क्राइम न्यूज़
क्राइम न्यूज़ : छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया, आरोपी फरार..

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि प्रशासन ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी का घर बुलडोजर से ढहा दिया है।
जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के खिटोरा गांव में मंगलवार रात बच्ची से रेप किया गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची की उम्र 6 साल है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची पिता के लिए बीड़ी लेने दुकान पर गई थी। दुकानदार रिंकू शर्मा बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर पीछे बने एक कमरे में ले गया, जहां बच्ची से दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को भगा दिया। पीड़ित बच्ची किसी तरह रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। बाद में मासूम बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी भी फरार हो गया। घटना का पता चलते ही गांव में हंगामा हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी। बुधवार को सुबह प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंच गई। एसडीएम जौरा और एसडीओपी की मौजूदगी में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया।
देवगढ़ थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान का कहना है कि मंगलवार की शाम को आरोपी ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एसडीएम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर उसके घर को तोड़ने की कार्रवाई की गई है।

क्राइम न्यूज़
Crime News : 20 साल की युवती से कराया मां समेत कई रिश्तेदार गलत काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

Bareilly News: बरेली के सुभाषनगर थाने में 20 साल की युवती ने अपनी मां और मामाओं समेत कई रिश्तेदारों के खिलाफ जबरन देह व्यापार में धकेलने का मामला दर्ज कराया है. यही नहीं, युवती ने पुलिस को बताया है कि उसके दोनों मामा भी उसे पैसों के लिए उसे दुबई में किसी के हाथों बेचना चाहते थे.बरेली.उत्तर प्रदेश के बरेली के सुभाषनगर इलाके की एक युवती ने अपनी मां और रिश्तेदारों पर पैसे के लिए उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है।
हाल ही में मुंबई से अपने गृहनगर बरेली लौटी 20 वर्षीय युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके दो मामाओं ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे देह व्यापार जारी रखने के लिए मजबूर करने की कोशिश की.युवती की शिकायत पर बरेली के सुभाषनगर थाने में उसकी मां, मौसी, चाचा और मामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बारे में बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि युवती के आरोपों की जांच की जा रही है.जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताई पूरी कहानी बरेली की जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बुधवार को बताया कि युवती बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
युवती की तहरीर के अनुसार, पिछले साल उसकी मां ने एक अंजान व्यक्ति से पैसे लेकर उसे युवती के साथ दुष्कर्म करने दिया और बाद में रोजाना पैसों के लिए उसे लोगों के साथ यौन संबंध बनाने को मजबूर करने लगी. आरोप है कि युवती के विरोध करने पर मां, मौसा और मौसी ने बहाने से उसे मुंबई उसके दो सगे मामाओं के पास भेज दिया।
अहिरवार के मुताबिक, युवती ने आरोप लगाया है कि उसके दोनों मामा ने उसे मुंबई के एक डांस बार में काम करने को मजबूर किया और मना करने पर उसे पीटा. उसने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले उसके दोनों मामा ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया।
युवती ने आरोप लगाया है कि 16 मई को जब उसने देह व्यापार का विरोध किया तो उसके दोनों मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया.जबकि उसके दोनों चाचा पैसों के लिए उसे दुबई में किसी के हाथों बेचना चाहते थे।
युवती ने बताया कि वह मौका मिलने पर मुंबई से भागकर बरेली आ गई और अहिरवार से मिली. अहिरवार ने पीड़ित युवती की मुलाकात एसएसपी से कराई और उनके निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्राइम न्यूज़
बागसेवनिया में रहने वाली 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..

आठ भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। पिता पुजारी। रात में खाना खाने के बाद कमरे में गई और लगाई फांसी। नहीं मिला सुसाइड नोट।
बागसेवनिया के अमराई इलाके में रहने वाली र ली। पुलिस को मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वह आठ भा11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कई बहनों में चौथे नंबर की थी। पुलिस के जांच अधिकारी का कहना है कि मुस्कान विश्वकर्मा नामक छात्रा इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। रात में परिवार के सभी लोगों ने साथ में बैठकर खाना खाया था। उसके बाद छात्रा अपने कमरे में सोने चली गई थी। रात में जब उसकी मां कमरे में बच्चों को देखने पहुंची तब उसने सबसे पहले बेटी को फांसी पर लटके देखा था। इस घटना के बाद से परिवार के लोग सदमे में हैं और फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।
बागसेवनिया थाने के एसआई सुरेश सिंह के मुताबिक 18 साल की मुस्कान दसवीं क्लास पास करने के बाद 11वीं कक्षा में आई थी। उसके पिता मनोज विश्वकर्मा एक मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार रात में मुस्कान ने पूरे परिवार के साथ खाना खाया। उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थी। उसके चेहरे और बर्ताव को देखकर एक बार भी नहीं लगा था कि वहां ऐसा कोई कदम उठाने वाली है। बुधवार देर रात जब उनकी पत्नी माला बच्चों को कमरे में देखने पहुंची, तब मुस्कान फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर माला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और परिवार के सभी लोग कमरे में आ गए। बच्ची को फांसी के फंदे से उतारा और पास के ही अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआइ सुरेश सिंह का कहना है कि मुस्कान ने कभी कोई परेशानी अपने परिजनों को नहीं बताई थी। परिवार के लोगों के गमजदा होने के कारण उनके बयान अभी विस्तार से दर्ज नहीं किए जा सके हैं। बयान दर्ज होने के बाद मुस्कान के खुदकुशी का कारण सामने आ सकता है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
क्राइम न्यूज़
प्रेमिका ने शादी करने से किया इनकार, तो युवक ने ब्लेड से अपनी ही प्रेमिका का काट दिया गला..

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार देर शाम एक युवक ने ब्लेड से अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया। युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके चलते वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। मामला मणिपुर चौकी क्षेत्र का है।
बलरामपुर निवासी स्वपनिल ठाकुर अंबिकापुर में अपनी नानी के साथ रहती है और गोयल मेडिकल स्टोर में काम करती थी। उसी मेडिकल स्टोर में सूरजपुर निवासी उदय मंडल निवासी भी काम करता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 9 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को उदय ने वाट्सऐप पर मैसेज कर स्वपनिल को मिलने बुलाया था।
बातचीत के बाद विवाद हुआ तो निकाली ब्लेड
शाम करीब 7.30 बजे स्वपनिल उससे मिलने के लिए गरीबपारा में तालाब के पास पहुंची। वहां दोनों के बीच पहले बातचीत हो रही थी, फिर विवाद शुरू हो गया। उदय ने जेब में रखी ब्लेड निकाल ली और स्वपनिल को पकड़ कर उसका गला रेतने लगा। इस पर स्वपनिल ने शोर मचाया तो थोड़ी दूर स्थित मेडिकल स्टोर पर खड़े लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
दोनों के बीच पैसे का भी लेन-देन था
लोगों ने उदय को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्वपनिल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि लड़की के शादी से इनकार करने पर युवक ने हमला किया। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसे का भी लेन-देन था। आशंका है कि लड़का हत्या की नीयत से ही गया था।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब7 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब7 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब7 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम तिथि 7 जून…जल्द करें आवेदन
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoलाइब्रेरियन की निकली बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…






























You must be logged in to post a comment Login