व्यापर
अमेज़न दे रही है 15 हजार जितने का शानदार मौक़ा,बस करें ये…

क्विज़ अमेज़न के मोबाइल ऐप पर मौजूद है. जानकारी के लिए बता दें कि ये डेली क्विज़ हर दिन सुबह 8 बजे शुरू होता है और रात 12 बजे तक चलता रहता है. क्विज़ में सामान्य ज्ञान (GK) और करंट अफेयर्स के पांच सवाल होते हैं.
हम यहां आज के Amazon App Quiz के पांच सवालों और साथ ही उनके जवाब भी आपको बता रहे हैं, जिससे आप ढेरों इनाम जीत सकते हैं…अगर आपके फोन में Amazon App नहीं है तो क्विज़ खेलने के लिए सबसे पहले आपको इसे डाउनलोड करना होगा.
हम यहां आज के क्विज के पांच सवालों और साथ ही उनके जवाब भी आपको बता रहे हैं. इसलिए जाइए खेलिए और जीतिए 15,000 Amazon Pay Balance.

व्यापर
Post Office में आई बेहतरीन स्कीम,कुछ दिन में होगा पैसा डबल…जानें डिटेल

Post Office Small Saving Scheme: अगर आप भी सरकारी स्कीम में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर एक नजर जरूर डालें. इस स्कीम में आपको गारंटी के साथ मुनाफा मिलेगा.आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में.शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव के बीच अगर आप कहीं सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम आपके बेहद काम की है.
यहां आप जीरो रिस्क पर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स के तहत अगर आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम बेस्ट है. इसमें आपके पैसे डबल तो होंगे ही रिस्क भी नहीं होगा. आइये जानते हैं इस सुपरहिट स्कीम के बारे में.
क्या है किसान विकास पत्र स्कीम
– किसान विकास पत्र भारत सरकार की एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जिसके तहत एक तय अवधि में आपका पैसा दोगुना हो जाता है.
– आपको बता दें कि यह देश के सभी डाकघरों और बड़े बैंकों में मौजूद है.
– इसका मेच्योरिटी पीरियड अभी 124 महीने है.
– इसमें कमसे कम 1000 रुपये का निवेश करना होता है, जबकि इसके तहत अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है.
– किसान विकास पत्र (KVP) में सर्टिफिकेट के रूप में निवेश होता है, जिन्हें आप 1000 रुपये, 5000 रुपये, 10,000 रुपये और 50,000 रुपये के सर्टिफिकेट के रूप में खरीद सकते हैं.
जरूरी डाक्यूमेंट्स
– इस स्कीम में निवेश की कोई सीमा नहीं होती है ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग का खतरा भी है.
– इसलिए सरकार ने इसमें 50,000 रुपये से ज्यादा के निवेश पर PAN कार्ड अनिवार्य कर दिया है.
– साथ ही पहचान पत्र के तौर पर आधार भी देना होता है.
– इसमें 10 लाख या इससे ज्यादा निवेश करते हैं तो आपको इनकम प्रूफ भी जमा करना होगा, जैसे ITR, सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट.
ऐसे खरीदें सर्टिफिकेट
1. सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट: ये खुद के लिए या किसी नाबालिग के लिए खरीदा जाता है
2. ज्वाइंट A अकाउंट सर्टिफिकेट: ये दो वयस्कों को ज्वाइंट रूप से जारी किया जाता है. दोनों होल्डर्स को भुगतान होता है, या जो जीवित हो
3. ज्वाइंट B अकाउंट सर्टिफिकेट: ये दो वयस्कों को ज्वाइंट रूप से जारी किया जाता है. दोनों में से किसी एक को भुगतान होता है या जो जीवित हो
किसान विकास पत्र की खासियत
– किसान वीक पत्र स्कीम की कई खासियत है.
– इसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है, इस पर बाजार के उतार चढ़ाव का कोई असर नहीं होता है.
– इसमें अवधि खत्म होने के बाद आपको पूरी रकम मिल जाती है.
– इस स्कीम में इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट नहीं मिलती है.
– इस पर मिलने वाला रिटर्न पूरी तरह से टैक्सेबल है. मैच्योरिटी के बाद निकासी पर कोई टैक्स नहीं लगता है.
– मैच्योरिटी पर आप इसके रकम निकाल सकते हैं, लेकिन इसका लॉक -इन पीरियड 30 महीनों का होता है.
– इससे पहले आप स्कीम से पैसा नहीं निकाल सकते, बशर्ते खाताधारक की मृत्यु हो जाए या कोर्ट का आदेश हो.
– इसमें 1000, 5000, 10000, 50000 के मूल्य वर्ग में निवेश किया जा सकता है.
– किसान विकास पत्र को कोलैटरल के तौर या सिक्योरिटी के तौर पर रखकर आप लोन भी ले सकते हैं.
व्यापर
Gold-Silver Price Today : सोना की क़ीमत में आई गिरावट,जानें 10 ग्राम सोने का भाव…

