Tik Tok वीडियो में लाश !
इन दिनों युवाओं में टिकटॉक वीडियोज का क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग अपने प्राइवेट मोमेंट से लेकर बाहर दिखने वाले स्पेशल मोमेंट्स का वीडियो बनाकर टिकटोक पर डालते हैं। हाल ही में वाशिंटन के सीएटल में कुछ लड़कियां टिकटोक वीडियो बना रही थी। इस वीडियो में उन्हें पीछे पड़ा एक पुराना सूटकेस दिखा। जब उन्होंने अटैची को खोला, तो जोर-जोर से चीखने लगीं। अटैची से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस ने देखा कि अटैची में एक सड़ी हुई लाश थी। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। इस पुरे मोमेंट का भी टिकटॉक बनाकर शेयर किया गया।
टिकटोक यूजर्स ने अनजाने में ही एक वीडियो के जरिये काफी दिनों से फेंकी गई लाश को ढूंढ लिया। ये लाश एक अटैची में बंद कर नदी के किनारे फेंकी गई थी।

सीएटल पुलिस ने बताया कि उन्हें कुछ लड़कियों का कॉल आया था। जब उन्होंने अटैची खोली तो उसमें से डेड बॉडी मिली। इसके बाद वहां हंगामा मच गया।

दरअसल, नदी के किनारे कुछ लड़कियां टिकटोक वीडियो बना रही थीं। अचानक उनकी नजर वीडियो में पीछे दिख रही पुरानी अटैची पर पड़ी।

लड़कियां उसके नजदीक गई। उन्होंने जैसे ही बैग को खोला, उससे तेज बदबू आई। इसके बाद लड़कियां चीखते हुए वहां से भागी। उन्हें ऐसा लगा कि बैग में खाना बंद है जो सड़ चुका है।

उन्हें बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि उन्होंने डेड बॉडी भरी हुई अटैची को खोला था। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब लड़कियों को पता चला कि उसमें डेड बॉडी थी।
लड़कियों ने बताया कि पहले उन्हें ऐसा लगा कि अटैची में पैसे भरे हो सकते हैं। वो आपस में बात कर रही थी कि ये अटैची उनकी किस्मत बदल सकता है। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी जिंदगी इस तरह बदल जाएगी।
अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये पता लगाया जा रहा है कि अटैची में बंद लाश किसकी है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि लाश को कितने दिन पहले वहां फेंका गया था। क्यूंकी लाश की कंडीशन काफी खराब हो चुकी थी।

देश - दुनिया
महंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…

खाने का तेल बेचने वाले ब्रांड धारा अपने सरसों और रिफाइंड ऑयल की कीमत 15 रुपए सस्ता करने वाली है। यह मदद डेयरी की कंपनी है। जिसने सरसों, सोयाबीन और सनफ्लावर तेल के दाम घटाने का ऐलान किया है। इसके पहले कल ही, यानी गुरुवार को ब्रांडेड एडिबल ऑयल मैन्युफैक्चर्स ने पाम, सूरजमुखी और सोयाबीन तेल की कीमतों में 20 रुपए प्रति लीटर तक की कमी की थी। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई नरमी के बाद ये कटौती की गई है। इस गिरावट से ग्राहको को महंगाई से कुछ राहत मिली है। खाने के तेल की बड़ी कंपनियां अडाणी विलमर और रुचि इंडस्ट्रीज के अलावा जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया, मोदी नेचुरल्स, गोकुल री-फॉयल एंड सॉल्वेंट, विजय सॉल्वेक्स, गोकुल एग्रो रिसोर्सेज और एन.के. प्रोटीन ने तेल की कीमतों में कटौती की थी। अब इसमें मदर डेयरी का नाम भी शामिल हो गया है।
15 रुपए तक सस्ता हुआ धारा का तेल
मदर डेयरी ने एक बयान में कहा कि धारा ब्रांड के तहत सभी कैटेगरी के तेलों के दाम 15 रुपए तक कम किए जा रहे हैं। दाम में ये कटौती MRP पर होगी। सरकार की कोशिशों, अंतरराष्ट्रीय बाजारों के घटते असर और घरेलू स्तर पर सनफ्लावर ऑयल की पर्याप्त होने के चलते कंपनी सरसों, सोयाबीन और सनफ्लावर ऑयल के दाम कम करने जा रही है। मदर डेयरी ने साफ किया कि घटी हुई कीमतों वाले सरसों तेल के पैकेट जल्द ही बाजार में पहुंच जाएंगे
पाम ऑयल भी हुआ सस्ता
इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर राव देसाई ने कहा कि तेल के दाम में कमी का असर तुरंत ग्राहकों तक पहुंचने लगेगा। अभी पाम ऑयल के दाम 7-8 रुपए प्रति लीटर तक गिरे हैं, सनफ्लावर और सरसों तेल के दाम में 10-15 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आई है और सोयाबीन ऑयल 5 रुपए लीटर तक सस्ता हुआ है।
फॉर्चुन तेल भी होगा सस्ता
इस बीच खाने वाले तेल को बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनी अडाणी विल्मर के मैनेजिंग डायरेक्टर अंगुश मलिक का कहना है कि कंपनी अपने फॉर्चुन ब्रांज के करीब सभी कैटेगरी के तेलों की कीमत घटाने जा रही है। बाजार ट्रेंड को देखते हुए एमआरपी में कटौती वाली पैकिंग अगले हफ्ते तक बाजार में पहुंच जाएगी। वहीं हैदराबाद की कंपनी जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया ने पिछले हफ्ते ही अपने फ्रीडम सनफ्लावर ऑयल के एक लीटर पाउच की कीमत 15 रुपए घटाकर 220 रुपए कर दी थी। इस हफ्ते कंपनी इसके दाम में 20 रुपए प्रति लीटर की कटौती और करने जा रही है।
बढ़ी है सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई
बीते कुछ हफ्तो में देश में सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई रूस और अर्जेंटीना जैसे देशों से बढ़ी है। इसका असर दाम में गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने भी कच्चे सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क घटाया है। जबकि घरेलू स्तर पर सनफ्लावर सीड की पैदावार इस बार अच्छी रही है।
अर्जेंटीना और रूस से सप्लाई शुरू
क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर शुल्क कटौती से सूरजमुखी के तेल की कीमतों को कम करने में मदद की है। इसके अलावा पिछले कुछ हफ्तों से अर्जेंटीना और रूस जैसे देशों से सूरजमुखी तेल की सप्लाई हो रही है। इस कारण कीमतों में गिरावट आई है।
सुरजमुखी तेल की 70% खपत दक्षिणी राज्यों में
जेमिनी एडिबल्स एंड फैट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पी चंद्रशेखर रेड्डी ने कहा, भारत में सूरजमुखी तेल की लगभग 70% खपत दक्षिणी राज्यों और ओडिशा में होती है। तेल की सप्लाई बढ़ी है और वैश्विक कीमत कम हो रही है, लेकिन अभी तक ये कोविड के पहले के लेवल तक नहीं पहुंच पाई है।
हर साल 1.3 करोड़ टन खाने के तेलों का आयात करता है भारत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्च दरों के कारण पिछले एक साल से खाद्य तेल की कीमतें बहुत ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत सालाना लगभग 1.3 करोड़ टन खाद्य तेलों का आयात करता है। खाने के तेलों के लिए देश के इंपोर्ट पर निर्भरता 60% की है।
ज्योतिष
Vastu Shastra : घर की इस दिशा में लगाये कैंडल्स,दूर होगा वास्तु दोष और बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Vastu Shastra : जिस तरह घर के वायव्य कोण में कैंडल्स लगाना अच्छा नहीं होता, उसी तरह ऑफिस के वायव्य कोण में भी कैंडल्स लगाना ठीक नहीं होता।वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ऑफिस के वायव्य कोण में कैंडल लगाने के बारे में। जिस तरह घर के वायव्य कोण में कैंडल्स लगाना अच्छा नहीं होता,उसी तरह ऑफिस के वायव्य कोण में भी कैंडल्स लगाना ठीक नहीं होता।
अगर आप ऑफिस के वायव्य कोण, यानी कि उत्तर-पश्चिम दिशा में कैंडल्स लगाते हैं तो यह आपके ऑफिस के कर्मचारियों की ईमानदारी को प्रभावित कर सकता है।साझेदारों के साथ मन-मुटाव होने की संभावना रहती है।
इसके अलावा बाजार में अलग-अलग रंगों की कैंडल्स देखने को मिलती है, लेकिन इन अलग-अलग रंगों की कैंडल्स के लिए एक अलग जगह होती है।जैसे अगर घर के उत्तर-पूर्वी कोने में कैंडल लगानी है तो हरे रंग की कैंडल का चुनाव करें। इससे घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है, साथ ही बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है, उनकी एकाग्रता बढ़ती है।
Lifestyle
HEALTH CARE TIPS: शरीर में बने कमजोरी को दूर करती है ये 7 न्यूट्रिएंट्स, हेल्दी रहने के लिए अपने डाइट में शामिल करे ये फूड्स…

