Connect with us

जनता उद्योग की भलाई सोचने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Published

on

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने कहा है कि पावर वितरण कंपनी के पद पर हर्ष गौतम जिन्हें विद्युत विभाग में  कार्यो का लंबा अनुभव है, की नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी ने स्वागत किया है।
साथ ही गौतम को एमडी वितरण कंपनी के अतिरिक्त एमडी होल्डिंग कंपनी तथा डायरेक्टर के पदों का अतिरिक्त प्रभार सौंप कर मुख्यमंत्री ने अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया है। इसके पहले उत्पादन कंपनी में विभागीय इंजीनियर एन.के. बिजौरा तथा पारेषण कंपनी में अशोक कुमार की नियुक्ति कांग्रेस सरकार द्वारा करके पिछले 11 सालों का रिकॉर्ड का सिलसिला तोड़ दिया। इन नियुक्ति से विभागीय इंजीनियर्स में हर्ष है कि सहायक इंजीनियर से एमडी पद तक पदोन्नित के रास्ते खुल गए। कांग्रेस पार्टी आशा करती है कि इससे विद्युत विभाग में कार्यों में आपसी तालमेल और अच्छा बढ़ेगा जिससे आम जनता को अच्छी से अच्छी सुविधाएं मिल सकेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य किया है। विशेषकर उनके द्वारा उल्लेखनीय रूप से बिजली बिल हाफ योजना का लाभ प्रदेश के लाखों परिवारो को मिल रहा है, वहीं किसानों को 5 हार्स पावर मुफ्त बिजली देने से हर वर्ग के लोग खुश है वहीं पिछली दो बार से  विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत दरों में वृद्धि ना करके कांग्रेस सरकार ने राहत पहुंचाई है वहीं भाजपा शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 15 वर्षों में 300 प्रतिशत विद्युत दरों में वृद्धि करके लोगों का जीना मुहाल कर दिया था।
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

महंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…

Published

on

 

 

खाने का तेल बेचने वाले ब्रांड धारा अपने सरसों और रिफाइंड ऑयल की कीमत 15 रुपए सस्ता करने वाली है। यह मदद डेयरी की कंपनी है। जिसने सरसों, सोयाबीन और सनफ्लावर तेल के दाम घटाने का ऐलान किया है। इसके पहले कल ही, यानी गुरुवार को ब्रांडेड एडिबल ऑयल मैन्युफैक्चर्स ने पाम, सूरजमुखी और सोयाबीन तेल की कीमतों में 20 रुपए प्रति लीटर तक की कमी की थी। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई नरमी के बाद ये कटौती की गई है। इस गिरावट से ग्राहको को महंगाई से कुछ राहत मिली है। खाने के तेल की बड़ी कंपनियां अडाणी विलमर और रुचि इंडस्ट्रीज के अलावा जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया, मोदी नेचुरल्स, गोकुल री-फॉयल एंड सॉल्वेंट, विजय सॉल्वेक्स, गोकुल एग्रो रिसोर्सेज और एन.के. प्रोटीन ने तेल की कीमतों में कटौती की थी। अब इसमें मदर डेयरी का नाम भी शामिल हो गया है।

15 रुपए तक सस्ता हुआ धारा का तेल
मदर डेयरी ने एक बयान में कहा कि धारा ब्रांड के तहत सभी कैटेगरी के तेलों के दाम 15 रुपए तक कम किए जा रहे हैं। दाम में ये कटौती MRP पर होगी। सरकार की कोशिशों, अंतरराष्ट्रीय बाजारों के घटते असर और घरेलू स्तर पर सनफ्लावर ऑयल की पर्याप्त होने के चलते कंपनी सरसों, सोयाबीन और सनफ्लावर ऑयल के दाम कम करने जा रही है। मदर डेयरी ने साफ किया कि घटी हुई कीमतों वाले सरसों तेल के पैकेट जल्द ही बाजार में पहुंच जाएंगे

पाम ऑयल भी हुआ सस्ता
इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर राव देसाई ने कहा कि तेल के दाम में कमी का असर तुरंत ग्राहकों तक पहुंचने लगेगा। अभी पाम ऑयल के दाम 7-8 रुपए प्रति लीटर तक गिरे हैं, सनफ्लावर और सरसों तेल के दाम में 10-15 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आई है और सोयाबीन ऑयल 5 रुपए लीटर तक सस्ता हुआ है।

