क्राइम
कुल्हाड़ी से काट दी क्रशर प्लांट मालिक की गर्दन, हत्या की वारदात को अंजाम देकर जंगल में छिपा था , आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खेत में डस्ट आने और मुआवजा राशि नहीं बढ़ाने से नाराज एक व्यक्ति ने क्रशर प्लांट के मालिक की हत्या कर दी। आरोपी ने क्रशर प्लांट संचालक को उसके ही खदान में ही मारा है। आरोपी ने खदान मालिक के गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए हैं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
इधर खदान मालिक की हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। व्यापारियों व कारोबारियों ने आक्रोश जताते हुए व्यवसायिक प्रतिष्ठानें बंद कर कर दी। खरसिया पुलिस थाना से मिली जानकारी के मताबिक खरसिया निवासी राजेश अग्रवाल (54) पिता रामूलाल अग्रवाल का बानीपाथर में पत्थर खदान और क्रशर प्लांट है। वह ठेकेदारी व जमीन कारोबार भी जुड़ा हुआ है। वह शनिवार को कार से खदान पहुंचा था।
इस दौरान क्रशर प्लांट में ही खेत मालिक धोबीलाल मवार से जमीन में डस्ट आने और मुआवजा राशि बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। आक्रोशित धोबीलाल ने कुल्हाड़ी से क्रशर संचालक राजेश पर हमला कर दिया। आरोपी ने राजेश के गले और चेहरे पर धारदार हथियार कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीओपी निमिषा पांडेय व एसपी थाना प्रभारी सुमंतराम साहू टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
पूछताछ व जांच में पता चला कि खदान से लगे खेत मालिक धोबीलाल से कई बार जमीन को लेकर विवाद हो चुका है। पुलिस टीम को धोबीलाल का पता लगाने भेजा गया तब जानकारी हुई कि वह फरार है तो पूरा शक उसी पर हो गया। पुलिस ने अलग-अलग थानों की पुलिस टीम बनाकर उसकी खोजबीन की।
आरोपी बानीपाथर के जंगल में ही छिपा था। आरोपी धोबीलाल ने अपराध कबुल कर लिया है और उसने जमीन विवाद में रंजिश को लेकर हत्या करना बताया है।

क्राइम
नौवीं के छात्र ने स्कूल की शिक्षिका को भेजे अश्लील फोटो,
क्राइम
दुकानदार को चाय के पैसे मांगने पर,बदमाश ने चाकू से किया हमला
राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक दुकानदार को चाय के पैसे मांगने पर बदमाश ने चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपित महेंद्र उर्फ बुचु के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।
टिकरापारा थाने में सूरज नंदे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार सूरज की चाय दुकान में सोमवार शाम महेंद्र चाय पीने आया। चाय पीने के बाद बिना पैसे दिए वह जाने लगा। सूरज ने पैसे की मांग की तो महेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। हमले में सूरज के कान में चोट आई है।
गाड़ी हटाने के विवाद पर चाकू से हमला
रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके में गाड़ी साइड करने की बात पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पीडि़त ने थाने में आरोपित सागर दास मानिकपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
प्रार्थी चक्र महानंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित सागर दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार चक्र महानंद सोमवार की रात लगभग नौ बजे अपनी बाइक से पटवा काम्पलेक्स से एमजी रोड की तरफ जा रहे थे। उसी समय उनका पूर्व परिचित सागर दास मानिकपुरी मिल गया। उसने अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर रखी थी। चक्र से गाड़ी साइड करने को कहा। इससे आरोपित सागर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। अपने पास रखे चाकू को कंधे में घोंप दिया। जिससे चंक्र लहू-लुहान हो गया।
क्राइम
Crime News: 10 साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, शॉप पर आकेला पाकर युवक ने वारदात को दिया अंजाम…

पाली जिले के सोजत सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर को 10 साल की मासूम को जबरदस्ती दुकान में ले जाकर छेड़छाड़ कर उससे रेप करने के प्रयास का मामला सामने आया हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
सोजत सिटी SHO जसवन्त सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मां के कहने पर 100 रुपए लेकर मीट लेने मीट शॉप पर नाबालिग गई थी। दोपहर का समय था उसे अकेला देख 22 वर्षीय यासीन कुरेशी पुत्र इब्राहिम कुरेशी उसे ओर मीट देने की बात कहते हुए हाथ पकड़कर दुकान में ले गया। परिजनों का आरोप हैं कि दुकान में आरोपी ने नाबालिग से छेड़छाड़ की तथा रेप करने का प्रयास किया। जिससे घबराकर मासूम भागकर घर आ गई तथा अपनी मां को सारी बात बताई। जिस पर बेटी को लेकर वह शॉप पर पहुंची तथा हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा नाबालिग के परिजनों को सोजत सिटी थाने ले गई। पूरी घटना की जानकारी लेकर नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ व रेप के प्रयास का मामला दर्जकर जांच शुरू की।
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
देश - दुनिया5 days agoदेश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…
-
जॉब5 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…


















You must be logged in to post a comment Login