Connect with us

देश - दुनिया

भीषण हादसा : ईद मनाने जा रहे यात्रियों की बस ट्रक से टकराई, 30 लोगों की मौत

Published

on

पाकिस्तान में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले में यात्रियों से भरी एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे में अब तक 30 लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं. बस में अधिकतर श्रमिक सवार थे, जो ईद-अल-अजहा मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे.

अधिकारियों ने बताया कि बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी. इस दौरान बस डेरा गाजी खान जिले के ताउनसा बाईपास के पास सिंधु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने बताया कि 18 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी. पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने पुष्टि की कि डेरा गाजी खान के पास दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई. पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार और गृह मंत्री शेख रशीद ने घटना पर दुख जताया है. पाकिस्तान में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इनमें से ज्यादातर वाहनों की तेज गति, खराब सड़कों और अप्रशिक्षित चालकों के कारण होती है.

ड्राइवर को आई नींद

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के साथ ड्राइव करने की अपील की है. पुलिस अधिकारी ने एक घायल यात्री के हवाले से कहा है कि शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिस वजह से वह वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा. पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है, लेकिन पीड़ितों के लिए किसी तरह के मुआवजे का कोई ऐलान नहीं किया है.

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में किया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, देखे वीडियो…

Published

on

By

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के भुज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, आरोग्य से जुड़े इतने बड़े कार्यक्रम के लिए कच्छवासियों और गुजरात को बहुत बहुत बधाई। भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ बीमारी के इलाज तक ही सीमित नहीं होती हैं, ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और उत्तम इलाज सुलभ होता है, तो उसका व्यवस्था पर भरोसा मज़बूत होता है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, 200 बेड का ये सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कक्ष के लाखों लोगों को सस्ती और बेहतरीन इलाज की सुविधा देने वाला है। ये हमारे सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के परिवारों को और व्यापार जगत के अनेक लोगों के लिए भी उत्तम इलाज की गारंटी बनकर सामने आने वाला है। देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का लक्ष्य हो या फिर मेडिकल एजुकेशन को सबकी पहुंच में रखने के प्रयास, इससे आने वाले 10 सालों में देश को रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं। आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों के लिए सुविधाएं और बढ़ेंगी। आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के माध्यम से आधुनिक और क्रिटिकल हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को जिला और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।

Continue Reading

देश - दुनिया

प्रशासनिक फेरबदल के साथ, UP में 14 Ias अफसरो का का हुआ तबादला, पढ़े पूरी खबर…

Published

on

By

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी पारी की सत्ता संभालने के बाद गुरुवार आधीरात के बाद पहला बड़ा प्रशसनिक फेरबदल किया। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है।

जबकि कई जिलों में डीएम को दूसरे जिले की भी कमान दी गई है। सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है। नगर नगर आयुक्त मेरठ मनीष बंसल को डीएम संभल के पद पर भेजा गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी जेपी सिंह को देवरिया का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन जिलाधिकारी कानपुर देहात होंगी।

जिलाधिकारी मेरठ बालाजी प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। विशेष सचिव आवास माला श्रीवास्तव को जिलाधिकारी रायबरेली बनाया गया है। जिलाधिकारी रायबरेली वैभव श्रीवास्तव प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटे बलकार सिंह को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है।

अनुराग यादव को सचिव नगर विकास से हटाकर सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का चार्ज ले लिया गया है।

चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे। खास बात यह है कि सरकार ने ये तबादले आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए हैं। हालांकि जिलों व स्थानांतरित अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है।

सचिव मुख्यमंत्री आलोक को अर्थव्यवस्था 10 खरब डॉलर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार (तृतीय) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार को सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का पूर्ण चार्ज देने के साथ-साथ नोडल ऑफिसर 10 खरब डालर अर्थव्यवस्था बनाया गया है। योगी सरकार ने अगले 5 वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था इस चुनौती पूर्ण लक्ष्य तक ले जाने का संकल्प जताया है।

Continue Reading

देश - दुनिया

देश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…

Published

on

By

देश की विश्वसनीय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सबसे सस्ती 7 सीटर एमपीवी अर्टिगा फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। मारुति सुजुकी के अनुसार 2022 Maruti Ert

11 वेरिएंट्स में मिलेगी अर्टिगा – नई Ertiga चार ट्रिम्स और 11 ब्रॉड वेरिएंट्स में उपलब्ध है। VXi, ZXi और ZXi+ पर तीन ऑटोमैटिक विकल्प उपलब्ध हैं, जबकि CNG भी दो वेरिएंट में उपलब्ध है। नई अर्टिगा 7 कलर ऑप्शन के साथ आएगी, जिसमें पर्ल आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, पर्ल डिग्निटी ब्राउन, मैग्मा ग्रे, ऑबर्न रेड, प्राइम ऑक्सफोर्ड ब्लू और मिडनाइट ब्लैक शेड्स शामिल हैं।

बेहद पावरफुल होगा इंजन – मारुति सुजुकी अर्टिगा 2022 में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए के-सीरीज 1.5-लीटर डुअल वीवीटी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन पहले से ज्यादा माइलेज के साथ आएगा। इसे फाइव-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कार में पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं। नई अर्टिगा की दूसरी और तीसरी रो में स्प्लिट फोल्डिंग सीटें भी उपलब्ध कराई गई हैं।

10 साल पहले हुई थी लॉन्च – Ertiga को पहली बार 2012 में भारत में लॉन्च किया गया था। पिछले एक दशक में यह भारत की पॉपुलर कार में शामिल हो गई है। यह देश में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल रहती है। अब तक अर्टिगा की सात लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। कंपनी-फिटेड सीएनजी ऑप्शन मिलने की वजह से यह खरीदारों की पहली पसंद में से एक है। हालांकि, इसकी पॉपुलेरिटी का सबसे बड़ा कारण इसकी सस्ती कीमत और बड़ा केबिन है। कंपनी इन सुविधाओं को जारी रखते हुए नई अर्टिगा में एडवांस फीचर्स और डिजाइन को अपडेट किया है।

iga फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.35 लाख रुपये और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत एक्स शोरूम 12.79 लाख रुपये होगी। इसके साथ ही अपडेट अर्टिगा में आपको कई एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसके अलावा कार के लुक की बात करें तो इसे स्पोर्टी बनाने के लिए भी कई बदलाव किए गए हैं।

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 hours ago

कागज, कांच की बोतल, प्लास्टिक और गत्तों के 250 टन कचरे का हो रहा उपयोग, 300 परिवारों को दिया रोजगार,

कागज, कांच की बोतल, ज़मीन के साथ साथ इस कचरे ने तो नदियों तालाबों और समुद्र को भी दूषित कर...

छत्तीसगढ़24 hours ago

CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख मिलेगी सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) के पदों  को भरने के...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी,किन्तु मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र राज्यों की तुलना में अब भी सस्ती

विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश में बिजली की नई दर तय कर दी है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में अब...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ में निकली डॉक्टर, इंजीनियर व साइंटिस्ट के पदो पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से करे आवेदन…

  प्रदेश में अगले 3-4 महीनों में सरकारी विभागों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने जा रही हैं।...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: करंट के चपेट में आने से 2 लोगो की दर्दनाक मौत…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की मौत अलग-अलग...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब5 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया6 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा… 

  • जॉब6 days ago

    रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • देश - दुनिया4 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • देश - दुनिया3 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब3 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • जॉब3 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…