Tech & Auto
खुशखबरी : यहां रिचार्ज कराने पर मिल रहा है 1000 रुपए की छूट
अपने ग्राहकों के लिए तरह तरह के प्लान्स लेकर आते रहते है। जियो अपने ग्राहकों को किफायती दाम में डेटा, कॉल और SMS की सुविधा देने वाले रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। इसी कड़ी में जियो ग्राहकों के लिए एक नया रिचार्ज ऑफर आया है। इस ऑफर की शुरुआत 16 फरवरी से हो गई और इस ऑफर का फायदा 28 फरवरी 2021 तक उठाया जा सकता है। इस ऑफर का फायदा आपको जिओ ऐप और जिओ की वेबसाइट से रिचार्ज कराने पर नहीं मिलेगा। बल्कि अन्य पोर्टल्स जैसे की पेटीएम, फ़ोनपे, अमेजन के माध्यम से रिचार्ज कराने पर मिलेगा। जियो के ग्राहकों को इन प्लेटफॉर्म्स से रिचार्ज कराने पर कई कैशबैक और रिवार्ड दिए जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि जिओ का रिचार्ज कराने पर आपको कहां क्या ऑफर मिलेगा।
भारत में लोकप्रिय डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पेटीएम ने टेलीकॉम के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए रिचार्ज ऑफर देने के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। जानकारी के अनुसार नए Jio प्रीपेड यूजर्स को पहले, दूसरे और तीसरे रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक मिल सकता हैं। वहीं पुराने ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का रिवार्ड मिल रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको पेटीएम से कम-से-कम 48 रुपये का जिओ रिचार्ज करना होगा। रिवॉर्ड के रूप में आपको कूपन या स्क्रैच कार्ड मिलेंगा जिसका इस्तेमाल आप शॉपिंग या किसी दूसरे कामों में कर सकेंगे।
वहीं अगर आप जियो के नए ग्राहक हैं और फ़ोनपे से रिचार्ज कराते हैं तो आपको 140 रुपये तक का कैशबैक और साथ में 260 रुपये का स्क्रैच एंड विन रिवॉर्ड मिलेगा। बता दें कि 140 रुपये का कैशबैक दो भाग में मिलेगा। पहले रिचार्ज पर ग्राहकों को 80 रुपये का और दूसरे और तीसरे रिचार्ज पर 60-60 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं पुराने या मौजूदा ग्राहकों को पहले रिचार्ज पर 120 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है. लेकिन ये ऑफर यूपीआई आईडी से रिचार्ज कराने पर भी लागू होगा। ध्यान दें कि PhonePe के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों कम-से-कम 125 रुपये का रिचार्ज करना होगा।
ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेज़न रिलायंस जियो के नए और मौजूदा दोनों यूजर्स को 125 रुपये तक का अमेज़न पे रिवार्ड दे रही है। अमेज़न का कहना है कि इस रिवॉर्ड का इस्तेमाल शॉपिंग या बिल भुगतान के लिए किया जा सकता है।
मोबिक्विक रिलायंस जियो के प्रीपेड ग्राहकों को कई रिचार्ज ऑफर दे रहा है। पहला ऑफर मोबिक्विक 149 रुपये या इससे अधिक के रिचार्ज का UPI से पेमेंट करने पर दे रहा है। UPI रिचार्ज पर ग्राहकों को 5% का कैशबैक मिल रहा है। जिसमें अधिकतम कैशबैक 50 रुपये का है। ऑफर का फायदा उठाने के लिए नए ग्राहकों को ‘NJIO50’ कोड डालना होगा। वहीं मौजूदा ग्राहक ‘JIO50P’ कोड के साथ 50 फीसदी (अधिकतम 100 रुपये) तक का कैशबैक मिल सकेगा।
नए Jio यूजएस को फ्रीचार्ज से रिचार्ज कराने पर 30 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं पुराने ग्राहकों को 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा। 30 रुपये का कैशबैक पाने के लिए ‘JIO30’ का कूपन कोड डालना होगा और 20 रुपये का रिचार्ज कराने के लिए ‘JIO20’ का कूपन कोड डालना होगा।

Tech & Auto
नये स्मार्टफोन 5G सिर्फ मिल रहीं 500 रूपए में,Offer नहीं मिलेंगे दोबारा;जानिए स्मार्ट फ़ोन की ग़जब deals…

