देश - दुनिया
विधेयक पारित: पंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ

विधानसभा के विशेष सत्र से पहले पंजाब सरकार ने एक बड़े फैसले में विभिन्न सरकारी विभागों में अनुबंध, दैनिक वेतन और अस्थायी आधार पर काम कर रहे 36,000 कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के लिए एक विधेयक की मंजूरी दे दी है। विधेयक को अधिनियमन के लिए विधानसभा में पेश किया जाएगा।मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के लिए पंजाब प्रोटेक्शन एंड रेगुलराइज़ेशन ऑफ कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉइज बिल-2021 को मंजूरी दी गई। विधेयक को अधिनियमन के लिए विधानसभा में पेश किया जाएगा।
चरणजीत सिंह चन्नी ने संवाददाताओं से कहा, “कैबिनेट ने आज एक बड़े फैसले में 36,000 कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला लिया है। ये कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा है।” मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस फैसले से 10 साल से अधिक सेवा वाले करीब 36 हजार कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कर दी जाएंगी। बता दें कि पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कई संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन अब सरकार के फैसले से कर्मचारियों को राहत मिली है।
एक अन्य निर्णय में चन्नी कैबिनेट ने 1 मार्च 2020 से न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि को मंजूरी दी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर न्यूनतम मजदूरी में संशोधन 1 मार्च 2020 को होने वाला था। न्यूनतम मजदूरी 8,776.83 रुपये से 415.89 रुपये बढ़ाकर 9,192.72 रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यूनतम वेतन में वृद्धि के साथ एक कर्मचारी 1 मार्च 2020 से अक्टूबर 2021 तक 8,251 रुपये का बकाया पाने का भी हकदार होगा।
एक अन्य फैसले में कैबिनेट ने पंजाब कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग एक्ट 2013 को निरस्त करने का फैसला किया। दरअसल पंजाब कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग एक्ट 2013 में सख्त प्रावधान शामिल थे। जिसमें कारावास, मौद्रिक दंड और अन्य कठोर दंड आते थे, जिससे राज्य के किसानों के मन में भय बना रहता था। ऐसे में कैबिनेट ने पंजाब के किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए उक्त अधिनियम को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
कैबिनेट ने 30 सितंबर, 2021 तक आने वाले सभी अनधिकृत निर्माणों के लिए पंजाब वन-टाइम वॉलंटरी डिस्क्लोजर एंड सेटलमेंट ऑफ बिल्डिंग्स बिल 2021 को भी मंजूरी दी। कैबिनेट ने पंजाब (संस्थागत और अन्य बिल्डिंग) को मंजूरी दी। कर निरसन विधेयक 2021 सभी मामलों में बकाया राशि को माफ करने के लिए पंजाब (संस्थागत एवं अन्य भवन) कर अधिनियम नगर निगम की सीमा से बाहर आने वाले औद्योगिक एवं अन्य संस्थागत भवनों पर लागू किया गया। इस फैसले से लाभार्थियों को 250 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।


देश - दुनिया
केंद्र सरकार:किसानों को अगले माह फिर मिलेगी सम्मान निधि, खाते में सुधार लें ये गलतियां

केंद्र सरकार ने तीन विवादित किसान कानूनों को लेकर जहां किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार अगले माह एक बार किसानों के खुशखबरी देने जा रही है। मोदी सरकार किसान सम्मान निधि का पैसा जल्द ही उनके बैंक खाते में जमा करने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दिसंबर माह में 10वीं किस्त दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक किसानों के खातों में 15 दिसंबर तक राशि जमा कर दी जाएगी।
किसान अपने खातों में न करें ये गलतियां

देश - दुनिया
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने स्ट्रेस में दी जान, सुसाइड नोट में लिखा

