आरोपी के पक्ष में नहीं दी गवाही, तो युवक पर किया जानलेवा हमला

बिहार के गोपालगंज जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आरोपी के पक्ष में गवाही नहीं देने पर एक 22वर्षीय युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. वहीं, घायल युवक को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव की है. घायल युवक का नाम आयुष राज है. वह थावे थाना क्षेत्र के मधोमाठ गांव के रहने वाले सुशिल श्रीवास्तव का पुत्र है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि घायल युवक के पड़ोसी और गांव के कुछ लोगों के साथ कोर्ट में केस चल रहा है. आयुष उस केस में मुख्य गवाह है. केस के आरोपी बार-बार आयुष पर पक्ष में गवाही देने के लिए दबाव बना रहे थे. लेकिन आयुष ने थावे थाना के कांड संख्या 123 /19 में कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ गवाही दी. इससे नाराज आरोपियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया.
कहा जा रहा है कि आयुष मधोमाठ से कुचायकोट अपनी मौसी का घर जा रहा था. तभी कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के पास चार की संख्या में अपराधियों ने आयुष के बाइक रोक कर उनके ऊपर चाकू से हमलाकर दिया, जिसकी वजह से वे गंभीर रूप से घायल हो गया. फिर, आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुचायकोट पुलिस ने पीड़ित के बयान पर कन्हैया और आशीष सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


छत्तीसगढ़
CG News: अफ्रीका से आई कन्या ने छत्तीसगढ़िया अंदाज में कहा- ये…

छत्तीसगढ़ की वादियां, नदियां और पहाड़ों को एक्सप्लोर करने अफ्रीका से एक मेहमान पहुंची हैं, नाम है डी मोआंगो। केन्या की रहने वाली मोआंगो एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हैं। जशपुर के रहने वाले दीपक आपट की सोशल मीडिया फ्रैंड होने की वजह से दीपक उन्हें जशपुर और छत्तीसगढ़ की खूबसूरत जगहों पर ले जा रहे हैं। इस दौरान मोआंगो का मस्ती भरा वीडियो सामने आया है, वो छत्तीसगढ़ में लोगों से जय जोहार कह रही हैं, ये देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में मोआंगो फनी अंदाज में फिल्म पुष्पा का डायलॉग बोलकर खूब हंस रही हैं।वीडियो बिलासपुर के खूंटाघाट का है। यहां एक फूड स्टॉल पर महिला से मोआंगो ने छत्तीसगढ़ी में बात की। अफ्रीकन कन्या से जय जोहार सुनकर महिला हक्की बक्की होकर बोली- जय जोहार बोलथे ये हा, मोआंगो के साथ दीपक ने उन्हें बताया कि हम स्थानीय बोली में अभिवादन करने का तरीका सिखा रहे हैं।खूंटाघाट में उस महिला ने हैरानी से छत्तीसगढ़ी में पूछा, का खाथच, अफ्रीकन मोआंगो ने कहा- मैं सब खाथंव। महिला ने कहां यही रह जाओ, मोआंगो ने मजाकिया अंदाज में कहा मेरे लिए पति खोज दो यहीं बस जाउंगी। इसके बाद फिल्म पुष्पा का डायलॉग मैं झुकेगा नहीं बोलकर खूब हंसी।
13वां देश है भारत
अफ्रीका की मोआंगो को छत्तीसगढ़ दिखा रहे जशपुर के दीपक ने बताया कि इससे पहले वह 12 देश घूम चुकी हैं। ये उनका 13वां देश है। जशपुर में ही कुछ दिन मोआंगो रुकेंगी। दीपक उन्हें कंवर जनजाति की पारंपरिक शादी, छत्तीसगढ़ के पहाड़ी इलाकों में घुमाएंगे।स्थानीय भोजन केन्या गर्ल को बेहद पसंद आ रहा है। मोआंगो ने कहा कि यहां जगहों की सुंदरता सीधे और भोले भाले लोगों की वजह से बढ़ जाती है। मोआंगो की हेयर स्टाइल को देखकर स्थानीय महिला अचरज भरी निगाहों से देखती है, उन्हें काफी मजा आता है।
मकसद इंटरनेशनल टूरिस्ट पहचानें छत्तीसगढ़ को
दीपक ने बताया कि इंडिया टूर के दौरान हम ज्यादातर वक्त मोआंगो के साथ छत्तीसगढ़ में बिता रहे हैं। मेरा मकसद है कि प्रदेश की सुंदर जगहों को विदेशी पर्यटक एक्सप्लोर करें। दीपक ने कहा कि छत्तीसगढ़ को पिछड़ा हुआ इलाका नहीं, यहां आदिवासी संस्कृति की महक के साथ विदेशी पर्यटक को हम पब और नाइट लाइफ भी दिखा रहे हैं, ताकि उनके रुचि के पर्यटन से जुड़े विकल्पों को समझ सकें।

बेमेतरा: कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने कल बेरला प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने बच्चों से उनके पढ़ाई-लिखाई के बारे मे जानकारी ली। इसके अलावा कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्याें का मुआयना किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला संदीप ठाकुर एवं स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
क्राइम न्यूज़
CG News: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत….

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। अब एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मामला गुरूर थाना के राजाराव पठार गांव है।गुरुर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया है।
15 फरवरी को हुई थी शिकायत
इधर, 15 फरवरी को ही दोनों के परिजनों ने लापता होने की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि लड़की 14 फरवरी को सुबह स्कूटी लेकर निकली थी। मगर शाम तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।वहीं लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद शीतला पारा हाटकेश्वर के रहने वाले गगन के पिता किशन ने भी इस मामले की शिकायत की थी। धमतरी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला था। इस बीच पुलिस को बुधवार सुबह बालोद पुलिस ने इस घटना की सूचना दी है ।
आत्महत्या के कारणों को नहीं चल सका पता
पुलिस अब इस केस की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल प्रथम दृष्यटता में ये मामला प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा लगा रहा है।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…



























You must be logged in to post a comment Login