देश - दुनिया
मणिपुर में सेना के काफिले पर हमला, असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 7 के मारे गए

मणिपुर में शनिवार को सेना के काफिले पर उग्रवादी हमला हुआ है। हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 7 जवान मारे गए हैं। घटना चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुई है। उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर अटैक किया है।सूत्रों के मुताबिक हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और बेटे भी मारे गए हैं।
नक्सलियों के कब्जे में सब इंजीनियर पति, 3 साल के बेटे को साथ लेकर जंगल में तलाश रही पत्नी
बीजापुर जिले में नक्सलियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा और प्यून लक्ष्मण परतगिरी का अपहरण कर लिया। प्यून को शुक्रवार रात रिहा कर दिया गया है, लेकिन सब इंजीनियर अब भी नक्सलियों के कब्जे में है। बीजापुर जिला मुख्यालय पहुंचा प्यून काफी डरा हुआ है। सब इंजीनियर की पत्नी अर्पिता अपने 3 साल के बेटे को लेकर बीजापुर के जंगलों में खोज रही है। पत्नी ने नक्सलियों से उसके पति को छोड़ देने की मांग की है।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 नक्सली मारे गए
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ के दौरान 4 नक्सली मारे गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस के C-60 कमांडर शामिल थे। कुछ दिन पहले यहां से पुलिस ने 2 लाख के इनामी नक्सली मंगारु मांडवी को गिरफ्तार किया था। नक्सली मंगारु पर हत्या और पुलिस पर हमला करने के कई मामले दर्ज हैं।


देश - दुनिया
दोस्त के जवान बेटे से बुढ़िया ने रचाई शादी, हनीमून पर रोमांस शुरू करते ही हुआ हादसा

प्यार एक ऐसा रिश्ता है, जिसे दुनिया के सबसे खूबसूरत अहसास के लिए जाना जाता है. जब आप किसी के प्यार में पड़ जाते हैं, तो सही और गलत कुछ समझ नहीं आता है. कई अनोखी लव स्टोरीज आए दिन चर्चा में रहती है. बीते दिनों एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई, जिसने सबको हैरान कर दिया।
इस रिश्ते में 91 साल की एक महिला ने 23 साल के लड़के से शादी रचाई. लेकिन हनीमून पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसके अंजाम ने सभी को शॉक कर दिया.जहां आमतौर पर कपल के बीच तीन से चार साल का ऐज गैप सही माना जाता है, वहीं इस कपल के बीच 68 साल का डिफ़रेंस था. हम बात कर रहे हैं अर्जेंटीना में रहने वाली 91 साल की महिला के बारे में. ये महिला अपनी दोस्त के घर रहती थी।
महिला की दोस्त के घर में उसका 23 साल का बेटा भी रहता था. चूंकि, महिला की दोस्त की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इस वजह से बुजुर्ग महिला अपने पेंशन से दोस्त की मदद करती थी. लेकिन इसी बीच हालात ऐसे बने कि 91 की महिला ने अपनी दोस्त के बेटे से शादी कर ली।
हनीमून पर हो गई बीवी की मौत
आपको बता दें कि ये शादी प्यार में पड़ कर नहीं की गई थी. इस शादी के पीछे पैसा बहुत बड़ी वजह थी. दरअसल, महिला अपनी दोस्त के बेटे की मदद मौत के बाद भी करना चाहती थी. महिला को पेंशन मिलती थी जिससे वो अपनी दोस्त के बेटे की पढ़ाई में मदद करती थी. लेकिन मौत के बाद वो ऐसा नहीं कर पाती. ऐसे में महिला ने दिमाग लगाया. उसने अपनी दोस्त के बेटे को शादी के लिए प्रपोज किया. अगर दोनों शादी कर लेते तो महिला की मौत के बाद लड़के को उसकी पेंशन मिलने लगती, जिससे उसकी आर्थिक मदद हो जाती. लेकिन यहां मामला पूरा उल्टा पड़ गया.
कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई
महिला ने दोस्त के बेटे से शादी कर ली. इसके बाद दोनों हनीमून पर गए. लेकिन वहां हो गया हादसा. हनीमून पर ही महिला की मौत हो गई. जब लड़के ने महिला की मौत के बाद पेंशन पर क्लेम किया तो उल्टा पेंशन अधिकारियों ने उसपर धोखधड़ी का आरोप लगा दिया. अधिकारियों ने लड़के पर पेंशन के लिए शादी करने का आरोप लगाकर उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी. लड़के को पेंशन तो नहीं मिला लेकिन जेल जाने की नौबत जरूर आ गई. हालाँकि बाद में काफी कोशिशों के बाद लड़के को जेल से बचाया जा सका।

देश - दुनिया
पुरुषों की शर्ट में दाएं तरफ क्यों होते हैं बटन, औरतों को कैसे मिला लेफ्ट साइड?