नये स्मार्टफोन कि तलाश में हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) आपकी मदद करने के लयी तैयार है. 25 फरवरी यानी आज से लेकर 28 फरवरी तक अमेजन पर फैब फोन्स एफ (Fab Phones Fest) नाम की एक सेल चल रही है जिसमें आपको स्मार्टफोन्स पर ऐसे ऑफर मिल रहे हैं, जो आपने आज से पहले कभी नहीं देखे होंगे. आइए इस सेल के कुछ शानदार ऑफर्स पर एक नजर डालते हैं.
रियलमी : का यह 5G स्मार्टफोन 128GB स्टोरेज के साथ आता है और सेल में ये 17,999 रुपये की जगह 16,999 रुपये में बेचा जा रहा है. एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर आपको 15 हजार की छूट और मिलेगी और इस डील में 1,500 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इस तरह आप इस स्मार्टफोन को केवल 499 रुपये में घर लेकर जा सकेंगे.
यह 5G स्मार्टफोन मार्केट में 22,977 रुपये का मिलता है लेकिन सेल में इसे 17,990 रुपये में बेचा जा रहा है. एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो आप 15 हजार रुपये की बचत कर सकेंगे और कूपन डिस्काउंट से एक हजार की छूट मिल जाएगी. दोनों ऑफर्स मिलाकर आपके लिए फोन की कीमत 1,990 रुपये हो जाएगी और एचडीएफसी बैंक के कार्ड्स यूज करने पर हजार रुपये की छूट और मिलेगी, जिससे आप 990 रुपये में फोन खरीद सकेंगे.
शानदार कैमरे वाले इस स्मार्टफोन को 17,499 रुपये में बेचा जा रहा है जबकि इसकी असली कीमत 20,999 रुपये है. एचडीएफसी बैंक के कार्ड्स यूज करने से मिलने वाली एक हजार रुपये की छूट और एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर मिलने वाली 15 हजार रुपये की छूट को मिलाकर आपके लिए फोन की कीमत 1,499 रुपये हो जाएगी.
सैमसंग : के इस 5G स्मार्टफोन को 23,999 रुपये की जगह 17,879 रुपये में खरीदा जा सकता है. एक्सचेंज ऑफर के पूरे लाभ से आपको 15 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा और बैंक ऑफर में एचडीएफसी बैंक के कार्ड्स को यूज करने पर एक हजार रुपये की छूट मिलेगी. इस तरह, आपके लिए इस फोन की कीमत 1,879 रुपये हो जाएगी.
ओप्पो : का दमदार बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन 20,990 रुपये नहीं बल्कि 16,990 रुपये में बिक रहा है. अगर आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा फायदा मिल जाता है तो आप 15 हजार रुपये की बचत कर सकेंगे और बैंक ऑफर के तहत एचडीएफसी बैंक के कार्ड को यूज करने से एक हजार रुपये बचा लेंगे. इस फोन को आप केवल 990 रुपये में घर लेकर जा सकते हैं.
Tech & Auto
देश में लॉंच हुआ कम कीमत पर boAt Blaze स्मार्टवॉच, जानिए क्या है इसके फीचर्स…

बोट ने अपने पोर्टफोलियो में एक नई स्मार्टवॉच ऐड की है. वियरेबल्स ब्रांड ने भारत में Blaze Smartwatch को एक बड़े डिस्प्ले और कई हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि boAt Blaze लेटेस्ट अपोलो 3 ब्लू प्लस प्रोसेसर के साथ आता है जो बैटरी के साथ-साथ स्मार्टवॉच की परफॉर्मेंस को भी बढ़ाता है. boAt भारत में सबसे पसंदीदा ऑडियो ब्रांडों में से एक है. यह किफायती प्राइस टैग पर बेहतर प्रोडक्ट ऑफर करने के लिए जाना जाता है. boAt Blaze भी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो बैटरी को नॉर्मल से अधिक तेजी से रिफिल करेगा.इसके अलावा, इसमें क्विक रिप्लाई, क्यूरेटेड म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, डीएनडी मोड और वेदर फोरकास्ट जैसे फीचर्स हैं जो ब्लेज स्मार्टवॉच को बजट पेशकश के लिए एकदम सही बनाती हैं. boAt Blaze स्मार्टवॉच को भारत में 3499 रुपए में लॉन्च किया गया है. यह वॉच 25 फरवरी से बिक्री के लिए जाएगी. स्मार्टवॉच एक्टिव ब्लैक, ब्लू, रेजिंग रेड और चेरी ब्लॉसम स्ट्रैप वेरिएंट में उपलब्ध होगी.
boAt ब्लेज स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन
boAt Blaze स्मार्टवॉच में 1.75-इंच का 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 निट्स है. यह वॉच अपोलो 3 ब्लू प्लस प्रोसेसर पर बनी है जो खास तौर से बैटरी से चलने वाले पोर्टेबल डिवाइस के लिए डिजाइन की गई है और कंपनी के मुताबिक अल्ट्रा-लो पावर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करती है.
ब्लेज स्मार्टवॉच बेहद हल्की है और इसमें एक सुपर स्लीक 10 मिमी बॉडी है जो हल्के लेकिन टिकाऊ प्रीमियम मेटल से बनी है. वॉच हार्ट स्पीड और SPO2 मॉनिटर सहित हेल्थ फीचर्स के साथ आती है.boAt Blaze स्मार्टवॉच एक हेल्दी लाइफ स्टाइल जीने में आपकी मदद करने के लिए 14 स्पोर्ट्स मोड के साथ डेली एक्टिविटी ट्रैकर के साथ आती है.
एक्टिविटी ट्रैकर्स में आउटडोर रन, इंडोर रन, आउटडोर वॉक, इंडोर वॉक, हाइकिंग, आउटडोर साइकलिंग, इंडोर साइक्लिंग, बास्केटबॉल, योगा, रोइंग, एलिप्टिकल, क्रिकेट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फ्री वर्कआउट शामिल हैं, ताकि यह तय हो सके कि आपकी फिटनेस सबसे ऊपर है.
सेफ्टी के लिए, ब्लेज स्मार्टवॉच में 3ATM डस्ट, वाटर और स्पलैश रेसिस्टेंस है, जो स्मार्टवॉच को 30 मिनट तक 30 मीटर की गहराई तक चालू रखता है.
बैटरी के मामले में, boAt Blaze स्मार्टवॉच 7 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है. boAt Blaze स्मार्टवॉच boAt ASAP चार्ज से लैस है जो 10 मिनट के चार्ज के साथ स्मार्टवॉच को पूरे दिन तक चालू रख सकता है.
boAt Blaze स्मार्टवॉच में नोटिफिकेशन अलर्ट, क्विक रिप्लाई, क्यूरेटेड म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, DND मोड और मोबाइल-फ्री एक्सपीरियंस के लिए वेदर फोरकास्ट जैसे दूसरे फीचर्स भी शामिल हैं.
वॉच को boAt हब ऐप के साथ पेयर किया जा सकता है. यूजर ऐप में उपलब्ध 100+ वॉच फेस में से भी चुन सकते हैं
Tech & Auto
सैमसंग ने लेकर आया सबसे दमदार प्रोसेसर iQoo 9 Pro जाने क्या है इसकी कीमत…

