ज्योतिष
क्या आप भी रखते हैं घर में गंगाजल तो, भूलकर न करें ये गलतियाँ…वरना हो सकती ये परेशानी

Gangajal Right Place : पूजा- पाठ, शुद्धिकरण कई शुभ कार्यों में गंगाजल का उपयोग किया जाता है. अधिकतर लोग गंगाजल को अपने घरों में भी रखते हैं. लेकिन नियमों का पालन नहीं कर पाते.हिंदू धर्म में गंगाजल को बहुत पवित्र माना जाता है. जन्म से लेकर मरण तक गंगा का जल का बुहत महत्व है।सनातन धर्म में गंगा नदी को मां का दर्जा दिया गया है।
मान्यता है कि गंगाजी के दर्शन मात्र से मनुष्यों के पाप धुल जाते हैं,और गंगाजल के स्पर्श से स्वर्ग की प्राप्ति होती है. पूजा- पाठ, शुद्धिकरण कई शुभ कार्यों में गंगाजल का उपयोग किया जाता है।
अधिकतर लोग गंगाजल को अपने घरों में भी रखते हैं. लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में इसे घर में रखने के नियमों का पालन नहीं कर पाते जिससे उन्हें अनजाने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि अगर घर में गंगाजल रख रहे हैं तो इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए इन नियमों का जरूर पालन करें।
बर्तें ये सावधानियां:
विज्ञयान में प्लास्टिक बोतल को जहरीला माना
अमूमन लोग गंगाजल को प्लास्टिक की बोतल में भरकर रखते हैं, जो कि गलत है. विज्ञयान में प्लास्टिक बोतल को जहरीला माना जाता है. गंगाजल को हमेशा चांदी, पीतल या तांबे के बर्तन में भरकर रखना चाहिए.
गंगाजल रखा हो वहां शुद्धि हो
घर में जिस स्थान पर गंगाजल रखा हो वहां शुद्धि का बहुत ध्यान रखें. उस जगह हमेशा साफ-सफाई जरूर करें. गंगाजल की पवित्रता बनाए रखने के लिए पूजा घर में इसे रखने की सलाह दी जाती है. घर के ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना जाता है. इसलिए गंगाजल को हमेशा घर की इस दिशा में रखना शुभ माना जाता है.
हाथ से गंगाजल स्पर्श करने पर ग्रहदोष
गंगाजल के प्रयोग से पहले ध्यान रखे की आपके हाथ स्वच्छ हों. गंदे हाथों से इसे न छूएं. घर में गंगाजल हो तो मास-मदिरा का सेवन न करें. गंदे हाथ से गंगाजल स्पर्श करने पर ग्रहदोष लगता है.
अंधेरे कोने में न रखें गंगाजल
गंगाजल को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में ये ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इसे कभी भी अंधेरे कमरे या अंधेरे कोने में न रखें.

ज्योतिष
HOME VASTU TIPS: स्टडी रूम गलत दिशा में होने से रुक सकते है बच्चो के बौधिक विकास, वास्तु के अनुसार जाने किस दिशा में होनी चाहिये स्टडी रूम…

घर में स्टडी रूम का महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि वह स्थान ज्ञान और शिक्षा अर्जित करने से जुड़ा है. ज्ञान और शिक्षा पर ही आपका भविष्य निर्भर करता है. आपके बच्चे उस स्थान पर बैठकर पढ़ते हैं. ऐसे में घर बनाते समय स्टडी रूम कहां पर होना चाहिए, इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है. वास्तु अनुसार स्टडी रूम नहीं होगा, तो फिर ध्यान केंद्रित करके अध्ययन नहीं कर पाएंगे, बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. इस वजह से वे पिछड़ जाएंगे. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं वास्तु अनुसार स्टडी रूम कैसा होना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
स्टडी रूम के लिए वास्तु उपाय
1. वास्तु अनुसार स्टडी रूम नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम के मध्य स्थान) और पश्चिम दिशा के मध्य में बनाना अच्छा माना जाता है.
2. स्टडी रूम की खिड़कियों को उत्तर या पूर्व दिशा में बनवाना चाहिए ताकि वहां पर उचित प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा आ सके
3. स्टडी रूम का गेट पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए.
4. स्टडी रूम के ईशान कोण में आपको माता सरस्वती की तस्वीर लगानी चाहिए क्योंकि मां सरस्वती ज्ञान, कला और संगीत की देवी हैं.
5. स्टडी रूम में पढ़ाई करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए आपका मुख पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर हो.
6. स्टडी रूम के आग्नेय कोण में अपना कंप्यूटर या लैपटॉप रखें. यह इसके लिए उचित जगह होती है.
7. आप अपने स्टडी रूम का रंग पीला या केसरिया रखें, इसके अलावा हरा रंग भी अच्छा होता है.
8. यदि आपके घर में पश्चिम और नैऋत्य कोण के बीच में स्टडी रूम बनाना संभव न हो, तो आप ईशान कोण में भी इसे बनवा सकते हैं.
ज्योतिष
आज का राशिफल: इस राशि के जातको का नौकरी और परिवार में हो सकती है मनमुटाव, संपति में भी हो सकती है परेशानी, देखे कौन सी है आपकी राशि…

