खेल
श्रीलंका के खिलाफ दमदार वापसी के बाद कुलदीप यादव ने आलोचकों को लिया आड़े हाथों, कही ये बड़ी बात
भारत ने कोलंबो में खेले गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका को हरा दिया. इस मैच में कुलदीप यादव ने अपनी पुरानी फॉर्म का परिचय दिया और इसी के साथ उन्होंने आलोचकों को भी करार जवाब दिया. उनकी आलोचना का आधार उनका खराब प्रदर्शन रहा था. श्रीलंका से पहले कुलदीप ने अपना आखिरी वनडे इसी साल 26 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और इस मैच में उन्होंने 10 ओवरों में बिना विकेट लिए 84 रन लुटाए थे. इसी कारण उनकी टीम में जगह भी पक्की नहीं थी. एक समय था जब कुलदीप की जगह टीम में पक्की की थी लेकिन 2019 विश्व कप के बाद हालात बदल गए. इसके बाद भी कुलदीप ने हार नहीं मानी, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि जब किसी खिलाड़ी को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाता है तो वह खुद पर संदेह करने लगता है.
कुलदीप ने अपने आलोचकों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने कई बार चार-पांच विकेट भी लिए हैं और उनकी भी चर्चा हो तो बेहतर होगा. श्रीलंका ने रविवार को खेले गए पहले वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 262 रन बनाए थे. भारत ने यह लक्ष्य 36.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत के लिए कप्तान शिखर धवन ने नाबाद 86 रन और इशान किशन ने 59 रन बनाए.
कभी नहीं लगा करियर खत्म हो गया
कुलदीप ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ उस मैच के बाद मुझे किसी भी समय ऐसा नहीं लगा कि सीमित ओवरों का मेरा करियर समाप्त हो गया है. कई बार ऐसा होता है जबकि आप रन लुटाते हो. मैंने मैचों में चार और पांच विकेट भी लिए हैं और यदि लोग उनके बारे में भी चर्चा करें तो बेहतर होगा. एक या दो खराब मैचों से किसी का करियर समाप्त नहीं हो जाता है. मुझे लगता है कि जिसने भी यह खेल खेला होगा या इस खेल की जानकारी रखता होगा वह इससे भी वाकिफ होगा.’’
अब तक 64 वनडे में 107 विकेट लेने वाले कुलदीप ने कहा, ‘‘पुणे (इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला) का विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा था और उससे स्पिनरों को खास मदद नहीं मिल रही थी. जब विकेट आपके अनुकूल नहीं हो तो ऐसा हो सकता है. ’’
इसका पड़ा गलत प्रभाव
कोविड-19 के समय में खिलाड़ियों को बायो बबल में रहना पड़ रहा है. कुलदीप इस बीच टीम में अंदर–बाहर होते रहे लेकिन उन्हें खेलने के अधिक मौके नहीं मिले जिसके गलत प्रभाव भी पड़े. उन्होंने कहा, ‘‘बायो बबल में जिंदगी काफी मुश्किल होती है और तब और परेशानी होती है जब आप खेल नहीं रहे हों क्योंकि आप स्वयं पर संदेह करने लगते हो. कई लोग आपकी मदद करना चाहते हैं, आपसे बात करना चाहते हैं लेकिन जब आप बहुत लोगों से बात करते हो तो नई तरह के संदेह पैदा होने लगते हैं.’’
राहुल द्रविड़ ने की मदद
कुलदीप ने हालांकि स्वीकार किया टीम खेल में संयम बनाए रखना आवश्यक होता है. वह पहले वनडे से पूर्व दबाव में थे लेकिन कोच राहुल द्रविड़ ने इससे उबरने में उनकी मदद की. कुलदीप ने कहा, ‘‘जब आप लंबे समय बाद खेलते हो तो दबाव होता है और मैं लंबे समय बाद खेल रहा था. ऐसा होता है क्योंकि आप अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हो. शुरू में राहुल सर ने मेरा हौसला बढ़ाया. उन्होंने मुझसे अपने खेल का आनंद उठाने के लिए कहा और मुझे खुशी है इससे फायदा मिला. ’’

खेल
बड़ी खबर: कोरोना की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुये इस देश की सरकार.. एशियन गेम्स की तारीखों में बदलाव कर सकती है…

