Connect with us

Lifestyle

HEALTH CARE TIPS: पुरुषो के लिए मानसिक और शारीरक रूप से अच्छे होते है अंडे, रोजाना एक अंडे का सेवन से पुरुषो को मिलते है ये गजब के फायदे…

Published

on

 

 

Eggs Benefits for Men: ‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’ ये तो आपने सुना ही होगा। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि अंडे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। प्रोटीन से भरे अंडे खासकर पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अंडे खाने से जहां शरीर को ताकत मिलती है, वहीं इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसके अलावा अंडे खाने से पुरुषों का शरीर मजबूत होता है और दिमाग तेज होता है। जिन लोगों को फिट और टोन्ड बॉडी की चाह होती है, उन्हें रोज अंडे का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अंडे खाने से पुरुषों को होने वाले फायदों के बारे में, तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये फायदे-

पुरुषों के लिए अंडे के फायदे

फर्टिलिटी बढ़ाए
रोज अंडे के सेवन से पुरुषों की पौरुष शक्ति में वृद्धि होती है। ऐसे में पुरुषों को रोज सुबह एक अंडा जरूर खाना चाहिए। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर कर शरीर को मजबूत बनाता है।

प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत
जिन लोगों को मजबूत और फिट बॉडी बनानी होती है, इसके लिए वो जिम में बेतहाशा पसीना भी बहाते हैं। ऐसे लोगों को एनर्जी और प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है। इन जरूरतों को पूरा करने के लिए अंडे का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, अंडे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है, जो बॉडी को मजबूत बनाने में कारगर है।

इम्यूनिटी बनाए मजबूत
रोजाना अंडे के सेवन से इम्यूनिटी भी बेहतर होती है। दरअसल, अंडे में सेलेनियम नाम का एक पोषक तत्व होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में कारगर होता है। ऐसे में जो लोग जल्दी ही किसी भी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं, उन्हें रोजाना अंडा खाने की सलाह दी जाती है।दिमाग को करे तेज
अंडे में कॉलिन, ओमेगा 3, विटामिन्स और फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए रोज अंडे के सेवन से दिमाग तेज और मजबूत बनता है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

Lifestyle: क्या आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान है तो अपनाये ये घरेलु आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां का सेवन…

Published

on

By

natural herbs and supplements for joint pain | Home Remedies for Joint Pain: जोड़ों के दर्द के लिए प्राकृतिक जड़ी बूटियों | Patrika News

 

आयुर्वेद चिकित्सा का एक प्राचीन रूप है जिसकी शुरुआत भारत में हुई थी। यह अच्छे स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए पोषक तत्वों, व्यायाम और ध्यान का एक साथ उपयोग करता है। अगर आपको जोड़ों का दर्द है तो कुछ पोषक तत्वों और अन्य सप्लीमेंट्स को आधुनिक दवाओं के साथ मिलाना फायदेमंद हो सकता है। नीलगिरी का उपयोग जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द के लिए आयुर्वेदिक तेल के रूप में किया जाता है। नीलगिरी के पौधे का तेल सूजन को कम करने में मदद करता है। (पिक्साबे)दशमूला दस पौधों की जड़ों से बना एक पारंपरिक आयुर्वेदिक फॉर्मूला है, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है।

निर्गुंडी गठिया और जोड़ों के दर्द के प्रबंधन में उपयोग की जाने वाली सबसे लोकप्रिय और सहायक जड़ी-बूटियों में से एक है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन, हार्डनेस और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।शल्लाकी एक जड़ी-बूटी है जो प्राकृतिक रूप से दर्द को कम करने में मदद करती है। यह जोड़ों को मजबूत करने और चलने-फिरने में सुधार करने में मदद करता है।

Continue Reading

Lifestyle

नींद न आने की समस्या से बढ़ी सेहत से जुड़ी हजारों परेशानियां, जाने, एवं बरते सावधानियां….

