देश - दुनिया
होटल लोन धोखाधड़ी जैसलमेर : दिल्ली से गिरफ्तार SBI पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी को 14 दिन के लिए जेल

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के पूर्व चेयरमैन प्रताप चौधरी को जैसलमेर होटल लोन धोखाधड़ी मामले में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।प्रतीप चौधरी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जैसलमेर की कोर्ट में पेश किया गया। प्रतीप चौधरी को रविवार को दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।
सस्ते में बेच दिया होटल
प्रतीप चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने 200 करोड़ रुपये की एक प्रॉपर्टी को सिर्फ 25 करोड़ रुपये में बेच दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी जिसके बाद उन्हें जैसलमेर जेल भेज दिया गया। यह मामला जैसलमेर में स्थित एक होटल की प्रॉपर्टी को NPA करने के बाद गलत तरीके से बेचने से जुड़ा है।
रिटायर होने के बाद मिला निदेशक का पद
प्रतीप चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने अलकेमिस्ट ARC नाम की एक कंपनी को लोन डिफॉल्ट करने पर यह होटल नाम मात्र के भाव में बेच दिया। रिटायरमेंट के बाद चौधरी को उस कंपनी में निदेशक का पद दे दिया गया जिसे सस्ते में होटल बेचा गया था।
24 करोड़ का था लोन
राजवाडा होटल समूह ने जैसलमेर में बन रहे अपने होटल के निर्माण के लिए साल 2008 में (SBI) की जोधपुर शाखा से 24 करोड़ का ऋण लिया था, लेकिन जब होटल समूह उसे चुका नहीं पाया तो एसबीआई ने इसे नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) मानते हुये होटल समूह के निर्माणाधीन और उसके एक चलते हुए होटल को जब्त कर लिया था। उस समय प्रतीप चौधरी स्टेट बैंक के चेयरमैन थे।
दो महीने में ही लोन बना एनपीए
इसके बाद साल 2010 में उन्होंने छह करोड़ रुपये का लोन और मांगा जिसके लिए बैंक ने मना कर दिया। इसके बाद राठौर का हर्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी मृत्यु के दो महीने बाद SBI ने राजवाडा होटल को दिए लोन को NPA में कन्वर्ट कर दिया और प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया। इसके बाद राठौर की दोनों संपत्ति की वैल्यू लगाई गई, उनके पुत्र को लोन वापस करने के लिए कहा गया। इसके बाद चौधरी रिटायर हो गए और रिकवरी कंपनी में एक बिचौलिए अलोक धीर को निदेशक बना दिया गया।
रिटायर बनने के बाद उठाया फायदा
प्रतीप चौधरी ने जिस कंपनी को कौड़ियों के भाव होटल खरीदने में मदद की, उसी कंपनी में निदेशक बने। होटल समूह की इन एसेट की वर्तमान समय में कीमत 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पिछले दिनों इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में प्रतीप चौधरी की गिरफ्तारी के आदेश दिये थे।


देश - दुनिया
लड़कियों के लिए जहन्नुम बना तालिबान शासन, परिवार की भूख मिटाने के लिए पिता ने कर दिया अपनी नौ साल की बेटी का सौदा

तालिबान राज के बाद अफगानिस्तान बद से बदतर बनता जा रहा है। यहां के आर्थिक हालात इतने खराब हैं कि लोग भूख से तड़प रहे हैं। बैंकों में नकदी खत्म हो चुकी है। तालिबानी सरकार के पास भी फंड नहीं बचा है। व्यापार ठप है और आम जनजीवन त्रस्त हो चुका है। इस बीच अफगानिस्तान से ऐसी खबर सामने आई है, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। दरअसल, अफगानिस्तान में एक पिता को अपने परिवार का पेट भरने और उन्हें जिंदा रखने के लिए अपनी नौ साल की बेटी को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।
एक और बेटी को बेच चुके हैं पहले
जानकारी के मुताबिक, नौ साल की परवाना मलिक के पिता अब्दुल मलिक ने उसे 55 साल के अधेड़ उम्र के व्यक्ति के हाथों बेच दिया। उनकी मजबूरी सिर्फ इतनी थी कि उनके पास अपने परिवार को पालने के लिए पैसे नहीं बचे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 55 साल के कुरबान ने पिछले महीने अपनी नौ साल की बेटी परवाना का सौदा किया था। मीडिया से बात करते हुए अब्दुल मलिक बताते हैं कि उनके परिवार में आठ लोग हैं। सभी पहले भी शिविर में रहकर गुजारा करते थे, लेकिन तालिबान के शासन के बाद से उनकी नौकरियां चली गई हैं। परिवार का पेट भरने के लिए उन्होंने पहले 12 साल की बेटी को बेचा था, अब उन्हें नौ साल की परवाना का भी सौदा करना पड़ा।
शिक्षक बनना चाहती थी परवाना
परवाना के पिता अब्दुल मलिक का कहना है कि परवाना खूब पढ़ना चाहती थी और बड़ी होकर शिक्षक बनना चाहती थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण उसके साथ ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के बाद दो साल अफगानी रुपयों का सौदा तय हुआ था। सौदा तय होने के दो दिन बार कुरबान आया और पैसे अदा करके परवाना को अपने साथ लेकर चला गया। ऐसा ही एक मामला पड़ोस के घोर प्रांत में भी सामेन आया था, जहां 10 साल की मागुल और एक 70 वर्षीय व्यक्ति के बीच सौदा हुआ था।
तेजी से पनप रही लड़कियों की सौदेबाजी
तालिबान का शासन होते ही अफगानिस्तान में लड़कियों की सौदेबाजी तेजी से पनप रही है। यह पुरानी परंपरा अफगानिस्तान में फिर से सर उठा रही है। पिछले दिनों भी कई ऐसी खबरें सामने आई थीं, जिसमें लड़कियों की सौदेबजी हुई थी।

