देश - दुनिया
कोलकाता निगम चुनाव में वोटिंग जारी, मतदान केंद्र के बाहर फेंका देसी बम, 1 घायल

कोलकाता में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा जारी है. 144 वार्डों की 1,776 मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह शुरू हुई. इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई है. इस चुनाव के लिए मतगणना 21 दिसंबर यानी मंगलवार को की जाएगी. उधर कोलकाता पुलिस ने नगर निगम चुनाव के मद्देनजर होटलों एवं प्रवेश मार्गों पर सख्त जांच समेत शहर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल स्थित कोलकाता में नगर निगम चुनाव
के लिए मतदान रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा में जारी है. 144 वार्डों की 1,776 मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह शुरू हुई. समाचार लिखे जाने तक किसी भी तरह की हिंसा या गड़बड़ी की सूचना नहीं थी. बता दें इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई है. इस चुनाव के लिए मतगणना 21 दिसंबर यानी मंगलवार को की जाएगी. सुरक्षा के मद्देनजर सभी बूथों पर सीसीटीवी और सशस्त्र बल तैनात हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार निकाय चुनावों में इतनी सख्ती देखी है.
यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ी हर हलचल
कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान टॉकी बॉयज स्कूल में मतदान केंद्र के बाहर देसी बम फेंका गया जिसमें 1 वोटर घायल हो गया.
राज्यपाल ने किया मतदान
कोलकाता ननगर निगम चुनाव में वोट डालने के बाद, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘ लोगों के लिए शांतिपूर्ण मतदान बिना अत्यंत महत्वपूर्ण है. मैंने राज्य चुनाव आयुक्त से शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्था करने और राज्य का कोई हस्तक्षेप ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है.’
बड़े अंतर से जीतेंगे हम- ब्रायन
कोलकाता निकाय चुनाव के लिए वोट डालने के बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ‘दिवाली के ठीक बाद और क्रिसमस से एक सप्ताह पहले, हम लोकतंत्र का त्योहार मना रहे हैं. लोग हमें पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों के लिए आशीर्वाद देंगे.हम बड़े अंतर से जीतेंगे.’
TMC और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच हाथापाई
कोलकाता नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 45 में टीएमसी उम्मीदवार शक्ति सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार संतोष पाठक के बीच हाथापाई हुई. दोनों ने एक दूसरे पर फर्जी वोट कराने का आरोप लगाया. पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है.उधर कोलकाता पुलिस ने नगर निगम चुनाव के मद्देनजर होटलों एवं प्रवेश मार्गों पर सख्त जांच समेत शहर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारी इस बात पर नजर रखने के लिए शहर के होटलों एवं अतिथिघरों में जा रहे हैं कि कितने मेहमान आये हैं और अगले दो दिनों में कितने आंगुतक आने वाले हैं.
चुनाव के लिए 23,000 कर्मी तैनात
उन्होंने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण हो, इसलिए हमने कोलकाता, साल्ट, हावड़ा तथा उत्तरी एवं दक्षिणी 24 परगना जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है. एस्प्लानाडे, न्यू मार्केट, सेंट्रल एवेन्यू, गरियाहाट, बॉलीगंज, टॉलीगंज,गरिया और साल्ट लेक पर ध्यान रखा जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल मार्च निकाल रहे हैं. कोलकाता पुलिस ने चुनाव के लिए 23,000 कर्मी तैनात किए हैं.अधिकारी ने कहा, ‘शहर में अहम स्थानों पर 200 पुलिस चौकियां होंगी. सामान्य गश्ती दलों के अलावा त्वरित कार्रवाई दल एवं हेवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वायड भी तैनात किये गए हैं. ’ कलकत्ता उच्च न्याालय ने एकल पीठ के विरूद्ध भाजपा की अपील खारिज कर दी थी. एकल पीठ ने निर्देश दिया था कि केंद्रीय बल नहीं बल्कि राज्य पुलिस चुनाव में सुरक्षा प्रदान करेगी.

