाले लोगों को इसमें हर महीने 100 रुपये का प्रीमियम भरना है। इसके अलावा जो लोग 40 साल की उम्र में श्रम योगी मानधन योजना में जुड़ रहे हैं। उन्हें हर महीने इसमें 200 रुपये का प्रीमियम भरना होगा।

इसके बाद जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इस स्कीम में निवेश करके आप सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपको उसकी आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आप अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करके योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

अजब दुनिया : तालाब से अचानक बहार आ गया यह रहस्यमयी गाँव, देखते ही हैरान हो गये लोग..

Published

on

 

Mysterious Village: दुनिया के कई देश पानी की कमी से जूझ रहे हैं। पानी की कमी को दूर करने के लिए सरकारें कई तरह के उपाय कर रही हैं। ब्रिटेन में पानी की समस्या को देखते हुए एक गांव को खत्म कर दिया गया और वहां तालाब बना दिया गया। बड़े शहरों में पानी की कमी को दूर करने के लिए इस तालाब का निर्माण कराया गया था। हालांकि फिर से गर्मी बढ़ने की वजह से जलाशय सूख गया है और पानी में डूबा गांव बाहर आ गया है।

अब इस गांव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी है। ब्रिटेन के डर्बीशायर की यह घटना है जहां पर ये तालाब मौजूद है। बताया जा रहा है कि यह बात 1940 के दशक की है। डर्बीशायर में स्थित डेरवेंट गांव को खत्मकर तालाब का निर्माण कराया गया था। इस तालाब से ब्रिटेन के डर्बी, शेफील्ड, नॉटिंघम और लीसेस्टर शहरों को पानी की सप्लाई की जाती है तालाब का जलस्तर साल 2018 में भयानक गर्मी के कारण बहुत नीचे चला गया था जिसकी वजह से गांव के कुछ इलाके नजर आने लगे। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए वहां दूर-दूर से लोग जाने लगे। ब्रिटेन इन दिनों भयानक गर्मी का सामना कर रहा है जहां पर हीटवेव सभी रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। अब कहा जा रहा है कि ऐसी ही भीषण गर्मी पड़ती रही, तो लेडीबोवर जलाशय सूख जाएगा और पानी से गांव बाहर आ जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गांव में सुंदर कॉटेजेज की एक कॉलोनी थी। इसी कालोनी में पत्थरीले पुलों के नीचे से डेरवेंट नदी बहा करती थी। इस कॉलोनी में एक संगठित समुदाय के लोग रहते थे और यहां पर कुछ घर और एक स्कूल था। इस गांव में एक चर्च था जिसका निर्माण साल 1757 में किया गया था। लेकिन शुरुआत में चर्च को नहीं तोड़ा गया था। तालाब में पानी भर जाने के बाद भी इमारत का ऊपरी हिस्सा दिखता था, लेकिन सेफ्टी का हवाला देखकर चर्च को तोड़ दिया गया। ऐसे मामले आ रहे थे कि लोग तैरकर चर्च के शिखर तक पहुंचने का प्रयास करते थे। पांच साल पहले इस गांव के कई फोटो सामने आए थे जिनमें गांव के रहन सहन दिखते थे।  इन तस्वीरों में पानी में डूबे एशोप्टन गांव में लोग मस्ती करते हुए नजर आते हैं। नदी में भेड़ों को नहलाते और पारंपरिक वेशभूषा में लोग दिखाई देते थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव में साल 1829 में 100 लोग रहा करते थे। इस गांव में जुलाई के महीने में ऊनी मेला का आयोजन किया जाता था। लेडीबोवर जलाशय के निर्माण के पूर गांव को खाली करा दिया गया और इमारतों को नष्ट कर दिया गया।

Continue Reading

Tech & Auto

यहाँ की सरकार ड्रोन टेक्नोलॉजी को देगी बढ़ावा,कैबिनेट में मांगी मंजूरी

Published

on

By

कर्नाटक ने अपनी नई एयरोस्पेस और रक्षा नीति में ड्रोन टेक्नोलॉजी को शामिल करने की मांग की है. रिपोर्ट के मुताबिक उद्योग विभाग ने अन्य विभागों के परामर्श से मसौदे को अंतिम रूप दे दिया है और अब कैबिनेट की मंजूरी मांगी है.कर्नाटक ने अपनी नई एयरोस्पेस और रक्षा नीति में ड्रोन टेक्नोलॉजी को शामिल करने की मांग की है. दरअसल, राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में इसके व्यापक उपयोग को देखते हुए इसकी उभरती हुई टेक्नोलॉजी में निवेश को बढ़ावा देना चाहती है. साथ ही राज्य की ड्राफ्ट पॉलिसी में नए निवेश या बेंगलुरु एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में मौजूदा यूनिट्स के विस्तार के लिए भी छूट दी गई है.इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक राज्य की हालिया सभी नीतियों में केवल बेंगलुरु के बाहर के निवेश के लिए प्रोत्साहन और रियायतें दी गईं थीं. रुख में बदलाव से पता चलता है कि सरकार देश की टेक्नोलॉजी कैपिटल के साथ-साथ इंसेंटिव को भी पॉलिसी में शामिल करना चाहती है, क्योंकि यहां एक वाइब्रेंट डिफेंस और एयरोस्पेस मैन्यूफैक्चरिंग इको सिस्टम मौजूद है और केम्पे गौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 1,200 एकड़ का क्लस्टर भी बन रहा है.रिपोर्ट के मुताबिक उद्योग विभाग ने अन्य विभागों के परामर्श से मसौदे को अंतिम रूप दे दिया है और अब कैबिनेट की मंजूरी मांगी है. इस संबंध में उद्योग मंत्री मुरुगेश आर निरानी ने कहा कि कर्नाटक भारत के रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम और प्रोडक्ट्स का 40% हिस्सा तैयार करता है. उन्होंने इकॉनोमिक टाइम्स से कहा कि हमारा इंसेंटिव पैकेज सेक्टर को और बढ़ावा देगा. उन्होंने कहा कि राज्य ने अगले पांच वर्षों में 6 बिलियन डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है।

