Connect with us

Tech & Auto

आइये जानते हैं क्या है टाटा का सुपर एप कैसे उपयोग करना है

Published

on

 

Tata Neu Super App: TATA का डिजिटल पेमेंट ऐप, होटल बुकिंग, किराने का सामान,दवाई की खरीद, सब मिलेगा एक टैप पर - Invest And Earn

 

Tata Neu एप को आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप की साइज 105एमबी है। यह एप एपल के एप-स्टोर पर भी उपलब्ध है।

टाटा ग्रुप ने Tata Neu एप लॉन्च किया है। टाटा ग्रुप के इस एप को भारत का पहला सुपर एप कहा जा रहा है। Tata Neu एप को आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप की साइज 105एमबी है और लॉन्चिंग के बाद से खबर लिखे जाने तक इस एप को 10 लाख से अधिक लोगों ने इस एप को डाउनलोड कर लिया है। Tata Neu एप को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च किया। लॉन्चिंग मौके पर उन्होंने कहा कि Tata Neu एप के जरिए भारतीय लोगों की खरीदारी से लेकर मेडिकल और ट्रैवल तक के काम को सरल और आसान बनाना है। आइए जानते हैं भारत के पहले सुपर एप Tata Neu के बारे में विस्तार से…

कैसा है भारत का पहला सुपर एप Tata Neu?
Tata Neu को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए लॉन्च किया गया है और इसे भारत का पहला सुपर एप कहा जा रहा है। इस एप से आप टाटा ग्रुप के कई सारे वेंचर की सेवाएं आप ले सकते हैं। इस एक एप से आप एयर एशिया, एयर इंडिया, विस्तार की फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं, बिगबास्केट से ग्रोसरी और सब्जी खरीद सकते हैं। क्रोमा से तमाम तरह के सामान मंगा सकते हैं।

इसके अलावा आप Tata Neu एप से आप आईएचसीएल, क्यूमिन, स्टारबक्स, टाटा 1 एमजी, टाटा क्लिक, टाटा प्ले, वेस्टसाइड की सेवाएं भी ले सकते हैं। टाटा 1 एमजी से आप घर बैठे तमाम तरह की दवाएं और मेडिकल सामान मंगा सकते हैं। इस एप में टाइटन, तनिष्क और टाटा मोटर्स भी जल्द ही एड किया जाएगा। Tata Neu में यूपीआई से लेकर कैश, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड समेत सभी तरह के पेमेंट विकल्प मिलेंगे। कुल मिलाकर कहें तो एक Tata Neu एप से आप दवा से लेकर किराना सामान, हवाई जहाज के टिकट की बुकिंग से लेकर गहने तक खरीद सकेंगे।

 

Tata Neu के स्पेशल फीचर्स
NeuCoins- टाटा ग्रुप के इस नीओ एप के जरिए शॉपिंग करने पर ग्राहकों को NeuCoins मिलेंगे। एक NeuCoins का मतलब 1 रुपया होगा। NeuCoins कमाने की कोई सीमा नहीं है। आप लगातार शॉपिंग करके असीमित NeuCoins कमा सकते हैं। NeuCoins का इस्तेमाल आप अपनी शॉपिंग में कर सकेंगे।
NeuPass- NeuPass फिलहाल एप पर उपलब्ध नहीं है। NeuPass एक आगामी एक्सक्लूसिव मेंबरशिप सर्विस है। इसके लिए ग्राहकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। NeuPass का फायदा यह होगा कि प्रत्येक खरीदारी पर ग्राहकों को कम-से-कम 5% अतिरिक्त NeuCoins मिलेंगे।

Stories- Tata Neu एप में एक Stories सर्विस भी है जिसमें ग्राहकों को डिजिटल मैगजिन पढ़ने का मौका मिलेगा। स्टोरीज में लाइफस्टाइल और फैशन से संबंधित लेख, वीडियो देखने और पढ़ने को मिलेंगे। इसमें कुछ प्रमुख पब्लिकेशन के आर्टिकल भी आपको  मिलेंगे। दावा है कि इसमें हाई-क्वॉलिटी कंटेंट मिलेंगे।

सुपर एप का मतलब क्या है?
सुपर एप्स का मतलब एक ऐसे एप से है जिससे आपकी जरूरत के सारे काम हो जाएं और जरूरत की सभी वस्तुएं मिल जाएं। चीन के वीचैट (WeChat) का नाम तो आपने सुना ही होगा जिसे 2020 में भारत में बैन कर दिया गया था।

 

वीचैट की शुरुआत भले ही एक मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप के तौर पर हुई थी लेकिन आज यह एक सुपर एप बन चुका है। मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप भी इसी राह पर चल रहा है। वीचैट पर पेमेंट्स से लेकर शॉपिंग और कैब तक जैसी सर्विस मिल रही हैं। बेहद ही आसान भाषा में कहें तो सुपर एप एक मॉल है। सुपर एप आमतौर पर वही कंपनियां बनाती हैं जिनके पास कई तरह की सर्विसेज होती हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….

