Connect with us

लॉकडाउन में सरकार हर नागरिक को घर बैठे दे रही है 2000 रु? फार्म हुआ वायरल…

Published

on

इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है कि हर नागरिक के पास 2000 रुपये आने वाले हैं। यह रिलीफ फंड सरकार की ओर से फ्री में भेजा जा रहा है। एक फॉर्म इसके साथ काफी शेयर किया जा रहा है और लिंक क्लिक करके भरवाने की बात कही जा रही है। लोग मैसेज को धड़ाधड़ फॉरवर्ड कर रहे हैं। इसके साथ लोग फॉर्म भरने और दो हजार मुफ्त पाने को काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं।

फैक्ट चेक में आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है

लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का जैसा अंबार लग गया है। इस बीच फ्राड और हैकर्स भी लगातार एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर सरकार द्वारा हर नागरिक को मुफ्त दो हजार रुपये की देने का एक फॉर्म वायरल हो रहा है।

वायरल पोस्ट क्या है

वॉट्सऐप मैसेज में एक लिंक के साथ मैसेज वायरल हो रहा है। दावा है कि इस लिंक पर क्लिक कर 2000 रुपये के रिलीफ फंड का क्लेम किए जा सकते हैं।

क्या दावा किया जा रहा है?

संदेश में दावा किया जा रहा है कि सरकार हर नागरिक को 2000 रुपये दे रही है। लोग मैसेज को धड़ाधड़ फॉरवर्ड कर रहे हैं। इसके साथ लोग फॉर्म भरने और दो हजार मुफ्त पाने को काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं।

 फैक्ट चेक

फैक्ट चेक में हम आपको बता दें कि वायरल मैसेज का दावा फर्जी है। फर्जी वॉट्सऐप मैसेज में दिया गया लिंक फ्रॉड है, 2000 रुपये के रिलीफ फंड का क्लेम किए जाने की बात भी झूठी है। फेक संदेश में लोगों को घर बैठे ठगने के लिए वायरल किया जा रहा है। लोगों को आगाह करते हुए इस तरह के फ्रॉड वॉट्सऐप संदेशों और वेबसाइट्स से बचने की सलाह दी है।

ये निकला नतीजा 

सोशल मीडिया पर वायरल मुआवजा मिलने या रिलीफ फंड वाले फेक मैसेज पर भरोसा करने से बचें। व्हाट्सएप पर ऐसे वायरल मैसेज कोई शेयर करें तो उस ग्रुप को रिपोर्ट करें।

इससे पहले भी एक मैसेज काफी वायरल हुआ था जिसका पीआईबी ने फैक्ट चेक किया था। इस मैसेज के साथ दावा किया गया था कि, पीएम हर भारतीय को 15 हजार रुपये की मदद दे रहे हैं। PIB ने बताया कि खबर फर्जी है। यह अफवाह है और इसे आप सच न मानें। भारत सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

युवाओं के लिए क्लर्क बनने का शानदार मौका, 1 जुलाई से 6035 पदों पर निकली वेकेंसिया, 30 हजार रु तक मिलेगी सैलरी…

Published

on

By

 

 

युवाओं के लिए क्लर्क बनने का शानदार मौका आया है। आईबीपीएस यानी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने देशभर के सरकारी बैंकों में क्लर्क के पदों को भरने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आज शुक्रवार यानी 1 जुलाई से 6035 पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है जो कि 21 जुलाई तक चलेगी।

योग्य कैंडिडेट आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

सितंबर में होगा एग्जाम

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022 के मुताबिक क्लर्क भती परीक्षा 28 अगस्त, 3 और 4 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स एग्जाम का आयोजन अक्टूबर 2022 में होगा।

योग्यता और आयु सीमा

क्लर्क के 6035 पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडिडेट की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

जानें परीक्षा का पूरा पैटर्न

प्री एग्जाम पैटर्न

रीजनिंग : 40 प्रश्न 40 नम्बर
मैथ्स : 40 प्रश्न 40 नंबर
समय : 45 मिनट
गलत प्रश्न पर 1/4 निगेटिव मार्किंग

मैन्स एग्जाम

समय : 120 मिनट
हिंदी / इंग्लिश : 40 प्रश्न 40 नंबर
मैथ्स : 40 प्रश्न 50 नम्बर
रीजनिंग : 40 प्रश्न 50 नंबर
कंप्यूटर : 40 प्रश्न 20 नंबर
जनरल अवेयरनेस : 40 प्रश्न 40 नंबर
गलत प्रश्न पर 1/4 निगेटिव मार्किंग

ऑफिशियल वेबसाइट के लिए Click Here

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए Click Here

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए Click Here

Continue Reading

Tech & Auto

OLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…  

Published

on

 

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर आ चुका है। टाटा एमजी जैसी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक कार वेरिएंट बाजार में उतार चुके हैं। वहीं स्कूटर बाजार में जंग पहले ही तेज हो चुकी है। यहां मार्केट लीडर Ola का स्कूटर मई में टॉप 10 स्कूटरों की लिस्ट में 9वें नंबर पर था।

इस बीच Ola ने भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में कदम रखने का फैसला किया है। कंपनी ने इस कार का एक टीजर जारी किया है, जिसमें कार का फ्रंट बंपर दिखाई दे रहा है। जिसपर कंपनी का लोगो Ola दिख रहा है। माना जा रहा है कि ये सेडान सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कार होगी। इस इलेक्ट्रिक कार का निर्माण भी कंपनी की फ्यूचर फैक्ट्री होगा।