Gold Silver Price Today: अगर आप भी सोने की खरीददारी करना चाहते हैं तो ये खबर आपको राहत देगी. सोने की कीमत में फिर गिरावट का माहौल शुरू हो गया है. ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में थोड़ी नरमी आई है, जिसके चलते भारतीय बाजार में भी सोना डाउन हुआ है. बुधवार को सोना 52 हजार के करीब आ गया है. वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट हुई है. आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट्स.
सोने का वायदा भाव 0.69 फीसदी गिरक
बुधवार को मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की सुबह 24 कैरेट वाले सोने का वायदा भाव 0.69 फीसदी गिरकर 52,383 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, चांदी भी लुढ़ककर 69 हजार से नीचे पहुंच गई. आज चांदी का वायदा भाव 0.82 फीसदी टूट कर 68,203 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.
अमेरिकी डॉलर का भाव अपने उच्चतम स्तर
गौरतलब है कि अमेरिकी डॉलर का भाव अपने उच्चतम स्तर पर है. और यही कारण है कि सोने-चांदी की कीमत बढ़ रही है. अमेरिकी ट्रेजरी बांड का यील्ड यानी प्रतिफल बढ़कर 2.9 फीसदी पहुंच गया है, जिससे भी सोने की कीमत पर असर पड़ रहा है. हालांकि सोना इस समय नीचे की तरफ ही बढ़ रहा है.
व्यापर
खुशखबरी: एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को मिली तोहफा,डिपॉजिट की दर में हुआ बड़ा बदलाव…

प्राइवेट सेक्टर के अग्रणी एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए एक बार फिर अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है. बैंक ने फिर से फिकस्ड डिपॉजिट की दर में बदलाव किया है. नई दरें 20 अप्रैल से प्रभावी कर दी गई हैं. नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू होंगी. ये है नई ब्याज की दरें बैंक की तरफ से सामान्य नागरिकों को 7 से 29 दिन के एफडी पर 2.50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है. इसके अलावा 30 दिन से 90 दिन वाली एफडी पर बैंक 3% ब्याज दे रहा है.
नए बदलाव के बाद एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की तरफ से 91 दिन से 6 महीने के फिक्सड डिपॉजिट पर 3.50 ब्याज दिया जा रहा है. अधिकतम ब्याज दर 5.60 प्रतिशत बैंक की वेबसाइट के अनुसार एक साल 1 दिन से दो साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.10 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा.
दो साल 1 दिन तीन साल वाली एफडी पर ब्याज दर 5.20 प्रतिशत है. वहीं तीन साल 1 दिन से पांच साल तक की एफडी पर 5.45 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा और पांच साल 1 दिन से 10 साल तक की एफडी पर 5.60 प्रतिशत की ब्याज दर है.
20 अप्रैल से लागू हुए FD इंटरेस्ट रेट 7 से 14 दिन : 2.50% 15 से 29 दिन : 2.50% 30 से 45 दिन : 3% 61 से 90 दिन : 3% 91 दिन से 6 महीने : 3.5% 6 महीने 1 दिन से 9 महीने तक : 4.4% 9 महीने 1 दिन से 1 साल तक : 4.40% 1 साल 1 दिन से 2 साल तक : 5.10% 2 साल 1 दिन से 3 साल तक : 5.20% 3 साल 1 दिन तक 5 साल : 5.45% 5 साल 1 दिन से 10 साल तक : 5.60%
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
जॉब5 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoदेश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…


















You must be logged in to post a comment Login