मेष राशिफल
आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की ज़रूरत है. आपका क्रोध किसी भी काम या संबंध को बिगाड़ने का कारण बन सकता है. शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई काम करने के लिए प्रेरित नहीं होगा. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी. तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है. नौकरी-व्यवसाय के स्थान या घर पर मनमुटाव होगा.
वृष राशिफल
हाथ में लिए हुए काम समय पर पूरा न होने पर हताशा का अनुभव होगा. कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा. खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा. नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है. यात्रा में विघ्न आएंगे. ऑफिस या व्यवसाय में अत्यधिक काम के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा. योग साधना और आध्यात्मिकता आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी.
मिथुन राशिफल
मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी. परिजन, दोस्तों या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने-फिरने का आयोजन होगा. सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में सुधार होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा. आप दान-धर्म आदि काम करेंगे.
ज्योतिष
VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार जाने रत्न धारण करते समय किन बातो को रखना चाहिए ध्यान…

Rules for gemstones: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए रत्न बताए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले कुछ नियमों का जानना जरूरी होता है, वरना धन हानि की आशंका रहती है। कहते हैं कि रत्न धारण करने से पहले नियमों का ध्यान नहीं रखने से ग्रहों का दुष्प्रभाव और बढ़ सकता है। जानें रत्नों को धारण करते समय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए नियम-
1. किसी भी रत्न को खरीदने के लिए किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य की मदद लेनी चाहिए। रत्न हमेशा असली खरीदना चाहिए।
2. एक बार रत्न धारण करने के बाद उसे बार-बार निकालने से बचना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से रत्न का प्रभाव कम हो जाता है।
3. किसी भी खंडित रत्न को धारण नहीं करना चाहिए। अगर रत्न का रंग उतर गया है तो भी उसे निकाल देना चाहिए।
4. रत्न धारण करते समय उसका त्वचा से स्पर्श होना जरूरी होता है। मान्यता है कि तभी रत्न का लाभ मिलता है।
5.रत्न धारण करते समय मंत्रों का शुद्ध उच्चारण कर उसे धारण करना चाहिए।
6. किसी दूसरे का रत्न धारण नहीं करना चाहिए और न ही उसे दूसरे को पहनने देना चाहिए।
7. रत्न को हमेशा उससे संबंधित धातु में ही पहनना चाहिए। ऐसा करने से धातु का भी शुभ प्रभाव मिलता है।
8. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नीलम व हीरा व्यक्ति को सूट नहीं करता है, इसलिए इन्हें ज्योतिष सलाह के बाद ही पहनना चाहिए।
9. रत्न हमेशा ज्योतिषाचार्य की सलाह के बाद ही खरीदना चाहिए। रत्न के वजन का भी ध्यान रखना चाहिए।
10. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमावस्या, ग्रहण और संक्रान्ति के दिन भी रत्न धारण नहीं करना चाहिए।
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब7 days ago10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया6 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब6 days agoपशुधन विकास बोर्ड में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन का अंतिम तिथि 10 जून
-
जॉब6 days ago5वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…




























You must be logged in to post a comment Login