फॉर्चुन तेल भी होगा सस्ता
इस बीच खाने वाले तेल को बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनी अडाणी विल्मर के मैनेजिंग डायरेक्टर अंगुश मलिक का कहना है कि कंपनी अपने फॉर्चुन ब्रांज के करीब सभी कैटेगरी के तेलों की कीमत घटाने जा रही है। बाजार ट्रेंड को देखते हुए एमआरपी में कटौती वाली पैकिंग अगले हफ्ते तक बाजार में पहुंच जाएगी। वहीं हैदराबाद की कंपनी जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया ने पिछले हफ्ते ही अपने फ्रीडम सनफ्लावर ऑयल के एक लीटर पाउच की कीमत 15 रुपए घटाकर 220 रुपए कर दी थी। इस हफ्ते कंपनी इसके दाम में 20 रुपए प्रति लीटर की कटौती और करने जा रही है।

बढ़ी है सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई
बीते कुछ हफ्तो में देश में सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई रूस और अर्जेंटीना जैसे देशों से बढ़ी है। इसका असर दाम में गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने भी कच्चे सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क घटाया है। जबकि घरेलू स्तर पर सनफ्लावर सीड की पैदावार इस बार अच्छी रही है।

अर्जेंटीना और रूस से सप्लाई शुरू
क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर शुल्क कटौती से सूरजमुखी के तेल की कीमतों को कम करने में मदद की है। इसके अलावा पिछले कुछ हफ्तों से अर्जेंटीना और रूस जैसे देशों से सूरजमुखी तेल की सप्लाई हो रही है। इस कारण कीमतों में गिरावट आई है।

सुरजमुखी तेल की 70% खपत दक्षिणी राज्यों में
जेमिनी एडिबल्स एंड फैट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पी चंद्रशेखर रेड्डी ने कहा, भारत में सूरजमुखी तेल की लगभग 70% खपत दक्षिणी राज्यों और ओडिशा में होती है। तेल की सप्लाई बढ़ी है और वैश्विक कीमत कम हो रही है, लेकिन अभी तक ये कोविड के पहले के लेवल तक नहीं पहुंच पाई है।

हर साल 1.3 करोड़ टन खाने के तेलों का आयात करता है भारत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्च दरों के कारण पिछले एक साल से खाद्य तेल की कीमतें बहुत ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत सालाना लगभग 1.3 करोड़ टन खाद्य तेलों का आयात करता है। खाने के तेलों के लिए देश के इंपोर्ट पर निर्भरता 60% की है।

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Shastra : घर की इस दिशा में लगाये कैंडल्स,दूर होगा वास्तु दोष और बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Published

on

Vastu Shastra : जिस तरह घर के वायव्य कोण में कैंडल्स लगाना अच्छा नहीं होता, उसी तरह ऑफिस के वायव्य कोण में भी कैंडल्स लगाना ठीक नहीं होता।वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ऑफिस के वायव्य कोण में कैंडल लगाने के बारे में। जिस तरह घर के वायव्य कोण में कैंडल्स लगाना अच्छा नहीं होता,उसी तरह ऑफिस के वायव्य कोण में भी कैंडल्स लगाना ठीक नहीं होता।

अगर आप ऑफिस के वायव्य कोण, यानी कि उत्तर-पश्चिम दिशा में कैंडल्स लगाते हैं तो यह आपके ऑफिस के कर्मचारियों की ईमानदारी को प्रभावित कर सकता है।साझेदारों के साथ मन-मुटाव होने की संभावना रहती है।

इसके अलावा बाजार में अलग-अलग रंगों की कैंडल्स देखने को मिलती है, लेकिन इन अलग-अलग रंगों की कैंडल्स के लिए एक अलग जगह होती है।जैसे अगर घर के उत्तर-पूर्वी कोने में कैंडल लगानी है तो हरे रंग की कैंडल का चुनाव करें। इससे घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है, साथ ही बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है, उनकी एकाग्रता बढ़ती है।

Continue Reading

Lifestyle

HEALTH CARE TIPS: शरीर में बने कमजोरी को दूर करती है ये 7 न्यूट्रिएंट्स, हेल्दी रहने के लिए अपने डाइट में शामिल करे ये फूड्स…

Published

on

 

 

अच्छी सेहत के लिए शरीर में सभी न्यूट्रिएंट्स का होना जरूरी है। यह तभी मुमकिन है जब आप पोषण से भरपूर डाइट का सेवन करें। इसके लिए ये जानना जरूरी है कि हमारी बॉडी में किस न्यूट्रिएंट की कमी सबसे ज्यादा होती है और कौन से खाने से इनकी पूर्ति की जा सकती है।

आइए जानते हैं उन 7 न्यूट्रिएंट्स के बारे में, जिनकी डेफिशिएंसी होना काफी कॉमन है..

