बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में मार्च तक 7000 सहायक प्रोफेसराें की नियुक्ति

अगले साल मार्च तक बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसराें की नियुक्ति हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने बुधवार काे इन विश्वविद्यालयों के कुलसचिवाें के साथ बैठक के बाद यह लक्ष्य तय किया है। इसके लिए विश्वविद्यालय सेवा आयोग के जरिए दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अब तक दो हजार से कम रिक्तियां मिली हैं, जबकि सभी विश्वविद्यालयों में लगभग सात हजार पद रिक्त हैं।
विभाग ने मगध, पाटलिपुत्र, बीआरए, एलएन मिथिला, केएसडीएस और मजहरूल हक विश्वविद्यालय काे 15 तक रिक्तियां भेजने का निर्देश दिया है। अबतक जो रिक्तियां मिली हैं, उसके अनुसार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में 556, पूर्णिया विश्वविद्यालय में 330, तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर में 197, मुंगेर विश्वविद्यालय में 266, बीएन मंडल विश्वविद्यालय में 301 और पटना विश्वविद्यालय में 151 पद रिक्त हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से बैठक में कहा गया कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से सहायक प्राध्यापकों के खाली पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र आरंभ होगी। इसके लिए विभाग द्वारा उन छह विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को एक सप्ताह के अंदर शिक्षकों की रिक्तियों का ब्योरा उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया जिन्होंने कई बार निर्देश देने के बाद भी रिक्तियों की सूची नहीं सौंपी है।
मगध विवि (बोधगया), एलएन मिश्र मिथिला विवि (दरभंगा), वीर कुंवर सिंह विवि (आरा), जयप्रकाश विवि (छपरा), पूर्णिया विवि और मुंगेर विवि ने अबतक विश्वविद्यालय सेवा आयोग को सहायक प्राध्यापकों के खाली पदों की सूची नहीं मुहैया करायी है।
बैठक में सभी विश्वविद्यालयों में लोक अदालत से जुड़े मामलों के निष्पादन एवं कन्या उत्थान योजना के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी, उपनिदेशक अजीत कुमार, दीपक कुमार सिंह एवं राजेश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विश्वविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा नया वेतनमान
बिहार के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को सातवां पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ इसी माह (नवम्बर) से मिलेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक सप्ताह के भीतर राशि का ब्योरा उपलब्ध कराने का आदेश सभी विश्वविद्यालयों को दिया है ताकि 20 नवम्बर तक नये वेतनमान की पूरी राशि जारी की जाए। इस संबंध में बुधवार को शिक्षा विभाग के स्व.मदन मोहन झा सभागार में सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
8 हजार शिक्षकों तथा 15 हजार कर्मियों को मिलेगा लाभ
शिक्षा विभाग द्वारा नवम्बर से नया वेतनमान का भुगतान किये जाने से सभी विश्वविद्यालयों में करीब 8 हजार शिक्षकों एवं 15 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 6 मार्च 2019 को राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सातवां वेतनमान के प्रभावी होने से वेतन में 15 से 18 फीसद की वृद्धि हुई है।
हालांकि सातवें वेतनमान को लागू करने में आठ माह की देरी हो चुकी है और अभी तक छठा वेतनमान ही शिक्षकों व कर्मियों को मिल रहा था। सिर्फ पटना विश्वविद्यालय ने सातवां वेतनमान के तहत नवम्बर से शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया है।

VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार सफलता के राह में बाधा बनती है बेडरूम में रखी ये वस्तुए, आज ही फेके इन्हें घर के बहार…

Vastu Shastra in Hindi : जीवन में तरक्की और खुशहाली हर कोई चाहता है। इसके लिए हर कोई तरह-तरह के उपाय भी करता है, ताकि परिवार में सुख- शांति बनी रहे। लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ लोग को कम मेहनत के बाद ही सफलता मिल जाती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। तरक्की और सफलता में रूकावट का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में यदि आप वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में रखी कुछ चीजों पर ध्यान होगा। वही वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा का अभाव हो तो आपके मन तथा जीवन पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है। वहीं गलत वास्तु तरक्की में बाधा बनती है।
चलिए जानते हैं बेडरूम में कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए…
कुछ लोग बेडरूम में अपने सिरहाने के पास टेबल पर पानी का जग या बॉटल रख कर सोते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी अपने बेडरूम में सिरहाने पर पानी का गिलास या जग रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है और तरक्की रुक जाती है। यदि आपके बेडरूम में बेड का स्थान दरवाजे के ठीक सामने है, तो उसका भी स्थान बदल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के सामने पलंग रखना सही नहीं माना जाता है।आप बेडरूम में बेड को दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार, बेड के सामने आईना भी नहीं होना चाहिए। यदि बेड के सामने आईना लगा है तो उसे रात में कपड़े से ढककर सोना चाहिए। क्योंकि रात में सोते समय आईने में आपके शरीर के अंग दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता। इससे जीवन में नकारात्मकता आती है। इसके अलावा कभी भी अपने बेडरूम में किसी भी देवी-देवता या धार्मिक चीजों का चित्र नहीं लगाना चाहिए। इसे भी शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम या घर के किसी भी दरवाजे को खोलते या बंद करते समय आवाज भी नहीं आनी चाहिए।
यहां श्रम विभाग में बिना परीक्षा अधिकारी के पदों पर होगी भर्ती, जल्द करे आवेदन ये रही शैक्षणिक योग्यता…

