ज्योतिष
Guru Rashi Parivartan: इस दिन होगा बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा इसका असर…

ज्योतिष विज्ञान में गुरु ग्रह का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष में बृहस्पति यानि गुरु ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 फरवरी 2022 शनिवार सुबह 11.13 मिनट पर गुरु कुंभ राशि में अस्त होंगे। गुरु ग्रह 20 मार्च 2022 को रविवार सुबह 9.35 बजे इस राशि में अपनी सामान्य अवस्था में लौट आएंगे। ऐसे में इस दौरान इन राशियों में इस राशि परिवर्तन का असर होगा –
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को बृहस्पति के गोचर के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान नौकरी में बदलाव हो सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। धन लाभ की स्थिति भी बन रही है, लेकिन अनावश्यक चीजों पर धन व्यय का योग भी बना हुआ है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को पैसों के मामले में ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान आमदनी से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। यदि आप बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आपको वरिष्ठ और जानकार लोगों की राय जरूर लेनी चाहिए। विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करें। आलस्य से बचें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु की स्थापना भाई-बहन, मित्रों, पड़ोसियों के साथ संबंधों को प्रभावित कर सकती है। इस दौरान अहंकार से बचें और वाणी को खराब न होने दें। पराक्रम में कुछ कमी महसूस होगी। पैसे बचाने की कोशिश करें। आप भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। निंदा रस से बचना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। धन हानि के योग बने हुए हैं। भाषण को दूषित न होने दें। तनाव और कलह से दूर रहें।

ज्योतिष
इन राशी वालो की खुलने वाली है किस्मत, मिलेगा ढेर सारा पैसा, जानिए क्या है आपकी राशी…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। इसका अच्छा और बुरा प्रभाव राशियों पर पड़ता है। अब एक बार फिर 26 फरवरी को ऐसा ही बड़ा गोचर होने वाला है। मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ग्रहों के सेनापति का यह गोचर 5 राशिवालों की किस्मत बदल देगा। वह बड़ा धन लाभ कराएगा। आइए जानते है।
मेष राशि
मंगल का गोचर मेष राशिवालों के लिए लाभदायक रहेगा। करियर में तरक्की होगी। कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। मित्र सहायक साबित होंगे। कोई बुजुर्ग आपको सलाह देंगे, जो बहुत उपयोगी साबित होगी। सेहत उत्तम रहेगी।
वृषभ राशि
मंगल राशि का परिवर्तन आपके भाग्य में वृद्धि कराएगा। हर काम में सफलता मिलेगी। अचानक कहीं से पैसा आएगा। जिस चीज को पाने की कोशिश करेंगे। उसे हासिल करने में सफल हो जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। सभी कार्य और जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। व्यापार अच्छा बना रहेगा। पुराने निवेश के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
धनु राशि
मंगल का गोचर धनु राशि के जातकों को बड़ा धन लाभ कराएगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होगा। प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपकी लोकप्रियता उच्चतम स्तर पर रहेगी। सभी क्षेत्रों में आनंद का अनुभव करेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जॉब के अच्छे ऑफर प्राप्त होंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। उत्साह भरपूर रहेगा। कुशलतापूर्वक सब कुछ संभालने में सक्षम रहेंगे।
ज्योतिष
Kaalsarp Yog: इन 4 राशियों की कुंडली में कालसर्प योग, जानें इसे दूर करने के उपाये…

ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प योग को सबसे अशुभ योग माना गया है। साल 2022 में कुंडली में बना यह योग सभी राशियों को प्रभावित करेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह स्थिति चार राशिवालों के लिए परेशानी लेकर आएगी। वह सालभार जीवन में हलचल मची रहेगी। काल सर्प दोष, जैसा कि नाम से भी स्पष्ट है, का अर्थ है मृत्यु (काल) और सर्प (सर्प)। यह एक ऐसा दोष है जो फिर से घटित होता है (जैसे सांप बार-बार हुड उठाता है), इसलिए किसी को भी इस धारणा के तहत नहीं होना चाहिए कि काल सर्प दोष को दूर करने के लिए कोई भी एक बार का उपाय काम कर सकता है। लेकिन सुकून की एक और बात यह है कि कालसर्प दोष का उपाय शायद सबसे सरल उपाय है। आइए जानते हैं किन राशियों पर कालसर्प योग का प्रभाव रहेगा। वह उससे राहत पाने के प्रभावशाली उपाय।कुंडली में बन रहा कालसर्प योग वृषभ राशिवालों के लिए मुश्किलें खड़ा करेगा। मार्च महीने तक सावधान रहने की जरूरत है। चोरी या ठगी हो सकती है। सेहत पर भी खास ध्यान देना होगा।
कन्या (Virgo)
कन्या राशिवालों के लिए आंशिक विष योग बना रही है। 24 अप्रैल तक खाने-पीने को लेकर सावधान रहें।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को चोट लग सकती है। दूसरों के विचारों को हावी न होने दें। 24 अप्रैल तक किसी भी विवाद से दूर रहें।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों का विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। परिवार या पड़ोस में कुछ तनाव हो सकता है। कोई खास छोड़कर जा सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
कुंडली में बन रहा कालसर्प योग वृषभ राशिवालों के लिए मुश्किलें खड़ा करेगा। मार्च महीने तक सावधान रहने की जरूरत है। चोरी या ठगी हो सकती है। सेहत पर भी खास ध्यान देना होगा।
कन्या (Virgo)
कन्या राशिवालों के लिए आंशिक विष योग बना रही है। 24 अप्रैल तक खाने-पीने को लेकर सावधान रहें।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को चोट लग सकती है। दूसरों के विचारों को हावी न होने दें। 24 अप्रैल तक किसी भी विवाद से दूर रहें।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों का विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। परिवार या पड़ोस में कुछ तनाव हो सकता है। कोई खास छोड़कर जा सकता है।
ज्योतिष
जानें इस मंगलवार के लकी नंबर, ये हैं शुभ रंग

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है।
जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।
दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
घरेलू मुद्दों को सुलझाने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। आज उन कार्यों को कर सकते है जो कई दिनों से रुके हुए हैं। अपने शारीरिक और मानसिक आराम के लिए भी समय निकालें।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- लाल
अंक 2
आप लम्बे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसके कारण अभी तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णयों का ध्यान या विश्लेषण करने के लिए समय निकालें। कुछ सुकून का एहसास करेंगे
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 3
समझदारी आपको एक विशिष्ट स्थान प्राप्त करने में मदद करेगी। आपके नजदीक रहने वाले लोग आपकी संगति का आनंद लेंगे। भावनाएं और कौशल दोनों आपके लिए सहायक हैं ।शुभ अंक-19
शुभ रंग- नारंगी
अंक 4
अभी आप लोगों से मिलने जुलने के मूड में हैं और नए कनेक्शन भी बनाने के लिए भी तैयार हैं। ग्रुप या क्लब का हिस्सा बनने का मज़ा लें। आपका आकर्षण इस समय चरम सीमा पर हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नीला
अंक 5
आपके माता-पिता या भाई/बहन को अपनी आपके ध्यान या कम्फर्ट की आवश्यकता हो सकती हैं। परिवार से जुड़ाव महसूस करेंगे किंतु आर्थिक रूप से थोड़ा तनाव हो सकता है। संयम के साथ खर्च करना सफलता की कुंजी है।
शुभ अंक- 7
अंक 6
प्रतिष्ठा में बदलाव अभी आपकी किस्मत में है। आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। घर की समस्याएं आपसे आपका समय चाहती हैं। विवादों को हल करें और उन रिश्तों को समाप्त कर दें जो अब दिल के करीब नहीं हैं।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- केसरिया
अंक 7
आपके अंदर की जीवन शक्ति और ऊर्जा आज आपको बेहतरीन महसूस कराएगी। मन बेचैन हो सकता है। बातचीत करने से व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में नए रिश्ते बनेंगे।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- सफेद
अंक 8
यात्रा के लिए यह समय उत्तम है। आप आध्यात्मिक मामलों में दिलचस्पी ले रहे हैं, और उच्च शक्तियों या शिक्षा पाने के इच्छुक हैं। किसी सलाहकार या शिक्षक की सलाह लें। यदि आप विदेश जा रहे हैं, तो पाचन समस्याओं का ध्यान रखें।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 9
अपने धन पर नजर रखें। आज कोई भी प्रमुख निर्णय लेने से बचे; आप कुछ दिनों के लिए इन्हे स्थगित कर सकते है। गरीबों और असहाय लोगों को मदद करने में कुछ समय बिताएं,क्योंकि यह आपको संतुष्टि और सही दिशा प्रदान करेगा।
शुभ अंक -10
शुभ रंग- पीला
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…
















You must be logged in to post a comment Login