अग्रवाल ने जारी की तस्वीर

बता दें कि कुछ समय पहले Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ​ट्विटर अकाउंट पर ओला इलेक्ट्रिक कार की तस्वीर शेयर की थी। वह बेसिक स्केच जैसा है। इसमें साइड की ओर दरवाजे और हैंडल नहीं दिख रहे हैं। जबकि प्रोडक्शन मॉडल में सुरक्षा को देखते हुए बदलाव किए जा सकते हैं।

टीजर में दिखा ऐसा लुक

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार ओला की अपकमिंग कार से खुद कंपनी के मुखिया भाविश अग्रवाल ने पर्दा उठाया है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, रविवार को कंपनी ने तमिलनाडु की ओला फ्यूचर फैक्ट्री में कुछ ग्राहकों की विजिट करवाई थी। जहां कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इलेक्ट्रिक कार का टीजर वीडियो भी दिखाया। इस टीजर में कार की झलक दिखने को मिली।

फ्यूचरिस्टिक कार की झलक

फिलहाल कार के फ्रंट बंपर की तस्वीर दिखाई दी है, लेकिन डिजाइन देख कर साफ लग रहा है कि यह बाजार में बिकने वाली अन्य कारों से अलग होगा। कंपनी कार के फ्रंट से लेकर बैक तक LED लाइट दे सकती है। टीजर में लाल रंग की कार दिखाई है। संभव है कि कंपनी के स्कूटर जितने ब्राइट कलर्स में पेश हुए हैं, वैसे ही कार में भी दिखने को मिलेंगे।

Ola की कार कब होगी लॉन्च 

कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्चिंग के बारे में घोषणा नहीं की है, लेकिन भाविश अग्रवाल ने कुछ समय पहले कहा था कि कंपनी लगभग 6 महीने से एक ऑटोनॉमस व्हीकल की टेस्टिंग कर रही है। इस कार को ग्लोबल मार्केट में आने में दो साल तक का समय लग सकता है।

कितनी होगी कीमत

चूंकि कार अभी अपनी शुरुआती प्रक्रिया में है, ऐसे में कीमतों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि कीमत को लेकर कंपनी के CEO ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख के अंदर होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद सकें।

Continue Reading

Tech & Auto

INVERTER NON INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, जल्द देखे…

Published

on

 

Inverter AC vs Non Inverter AC : गर्मी के दिनों में लोग खासे परेशान नजर आते हैं, क्योंकि जलती-चुभती गर्मी के कारण लोगों को पसीने निकलते हैं और वहीं, दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को जीने नहीं देती है। मतलब घर के बाहर निकलना बिल्कुल मुश्किल हो जाता है। पारा लगातार ऊपर चढ़ता जाता है, जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर चलाते हैं। लेकिन इस तेज गर्मी में ये भी दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन इसे चलाने में बिजली का बिल ज्यादा आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि नॉन इन्वर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में से किसे चलाने पर बिजली का बिल कम हो सकता है? तो चलिए इन दोनों में फर्क समझते हुए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…

इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है

कैसे काम करते हैं?
बात पहले इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के काम करने की क्षमता की कर लेते हैं। दरअसल, दोनों एसी के काम करने की क्षमता अलग है। नॉन इन्वर्टर एसी एक रेगुलर स्पीड क्षमता पर चलता है, जबकि इन्वर्टर एसी टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।

इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है 
किसकी कैसी कूलिंग? जहां इन्वर्टर एसी कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉन इन्वर्टर एसी कमरे को ठंडा करने में थोड़ा ज्यादा समय लगाता है।

इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है 
इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। ऐसे में जब आपका कमरा ठंडा हो जाता है या कमरे का टेम्परेचर सामान्य हो जाता है, तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि कम स्पीड से कामबा करता है। ऐसे में ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। वहीं, नॉन इन्वर्टर एसी की तरह इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, जिससे बिजली कम खर्च होती है। जबिक, ये फंक्शन नॉन इन्वर्टर एसी में नहीं होता है।

इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
क्या बिजली के बिल में अंतर आता है?
अब बात सबसे जरूरी बात समझने की, और वो ये कि कौन सा एसी कम बिजली खर्च करता है। इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में बिजली काफी कम खर्च करता है। इससे बिजली की बचत होती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़20 mins ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

छत्तीसगढ़56 mins ago

1 जुलाई से होंगे बड़े बदलाव, बढ़ जायेगा आपकी जेब का खर्चा, जाने कौन से है वो बदलाव..

एक जुलाई यानी आज से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा।...

छत्तीसगढ़2 days ago

PM Kisan Yojana के तहत किसानो के फसे पैसे आ सकते है वापस इन तरीको से…

  PM Kisan Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनमें से कुछ को राज्य तो...

छत्तीसगढ़4 days ago

Health Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….

जून के अंत तक प्राय: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरुआती दिनों में...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • व्यापर6 days ago

    PM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए

  • Tech & Auto6 days ago

    INVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto6 days ago

    OnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया7 days ago

    काम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…

  • जॉब6 days ago

    HPSSSB में निकली 1500 पदों पर भर्ती,30 जून तक करें अप्लाई…

  • देश - दुनिया7 days ago

    KISAN VIKAS PATRA: इस योजना में निवेश करने से पैसा होगा डबल, जल्द देखे इस योजना में निवेश करने के प्रोसेस…