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग के लिए इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर और असिस्टेंट सर्जन के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 12 अगस्त से शुरू होगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://mppsc.mp.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (MPPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक MPPSC Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (MPPSC Recruitment 2022) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (MPPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 74 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 12 अगस्त
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 11 सितंबर
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 74
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास MBBS की डिग्री या समकक्ष (भारतीय चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत उम्मीदवार) योग्यता होनी चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 से 40 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.
आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रु. 500 रुपये और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है.
Lifestyle
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिये रामबाण इलाज है ये हरी सब्जियां का सेवन

Diabetes Diet:डायबिटीज मरीजों में इंसुलिन बढ़ाने में कारगर हैं ये 3 हरी सब्जियां , ब्लड शुगर को भी रखती हैं काबू
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट में ऐसे फूड्स का सेवन करना जरूरी है जो बॉडी में नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करें।
एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता, इस बीमारी को सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। तनाव, खराब खान-पान और बिगड़ता लाइफस्टाइल इस बीमारी के पनपने की मुख्य वजह है। भारत में डायबिटीज के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।
आईडीएफ (IDF) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 7.4 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं, इसीलिए भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है। माना जा रहा है कि 2045 तक डायबिटीज पीड़ितों की संख्या साढ़े 12 करोड़ पहुंच सकती है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें पैंक्रियाज इंसुलिन का कम उत्पादन करता है या फिर इंसुलिन नहीं बनाता जिसकी वजह से ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है।
डायबिटीज बढ़ने ने बॉडी के जरूरी अंगों जैसे दिल, किडनी और लंग्स को नुकसान पहुंच सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट पर कंट्रोल करना जरूरी है। डाइट में ऐसे फूड्स का सेवन करना जरूरी है जो बॉडी में नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करें। कुछ सब्जियां ऐसी है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करती हैं। आइए जानते हैं कि कुछ असरदार सब्जियों के बारे में जो बॉडी में नेचुरल इंसुलिन का काम करती हैं।
ये हरी सब्जियां इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने में करती हैं मदद
गाजर:
गाजर भले ही स्वाद में मीठी होती है लेकिन इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। डायबिटीज से पीड़ित मरीज अपनी डाइट में गाजर को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा गाजर में बहुत सारे फाइबर और पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने में भी मदद करते हैं। डायबिटीज से पीड़ित मरीज दिन में 2 से 3 गाजर खा सकते हैं बॉडी में नैचुरल इंसुलिन की तरह काम करेगी।
पत्ता गोभी:
डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए पत्ता गोभी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार पत्ता गोभी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। इसलिए पत्ता गोभी के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा पत्ता गोभी में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी होते है जो कि डायबिटीज मरीजों के लिए दवा का काम करते हैं और इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ाते हैं।
करेला खाएं:
कड़वा करेला शुगर को कंट्रोल करने में बेहद असरदार साबित होता है। करेला में चारैनटिन, विसीन और एक पॉलीपेप्टाइड-पी जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार है। डायबिटीज के मरीज करेले का इस्तेमाल उसकी सब्जी बनाकर और जूस बनाकर कर सकते हैं।
पालक:
पालक एक ऐसी सब्जी है जिसमें कार्बोहायड्रेट और कैलोरी की मात्रा कम पायी जाती है। इसलिए डायबिटीज मरीजों के लिए पालक का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। बता दें कि पालक खाने से न केवल ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है बल्कि यह डायबिटीज से पीड़ित मरीजों में इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ाता है। इसके अलावा पालक खाने से वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढिये
इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
सुबह जल्दी उठने से मिलते है ये चमत्कारी फायदे, जानिए
LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर2 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
5 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
Tech & Auto2 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto1 day ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto1 day agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
जॉब4 days agoइन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता
-
व्यापर1 day agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम































You must be logged in to post a comment Login