1. आयरन

आयरन रेड ब्लड सेल्स का जरूरी कॉम्पोनेंट है। ये हीमोग्लोबिन के साथ मिलकर ऑक्सिजन को हमारे शरीर के सेल्स तक पहुंचाने का काम करता है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में 25% से ज्यादा लोग आयरन की कमी से जूझते हैं। साथ ही 47% प्री स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इसकी कमी होती है। माहवारी का अनुभव करने वाली 30% महिलाओं और 42% युवा प्रेग्नेंट महिलाओं को आयरन की कमी होती है। आयरन डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- रेड मीट, ऑर्गन मीट, शेलफिश, सार्डिन, राजमा, सीड्स, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि।

2. आयोडीन

आयोडीन एक तरह का मिनरल है, जिसकी कमी से थाइरॉयड हॉरमोन का प्रोडक्शन पर्याप्त मात्रा में होता है। थाइरॉयड हॉरमोन्स ब्रेन फंक्शन, शरीर के विकास और हड्डियों को मेंटेन करने के लिए जरूरी होते हैं। आयोडीन डेफिशिएंसी बच्चों में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इससे मानसिक विकलांगता और असामान्य विकास होता है। आयोडीन डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- सीवीड, फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे, आयोडीन युक्त नमक आदि।

3. विटामिन D

विटामिन D का प्रोडक्शन त्वचा पर मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल से होता है। इसका सबसे बड़ा सोर्स सूरज की रोशनी है। यानी जो लोग भूमध्य रेखा से दूर रहते हैं, उनमें इस न्यूट्रिएंट की कमी होने की संभावना ज्यादा होती है। इस वजह से उन्हें विटामिन D के सप्लिमेंट लेने की सलाह दी जाती है। भारत में लगभग 76% लोग विटामिन D डेफिशिएंसी के शिकार हैं। बच्चों में ये डेफिशिएंसी आम है। इसके लक्षणों में कमजोर मांसपेशियां और हड्डियां होना शामिल हैं। साथ ही विटामिन D की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर और कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन D डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- कॉड मछली के लिवर का तेल, फैटी फिश, अंडे का योक आदि।

4. विटामिन B12

विटामिन B12 एक बहुत ही जरूरी विटामिन है। यह खून बनाने में काम आता है। इससे दिमाग और नर्वस सिस्टम की फंक्श्निंग सही होती है। इसका मतलब शरीर के सभी सेल्स को ठीक से काम करने के लिए विटामिन B12 की जरूरत होती है। स्टडीज के अनुसार, 80 से 90% वेजिटेरियन और वीगन डाइट फॉलो करने वालों को विटामिन B12 की कमी होती है। इसके अलावा, 20% एडल्ट्स में उम्र के साथ-साथ इस विटामिन का एब्जोर्पशन कम हो जाता है। इसका सबसे कॉमन लक्षण एनीमिया की बीमारी है। विटामिन B12 डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- शेल फिश, ऑर्गन मीट, मीट, अंडे, मिल्क प्रोडक्ट्स आदि।

5. कैल्शियम

कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसके बिना दिल, मांसपेशियां और नसें काम नहीं कर सकतीं। कैल्शियम की कमी का सबसे बड़ा लक्षण हड्डियां कमजोर होना है। कैल्शियम डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- बोन वाली फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स, डार्क ग्रीन सब्जियां आदि।

6. विटामिन A

विटामिन A हेल्दी स्किन, दांत, हड्डियां और सेल मेम्ब्रेन मेंटेन करने के लिए जरूरी हैं। ये आंखों के रंग और दृष्टि के लिए भी जरूरी है। वेस्टर्न डाइट का सेवन करने वाले 75% लोगों को इसकी कमी नहीं होती। विटामिन A डेफिशिएंसी विकासशील देशों में एक कॉमन समस्या है। विटामिन A डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- ऑर्गन मीट, फिश लिवर ऑयल, शकरकंद, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि।

7. मैग्नीशियम

यह हड्डियों और दांतों की सही संरचना के लिए जरूरी है। इसकी कमी से टाइप-2 डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, दिल की बीमारी, ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है मैग्नीशियम डेफिशिएंसी के लक्षण हैं माइग्रेन, दिल की धड़कन का असामान्य होना, मांसपेशियों में दर्द, पैर हिलाने की बीमारी, थकान आदि।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़1 day ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़5 days ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़1 week ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब5 days ago

    परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब5 days ago

    स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

  • Tech & Auto4 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • जॉब5 days ago

    पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

  • Knowledge5 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • देश - दुनिया5 days ago

    असम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….

  • जॉब4 days ago

    यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश - दुनिया4 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • जॉब5 days ago

    पुलिस विभाग में जल्द होगी 40 हजार पदों पर बंपर भर्ती,देखिये डिटेल