भारतीय मोबाइल बाजार में ढेरों स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं, लेकिन कई बार यूजर्स को कमजोर स्पीड की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है. लेकिन आज क्वालकॉम (Qualcomm) के लेटेस्ट और फ्लैगशिप प्रोसेसर 8 जेन 1 (Snapdragon 8 Gen 1) के साथ आने वाले फोन के बारे में बताने जा रहे हैं. इस सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी एस 22 (Samsung Galaxy S22 Series) से लेकर आईकू 9 प्रो (iQoo 9 Pro) तक शामिल हैं. जबकि वनप्लस 10 प्रो और रियलमी डीटी 2 जैसे स्मार्टफोन भारत में जल्द ही दस्तक देंगे. इन सभी फोन को हम एक-एक करके बताने जा रहे हैं.
Samsung Galaxy S22 series: सैमसंग गैलेक्सी एस 22 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है. वैसे तो कंपनी भारत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज को इनहाउस चिपसेट एक्सीनोस के साथ पेश करती रही है, लेकिन इस बार कंपनी ने अपनी प्लानिंग में बदलाव किया है. सैमसंग एस 22 सीरीज के तीनों फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर मिलेगा. सैमसंग की इस सीरीज की कीमत 72999 रुपये है, जबकि गैलेक्सी एस 22 प्लस की शुरुआती कीमत 84999 रुपये है और गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा की कीमत 1.09 लाख रुपये रखी गई है.
iQOO 9 Pro: वीवो के सब ब्रांड के रूप में शुरुआत करने वाले आईकू ने भारत में इस सप्ताह आइकू 9 सीरीज को पेश कर चुकी है, जिसका हाई एंड वेरियंट आईकू 9 प्रो है. इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है. इस मोबाइल फोन में 120W का फास्ट चार्जर और 2K कर्व्ड 3D स्क्रीन है. इस फोन में 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 64990 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम वेरियंट को 69990 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Motorola Edge 30 Pro: इस सप्ताह की शुरुआत में मोटोरोला भारत में मोटो एज 30 प्रो को इस सप्ताह में लॉन्च कर चुकी है. यह स्मार्टफोन न सिर्फ स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट के साथ बल्कि यह इस चिपसेट के साथ आने वाला अब तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन है. इस फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
OnePlus 10 सीरीजः वनप्लस 10 सीरीज भारत में जल्द ही दस्तक देगी और वनप्लस 10 प्रो में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 का इस्तेमाल किया है, जिसे वह चीन में लॉन्च कर चुकी है. इस फोन में कई अच्छे फीचर्स हैं, जिसमें से एक 12 जीबी रैम और बैक पैनल पर 48+50+8 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है. हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि भारत में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट में क्या बदलाव किए जाएंगे या फिर नहीं.
Oppo Find X5 Pro: ओप्पो फाइंड एक्स 5 प्रो को गुरुवार को लॉन्च किया गया है और जल्द ही यह भारत में भी दस्तक देगा. इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट मिलता है. इस फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है.
Realme GT 2 Pro: रियलमी का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है और जल्द ही यह स्मार्टफोन भारत में भी दस्तक देगा. इस फोन में क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट 8 जेन 1 का इस्तेमाल किया गया है. इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मौजूद है, जो 2K सैमसंग ई4 एमोलेड का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है.
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…






























You must be logged in to post a comment Login