नई नीति इस क्षेत्र में बदलती गतिशीलता को पहचानेगी और खुद को आत्मानिर्भर कार्यक्रम और उभरते ग्लोबल ट्रेंड के साथ चलेगी. 1940 में सरकार की स्थापना के बाद, IT/BPO क्षेत्र के अलावा बेंगलुरु ने भारत के सबसे बड़े एयरोस्पेस क्लस्टर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है और एशिया का एयरोस्पेस हब बनाने की महत्वाकांक्षाओं की ओर बढ़ रहा है.निरानी ने कहा कि पिछले साल बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो में राज्य सरकार ने एयरोस्पेस और रक्षा फर्मों के साथ 34 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए थे।

सरकार अगले पांच वर्षों में बेंगलुरु, बेलागवी, मैसूरु, तुमकुरु और चामराजनगर को एयरोस्पेस और रक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करेगी. उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि कर्नाटक एयरोस्पेस डिजाइन और निर्माण में अपने नेतृत्व को बनाए रखने के लिए तैयार है.वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज की पेश करेगी गौरतलब है कि कर्नाटक की नई नीति ऐसे समय में सामने आएगी जब केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण कर रही है. मंत्री ने कहा कि नीति अंतरिक्ष, रक्षा और एयरोस्पेस निर्माताओं और उनके सब- सेक्टर के लिए एक विशाल भूमि और वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज की पेशकश करेगी।

इसे भी पढ़िये : –

Gold Price Today : सोने की कीमत मे जोरों से उठा-पटक,जानिए 10 ग्राम सोने के लेटेस्ट रेट

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

स्टेनोग्राफर की यहाँ निकली भर्ती,फटाफट करें आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता

Continue Reading

Tech & Auto

Amazon Prime Day Sale आज से शुरू, iPhone 13, सैमसंग ओप्पो जैसे स्मार्टफोनों पर मिल रही भारी छूट

Published

on

 

Amazon Prime Day Sale 2022: सेल में iPhone 13, सैमसंग ओप्पो जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन को भी कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है.अगर आप प्राइम डे सेल का इंतज़ार स्मार्टफोन खरीदने के लिए कर रहे थे तो आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में..

Amazon Prime Day Sale 2022: अमेज़न प्राइम डे Sale भारत में आज (23 जुलाई) से शुरू हो गई है. इस सेल के दौरान ग्राहक स्मार्टफोन मोबाइल, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम, किचन के सामान, कपड़ों, खिलौनों आदि सभी तरह के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट पा सकते हैं. सेल में iPhone 13, सैमसंग ओप्पो जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन को भी कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है.

सेल के दौरान ICICI बैंक और SBI के डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 फीसदी की छूट भी दी जा रही है. यही नहीं ग्राहंको को 6 महीने की रिप्लेसमेंट गारंटी भी मिलेगी. ऐसे में अगर आप प्राइम डे सेल का इंतज़ार किसी स्मार्टफोन को खरीदने के लिए कर रहे थे तो आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में..

OPPO A15s के 4GB एक्सपेंडेबल RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,490 रुपये है, लेकिन 27% डिस्काउंट के बाद ये 10,990 रुपये में मिलेगा. एक्सचेंज ऑफर में 8,900 की एक्सट्रा बचत की जा सकती है.

iPhone, Samsung के प्रीमियम फोन भी सस्ते में….
iPhone 13 and 13 Pro Max पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा. वहीं प्रीमियम फोन सैमसंग गैलेक्सी S21 FE पर 30% का डिस्काउंट दिया जाएगा.

बजट फोन Tecno Spark 8T के 7GB एक्सपेंडेबल RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, लेकिन 24 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 9,899 रुपये में मिलेगा.  Vivo Y15C के 3GB एक्सपेंडेबल RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,490 रुपये है, लेकिन 34 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 9,499 रुपये में मिल जाएगा. एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 8,900 की एक्सट्रा सेविंग की जा सकती है.

लॉन्च होंगे नए प्रोडक्ट्स
Amazon ने बताया था कि सेल में 400 से ज्यादा ब्रांड्स कुल मिलाकर 30 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जाएगा. इन ब्रांड्स में Samsung, Xiaomi, boAt, Fastrack, Tresemme, Mamaearth, Sony, Puma, Whirlpool जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

क्राइम न्यूज़20 hours ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़4 days ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: गोबर के बाद अब गौ मूत्र खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, हरेली तिहार के दिन से होगी शुरवात 

      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की तैयारी शुरू...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    Work From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी,  इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…

  • Tech & Auto7 days ago

    लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

  • जॉब6 days ago

    AIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन

  • Tech & Auto7 days ago

    Solar Cooking Stove: गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…   

  • जॉब4 days ago

    10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    CG News: CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

  • 3 days ago

    MARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू 

  • देश - दुनिया6 days ago

    राशन कार्ड वालो के लिए खुशखबरी: सरकार इन राशन कार्ड वालो को फ्री दे रही है गैस सिलेंडर, ऐसे उठाये इसका लाभ…

  • Tech & Auto2 days ago

    लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

  • जॉब7 days ago

    India Post भर्ती,करें अप्लाई मिलेगा नौकरी