मनोरंजन
करीना और अमृता के बाद महीप कपूर और सीमा खान को भी हुआ कोरोना? इन सेलेब्स को भी खतरा!

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा की कोविड रिपोर्ट 13 दिसम्बर को पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद बीएमसी ने एक्ट्रेसेस से संपर्क में आए लोगों को ट्रैस करते हुए उनसे टेस्ट करवाने की अपील की है। एक्ट्रेस बीते हफ्ते करण जौहर और रिया कपूर के घर में हुई पार्टियों में शामिल हुई थीं। करीना के कोविड पॉजिटिव होने के बाद ये आफत की पार्टी बन गई है क्योंकि यहां कई सेलेब्स मौजूद थे जिनका टेस्ट करवाया जा रहा है। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-
आलिया भट्ट :एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी करण की पार्टी का हिस्सा थीं, जो इसी साल अप्रैल में कोविड संक्रमित हो चुकी हैं। फिलहाल आलिया आइसोलेट नहीं हुईं हैं। करीना की रिपोर्ट आने के दिन ही उन्हें मां सोनी राजदान के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया है। भीड़ के बीच भी आलिया ने मास्क नहीं लगाया था।
करण जौहर :बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर ने कभी खुशी कभी गम फिल्म के 20 साल पूरे होने की खुशी में हाउस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना भी शामिल हुई थीं। करण के साथ उनके घर पर मां हीरू रहती हैं। इससे पहले भी करण के घर के कई हाउस हेल्प कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं।
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा :करण की हाउस पार्टी में मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे। मलाइका इसी साल सितम्बर में कोविड की चपेट में आ चुकी हैं। मलाइका के बाद अर्जुन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। करण की पार्टी के दो दिन बाद मलाइका बेटे अरहान को लेने मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं, जहां उनके साथ एक्स हसबैंड अरबाज खान भी मौजूद थे। एयरपोर्ट में मलाइका कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करती नजर आई थीं।
करिश्मा कपूर : बहन करिश्मा भी करण जौहर की पार्टी में करीना और अमृता के साथ एक ही गाड़ी से पहुंची थीं। इनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बेबो अपना चेहरा छिपाते दिख रही हैं। करिश्मा अपने पैरेंट्स रणधीर कपूर और बबीता के साथ रहती हैं। रणधीर इस साल कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।
मसाबा गुप्ता :करीना 5 दिन पहले रिया कपूर के घर एक पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी पहुंची थीं। इस पार्टी में करीना ने अमृता के साथ एंट्री ली थी। दोनों का एक वीडियो भी पैपराजी विरल भयानी ने पोस्ट किया है।
रिया कपूर : अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर 9 दिसम्बर को हुई पार्टी में करीना कपूर और अमृता अरोड़ा शामिल हुई थीं। इस पार्टी की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें सभी गेस्ट बिना सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के पोज करते दिखे हैं।
महीप कपूर : एक्टर संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर भी करण जौहर की पार्टी का हिस्सा थीं। महीप को पार्टी में एंट्री लेते हुए कार में स्पॉट किया गया था.

मनोरंजन
अर्जुन कपूर ने अपनी र्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप कर , तोड़े सारे रिश्ते
मनोरंजन
बॉलीवुड : टार्जन एक्टर हेमंत बिर्जे का एक्सीडेंट, टार्जन सहित पत्नी भी घायल
मनोरंजन
मशहूर गायिका : 92 साल की लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, आईसीयू में भर्ती

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका लता मंगेशकर की उम्र 92 साल है. बढ़ती उम्र के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है. कुछ समय पहले वह सांस लेने में दिक्कत के कारण भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं. फिलहाल, लता के फैंस उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है. लेजेंड सिंगर लता मंगेशकर कोरोना की चपेट में आ गई हैं.
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को फिलहाल ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कोविड की वजह से लता मंगेशकर को निमोनिया हो गया है
लता मंगेशकर के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए रचना ने बताया, ‘वो बिल्कुल ठीक हैं. उनकी उम्र को देखते हुए एहतियातन उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है. कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और दीदी के लिए प्रार्थना करें”.92 साल की लता मंगेशकर के कोरोना की चपेट में आने की खबर के बाद से सोशल मीडिया में हड़कंप मच गया है.
ऐसे में फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कमाना कर रहे हैं. कई लोग ट्विटर पर लता मंगेशकर के लिए दुआएं कर रहे हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं और कोरोना से रिकवर कर जाएं.
पहले भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं स्वर कोकिला
इससे पहले भी लता मंगेशकर को अस्पताल में तब भर्ती कराया गया था, जब उन्हें सांस लेने में तकलाफ हुई थी. नवंबर 2019 में लता मंगेशकर को सांस लेने में परेशानी हुई थी. उस समय गायिका की छोटी बहन उषा ने कथित तौर पर कहा था कि गायिका को वायरल इंफेक्शन हुआ है.
कुछ समय तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर 92 साल की हैं. दिग्गज गायिका लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. गायिका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने पोस्ट के माध्यम से जुड़ी रहती हैं. लता मंगेशकर ज्यादातर बॉलीवुड के तमाम बड़ी शख्सियतों की तस्वीरें थ्रोबैक की तरह फैंस के साथ शेयर करती हैं और उन्हें उस वक्त के किस्सों से रूबरू कराती हैं.
बताते चलें, लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
छत्तीसगढ़6 days agoबीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव


















You must be logged in to post a comment Login