राजस्थान के सिरोही जिले शिवगंज तहसील के कानाकॉलर गांव में रहने वाला एक लड़के ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी. फंदे से लटकने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने नौकरी के कारण स्ट्रेस में होना लिखा है. मृतक का नाम अनाराम देवासी है, जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. सुसाइड नोट के मुताबिक फाइनेंस कंपनी के संचालक द्वारा उसे कई दिनों से मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है. पिछले 3 महीने से उसे वेतन भी नहीं दिया गया था. इसके चतले वो आर्थिक और मानसिक रूप से तनाव में था. युवक का शव बीते गुरुवार को पुलिस ने घर से ही बरामद किया. आत्महत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है. परिजनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया.
अनाराम देवासी ने अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मैं मेरी पत्नी बच्चों से अत्यधिक प्रेम करता हूं, लेकिन फाइनेंस कंपनी के संचालक द्वारा कई तरीके से मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी. इसको वह सहन नहीं कर पाया जिस कारण उसने अपनी जीवन लीला को फांसी के फंदे पर लटक कर समाप्त कर दिया. परिजनो ने आरोपी फाइनेंस कंपनी के संचालक के नाम पर नामजद प्राथमिकता भी दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया. जिससे आक्रोशित होकर गांव वालों ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रोक दिया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है.
पुलिस के खिलाफ धरना
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए युवक के परिजनों और समाज के लोगों ने शुक्रवार को धरना दिया. पुलिस पर जांच में लापरवाही करने का आरोप लगाया जा रहा है. शिवगंज थाने के सीआई बुद्धाराम का कहना है कि पहले पोस्टमार्टम किया जाएगा, उसके बाद में जांच की जाएगी और जांचने का दोषी पाया जाता है तो आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. पूरे घटनाक्रम को लेकर मृतक के परिजन राजाराम देवासी का कहना है कि का कहना है कि नामजद मामला दर्ज होने और सुसाइड नोट मिलने के बाद में आरोपी को गिरफ्तार करना तो दूर उससे पूछताछ तक नहीं की गई है.

देश - दुनिया
PF अकाउंट में ई-नॉमिनेशन कराना है जरूरी, घर बैठे ऐसे बना सकते हैं नॉमिनी, जानें प्रोसेस

नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग इन करके ईपीएफ, ईपीएस नामांकन डिजिटल रूप से जमा कर सकता है. दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सभी ईपीएफओ सदस्यों को भविष्य निधि (PF) नामांकन सुविधा दे रहा है. जहां आप आसानी से ऑनलाइन तरीके से EPF, ईपीएस नामांकन जमा कर सकते हैं.
Mint में छपी खबर के अनुसार, अब एक ईपीएफओ ग्राहक को अपने पीएफ नॉमिनी को बदलने के लिए ईपीएफओ से पूछताछ करने की जरूरत नहीं है. पीएफ खाताधारक नया पीएफ नॉमिनेशन दाखिल करके स्वयं पिछले नॉमिनी को बदल सकते हैं.
जानिए क्या है प्रोसेस?
1- ऑनलाइन पीएफ नॉमिनेशन करने के लिए सबसे पहले आपको EPFO की official website — epfindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा.
2- इसके बाद ‘Service’ में जायें और ‘For Employees’ tab पर क्लिक करें.
3- उसके बाद Services में ‘Member UAN/Online Service (OCS/OTCP)’ में चेक करें.
4- आपके UAN and Password से लॉगिन करें.
5- ‘Manage’ tab के तहत ‘E-Nomination’ को सिलेक्ट करें.
6- अपने फैमिली डिक्लरेशन को अपडेट करने के लिए ‘Yes’ पर क्लिक करें.
7- ‘Add Family Details’ पर क्लिक करें.
8- रकम के कुल हिस्से को डिक्लेयर करने के लिए ‘Nomination Details’ पर क्लिक करें.
9- डिक्लरेशन के बाद ‘Save EPF Nomination’ पर क्लिक करें.
10- OTP प्राप्त करने के लिए ‘E-sign’ पर क्लिक करें.
11- आपके आधार कार्ड से लिंक हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा.
12- OTP डालें.
13- इसके साथ ही EPFO पर आपका E-nomination रजिस्टर हो गया.

-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ


















You must be logged in to post a comment Login