देश - दुनिया
ओमिक्रोन से भारत में फिर से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां फिर लौटीं, पीएम मोेदी करेंगे बड़ी बैठक

भारत में भी ओमिक्रोन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। 2 दिसंबर को भारत में ओमिक्रोन का पहला मरीज सामने आया था और 20 दिन में यह संख्या 238 पहुंच गई है। इस बीच, क्रिसमस और न्यू ईयर के कारण भीड़ जुटने का खतरा बढ़ गया है। यही कारण है कि केंद्र सरकार की चिट्ठी मिलने के बाद राज्यों ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियों पर काम करना शुरू कर दिया है।
जैसे कर्नाटक में न्यू ईयर के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है। दिल्ली में भी पार्टियां नहीं हो सकेंगी। मुंबई में पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या सीमित कर दी गई है। महाराष्ट्र में स्कूल बंद करने पर मंथन चल रहा है। बता दें, अभी देश में ओमिक्रोन के सबसे अधिक 65 मरीज महाराष्ट्र में ही है। गोवा में भी क्रिसमस और न्यू ईयर पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी हैइस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन में हैं।
पीएम मोदी गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। बैठक का एजेंडा देश में ओमिक्रोन के तेजी से बढ़ते केस हैं। आशंका जताई जा रही है कि ओमिक्रोन के ये बढ़ते केस ही देश में तीसरी लहर का कारण बनेंगे। जानकारों का यह भी मानना है कि फरवरी 2022 में भारत में ओमिक्रोन के केस पीक पर पहुंच सकते हैं।
तब हो सकता है कि एक दिन में एक से डेढ़ लाख केस सामने आएं। अच्छी बात यह है कि ओमिक्रोन, डेल्टा वेरिएंट जितना घातक नहीं है। यही कारण है कि यह बीमारी तेजी से जरूर फैल रही है, लेकिन मरने वालों की संख्या बहुत कम है।
नए साल पर दिल्ली में रहेंगी ये पाबंदियां :दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोई क्रिसमस और नए साल का आयोजन न हो। हालांकि, रेस्तरां और बार 50 प्रतिशत तक बैठने की क्षमता के साथ काम करना जारी रखेंगे। अधिकतम 200 लोगों की उपस्थिति के साथ विवाह संबंधी समारोहों की अनुमति है।
पार्टी में 200 से ज्यादा मेहमान नहीं : बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अब शहर में किसी भी कार्यक्रम में 200 या अधिक लोगों के शामिल होने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। स्थानीय वार्ड अधिकारियों को को यह जांचने के लिए कहा है कि क्या ऐसे कार्यक्रमों में कोविड -19 उचित व्यवहार से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
बीएमसी ने कहा कि यदि मालिक, होटल व्यवसायी या आयोजक दावा करते हैं कि उनके स्थल में कोविड -19 से संबंधित मानदंडों का पालन करने और व्यक्तियों के बीच उचित दूरी सुनिश्चित करने के बाद भी 200 से अधिक व्यक्तियों को समायोजित करने की क्षमता है, तो सहायक नगरपालिका की पूर्व लिखित अनुमति आयुक्त प्राप्त करना चाहिए।
मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्तरां और अनाज मंडियों में प्रवेश नहीं :हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने घोषणा की कि 1 जनवरी से हरियाणा में मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्तरां और अनाज मंडियों जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों के अंदर पूरी तरह से टीकाकरण नहीं होने वाले पात्र लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों सहित किसी भी व्यक्ति को पूर्ण टीकाकरण के बिना सरकारी कार्यालयों में जाने की अनुमति नहीं है।
देश - दुनिया
शेख मोहम्मद को महंगा पड़ा तलाक, पूर्व पत्नी को देने होंगे 5500 करोड़ रुपए

