क्राइम
गाजियाबाद : लकवाग्रस्त बुजुर्ग पिता को रखता था घर में बंद करके भूखा-प्यासा, बेटा-बहू सहित चार लोगों पर केस दर्ज

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग ने अपने बेटे और बहू पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बुजुर्ग का आरोप है कि वह लकवाग्रस्त हैं, इसके बावजूद बेटा-बहू उन्हें कमरे में भूखे-प्यासे बंद करके कई दिन के लिए बाहर चले जाते हैं और दवाई तक के लिए नहीं पूछते।पिता को बुआ के घर छोड़कर आने के बाद बेटे ने तीन महीने तक उनकी सुध नहीं ली तो बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। बेटा-बहू के साथ-साथ बेटे के साले और दोस्त पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस का कहना है कि चारों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।मसूरी थाना क्षेत्र की वेब सिटी निवासी 71 वर्षीय हैरी फर्नांडिस ने बताया कि वह लकवाग्रस्त हैं और 22 साल पहले ही उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उनका बेटा और बहू उन्हें कई-कई दिन तक कमरे में भूखे-प्यासे बंद करके बाहर चले जाते हैं। इस दौरान खाना-पानी और दवाई के बिना वह तड़पते रहते हैं।
बुजुर्ग का आरोप है कि बेटा-बहू की यह यातना काफी समय से चल रही थी। वह अपनी बीमारी का हवाला देकर नसीहत देते थे, लेकिन इसके बावजूद बेटा-बहू पर कोई असर नहीं होता था।बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा अपने साले और दोस्त के साथ घर पर शराब पीकर हुड़दंग करता है।
वह विरोध करते हैं तो बेटे के साथ-साथ उसका साला व दोस्त भी उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। इतना ही नहीं, उनकी निजी जिंदगी में खलल डालने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि वह घुट-घुटकर अपनी जिंदगी जी रहे हैं। बेटा-बहू उनका खर्च भी नहीं उठाते।

क्राइम
CRIME NEWS: बाल कटवाने गये ग्राहक से नाई की हुई बहस, नाई ने ग्राहक के गले में मारी कैची, मौत…

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार की घटना बाल काटने के दौरान नाई और ग्राहक में हुआ था विवाद बहस हुई तो नाई ने ग्राहक के गले में घोपी कैंची
UP Crime News: आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार में बुधवार देर शाम नाई की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचे एक व्यक्ति पर नाई ने कैंची से हमला कर दिया, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार निवासी शिवशंकर, बक्से का कारोबार करता था। उसके घर के सामने मोहम्मद परवेज की दुकान है, बुधवार देर शाम करीब आठ बजे शिवशंकर घर से निकला और परवेज की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचा।
बाल काटने के दौरान हुआ था विवाद
इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान परवेज ने शिवशंकर पर कैंची से हमला कर दिया। परिजन गंभीर रूप से घायल शिवशंकर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आर्य ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में अभी तक बाल काटने के दौरान ही विवाद होने की बात सामने आई है।
क्राइम
Crime News: नशे में धुत शारबी बाप ने अपने ही 10 साल के छोटे बेटे का गला घोटकर उतारा मौत के घाट…

महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नशे में धुत पिता ने अपने 10 साल के बेटे की हत्या कर दी। पिता ने पहले बेटे की बेरहमी से पिटाई की और फिर बेल्ट से गला घोंट दिया। पिता ने अपराध को स्वीकार कर लिया है और उसे गिरफ्तार किया गया है।
नागपुर पुलिस ने बताया कि ये घटना रविवार रात को सुरदेवी गांव की है। संतलाल मडावी नाम के शख्स ने पानी नहीं भरने की बात पर अपने 10 साल के बेटे गुलशन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फिर बेल्ट से गला घोंट दिया। संतलाल शराब का नशा करता है और अक्सर अपने बेटे से मारपीट करता था।
क्राइम
CRIME NEWS: युवक को सड़क पर दौड़ाकर चाकू और गोली से मारा मौत, मौके पर आरौपी हुआ फरार…

साउथ दिल्ली के संगम विहार में युवक की हत्या युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदाखजूरी खास इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उनकी हरकतों से ऐसा लग रहा है कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। पहला मामला साउथ दिल्ली के संगम विहार का है, जहां एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या हुई है। हत्यारों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा है। वहीं दूसरा मामला खजूरी खास इलाके का है, जहां एक युवक की गोरी मारकर हत्या हुई है।
संगम विहार में जिस युवक की हत्या हुई है, उसकी उम्र 26 साल है। वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता भी रहा लेकिन बदमाशों ने उसे घेरकर मार डाला। युवक को बेरहमी से मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और 3 आरोपियों की पहचान कर ली है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली पुलिस किस तरह क्राइम के बढ़ते ग्राफ को कम करती है।
-
जॉब7 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days ago10वी और 12वी के लिए BSF में SI और कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर: DA और DR में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल एवं विभिन्न क्षेत्रों में निकली भर्तिया, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया6 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…





























You must be logged in to post a comment Login