amazing amazing
अजब प्रेम की गजब कहानी: बुजुर्ग महिला को मिला अपना सच्चा प्यार…

प्यार को लेकर यूं तो आपने कई अजीबोगरीब किस्से सुने होंगे, जहां कई बार लोगों को जिंदगी के उस मोड़ पर भी प्यार जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की हो! प्यार में लोगों को एक-दूसरे के अलावा कुछ नजर नहीं आता. वो सिर्फ अपने प्यार की दुनिया में खोए रहते हैं. ना इसमें उम्र का फासला बाधा बनता है ना जाति-पाती का..! पूरी दुनिया के लवर्स वैलटाइंन डे में झूम रहे हैं. इसी बीच अमेरिकी की एक महिला की कहानी ने सबके दिलों पर इस बात का जादू चला दिया कि भई दिल खुले रखो, प्यार होने ही वाला है. मामला अमेरिका का है जहां 73 बरस की उम्र में एक महिला को सच्ची मोहब्बत हो गई. इस प्रेम कहानी को जानने के बाद लोग यही कह रहे हैं, ‘उम्र चाहे कितनी भी क्यों ना हो दिल जवान और नादान दोनों होगा तो मोहब्बत कभी भी मिल जाएगी. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर Carol H Mack नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है.
Life is so strange. After nearly four decades of marriage, I never expected to be single again at 70. And I certainly didn’t expect to find true love at the age of 73 in the middle of a pandemic! And now this! pic.twitter.com/HszN0zj9pr
— Carol H. Mack (@AttyCarolRN) February 11, 2022
जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘ 40 साल से ज्यादा समय तक शादीशुदा होने के बाद मैंने नहीं सोचा था कि 70 साल में मैं फिर से अकेली हो जाउंगी और फिर 73वें बरस में मुझे फिर से प्यार मिल जाएगा वो भी महामारी के दौरान.बता दें कि Mack ने अपने इस पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपनी पति को खोया नहीं है बल्कि उसे निकाला है. जब उन्हें पता चला कि वो उन्हें धोखा दे रहा है तो वो उससे अलग हो गई. इस तस्वीर में उन्होंने अपनी रिंग डाली हुई फोटो शेयर की. लोगों को हैरत भी हुई और उन्होने उनको बधाई भी दी. एक यूजर ने लिखा, ‘ की है और बीते 12 वर्षों से सिंगल हैं. बावजूद इसके वो महिला को बधाई देती हैं.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ उनकी सास शादी के 66 बरस बाद विधवा हो गई थी. जब वो 86 साल की थी. इसके 2 साल बाद वो अपनी पेंटिंग क्लास के दौरान एक शख्स को डेट करने लगी. आज वो 95 बरस की हैं और 6 वर्षों से दोनों साथ हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं तो अभी भी 20 साल का हूं और सच्चा प्यार ढूढ़ रहा है.’ इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस पर कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन दिया.

amazing amazing
जानिए 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर कैसे बना मॉडल…

केरल के 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर मम्मिक्का इन दिनों इंटरनेट मीडिया में छाए हुए हैं। कोझिकोड जिले के रहने वाले मम्मिक्का ने अपनी लुंगी और शर्ट छोड़कर एक लोकल ब्रांड के लिए सूट और सनग्लास को अपना लिया है। नए लुक में फोटोग्राफर शारिक वायालिल की ली हुईं उनकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। हजारों लोग इस नए माडल को बधाई दे रहे हैं। दरअसल, शारिक ने पूर्व में मम्मिक्का की एक फोटो खींची थी और उसे अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया था। अभिनेता विनायकन जैसा दिखने की वजह से मम्मिक्का की यह फोटो वायरल हो गई। इसके बाद शारिक ने मम्मिक्का से अपनी वेडिंग सूट कंपनी के लिए माडलिंग करने के लिए कहा। फोटो शूट से पहले मम्मिक्का का मेकओवर किया गया जिसका एक वीडियो बनाया गया था।
Daily wage Labourer Mammika from Kerala & his photographer Vayalil Shareek became social media sensation, when the photographer shared his makeover photos on various social media platforms. pic.twitter.com/ZzweKJ3KDm
— sanatanpath (@sanatanpath) February 15, 2022
इंस्टाग्राम पर हजारों ने इस वीडियो को देखा है। पिछले हफ्ते साझा किए जाने के बाद से इसे 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।शारिक ने कहा कि उन्हें अपनी कंपनी के माडल के तौर पर मम्मिक्का से बेहतर कोई नहीं लगा। फोटोशूट की तस्वीरों से साबित हो चुका है कि वह गलत नहीं थे। इन तस्वीरों में मम्मिक्का हाथ में आइपैड लिए क्लासिक ब्लेजर और ट्राउजर पहने नजर आ रहे हैं। मम्मिक्का अपनी शोहरत का श्रेय शारिक को देते हुए कहते हैं कि अब वह अपने मजदूरी के काम के साथ-साथ माडलिंग में भी कोशिश करना चाहेंगे।
amazing amazing
वैज्ञानिकों ने किया यहां हैरान करने वाला दावा: कहा- ये….