दुनिया की एक बड़ी आबादी शर्ट पहनती है. लंबे वक्त से लोग शर्ट पहन रहे हैं क्योंकि ये वस्त्र आरामदायक भी होता है और लुक के मामले में भी दूसरे वस्त्रों के मुकाबले अच्छा लगता है. पर क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके शर्ट का बटन किस तरफ है? अगर आप महिलाओं के लिए बनी शर्ट पहनती हैं तो उसके बटन लेफ्ट साइड होते हैं जबकि पुरुषों की शर्ट पर राइट साइड बटन होते हैं. इसके पीछे काफी मजेदार कारण हैं जो सालों से चर्चा में हैं.
शर्ट के बटन का साइड बता देता है कि वो औरत की है या मर्द की. मगर दोनों की ही शर्ट के बटन अलग-अलग क्यों होते हैं? इस सवाल के पीछे जो कारण प्रसिद्ध हैं उनका कोई पुख्ता सबूत नहीं है, ना ही उन्हें सही स्पष्टीकरण कहा जा सकता है मगर सालों से यही कारण चलन में हैं इसलिए लोग इन्हें सच मानने लगे हैं. चलिए आपको इन कारणों के बारे में बताते हैं.
बाएं तरफ क्यों होते हैं महिलाओं की शर्ट के बटन
पुराने वक्त में जब नए-नए प्रकार के कपड़े बन रहे थे तब महिलाओं के वस्त्र काफी जटिल किस्म के होते थे जिन्हें पहन पाना बहुत मुश्किल होता था. इसलिए पुरुष तो अपने कपड़े खुद से ही पहन लेते थे मगर महिलाओं को कपड़े पहनाने के लिए नौकरों की जरूरत पड़ती थी. इसलिए बटन को बाएं तरफ लगाने का एक कारण ये बताया जाता है कि जब नौकरानियां अपनी मालकिन के कपड़े पहनाएं या उनके वस्त्रों का बटन लगाएं तो अपने सीधे हाथ से उल्टी तरह लगे बटन को बंद करने में उन्हें सहूलियत हो.
एक थ्योरी ये भी है कि महिलाएं आमतौर पर स्तनपान कराते वक्त अपने बच्चों को बाएं हाथ में पकड़ती हैं और दाएं हाथ से कुछ और काम भी करती हैं. इसलिए शर्ट के बटन को बाएं तरह लगाया गया जिससे वो अपने सीधे हाथ से बटन को खोल सकें. इसके अलावा एक आम थ्योरी ये है कि जब महिलाओं की शर्ट बनना शुरू हुई तब उसमें बटन को बाएं तरफ लगाया गया जिससे उसे पुरुषों की शर्ट से अलग पहचान मिले.
दाएं तरफ क्यों होते हैं पुरुषों की शर्ट के बटन
इसके पीछे जो प्रमुख थ्योरी प्रचलित है, वो ये कि पुराने वक्त में जब पुरुष जंग पर जाते थे वो अपने दाएं हाथ में तलवार पकड़ते थे. उनकी तलवार उनकी बाएं तरफ लटकी होती थी और उसे निकालने के लिए दायां हाथ काम में आता था. इसलिए बटन को दाएं तरफ लगाया गया जिससे कि बाएं हाथ से उन्हें आसानी से खोला जा सके. और तलावर निकालते वक्त बटन ना टूट जाए.

देश - दुनिया
देश का सबसे लंबा परिवार, पैर का साइज इतना बड़ा कि विदेश से मंगवाने पड़ते हैं जूते

अगर भीड़ में आपको कोई लंबा शख्स दिख जाता है तो अचानक उसपर नजर चली जाती है. भारत में तो लंबे लोगों को अक्सर अमिताभ बच्चन से कम्पेयर कर दिया जाता है. लेकिन जरा उस परिवार के बारे में सोचिये जिसके घर में हर कोई लंबा है. इनकी लम्बाई के कारण परिवार के हर सदस्य को कई तरह की समस्याएं होती है. इसमें कपड़ों की फिटिंग से लेकर जूते-चप्पल तक के साइज का इश्यू शामिल है.
हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के पुणे की अनोखी फैमिली के बारे में. कुलकर्णी फैमिली में मौजूद हर सदस्य लंबा है. इस फैमिली में सबसे छोटे सदस्य की हाइट 6 फ़ीट 1 इंच है. वहीं फैमिली के सबसे लंबे सदस्य की हाइट 7 फिट है. शरद कुलकर्णी इस फैमिली के मुखिया हैं. शरद की वाइफ की लंबाई 6 फ़ीट 3 इंच है. बेटी मुरुगा की हाइट 6 फिट 1 इंच जबकि दूसरी बेटी की लंबाई 6 फ़ीट 4 इंच है. अगर इस फैमिली के सारे सदस्य की लंबाई जोड़ दी जाए तो ये 26 फ़ीट है.
अपनी लंबाई की वजह से ये परिवार लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल है. पहले इस परिवार में पति-पत्नी ने रिकॉर्ड बनाया था. इन्हें 1989 में विश्व की सबसे लंबी जोड़ी का खिताब दिया गया था. लेकिन जब इनकी बेटियां बड़ी हुई तो उनकी भी हाइट पेरेंट्स जैसी ही हो गई. अपनी लंबाई के कारण ये फैमिली काफी प्रॉब्लम भी झेलती है. ये फैमिली कभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज नहीं करती. फैमिली के सदस्यों का कहना है कि वो पैदल चलने में ज्यादा कम्फर्टेबल है. इस वजह से परिवार को अक्सर सड़क पर पैदल ही चलते देखा जाता है. इसके अलावा वो अपनी कस्टमाइज स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं.
अपनी लंबाई के कारण परिवार को एक और दिक्कत का सामना करना पड़ता है. वो है इनके कपड़े और जूते-चप्पल का सिलेक्शन. परिवार के सदस्यों के पैरों का साइज इतना बड़ा है कि इसके लिए उन्हें विदेश से चप्पल-जूते मंगवाने पड़ते है. फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ


















You must be logged in to post a comment Login