Tech & Auto
धाकड़ प्लान, Jio और Airtel के इन प्लान में फ्री पाएं 10GB तक डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

प्रीपेड प्लान की बात करें तो सब्सक्राइबर्स के पास कई ऑप्शन हैं। सभी टेलिकॉम कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक्स्ट्रा फायदों के साथ कई नए प्लान लगातार लॉन्च कर रही हैं। प्रीपेड प्लान को सेलेक्ट करते समय ग्राहक वैलिडिटी, डेटा और ओटीटी स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर ध्यान देते हैं। इंटरनेट के इस युग में सबसे ज्यादा जरूरत डेटा की है, इसलिए कंपनियों के पास ऐसे कुछ प्रीपेड प्लान हैं जो एक्स्ट्रा डेटा प्रदान करते हैं, जिसे ग्राहक एक निश्चित अवधि के भीतर रिडीम कर सकता है। आज हम आपको एयरटेल और रिलायंस जियो के ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक्स्ट्रा डेटा लाभ मिलता है।
Airtel एक्स्ट्रा 4G डेटा कूपन ऑफर
एयरटेल ने ‘ऐप एक्सक्लूसिव प्रीपेड ऑफर’ की घोषणा की है, जिसके इस्तेमाल से ग्राहक 4GB तक अतिरिक्त डेटा प्राप्त कर सकते हैं। ग्राहक 359 रुपये के रिचार्ज पर 28 दिनों की वैधता वाले पैक के साथ 1GB के दो कूपन प्राप्त कर सकते हैं। यूजर्स 479 रुपये के रिचार्ज पर 56 दिनों की वैलिडिटी वाले पैक के साथ 1GB के चार कूपन प्राप्त कर सकते हैं। चूंकि यह ऑफर ऐप-एक्सक्लूसिव है, इसलिए सब्सक्राइबर को एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए रिचार्ज करना होगा, जो प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
Jio 3119 रुपये के इयरली प्लान के साथ एक्स्ट्रा डेटा प्रदान करता है। यह प्लान 2GB/दिन, अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस/ दिन प्रदान करता है और इस प्लान के साथ 10GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। प्लान के कुल डेटा की सीमा 740 जीबी है। साथ ही Disney + Hotstar का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
1066 रुपये का Jio प्रीपेड प्लान
जो 84 दिनों के साथ आता है, 5GB अतिरिक्त डेटा लाभ के साथ पैक है। इस प्लान में 2GB डेटा/दिन, 100 SMS/दिन और अनलिमिटेड वॉयस के अलावा एक साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, Jio TV और Jio Cinema का एक्सेस मिलता है।अतिरिक्त डेटा लाभ देने वाला सबसे कम प्रीपेड टैरिफ प्लान 601 रुपये का Jio प्रीपेड प्लान है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में 3GB/दिन, अनलिमिटेड वॉयस, 100 एसएमएस/दिन और 6GB अतिरिक्त डेटा मिलता है। अन्य अतिरिक्त डेटा प्लान की तरह, 601 रुपये का पैक डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, जियो टीवी और जियो सिनेमा के एक साल के एक्सेस के साथ आता है।

Tech & Auto
6000 एमएएच की बैटरी वाली टेक्नो पॉप 5 Pro भारत में लॉन्च ,जानें टेक्नो पॉप 5 प्रो की कीमत

Tecno Pop 5 Pro ने भारत में एंट्री ले ली है। इसके आने से अब सैमसंग, वीवो, रियलमी और शाओमी को डिवाइस को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेक्नो पॉप 5 प्रो में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
टेक्नो पॉप 5 प्रो की कीमत
भारत में टेक्नो पॉप 5 प्रो की कीमत सिंगल 3GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज वैरिएंट के लिए 8,499 रुपए है। फोन को डीपसी लस्टर, आइस ब्लू और स्काई सियान कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फोन को कंपनी की वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Tecno Pop 5 Pro के शानदार फीचर्स : टेक्नो पॉप 5 प्रो स्मार्टफोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,600 x 720 पिक्सल है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत और 480 निट्स ब्राइटनेस है। ये डिवाइस एंड्रॉइड 11 (गो एडिशन) पर काम करता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Tech & Auto
इस स्टार्टअप कंपनी ने बनाई भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक,चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक की रेंज
Tech & Auto
Jio 200 रूपए से कम क़ीमत में मिलेगा 14GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और SMS वाला ये प्लान;खुशी से झूम उठेंगे
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
छत्तीसगढ़6 days agoबीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव

















You must be logged in to post a comment Login