दुनिया में कोई भी चीज उत्पन्न होती है तो एक समय के बाद उसका नष्ट होना भी तय है। जिस तरह से मनुष्य जन्म लेता है उसकी मृत्यु का समय भी निश्चित हो जाता है। हालांकि, जीवन और मृत्यु को लेकर दुनिया में अलग-अलग तरह की धारणाएं और मत सुनने को मिलते हैं। दुनिया के हर धर्म में भी मृत्यु के बाद की स्थिति को अलग-अलग तरीकों से समझाया गया है। जीवन और मृत्यु को लेकर हमेशा से ही आध्यात्मिक गुरुओं और वैज्ञानिकों में मतभेद देखने को मिलते हैं। जहां धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि मरने के बाद इंसान का केवल शरीर मरता है, आत्मा कभी नहीं मरती है। वहीं विज्ञान किसी इंसान के मृत्यु के बाद आत्मा के अस्तित्व को नहीं मानता है। ऐसे में जीवन और मृत्यु के संबंध को लेकर एक ब्रह्माण्ड वैज्ञानिक ने एक ऐसा दावा किया है जिसे जानने के बादआपको काफी हैरानी होगी।जीवन और मृत्यु को लेकर कॉस्मोलजिस्ट डॉक्टर सीन कैरोल ने एक हैरान करने वाला दावा किया है। कैरोल के अनुसार, अगर सब कुछ विज्ञान के नियमों के अनुसार होता है तो भौतिकशास्त्र में ऐसा मुमकिन ही नहीं है कि इंसान की मौत के बाद कोई जीवन संभव हो। प्रोफेसर कैरोल ने अपने जीवन में ज्यादातर समय भौतिकशास्त्र के अध्ययन में ही बिताया है। प्रोफेसर अपने अध्ययन के आधार पर बताते है कि यदि किसी इंसान की मृत्यु हो जाती है, ऐसे में उसकी चेतना इस ब्रह्मांड में नहीं रह सकती है। Scientific American में डॉक्टर कैरोल लिखते हैं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा दावा किया जाता है कि इंसान की मृत्यु के बाद आत्मा किसी न किसी रूप में इस परिवेश में मौजूद रहती है। अब यदि हम विज्ञान की शाखा भौतिकशास्त्र के नियमों के आधार पर जीवन को समझें तो ऐसा कोई भी रास्ता नहीं है जो मरने के बाद हमारे दिमाग में मौजूद जानकारी को बनाए रखे।हालांकि, अभी तक सभी वैज्ञानिक प्रोफेसर कैरोल की बात का समर्थन नहीं करते हैं। उनका कहना है कि अभी भी इंसानी दिमाग पर और अध्ययन करने की जरूरत है।अब चूंकि धार्मिक मान्यताओं की माने तो आत्मा को लेकर धर्म की विज्ञान से एक दम उलट राय है। धर्म में आत्मा को अजर-अमर माना गया है। ऐसे में प्रोफेसर कैरोल का ये दावा विवाद खड़ा करने वाला है। दुनिया के हर धर्म किसी न किसी रूप में आत्मा के होने का संकेत करते हैं। प्रोफेसर कैरोल का कहना है कि वो ईश्वर को न मानने के लिए नहीं कहते हैं, लेकिन विज्ञान का इस मुद्दे पर अपना एक अलग तर्क है।
amazing amazing
जानिए क्या है ड्राइविंग लाइसेंस के फायदे

ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर चालान नही कटने को लेकर हम आपको बड़ी जानकारी देने जा रहे है। अगर आप भी स्कूटी, मोटरसाइकिल या गाड़ी चलाते है तो यह खबर आपके बहुत फायदे की है। दरअसल इस खबर का फायदा उन लोगों को होने वाला है जो ड्राइविंग करते है। दरअसल आपको ड्राइविंग लाइसेंस चालान से बचने के लिए साथ में लेकर चलने की जरुरत नहीं है। वाहन चालक यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा पूछे जाने पर डिजी-लॉकर प्लेटफॉर्म या एम-परिवहन मोबाइल ऐप में डिजिटल रूप में रखे इन दस्तावेजों को दिखा सकते हैं।
क्या है DigiLocker
डिजी-लॉकर में डॉक्यूमेंट सेव रखने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपने साथ अपने किसी भी डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के अनुसार डिजी-लॉकर प्लेटफॉर्म या एम-परिवहन मोबाइल ऐप पर डिजिटल स्वरूप में रखे ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का पंजीकरण प्रमाणपत्र मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत वैध दस्तावेज हैं। विभाग के अनुसार ये परिवहन विभाग द्वारा जारी प्रमाणपत्रों के अनुरूप वैध रूप से मान्य हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य किसी रूप में ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की सॉफ्ट कॉपी मूल रिकॉर्ड के रूप में स्वीकार्य नहीं होगी।
स्कूटी का कटेगा 23000 रुपए का चालान
अगर आप ट्रैफिक नियमों का पालन नही करते और तो नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार आपकी स्कूटी का 23000 रुपए का चालान कट सकता है। आपका बिना ड्राइविंग लाइसेंस स्कूटी चलाने के लिए- 5000 रुपये का फाइन, बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) गाड़ी चलाने के लिए- 5000 रुपये का चालान, बिना इंश्योरेंस- 2000 रुपये का चालान, एयर पॉल्यूशन स्टैंडर्ड को तोड़ने के लिए- 10000 रुपये का जुर्माना और बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के लिए- 1000 रुपये का जुर्माना आपको भुगतना पड़ सकता है। यह मामला सितंबर 2019 का है जब नए ट्रैफिक नियमों को लागू किया गया था। उस समय नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिनेश मदान का 23000 रुपए का चालान कटा था। इस पूरे मामले पर कहना था कि उन्होंने अपने घर से गाड़ी के कागज मंगाए थे, लेकिन तब तक हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया। दिनेश मदान का कहना है कि उनके स्कूटर (स्कूटी) की इस समय कुल कीमत ही 15000 रुपये थी। ट्रैफिक नियमों का पालन करें नही तो ऐसा आपके साथ भी हो सकता है।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…
























You must be logged in to post a comment Login