पत्नी की मौत से आहत होकर पति ने दो बच्चियों संग की खुदखुशी

तमिलनाडु के वेल्लोर निवासी एक शख्स ने अपनी पत्नी की मौत के बाद अपनी दो बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। दुखी शख्स ने अपनी दो बेटियों के साथ एक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिसके बाद तीनों की मौत हो गई।
खास बात –
>तमिलनाडु के वेल्लोर में 30 वर्षीय शख्स ने अपनी दो बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली
>इस घटना से पहले ही उसकी पत्नी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी
>इससे दुखी शख्स ने दो बेटियों के साथ एक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, तीनों की मौत
तमिलनाडु के वेल्लोर में 30 वर्षीय शख्स ने अपनी दो बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि सोमवार को इस घटना से पहले ही उसकी पत्नी ने अपने घर में पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इससे दुखी शख्स ने अपनी दो बेटियों के साथ एक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिसके बाद तीनों की मौत हो गई।
लिस ने आत्महत्या करने वाले शख्स की पहचान वेल्लोर के शॉलिंगुर इलाके के निवासी वेंकटेशन के रूप में की है। इस घटना के दिन ही वेंकटेशन की पत्नी निर्मला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने घर में फांसी लगा ली थी। पत्नी की मौत से दुखी वेंकटेशन ने अवसाद में सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। वेंकटेशन ने अपनी दो बेटियों संजना (2) और रितिका (1) के साथ शताब्दी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी, जिसके बाद सभी की मौत हो गई।
गांव में दहशत का माहौल
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान की। इसके बाद परिवार को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक ही दिन एक परिवार के चार लोगों के आत्महत्या करने के कारण वेंकटेशन के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।



बेमेतरा: कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने कल बेरला प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने बच्चों से उनके पढ़ाई-लिखाई के बारे मे जानकारी ली। इसके अलावा कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्याें का मुआयना किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला संदीप ठाकुर एवं स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
क्राइम न्यूज़
CG News: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत….

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। अब एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मामला गुरूर थाना के राजाराव पठार गांव है।गुरुर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया है।
15 फरवरी को हुई थी शिकायत
इधर, 15 फरवरी को ही दोनों के परिजनों ने लापता होने की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि लड़की 14 फरवरी को सुबह स्कूटी लेकर निकली थी। मगर शाम तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।वहीं लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद शीतला पारा हाटकेश्वर के रहने वाले गगन के पिता किशन ने भी इस मामले की शिकायत की थी। धमतरी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला था। इस बीच पुलिस को बुधवार सुबह बालोद पुलिस ने इस घटना की सूचना दी है ।
आत्महत्या के कारणों को नहीं चल सका पता
पुलिस अब इस केस की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल प्रथम दृष्यटता में ये मामला प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा लगा रहा है।

रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर विशेष अभियान छेड़ा है। जिसके तहत 150 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार विशेष गुंडा अभियान के तहत शहर के 24 थानों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 150 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। बता दें कि पुलिस ने बदमाशों की लिस्ट जारी कर उनके ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई कर रही है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी में बीते कुछ महीनों से अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है। वहीं अब बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने विशेष गुंडा अभियान के जरिए SSP गश्त पर उतरे हैं। पुलिस कॉम्बिंग गश्त कर रही है।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…




























You must be logged in to post a comment Login