छतीसगढ़
CM योगी ने अखिलेश यादव पर बोला हमला,कहा ये…

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर के ददरौल विधान सभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘हम विकास की बात करते हैं और ये मजहब की बात करते हैं. मैं गन्ने की बात करता हूं और ये जिन्ना की बात करते हैं. योगी ने विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा, सपा, बसपा, कांग्रेस सिर्फ परिवार के लिए जीने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा, आज प्रदेश में दंगाई दंगा करने से डर रहे हैं. सीएम ने कहा कि वो अपराध को राज्य से पूरी तरह समाप्त कर देंगे.
सीएम ने कहा, ‘सपा ने कब्रिस्तान की बाउंड्री का विकास कराया’
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, विकास योजना का लाभ सभी को दिया जा रहा है. उन्होंने कहा, यूपी में पांच साल पहले बिजली नहीं मिलती थी, लेकिन आज राज्य में 24 घंटे बिजली मिल रही है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, डबल इंजन की सरकार में राशन का भी डबल डोज दिया जा रहा है. उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, सपा ने कब्रिस्तान की बाउंड्री का विकास कराया. सपा के शासनकाल में बुजुर्गों की पेंशन रोक दी गई थी.सीएम ने कहा, शाहजहांपुर में 30 लाख लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा, सपा पांच साल में 18 हजार लोगों को भी मकान नहीं दी जबकि हमने अकेले शाहजहांपुर में 45 हजार 950 मकान दिए.
जात-पात देखे बिना करती है बीजेपी विकास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जात-पात देखे बिना हर एक व्यक्ति का विकास करती है. नरेंद्र मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों के लिए ढेर सारी योजनाएं भेजीं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन योजनाओं को आप तक पहुचांने का काम किया है. वहीं अखिलेश के राज में कभी यूपी के गरीबों का भला नहीं हुआ. अखिलेश ने कोरोना वैक्सीन का विरोध किया और खुद चुपके से वैक्सीन लगवा ली.बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 की शुरुआत हो चुकी है. प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार को वोटिंग हई. पहले चरण में 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है. अब सभी पार्टियों का फोकस दूसरे चरण की 55 सीटों पर होने वाले मतदान पर है. दूसरे चरण की वोटिंग 14 फरवरी को होगी. इसमें शाहजहांपुर भी शामिल है.

Cgnews
सड़क हादसा : डंपर पर जा टकराई तेज बाइक,मौक़े पर 2 लोगों की मौत

जशपुर। जशपुर जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक डंपर से तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो है. जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि घटना दुलदुला थाने के भींजपुर की है. जहां डंपर से टकरा जाने से बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई. शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया गया है. एक की हालत नाजुक है. जिसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
Cgnews
रायपुर : ग़रीब किसान की बेटी बनी डॉक्टर,पूरा हुआ पिता का सपना
सामान्य परिस्थिति, दूरस्थ क्षेत्र और सही मार्गदर्शन कीे कमी कई होनहार युवाओं के आगे पढ़ने-बढ़ने के सपने मेें बाधक बन जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं के उचित मार्गदर्शन लिए दूरस्थ वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में निःशुल्क युवोदय एकेडमी कोचिंग सुविधा शुरू की है। यहां होनहार युवाओं को चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। कोचिंग संस्थान से मिले निःशुल्क मार्गदर्शन से 43 में से 32 होनहार बच्चों ने नीट परीक्षा में सफलता पाई है।
इससे ग्रामीण किसान परिवार की बेटी सुश्री पार्वती कोकड़े का डॉक्टर बनने का सपना भी पूरा होने जा रहा है। सुश्री पार्वती कोकडे का चयन कॉउंसलिंग के बाद शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर में एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई के लिए हुआ है। उसके साथ ही अन्य बच्चे नर्सिंग, फॉर्मेसी, वैटनरी शाखाओं के लिए चयनित हुए हैं।बस्तर जिले के बकावंड विकासखण्ड के बोरीगांव के किसान घनश्याम कोकड़े की बेटी पार्वती के एम.बी.बी.एस में चयन से उसके घर-परिवार में खुशियों की लहर है। पांच बहन और एक भाई में से सबसे छोटी बेटी पार्वती के पिता साधारण किसान हैं।
उनकी मां रामबती घर-गृहस्थी के साथ अपने पति के खेती-किसानी के काम में भी हाथ बटाती है।मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे बच्चों के शिक्षा में कोरोना काल में आई शिक्षा बाधा को दूर करने के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल के मार्गदर्शन में शुरु किए गए युवोदय एकेडमी से पार्वती को काफी सहयोग मिला है। उल्लेखनीय है कि युवोदय एकेडमी द्वारा ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिसका लाभ जिले के साथ प्रदेश व देश के बच्चे भी उठा रहे हैं। यहां के नोट्स पूरे देश में देखे और पसंद किये जा रहे हैं।
Breaking
कोरोना के बाद यह बीमारी ने दी दस्तक, जानिए कितना खतरनाक है यह बीमारी…

देश से कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है. ऐसे में केरल में ‘मंकी फीवर’ की दस्तक ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. राज्य के वायनाड जिले में 24 वर्षीय युवक इस बीमारी से ग्रस्त पाया गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस बीमारी का शिकार हुआ अब तक एक ही मरीज मिला है.
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…

















You must be logged in to post a comment Login