Breaking
covid update गुजरात में केस बढ़ने से किया अलर्ट
चीन और अमेरिका में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की सरकारों को चिट्ठी लिखी है। इसमें स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण की दर बढ़ने के कारणों की गंभीरता से जांच करने को कहा है।
इस बीच, गुजरात में एक व्यक्ति के XE वैरिएंट से संक्रमित होने की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में XM वैरिएंट के एक मामले का भी पता चला है। इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई की एक महिला के XE वैरिएंट से संक्रमित होने की सूचना मिली थी। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसका खंडन कर दिया था।
क्यों चिंता में है केंद्र
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इन राज्यों में डेली पॉजीटिविटी रेट बढ़ रहा है, यानी हर दिन मिलने वाले नए कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए राज्य सरकारें हालात की गंभीरता से समीक्षा करें और जरूरी होने पर कोविड-19 को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी करें।
एक ओर देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, लेकिन दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, केरल और मिजोरम में पिछले सात दिन में पॉजिटिविटी रेट अचानक बढ़ गई है। इसे लेकर ही केंद्र सरकार ने केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और मिजोरम को अलर्ट भेजा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में केरल में 353, महाराष्ट्र में 113, हरियाणा में 336 और मिजोरम में 123 मामले सामने आए हैं। देश के हालात देखें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,109 नए मामले सामने आए, जबकि 43 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को देशभर में कोरोना के 1,033 मामले दर्ज किए गए थे।
18+ के सभी लोगों को तीसरा डोज लगेगा
कोरोना के नए वैरिएंट्स के खतरे के बीच सरकार ने ऐलान किया है कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को 10 अप्रैल से कोरोना वैक्सीन का तीसरा डोज लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे प्रिकॉशन डोज नाम दिया है। हेल्थ वर्कर्स ओर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह मुफ्त लगाया जाएगा, जबकि बाकी वयस्कों को भुगतान करना होगा। यह प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर लगाया जाएगा। यह डोज सिर्फ उन्हीं लोगों को लगाया जाएगा जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है और जिन्होंने दूसरा डोज 9 महीने या उससे पहले लगवाया था।
भारत में प्रिकॉशन डोज की क्यों जरूरत पड़ी
प्रिकॉशन डोज कोरोना वैक्सीन का ही तीसरा डोज है। इस डोज की आवश्यकता दुनियाभर में कोविड-19 के नए वैरिएंट के आने के बाद महसूस की गई। भारत में इस साल 10 जनवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज देना शुरू किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 185.53 करोड़ के पार पहुंच चुका है। शुक्रवार की शाम 7 बजे तक वैक्सीन के 12 लाख से ज्यादा डोज लगाए गए। वहीं, 12 से 14 उम्र के बच्चों को वैक्सीन के 2.16 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं।

Breaking
Breaking News : आतंकवादियों ने स्कूलों को बनाया निशाना,किये 3 ब्लास्ट ; 25 स्कूली छात्रों की मौत..

अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने स्कूलों को निशाना बनाया है। काबुल में मंगलवार सुबह स्कूलों में 3 ब्लास्ट हुए। एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। लोकल मीडिया के मुताबिक इन धमाकों में अब तक 25 स्कूली छात्रों की मौत हुई है। दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट तब हुए जब बच्चे स्कूल के बाहर खड़े थे।
ये धमाके 20 से 25 मिनट के अंतर से हुए
पहला धमाका राजधानी के मुमताज एजुकेशनल सेंटर के पास हुआ। ये धमाके 20 से 25 मिनट के अंतर से हुए। इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरा धमाका अब्दुरहीम शाहिद हाई स्कूल में हुआ जब बच्चे क्लास अटेंड करके बाहर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चे स्कूल से बाहर जा रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ। जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।फगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने धमाके की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
Breaking
covid update : कोरोना वैक्सीन का तीसरा डोज अब 8 साल से ऊपर के लोगों को लगेगा जानिए कब और कैसे
18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी अब कोरोना वैक्सीन का तीसरा यानी प्रिकॅाशन डोज लग सकेगा। केंद्र सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रिकॅाशन डोज लगाने की छूट दे दी है। ये डोज 10 अप्रैल से प्राइवेट वैक्सीन सेंटर्स पर उपलब्ध होगा। अभी तक सिर्फ 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही वैक्सीन का प्रिकॅाशन डोज लगाया जा रहा था।
किन लोगों को लगेगा कोरोना वैक्सीन का प्रिकॅाशन डोज?
18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रिकॅाशन डोज लग सकेगा। हालांकि प्रिकॅाशन डोज सिर्फ उन लोगों को ही लगेगा, जिन्हें दूसरा डोज लगे 9 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। जब आपके दूसरे डोज को लगे 9 महीने पूरे हो जाएंगे, तब ही आप प्रिकॅाशन डोज लगवा सकेंगे।
प्रिकॅाशन डोज में कौन-सी वैक्सीन लगेगी?
प्रिकॅाशन डोज में कोविड की वही वैक्सीन लगेगी, जो पहले लगी है। अगर आपको कोवीशील्ड के दो डोज लगे थे, तो प्रिकॅाशन डोज भी कोवीशील्ड का ही लगेगा। अगर दो डोज कोवैक्सिन का लगा था, तो प्रिकॅाशन डोज भी कोवैक्सिन का ही लगाया जाएगा।
कहां लगवा सकते हैं प्रिकॅाशन डोज?
सरकारी आदेश के मुताबिक 18 साल से ऊपर के सभी लोग प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर प्रिकॅाशन डोज लगवा सकते हैं। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए प्रिकॅाशन डोज सरकारी केंद्रों पर उपलब्ध नहीं होगी।
सरकारी केंद्रों पर सिर्फ 60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही फ्री में प्रिकॅाशन डोज लगाई जाएगी। हालांकि सरकार की ओर से चल रही पहले और दूसरे डोज की फ्री सुविधा सभी के लिए जारी रहेगी।
प्रिकॅाशन डोज लगवाने में कितना खर्च होगा?
18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए प्रिकॅाशन डोज का खर्च सरकार नहीं उठाएगी। इसके लिए आपको प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन की कीमत के हिसाब से पैसे देने होंगे। सरकार ने प्राइवेट सेंटर्स पर कोवीशील्ड की कीमत 780 रुपए, कोवैक्सिन की 1,410 रुपए और स्पुतनिक V की कीमत 1,145 रुपए तय की हुई है।
क्या इसके लिए फिर से रजिस्ट्रेशन करना होगा?
वैक्सीन का प्रिकॅाशन डोज लेने के लिए नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। हालांकि, आपको पहले से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कोविन पोर्टल (https://www.cowin.gov.in/) पर जाकर अपॉइंटमेंट जरूर शेड्यूल करना होगा। ठीक वैसे ही, जैसे शुरुआती दो डोज के लिए किया था।
क्या प्रिकॅाशन डोज लगवाना जरूरी है?
नहीं, इसे लगवाना जरूरी नहीं है। हालांकि कोविड के खतरे को देखते हुए यह कारगर साबित हो सकता है, क्योंकि वायरस लगातार अपने रूप बदल रहा है और पहले दो डोज से शरीर में बनी इम्यूनिटी समय के साथ धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
Breaking
अपने जीवन मे परिवर्तन कैसे लाये पुरानी आदतों को कैसे छोड़े
द ऑब्सटेकल इज़ द वे- प्रयास करने के लिए भी बधाई दी जा सकती है
किसी भी काम में सफल या असफल होना सामान्य है। प्रयास के लिए भी सराहना करनी चाहिए। थियोडोर रूजवेल्ट के शब्दों में – तारीफ उसको मिलना चाहिए जो संघर्ष करता है, बहादुरी से प्रयास करता है, गलतियां करता है और बार-बार असफल होता है। अगर कोई कोशिश करने के बाद भी असफल होता है, तो उसे उसके प्रयास के लिए बधाई देना चाहिए।
द आर्ट ऑफ कम्युनिकेटिंग-विनम्रता के साथ ही अपनी बात मनवा सकते हैं
अगर हम मिल बैठकर चर्चा करने के लिए तैयार हों, तो हम अपने मतभेदों को दूर कर लेंगे। अगर किसी मनुष्य के दिल में आपके प्रति दुर्भावना है, तो आप तर्क के सहारे उससे अपनी बात नहीं मनवा सकते। उन्हें इसके लिए मजबूर नहीं किया जा सकता कि वो आपसे सहमत हों। परंतु अगर हम उनके प्रति विनम्र और दोस्ताना व्यवहार रखें, तो शायद उनसे अपनी बात मनवा सकते हैं।
मेज़्हर वॉट मैटर्स-पहले तय कर लें कि किससे सलाह लेंगे
जब आपको सलाह की जरूरत महसूस हो तो कितने लोगों से सलाह लेनी चाहिए? आपको लग सकता है कि ज्यादा लोगों से सलाह लेना अच्छा है। लेकिन यह बुरा है। शोध बताते हैं कि आप जिसकी सलाह नहीं मानते हैं वो आपको अनदेखा करते हैं। सलाह की जरूरत पड़े, तो पहले तय कर लें कि किससे सलाह लेंगे। सलाह लेने की वजह भी बताई जा सकती है।
एटॉमिक हैबिट्स-क्यों जरूरी है पुरानी आदतों को छोड़ना
पुरानी आदतें छोड़ने का मतलब है नए की तरफ बढ़ना। परिस्थितियां बदलती हैं। जरूरी नहीं कि अतीत में जो कारगर था, वह आज भी उतना ही प्रभावी हो। कई लोग पुरानी आदतों से चिपके रहते हैं। उन्हें लगता है जो हमेशा कारगर रहा है, वो आगे भी कारगर होगा। स्मार्ट लोग पुरानी आदतें छोड़कर नए तरीके अपनाते हैं। ए
-
Lifestyle5 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भारती,उम्मीद्वार जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…




















You must be logged in to post a comment Login