देश - दुनिया
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. सूत्रों ने बताया कि विभाग की ओर से मुंबई में नरीमन पॉइंट का निर्मल टॉवर समेत 5 संपत्तियों को कुर्क किया गया है. आयकर विभाग ने पिछले महीने पवार की बहनों के घरों और उनकी कंपनियों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी.
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से अपने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है कि आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. सूत्रों ने बताया कि विभाग की ओर से मुंबई में नरीमन पॉइंट और निर्मल टॉवर समेत 5 संपत्तियों को कुर्क किया गया है. आयकर विभाग ने पिछले महीने पवार की बहनों के घरों और उनकी कंपनियों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी.
मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ बेनामी संपत्ति अधिनियम के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है. विभाग की ओर से उनकी जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है, उसमें एक चीनी मिल, दक्षिणी दिल्ली में एक फ्लैट, गोवा में संपत्ति, नरीमन पॉइंट का निर्मल टॉवर शामिल हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, टैक्स चोरी के मामले में उनकी ये संपत्तियां कुर्क की गई हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार लंबे अरसे से आयकर विभाग के निशाने पर थे. पिछले महीने ही आयकर विभाग ने दो रियल एस्टेट ग्रुप और अजीत पवार के रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 184 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का पता लगाया था.

देश - दुनिया
एअर इंडिया की भोपाल-पुणे फ्लाइट मंगलवार से फिर शुरू,हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेगी

एअर इंडिया की भोपाल-पुणे फ्लाइट मंगलवार से फिर शुरू हो गई है. यह फ्लाइट अब हफ्ते में दो की जगह चार दिन चलेगी. इंडिगो ने भी आज से भोपाल-रायपुर फ्लाइट शुरू कर दी है. यह फ्लाइट यह हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेगी. एअर इंडिया की सुबह-शाम मुंबई जाने वाली और रात में दिल्ली जाने वाली फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार ही चलेंगी.
एयरपोर्ट ऑथोरिटि मैनेजमेंट ने बताया कि रायपुर फ्लाइट शुरुआत नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली करेंगे. सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. ये फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी. फ्लाइट भोपाल से सुबह 10:15 बजे यहां से चलेगी और दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेगी. बता दें, इंडिगो एयरलाइंस (Indigo) ने रविवार को इंदौर से इलाहाबाद, जोधपुर और सूरत को जोड़ने वाली छह डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू कीं.
फ्लाइट्स का शेड्यूल
AI481 भोपाल-पुणे फ्लाइट सुबह 10:45 बजे रवाना होगी दोपहर 12:05 पर पहुंचेगी. यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी.
6E-7981 भोपाल-रायपुर फ्लाइट सुबह 10:15 बजे रवाना होगी दोपहर 12 बजे पहुंचेगी. यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी.
AI-436 भोपाल-दिल्ली फ्लाइट सुबह 8 बजे चलेगी और 9:20 पर पहुंचेगी. यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी.
AI-634 भोपाल-मुंबई फ्लाइट सुबह 8:05 पर चलेगी और 9:45 पर पहुंचेगी. यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, और रविवार को चलेगी.
AI-632 भोपाल-मुंबई फ्लाइट रात 9:50 पर चलेगी और 11:25 पर पहुंचेगी. यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी.
AI-438 भोपाल-दिल्ली फ्लाइट रात 10:00 बजे चलेगी और 11:25 पर पहुंचेगी. यह फ्लाइट बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी.
अब इंदौर से इलाहाबाद, जोधपुर और सूरत तक का सफर आसान होगा. दरअसल, बजट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo) ने रविवार को इंदौर से इलाहाबाद, जोधपुर और सूरत को जोड़ने वाली छह डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू कीं. एक बयान के अनुसार नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन उड़ानों के संचालन के लिए ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई. इन सेवाओं का परिचालन प्रतिदिन होगा. इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इन नगरों के लिए सीधी उड़ानों से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. यात्री इंडिगो की फ्लाइट के लिए एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.goindigo.in/ पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं.

-
देश - दुनिया5 days ago50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल
-
देश - दुनिया5 days agoहत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला
-
देश - दुनिया6 days agoशाहरुख खान ने आर्यन खान को जेल से निकालने के लिए ली इस शख्स से मदद
-
देश - दुनिया4 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती
-
देश - दुनिया6 days agoपति को ढूंढ रही थी 5 राज्यों की पुलिस, पत्नी ने जीता पंचायत का चुनाव
-
देश - दुनिया5 days agoसमीर वानखेड़े की पत्नी ने पत्र लिख उद्धव ठाकरे से लगाई मदद की गुहार, कहा- आज बालासाहब ठाकरे होते तो…..
-
देश - दुनिया5 days agoYouTube देखकर 17 साल की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म,पैरेंट्स को भी पता नहीं चला
-
छत्तीसगढ़5 days agoछत्तीसगढ़: कॉलेज में फांसी पर लटकी मिली प्राचार्य की लाश,कॉलेज के कर्मचारियों में सनसनी
-
देश - दुनिया5 days agoकेंद्र सरकार का खास प्लान, अब राशन की दुकान पर मिलेगा LPG सिलेंडर
-
प्रदेश5 days ago8 फीट लंबा अजगर 2.5 फीट के सियार को निगला
















You must be logged in to post a comment Login