अच्छी सेहत के लिए शरीर में सभी न्यूट्रिएंट्स का होना जरूरी है। यह तभी मुमकिन है जब आप पोषण से भरपूर डाइट का सेवन करें। इसके लिए ये जानना जरूरी है कि हमारी बॉडी में किस न्यूट्रिएंट की कमी सबसे ज्यादा होती है और कौन से खाने से इनकी पूर्ति की जा सकती है।
आइए जानते हैं उन 7 न्यूट्रिएंट्स के बारे में, जिनकी डेफिशिएंसी होना काफी कॉमन है..
1. आयरन
आयरन रेड ब्लड सेल्स का जरूरी कॉम्पोनेंट है। ये हीमोग्लोबिन के साथ मिलकर ऑक्सिजन को हमारे शरीर के सेल्स तक पहुंचाने का काम करता है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में 25% से ज्यादा लोग आयरन की कमी से जूझते हैं। साथ ही 47% प्री स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इसकी कमी होती है। माहवारी का अनुभव करने वाली 30% महिलाओं और 42% युवा प्रेग्नेंट महिलाओं को आयरन की कमी होती है। आयरन डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- रेड मीट, ऑर्गन मीट, शेलफिश, सार्डिन, राजमा, सीड्स, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि।
2. आयोडीन
आयोडीन एक तरह का मिनरल है, जिसकी कमी से थाइरॉयड हॉरमोन का प्रोडक्शन पर्याप्त मात्रा में होता है। थाइरॉयड हॉरमोन्स ब्रेन फंक्शन, शरीर के विकास और हड्डियों को मेंटेन करने के लिए जरूरी होते हैं। आयोडीन डेफिशिएंसी बच्चों में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इससे मानसिक विकलांगता और असामान्य विकास होता है। आयोडीन डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- सीवीड, फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे, आयोडीन युक्त नमक आदि।
3. विटामिन D
विटामिन D का प्रोडक्शन त्वचा पर मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल से होता है। इसका सबसे बड़ा सोर्स सूरज की रोशनी है। यानी जो लोग भूमध्य रेखा से दूर रहते हैं, उनमें इस न्यूट्रिएंट की कमी होने की संभावना ज्यादा होती है। इस वजह से उन्हें विटामिन D के सप्लिमेंट लेने की सलाह दी जाती है। भारत में लगभग 76% लोग विटामिन D डेफिशिएंसी के शिकार हैं। बच्चों में ये डेफिशिएंसी आम है। इसके लक्षणों में कमजोर मांसपेशियां और हड्डियां होना शामिल हैं। साथ ही विटामिन D की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर और कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन D डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- कॉड मछली के लिवर का तेल, फैटी फिश, अंडे का योक आदि।
4. विटामिन B12
विटामिन B12 एक बहुत ही जरूरी विटामिन है। यह खून बनाने में काम आता है। इससे दिमाग और नर्वस सिस्टम की फंक्श्निंग सही होती है। इसका मतलब शरीर के सभी सेल्स को ठीक से काम करने के लिए विटामिन B12 की जरूरत होती है। स्टडीज के अनुसार, 80 से 90% वेजिटेरियन और वीगन डाइट फॉलो करने वालों को विटामिन B12 की कमी होती है। इसके अलावा, 20% एडल्ट्स में उम्र के साथ-साथ इस विटामिन का एब्जोर्पशन कम हो जाता है। इसका सबसे कॉमन लक्षण एनीमिया की बीमारी है। विटामिन B12 डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- शेल फिश, ऑर्गन मीट, मीट, अंडे, मिल्क प्रोडक्ट्स आदि।
5. कैल्शियम
कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसके बिना दिल, मांसपेशियां और नसें काम नहीं कर सकतीं। कैल्शियम की कमी का सबसे बड़ा लक्षण हड्डियां कमजोर होना है। कैल्शियम डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- बोन वाली फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स, डार्क ग्रीन सब्जियां आदि।
6. विटामिन A
विटामिन A हेल्दी स्किन, दांत, हड्डियां और सेल मेम्ब्रेन मेंटेन करने के लिए जरूरी हैं। ये आंखों के रंग और दृष्टि के लिए भी जरूरी है। वेस्टर्न डाइट का सेवन करने वाले 75% लोगों को इसकी कमी नहीं होती। विटामिन A डेफिशिएंसी विकासशील देशों में एक कॉमन समस्या है। विटामिन A डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- ऑर्गन मीट, फिश लिवर ऑयल, शकरकंद, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि।
7. मैग्नीशियम
यह हड्डियों और दांतों की सही संरचना के लिए जरूरी है। इसकी कमी से टाइप-2 डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, दिल की बीमारी, ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है मैग्नीशियम डेफिशिएंसी के लक्षण हैं माइग्रेन, दिल की धड़कन का असामान्य होना, मांसपेशियों में दर्द, पैर हिलाने की बीमारी, थकान आदि।
-
जॉब5 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब5 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब5 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Knowledge5 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया5 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब4 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश5 days agoPM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…




























You must be logged in to post a comment Login