छत्तीसगढ़
सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला की दृष्टि से उत्कृष्ट और उन्नत छत्तीसगढ़ के निर्माण में सब बने सहभागी: डॉ. महंत
छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भावी पीढ़ी को उनके सर्वांगीण विकास का सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्वव्यापी बनाने, शिक्षा, साहित्य और कला की दृष्टि से उन्नत छत्तीसगढ़ राज्य बनाने किसान सहित सभी वर्ग के लोग सहभागी बने।
डॉ. महंत जांजगीर चापा जिले के सारागांव में सहकारी समिति के नवनिर्मित धान खरीदी केंद्र भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने आज ग्राम सोनियापाठ में नवगठित ग्राम पंचायत के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा ने की। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ महंत ने ग्रामवासियों को नये पंचायत गठित होने और नये पंचायत भवन के लोकार्पण की बधाई और शुभकामनाएं दी। किसानों की मांग पर सारागांव में कृषि सहकारी बैंक की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधि ग्राम विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा महिला पंचायत प्रतिनिधियों को आगे बढ़ाने और उन्हे प्रोत्साहित करने का कार्य करें, ताकि वे ग्राम विकास और जनहित के बेहतर कार्य करने में सक्षम बन सके। उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच रुकमणी देवी द्वारा सीसी रोड मार्ग निर्माण आदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की बात कही। समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा, सरपंच रुकमणी साहू, श्री गुलजार सिंह ने भी संबोधित किया सोनियापाठ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
डॉ महंत ने आज सक्ती विकासखंड के ग्राम देवरी में धोबी बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ महंत ने कहा कि महिलाओं का सम्मान कर के ही समाज विकास के रास्ते पर अग्रसर हो सकता है। अपने उद्बोधन के दौरान डॉ महंत ने बताया कि सारागांव से देवरी रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण के लिए 9 करोड रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलने के बाद सारागांव से देवरी तक सुविधाजनक रोड बनेगी। समारोह में डॉ मंहत के करकमलों द्वारा कोरोना काल में अपने दायित्वों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाली मितानिनों को साड़ी और श्रीफल प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। संकुल समन्वयक श्री प्रेम लाल देवांगन भी इस अवसर पर सम्मानित किए गए। सम्मानित की गई मितानिनों में सुशीला सूर्यवंशी, निर्मला, सावित्री कश्यप आदि शामिल है। इस अवसर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जांजगीर-नैला के नगर पालिका अध्यक्ष श्री भगवान दास गढ़ेवाल, श्री विवेक सिसोदिया, श्री दिनेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सारागांव राम किशोर सूर्यवंशी, नगर पालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल, चांपा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, रवि पांडे, श्रीमती शेषराज हरबंश, कृषक गण, गणमान्य नागरिक, उपस्थित थे।


क्राइम न्यूज़
CG News: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत….

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। अब एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मामला गुरूर थाना के राजाराव पठार गांव है।गुरुर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया है।
15 फरवरी को हुई थी शिकायत
इधर, 15 फरवरी को ही दोनों के परिजनों ने लापता होने की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि लड़की 14 फरवरी को सुबह स्कूटी लेकर निकली थी। मगर शाम तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।वहीं लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद शीतला पारा हाटकेश्वर के रहने वाले गगन के पिता किशन ने भी इस मामले की शिकायत की थी। धमतरी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला था। इस बीच पुलिस को बुधवार सुबह बालोद पुलिस ने इस घटना की सूचना दी है ।
आत्महत्या के कारणों को नहीं चल सका पता
पुलिस अब इस केस की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल प्रथम दृष्यटता में ये मामला प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा लगा रहा है।
Breaking
CG News: टैक्स वसूली न होने से कई निगमों में रुका कर्मियों का वेतन…