Published

on

By

 

अमेरिका में लोगों को रात के समय  बढ़ रही है, इसीलिए डॉक्टर्स मेलाटोनिन को डाइट सप्लीमेंट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए यह काफी नुकसानदायक साबित हो रहा है। मेलाटोनिन लेने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। दरअसल, सोने के बाद मेटाबोलिज्म की गति धीमी हो जाती है। इससे मेलाटोनिन घातक बन रहा है।

मिशिगन के चिल्ड्रन हॉस्पिटल की डॉ. करीमा लेलक ने बताया कि वैसे तो मेलाटोनिन को विटामिन के रूप में देखा जाता है। वहीं इसे खुले में रखा जाता है। अमेरिका में करीब 52 हजार से अधिक पैरेंट्स ने शिकायत दर्ज कराई है कि गलती से मेलाटोनिन लेने से बच्चे में उल्टी और सांस लेने के तरीके में बदलाव नजर आने लगे हैं। इस तरह की शिकायतों में 1 दशक में 530% यानी 5 गुना से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है।

10 साल में 2.6 लाख शिकायतें, 2 की मौत हुई
2012 से 2021 तक बच्चों द्वारा बहुत अधिक मेलाटोनिन लेने की 2 लाख 60 हजार से अधिक काल आई। अध्ययन में 10 सालों में 4,000 से अधिक बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच को सांस लेने में तकलीफ थी और 2 की मौत हो गई थी।

बच्चों में हो सकते हैं कई साइड इफेक्ट
छोटे बच्चों को सप्लीमेंट में मेलाटोनिन देने से कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं, इसीलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इसे नहीं देना चाहिए। सभी को दवाओं का साइड इफेक्ट हो, ये जरूरी नहीं होता है। अगर आपके बच्चे को मेलाटोनिन का सेवन करने के बाद सिरदर्द, बेड वेटिंग, चक्कर या कोई अन्य समस्या होती है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

Continue Reading

Lifestyle

दालचीनी के लाभ: ये बड़ी से बड़ी बीमारी को करता है दूर,नही आने देती किसी भी बीमारी को पास, जाने इसके सेवन से क्या -क्या है लाभ…

Published

on

 

 

दालचीनी एक आयुर्वेदिक औषधि है। दालचीनी की छाल को औषधि और मसालों के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसकी छाल थोड़ी मोटी, चिकनी तथा हल्के भूरे रंग की होती है। दालचीनी मोटापा कम करने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी दूर करने की क्षमता रखती है। यह रक्तशोधक भी है। एक कप या आधा गिलास गर्म पानी के साथ अगर इसे रोज़ाना रात को सोते समय और सुबह खाली पेट लिया जाए तो इससे बहुत सारे फायदे होते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ अबरार मुल्तानी ने दालचीनी के अद्भुत फायदे बताए हैं। आइए जानते हैं-

गले की खराश 

हल्के गर्म पानी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर तथा एक चुटकी पिसी काली मिर्च शहद में मिलाकर पीने से जुकाम तथा गले की खराश दूर होती है।

सिर दर्द

दालचीनी के पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर माथे पर लगाने से ठंडी हवा से होने वाले सिर दर्द में आराम मिलता है।

जोड़ों का दर्द

गर्म पानी के साथ दालचीनी का पाउडर लेने से जोड़ो का दर्द ठीक होता है।

पिंपल्स

रक्तशोधक अर्थात ब्लड प्यूरिफिकेशन करने के कारण यह त्वचा के रोगों में बहुत फायदेमंद है। विशेषकर पिम्पल्स में।

पेट की तकलीफ

अपच, खट्टी डकारें, एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्‍या होने पर दालचीनी का प्रयोग करने से आराम मिलता है।

मोटापा

दालचीनी मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है इसलिए जो मोटापे से परेशान हैं वो दालचीनी का इस्तेमाल खाने में करें।

कोलेस्ट्रॉल

दालचीनी कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और ब्लॉकेज को हटाती है इसलिए दिल के मरीजों के लिए लाभदायक है और आम लोगों को दिल की बीमारियों से बचाती है।

कैंसर जैसे घातक रोगों में भी फायदेमंद

शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन करती है इसलिए कैंसर जैसे घातक रोग से बचाने के लिए भी दालचीनी फायदेमंद है।

कान के इंफेक्शन

रात को सोते समय यह पानी पीने से कानों की समस्या जैसे कम सुनाई देना, कानों में आवाज़ आना, कानों में बार बार इंफेक्शन होना में फायदा होता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

छत्तीसगढ़5 days ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

छत्तीसगढ़1 week ago

डॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

    बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…

  • जॉब6 days ago

    SBI में विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम तिथि 7 जून…जल्द करें आवेदन

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    प्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …