Connect with us

देश - दुनिया

हिमाचल प्रदेश में एक विद्यालय के 15 विद्यार्थी कोविड-19 संक्रमित

Published

on

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शनिवार को एक विद्यालय को उसके 15 विद्यार्थियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के कुल 258 नये मामले सामने आये हैं एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर के नदौन शहर के बारा में एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के 15 विद्यार्थियों एवं एक कर्मी को कोविड-19 संक्रमित पाया गया है जिसके बाद विद्यालय बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले के जंगल बेरी में इंडियन रिजर्व बटालियन के सात जवान भी संक्रमित पाये गये। जवानों से पृथक रहने को कहा गया है।

अधिकारियों के अनुसार राज्य में शनिवार को एक और मरीज की जान चली गयी और राज्य में इस वायरस से अब तक 3,718 लोगों की मौत हुई है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार 258 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,22,569 हो गयी।

उन्होंने बताया कि साथ ही पिछले 24 घंटे में 163 मरीज ठीक हुए। अब तक 2,17,256 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी है। फिलहाल 1,578 मरीज उपचाराधीन हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

covid update: देश में कोरोना के 16,135 नए मामले सामने आए, एवं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,35,18,564 के पार पहुंच गई..

Published

on

By

बीते दिन देश में कोरोना के 16,135 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,35,18,564 हो गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,13,864 पर पहुंच गई। जो कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है।

भारत में बीते हफ्ते कोरोना के एक लाख से अधिक नए केस मिले। पिछले चार महीनों में हफ्ते भर में सामने आए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इन दिनों महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में संक्रमण दर में गिरावट देखी गई है जबकि बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार में केस बढ़ रहे हैं। 27 जून से 3 जुलाई के बीच कोरोना के एक्टिव केस 1.1 लाख के पार चले गए। इस दौरान 192 मौतें दर्ज हुईं जो कि इससे पहले वाले हफ्ते में हुई 125 मौतों की तुलना में 54% ज्यादा है। इनमें से 44 फीसदी मौतें केरल में हुईं।

बीते दिन देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,135 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,35,18,564 हो गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,13,864 पर पहुंच गई। जो कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से 24 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,223 हो गई। 24 घंटे में 13,958 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 28 लाख 79 हजार 477 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.53 प्रतिशत है।

197.98 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए
देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 197.98 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह आठ बजे तक 197 करोड़ 98 लाख 21 हजार 197 टीके दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 01 लाख 78 हजार 383 टीके लगाए गए हैं।

कुछ इस तरह बढ़ते गए कोरोना केस
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Continue Reading

देश - दुनिया

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव हुए घायल, जाने कैसे हुआ ये हादसा..

Published

on

By

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को राबड़ी आवास में सीढ़ी चढ़ने के दौरान गिर पड़े, तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव घायल हो गए हैं। रविवार (3 जुलाई 2022) को पटना में राबड़ी आवास में सीढ़ी से उतरने के दौरान अचानक लालू यादव का पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया और वो गिर गए। तत्काल घर में मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लालू के कंधे, कमर और पांव में चोट आई है।

डॉक्टर्स ने लालू यादव का MRI भी कराया है, जिसमें किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, चिंता की कोई बात नहीं है, हल्की चोट है। आरजेडी प्रमुख को घर पर ही आराम करने की सलाह दी गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का कंकड़बाग के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें इलाज के बाद वापस घर ले आया गया है।

घर पर ही आराम करने की सलाह: सूत्रों के मुताबिक, उनके कंधे की हड्डी में चोट आई है और उन्हें बेड रेस्ट के लिए कहा गया है। लालू प्रसाद यादव अभी पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर रहते हैं। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी है।

Continue Reading

देश - दुनिया

VOTER CARD: वोटर  कार्ड खोने पर न होये परेशन, ये दस्तावेज दिखाकर भी आप दे सकते है वोट, देखे क्या है वो दस्तावेज…

Published

on

 

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए 6 और 13 जुलाई को वोट डाले जाने हैं। ऐसे में अगर आपका वोटर कार्ड गुम हो गया है तो भी आपको वोट करने से नहीं रोका जा सकता है। वोटर कार्ड के गुम या खराब हो जाने पर भी आप बिना वोटर कार्ड के मतदान कर सकते हैं।

इसके लिए आपका केवल आपका नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। वोटर लिस्ट में आपका नाम है और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो चुनाव आयोग 11 प्रकार के अन्य दस्तावेजों को पहचान पत्र के तौर पर मान्यता देता है, जिन्हें दिखाकर आप वोट डाल सकते हैंवोटर लिस्ट में नाम होने पर डाल सकते हैं वोट
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो जिस क्षेत्र की मतदाता सूची में आपका नाम है वहां के मतदाता केंद्र पर जाकर वोट डाल सकते हैं। अगर आपका वोटर कार्ड खो गया है तो ये 11 दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर वोट डाल सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़17 hours ago

weather update : मौसम विभाग ने रायपुर,बिलासपुर,समेत कई जिलों में किया अलर्ट, जारी

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत लगभग सभी जिलों में बारिश सोमवार सुबह से ही शुरू है. आगामी 24 घंटे...

छत्तीसगढ़2 days ago

सरकार दे रही है महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन, जाने क्या आवेदन प्रकिया..

Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को...

छत्तीसगढ़4 days ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

छत्तीसगढ़4 days ago

1 जुलाई से होंगे बड़े बदलाव, बढ़ जायेगा आपकी जेब का खर्चा, जाने कौन से है वो बदलाव..

एक जुलाई यानी आज से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा।...

छत्तीसगढ़6 days ago

PM Kisan Yojana के तहत किसानो के फसे पैसे आ सकते है वापस इन तरीको से…

  PM Kisan Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनमें से कुछ को राज्य तो...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto6 days ago

    ONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा  रहा ये दमदार फीचर्स…

  • Tech & Auto6 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया4 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…

  • Tech & Auto5 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब3 days ago

    India Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि

  • देश - दुनिया6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…