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी छठवीं पत्नी राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन के साथ क्रूरता करना बहुत महंगा पड़ गया है। ब्रिटेन की एक अदालत ने शेख मोहम्मद को तलाक के हर्जाने के रूप में करीब 5500 करोड़ रुपये या 55 करोड़ पाउंड देने का आदेश दिया है। यह धनराशि राजकुमारी हया और उनके दो बच्चों को मिलेगी। राजकुमारी हया ब्रिटिश बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर को दिल दे बैठी थीं और लंदन भाग गई थीं। अब इस महातलाक की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।
आइए जानते हैं कि इस शाही तलाक की पूरी कहानी.खबरों के मुताबिक करीब 16 साल तक शादी के बंधन में बंधे रहने के बाद साल 2018 में दुबई छोड़कर अपने बच्चों के साथ चुपके से लंदन भाग गई थीं। शेख मोहम्मद बिन राशिद ने अपनी पत्नी राजकुमारी हाया के खिलाफ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। दुबई के किंग विवादित इजरायली सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए राजकुमारी हाया की जासूसी भी करते थे। इसी बीच राजकुमारी हाया अपने बॉडीगार्ड को दिल दे बैठीं और उसकी मदद से देश को छोड़ दिया। राजकुमारी हया का बॉडीगार्ड शादीशुदा था लेकिन अफेयर की वजह से बॉडीगार्ड की शादी टूट गई।
राजकुमारी हया ने अपने प्रेम संबंधों को छिपाने के लिए दिए 12 करोड़
राजकुमारी हया दुबई छोड़ चुकी हैं और कई साल से ब्रिटेन में रह रही हैं। दुबई के शासक ने राजकुमारी हया को बताए बिना ही शरिया कानून के तहत उन्हें फरवरी 2019 में तलाक दे दिया था। इसके बाद बच्चों की कस्टडी को लेकर राजकुमारी हया ने ब्रिटेन की अदालत में मुकदमा किया था और हया के पक्ष में फैसला आया।
शेख मोहम्मद के कुल 16 बच्चे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमारी हया ने बॉडीगार्ड के साथ अपने संबंधों को छिपाने के लिए 12 करोड़ की रकम लुटा दी थी। राजकुमारी हया बॉडीगार्ड को महंगे तोहफे गिफ्ट में देती थीं। वह चाहती थीं कि ये बात छिपी रहे मगर ऐसा नहीं हो पाया।ब्रिटेन के कोर्ट में चली सुनवाई के आधार पर पता चला था कि राजकुमारी और बॉडीगार्ड के बीच अफेयर 2016 में शुरू हुआ था। इसके बाद वह बॉडीगार्ड राजकुमारी हया के लिए पूरी तरह काम करने लगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 46 साल की राजकुमारी हया का ब्रिटेन के 37 साल के बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर के साथ अफेयर करीब 2 साल तक चला।
अब ब्रिटिश अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के हर्जाने के रूप में पूर्व पत्नी और उनके बच्चों को 55 करोड़ पाउंड का भुगतान करने का आदेश दिया है। इसे ब्रिटेन के इतिहास के सबसे महंगे तलाक में से एक बताया जा रहा है। भारतीय रुपये में यह राशि 55104446595 बैठती है।
राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन को 25.15 करोड़ पाउंड का भुगतान
लंदन हाईकोर्ट ने कहा कि शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी छठी पत्नी राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन को 25.15 करोड़ पाउंड का भुगतान करना होगा। इसके अलावा उनके बच्चों 14 वर्षीय अल जलीला और नौ वर्षीय जायद को 29 करोड़ पाउंड की बैंक गारंटी के तहत भुगतान करना होगा। ऐसे में कुल राशि 55 करोड़ पाउंड बनती है।
अदालत ने कहा कि बच्चों को प्राप्त होने वाली कुल राशि 29 करोड़ पाउंड से अधिक या कम हो सकती है। यह विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि वे कितने समय तक जीवित रहते हैं और क्या वे अपने पिता के साथ मेल-मिलाप करते हैं। 72 साल के शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री भी हैं।
देश - दुनिया
चीनी मोबाइल कंपनियों पर आयकर की छापेमारी, करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप

मोबाइल कंपनियां अब आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है। बुधवार को आयकर विभाग ने मोबाइल निर्माता कंपनी Oppo और Xiaomi के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु समेत कई राज्यों में छापेमारी शुरू कर दी है।
आयकर विभाग की टीम ने Oppo और Xiaomi से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशकों, CFO और अन्य अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है और करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है।
नेपाल ने भी कई चीनी कंपनियों को किया है ब्लैक लिस्टेड
भारत में चीनी मोबाइल निर्माताओं पर कार्रवाई ऐसे समय हो रही है, जब नेपाल सरकार ने मंगलवार को ही कई चीनी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। नेपाल के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में चीनी कंपनियों के हिस्सा लेने पर भी रोक लगा दी गई है। ऐसे में भारत में आयकर विभाग सक्रिय हो गया है।चीनी कंपनियों पर शेल कंपनियों के जरिए टैक्स चोरी का आरोप है। अब आयकर विभाग इन आरोपों की जांच कर रहा है।
चीनी मोबाइल कंपनी Oppo Group और Xiaomi Group इसमें दो प्रमुख नाम शामिल है। आयकर विभाग ने दोनों ही कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशकों, सीएफओ और समूहों से जुड़े अन्य अधिकारियों के परिसरों में छापेमारी कर अहम दस्तावेज बरामद कर लिए हैं।
-
जॉब7 days agoअपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
-
जॉब4 days agoग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी
-
7 days agoबीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन
-
जॉब4 days agoयहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका
-
यूपी4 days agoसपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला
-
Tech & Auto4 days agoखत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें
-
क्राइम न्यूज़7 days agoजिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस
-
जॉब3 days ago10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर
-
Tech & Auto3 days agoवीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!
-
देश7 days agoओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू

















You must be logged in to post a comment Login