छत्तीसगढ़
धान की फसल को बेसहारा मवेशी पहुंचा रहे नुकसान,किसान मवेशियों से परेशान

छत्तीसगढ़
CM भूपेश बघेल का ऐलान, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष को मिलेगा सरकारी वाहन

सीएम भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि सरपंच के लिए नए संशोधित एच ओ आर जल्द लागू होगा, सरपंचों को रुपए पांच लाख तक के स्वीकृति का अधिकार दिया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने सरपंचों का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 4000 करने का भी ऐलान किया है।
सीएम ने कहा कि जिला पंचायत के CEO को सीआर के बारे में अभिमत देने का अधिकार होगा और जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष को सरकारी गाड़ी भी दी जाएगी।
वहीं प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा कि केंद्र सरकार उत्कृष्टता का अपना आकलन करती है, अधिकांश पुरस्कार छत्तीसगढ़ लेकर आता है, पंचायत प्रतिनिधियों की मेहनत और सहयोग के चलते ऐसा हो पाता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन में भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार के हर योजना में छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा अवार्ड हासिल करता है। राजीव गांधी न्याय योजना के तहत रुपए 9000 प्रति एकड़ से कभी कम नहीं होगा।

छत्तीसगढ़
व्यापम और पीएससी की परीक्षा एक ही दिन, एनएसयूआइ ने जमकर विरोध किया

एनएसयूआइ ने व्यापम और पीएससी द्वारा आयोजित होने जा रही दो बड़ी एवं मुख्य परीक्षा को एक ही दिन में रखे जाने का विरोध किया है। जिला महासचिव हरिओम तिवारी ने बताया कि पीएससी द्वारा 12 दिसंबर को पहले ही परीक्षा को लेकर तैयारी बना ली थी, लेकिन व्यापम द्वारा ज्येष्ठ संपरीक्षक और सहायक संपरीक्षक के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू दी। उनके द्वारा पांच नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक फार्म भरने का समय अभ्यर्थियों को दिया गया है।
परीक्षा की तिथि को ठीक उसी दिन रखा है, जिस दिन पहले ही पीएससी द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए निर्धारित किया गया है।हरिओम तिवारी ने बताया कि छात्र कई साल से इन परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। अधिकारियों के बीच संवादहीनता के चलते छात्रों को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्र हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सतत छात्रों के लिए योजना और नौकरी का अवसर प्रदान किया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों के बीच सामंजस्य न बनने के कारण आज छात्रों को सड़क पर उतर कर अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ रही है।
एनएसयूआइ ने कहा है कि अगर परीक्षा की तिथि में जल्द से जल्द सुधार नहीं किया जाता है तो मुख्यमंत्री से शिकायत और धरना प्रदर्शन करेंगे। मौके पर वैभव मुजेवार, सम्मित भटपारही, मिहिर शर्मा, गावेश साहू, सुधीर चंद्राकर, लक्की साहू, दिव्यांश, मोहित वर्मा आदि थे।असमंजस में हैं परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रएक ही दिन परीक्षा की तिथि घोषित होने से परीक्षार्थी असमंजस में हैं। उनको यह डर सता रहा है कि यदि पीएससी व व्यापम की परीक्षा की तिथि में परिवर्तन नहीं होता है तो एक परीक्षा छोड़नी पड़ेगी।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, सरकार कर रही वैट घटाने की तैयारी…

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती सियासी मुद्दा बन गया है। केंद्र सरकार ने दीपावली के पहले एक्साइज ड्यूटी कम करते हुए राज्यों को मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने की सलाह दी थी। इसके बाद से भाजपा शासित कई राज्यों ने वैट में कटौती की गई, लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार ने अभी वैट नहीं घटाया है। इसे लेकर विपक्ष सरकार पर दबाव बनाए हुए है। इस बीच कांग्रेस शासित राजस्थान में सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर दिया है। इससे प्रदेश में भी वैट कम करने का दबाव बढ़ गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक में इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों की तुलना में प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम ही रखी जाएगी। वाणिज्य कर विभाग के अफसरों के अनुसार राज्य में पेट्रोल-डीजल पर करीब 25 फीसद वैट लिया जा रहा है। अफसरों के अनुसार सरकार ने पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर को लेकर अध्ययन रिपोर्ट मांगी थी। जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि विभाग की तरफ से प्रस्ताव भेज दिया गया है।
प्रदेश के पड़ोसी राज्य झारखंड और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमत यहां से कम है। ओडिशा में भी पेट्रोल की कीमत यहां से करीब सात पैसे कम है। वहीं डीजल की कीमत सभी पड़ोसी राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में ज्यादा है। मध्य प्रदेश में डीजल 90.69 रुपये प्रति लीटर है। उत्तर प्रदेश में 86.80 रुपये, झारखंड में 91.56 रुपये व ओडिशा में 91.62 रुपये प्रति लीटर है। इसके विपरीत छत्तीसगढ़ में डीजल 93.78 रुपये प्रति लीटर है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर पेट्रोल डीजल
लखनऊ 95.28 86.80
रांची 98.52 91.56
रायपुर 101.88 93.78
भुवनेश्वर 101.81 91.62
भोपाल 107.04 90.69
मुंबई 109.98 94.14

-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ

















You must be logged in to post a comment Login