चीन में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इस साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स टाल दिए गए हैं। एशिया ओलिंपिक काउंसिल ने कहा कि एशियन गेम्स की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। इसे आगे कब करवाया जाएगा, इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। एशियन गेम्स का आयोजन 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के शिनजियांग प्रांत के हांग्जो समेत पांच शहरों में होना था। चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 26 शहरों मे लॉकडाउन लगा हुआ है। 21 करोड़ की आबादी घरों में है। झिजिंगयान, जिलिन, शंघाई, बीजिंग समेत 8 प्रांतों में लगभग दो महीने से स्कूल बंद हैं। यहां ओमिक्रॉन वायरस के कारण संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे हैं।
40 खेलों के 61 इवेंट
यहां मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट में कुल 40 खेलों में 61 इवेंट होने थे। इसमें ओलिंपिक में खेले जाने वाले तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी समेत अन्य खेल भी शामिल हैं। वहीं इस बार के एशियन गेम्स में 11 साल बाद टी-20 की वापसी भी होनी थी।
चीन में कोरोना की वजह से कई इवेंट हो गए हैं रद्द
चीन में कोरोना की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं को रद्द किया जा चुका है। 2022 पैरालंपिक और शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन भी सख्त नियमों और पाबंदियों के बीच बंद दरवाजे में किया गया।
भारत ने 1990 को छोड़कर हर बार जीते हैं गोल्ड मेडल
भारत ने 1990 को छोड़कर हर एशियाई खेलों में कम से कम एक गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, हमेशा मेडल टैली में टॉप 10 देशो में भी शामिल रहा है। अब तक भारत ने एशियाई खेलों में 139 गोल्ड, 178 सिल्वर और 299 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं
खेल
MI vs RR : 19 साल का तिलक ने झड़ा आईपीएल में अर्धशतक, रचा इतिहास,वर्मा का छक्का कैमरामैन के सिर पर जाकर गिरा

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के नौवें मुकाबले में शनिवार (दो अप्रैल) को मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मुंबई के लिए इस मैच में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा बनाए। उन्होंने 33 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और पांच छक्के लगाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 184.85 का रहा। अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
तिलक मुंबई के लिए अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।तिलक ने 19 साल 145 दिन की आयु में अर्धशतक लगाया है। इससे पहले अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज ईशान किशन थे।
किशन ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में 58 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 19 साल 278 दिन थी। तिलक ने शनिवार के मैच में 61 रन बनाए तो ईशान किशन ने 43 गेंद पर 54 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान किशन का स्ट्राइक रेट 125.58 का रहा।
किशन का आईपीएल में लगातार पांचवां अर्धशतक
किशन का आईपीएल में लगातार पांचवां अर्धशतक है। किशन बतौर ओपनर आईपीएल की लगातार पांच पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर ने ऐसा किया था। सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 2012, बटलर ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स और डेविड वॉर्नर ने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लगातार पांच अर्धशतक लगाए थे।
कैमरामैन के उपर गिरी बाल
मुंबई को शुरुआती झटके लगे लेकिन इसके बाद ईशान किशन के साथ मिलकर तिलक वर्मा ने पारी संभाल ली। 12वें ओवर में तिलक वर्मा ने रियान पराग की गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से छक्का मारा। लेकिन यह गेंद सीधे वहां खड़े कैमरामैन के सिर पर जाकर गिरे। कैमरामैन की निगाहें कैमरने पर थी और वे अंतिम समय में गेंद को देख पाए। उन्होंने खुद को हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गेंद आकर उनके सिर पर गिर गई।इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने मेडिकल टीम को बुलाने के लिए इशारा किया लेकिन कैमरामैन ने इसके लिए मना कर लिया। और तुरंत ही अपने काम पर लग गए। यह इस सीजन में पहला मौका नहीं है, जब स्टेडियम में किसी को गेंद लगी है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में भी ऐसा हुआ था। तब आयुष बडोनी ने छक्का लगाया था और गेंद स्टैंड में बैठी महिला के सिर पर जाकर लगी थी।
खेल
क्रिकेट फैंस की लिए आई खुशखबरी, अब स्टेडियम में फैंस को स्पेशल एंट्री.. पढ़े पूरी खबर…

मुंबई में शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे. आयोजकों ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को एंट्री की इजाजत मिल गयी है. मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा. (PC-IPL)
आईपीएल की प्रेस रिलीज में कहा गया है, ‘यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा.’ IPL 2022 के मैच मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे.’ (PC-PTI)
आईपीएल में दो नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सत्र में कुल 74 मैच होंगे. लीग स्टेज के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है. आईपीएल टिकट लीग की ऑफिशियल वेबसाइट और बुक माई शो से खरीदा जा सकता है. (PC-PTI)
IPL 2022 के टिकटों की कीमत की शुरुआत 800 रुपये से शुरू हो रही है, वहीं सबसे महंगा टिकट 8 हजार रुपये का है. सबसे सस्ता टिकट डीवाई पाटिल स्टेडियम में उपलब्ध है. वहां टिकटों की कीमत 800 से 2500 रुपये है. (PC-PTI)
वानखेड़े में टिकटों की कीमत 2500 से 4000 रुपये है. सीसीआई में आईपीएल टिकट की कीमत 2500 से 3000 है. वहीं पुणे के एमसीए स्टेडियम में टिकट 1000 से 8000 रुपये तक उपलब्ध हैं. (PC-PTI)
-
Tech & Auto2 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष2 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
जॉब2 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
देश - दुनिया4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
ज्योतिष3 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश2 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…




















You must be logged in to post a comment Login