रायपुर। राज्य के कई नगर निगमों में बकाया कर वसूली न होने के कारण जनवरी का वेतन रूक गया है। इसके खिलाफ संयुक्त नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि 17 फरवरी तक भुगतान नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। अधिकारी-कर्मचारी संघ रायपुर के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि हम निगम के लिए काम करते हैं। वेतन रोकने के लिए बकाया कर वसूली का न होने का बहाना ठीक नहीं है।
निगम की माली हालत खराब
रायपुर नगर निगम की माली हालत इतनी अधिक खराब हो चुकी है कि कर्मचारी ही नहीं, अधिकारियों तक को वेतन के लाले पड़ गए हैं। हर महीने करीब 17 करोड़ का वेतन भुगतान होता है, लेकिन निगम का खजाना खाली होने से जनवरी का वेतन नहीं मिल पाया है। निगम के अधिकारियों केमुताबिक जनवरी का वेतन भुगतान न करने की वजह नगर-निगम केस्थापना व्यय में 17 करोड़ रुपये का न होना है। इसी मद से निगम कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाता है। इसमें लगातार पैसे की कमी बनी हुई है।
टैक्स भुगतान नहीं करने वाले बकाएदारों पर सख्ती
पिछले कुछ महीने से राजस्व अमले को करोड़ों का बकाया संपत्तिकर, समेतिक कर के साथ यूजर चार्ज वसूलने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक निगम के खजाने में बड़े बकायेदारों से 87 करोड़ जमा हुए हैं, जबकि सालों से करों का भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों की जोन वार सूची जारी कर उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए गए हैं।
दुर्ग निगम में वेतन के लिए तीन करोड़ की जरूरत
दुर्ग नगर निगम में जनवरी के वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इन कर्मियों को वेतन भुगतान के लिए तीन करोड़ रुपये की जरूरत है। महासमुंद नगर पालिका में हर माह 46 लाख रुपये वेतन भुगतान होता है। यहां कर्मचारियों को जनवरी केवेतन नहीं दिया गया है। धमतरी नगर निगम में करों की वसूली न हो पाने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। कांकेर नगर पालिका परिषद में भी कर्मचारियों को जनवरी केवेतन का भुगतान अभी नहीं हुआ है। राजनांदगांव नगर निगम में कमजोर राजस्व वसूली के कारण पिछले डेढ़ माह से कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हुआ है।
वसूली के लिए निगम ने भेजी है नोटिस
वहीं, भिलाई निगम ने 170 बकायदारों से पांच करोड़ बकाया वसूली न होने पर कुर्की नोटिस को भेजा है। जगदलपुर नगर निगम में कुल 500 कर्मचारी हैं। कम वसूली पर छह कर्मचारियों का वेतन रोका गया था। बाद में भुगतान कर दिया गया। जांजगीर में नगरीय निकायों द्वारा टैक्स की वसूली की जा रही है। कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया गया है। इसी तरह अंबिकापुर नगर निगम में किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रुका है। कोरबा नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को भी प्रति माह समय पर वेतन का भुगतान किया जा रहा है।
वेतन की कर रहे व्यवस्था
अधिकारी-कर्मचारियों को जनवरी का वेतन जल्द देने की व्यवस्था कर रहे हैं। निगम की राजस्व की स्थिति मजबूत करने राज्य सरकार के फैसले के अनुरूप संपत्ति कर के साथ यूजर चार्ज लिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राजस्व नहीं देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
Knowledge
सिर्फ बुखार, खांसी ही नहीं हैं कोरोना वायरस के लक्षण, यह परेशानियां दिखें तो हो जाएं सतर्क…

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। हर देश इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए संघर्ष करता दिखाई दे रहा है। चीन, इटली और ईरान में यह घातक बीमारी जमकर कहर बरपा रही है, वहीं भारत में भी हर दिन के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि पूरे देश को लॉक डाउन करना पड़ा है। अब तक कोरोना बीमारी के लक्षणों में सर्दी, खांसी, बुखार को ही रखा गया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी के वैज्ञानिकों इस बीमारी के कुछ और नए लक्षण भी देखें हैं जो संक्रमित मरीजों में दिखाई दिए हैं।
यह नए लक्षण सामने आए
अब तक कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के शुरुआती लक्षणों में बुखार आना, गले में खराश होना, सूखी खांसीइस तरह के लक्षण 66 प्रतिशत मरीजों में दिखा। डायरिया जैसे लक्षण भी कोरोना के मरीजों में नजर आए हैं, यह 30 प्रतिशत मरीजों में दिखा। शुरुआत में ज्यादातर संक्रमित मरीजों को पहले बुखार आता है। इसके अलावा थकान, मांसपेशियों में दर्द और सूखी खांसी हो सकती है।के साथ ही सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द होना शामिल था। लेकिन इस बीमारी के कुछ नए लक्षण भी सामने आए हैं। जर्मनी के वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कोरोना संक्रमित मरीज की सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता पर भी असर पड़ रहा है।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…





















You must be logged in to post a comment Login