Published

on

By

 

 

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे मौसम में गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों ने घरों के लिए कूलर और ऐसी की खरीददारी करनी शुरू कर दी है। मगर ऐसी के दामों को देखकर कुछ लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं या घर का बजट बिगड़ने के चलते वे इसे टाल देते हैं।

मगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसा फैन लेकर आए हैं जो आपको एयर कंडीशनर वाला फील देगा वो भी कुछ ही मिनट चलाने के बाद। ये नॉर्मल फैन से काफी अलग होता है और इसमें एक ख़ास फीचर ऑफर किया जाता है जो आपको काफी पसंद आने वाला है।

दरअसल जिस फीचर की हम बात कर रहे हैं वो एक वाटर स्प्रिंकलर है जो फैन के ऑन होते ही स्टार्ट हो जाता है और जब तक फैन चलता रहता है ये स्प्रिंकलर भी काम करता है। ये वाटर स्प्रिंकलर होता है। गर्मियां अगर ज्यादा हो और आपको आउटडोर में बैठना पड़े तब भी ये स्प्रिंकलर काफी काम आता है। तो चलिए जानते हैं कौन सा है ये स्प्रिंकलर और कहां से कितनी कीमत में ग्राहक कर सकते हैं इसे परचेज।

आपको बता दें कि यह एक दमदार कूलिंग फैन है जो आम फैन से काफी ज्यादा अलग है और बेहद खास भी है क्योंकि यह वाटर स्प्रिंकल करता है जिससे गर्म माहौल में भी आपको बेहतरीन कुंडली मिलती है फिर चाहे आप घर के अंदर बैठे हो या फिर आउटडोर में बैठकर अपने दोस्तों के साथ गप्पे लड़ा रहे हो।

इन गलतियों से तुलसी का पौधा सौभाग्य नहीं दुर्भाग्य लाता है, जानें कैसे बचें?

जितनी अच्छी तरह से यह घर के अंदर काम करता है उतनी ही अच्छी तरह से यह आउटडोर में भी काम करता है और जो इसकी रेंज है वह भी काफी अच्छी है जिसकी वजह से एक बड़े एरिया में यह ठंडक देता है।

Continue Reading

Tech & Auto

बाइक लवर्स के लिए यामाहा YZF R15M वर्ल्ड GP एडिशन हुआ लॉन्च, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…

Published

on

By

 

माहा मोटर ने अपनी फ्लैगशिप 155cc सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल YZF-R15M का वर्ल्ड GP 60वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। इस बाइक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हुए आइकॉनिक व्हाइट और रेड स्पीड ब्लॉक कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है। यामाहा YZF-R15M वर्ल्ड GP एडिशन को 1,88,300 रुपए की शुरूआती रेंज में लॉन्च किया गया है।

YZF-R15M वर्ल्ड GP 60वीं एनिवर्सरी एडिशन है। यह एडिशन 1961 से मोटरसाइकिल रोड रेसिंग की खास सीरीज के साथ कंपनी के जुड़ाव को दर्शाती है। यामाहा की इस बाइक के स्पेशल एडिशन में गोल्डन अलॉय व्हील, गोल्डन ट्यूनिंग फोर्क एंब्लेम, ब्लैक लीवर और फ्यूल टैंक पर खास बैज दिया गया है।

155cc का दमदार इंजन
YZF-R15M का वर्ल्ड GP एडिशन बाइक के इंजन को पहले से ज्यादा पावरफुल बनाया गया है। इस बाइक में 155cc, 4-स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड, HOHC, 4-वॉल्व इंजन दिया गया है। यह 10,000Rpm पर 18.4PS की मैक्सिमम पावर और 7,500Rpm पर 14.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स में वैरिएबल वॉल्व एक्चुएशन के साथ फ्यूल इंजेक्टेड मोटर दिया गया है।

ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे
यामाहा की इस बाइक में सभी एडवांस और स्टैंडर्ड फीचर भी दिए गए हैं। इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, गोल्डन अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क, YZF-R1 वाले गियर शिफ्ट इंडिकेटर, ट्रैक एंड स्ट्रीट मोड के साथ LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें ब्लूटूथ एनेबल्ड यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट जैसा एडवांस फीचर भी दिया हुआ है। बाइक के राइट के हैंडलबार पर एक टॉगल बटन है।

कीमतों में इजाफा
2022 की शुरुआत में यामाहा ने R15 V4 समेत अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा किया था। न्यू-जेन आर15 मॉडल को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त मैटेलिक रेड की कीमत 1.68 लाख रुपये, डार्क नाइट की 1.69 लाख रुपए और रेसिंग ब्लू की 1.73 लाख रुपए थी। R15M सिल्वर को 1.78 लाख और मॉन्स्टर एनर्जी मोटोGp एडिशन को 1.80 लाख रुपए में लॉन्च किया गया था।

इस महीने अप्रैल कंपनी ने फिर से कीमतों में बढ़ोतरी की। नई कीमतों के साथ भारत में R15 V4 रेंज की कीमत 1.76 लाख रुपए से लेकर 1.86 लाख रुपए (एक्स शो-रूम) है।

यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन इशिन चिहाना ने कहा कि वर्ल्ड GP की 60वीं एनिवर्सरी में YZF-R15M हमारी रेसिंग विरासत की याद दिलाने से कहीं ज्यादा है। यह एक मील का पत्थर है। इसने यामाहा को 500 से ज्यादा वर्ल्ड ग्रैंड प्रीक्स रेस में बनाया है। वे ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ स्ट्रैटजी के तहत फ्यूचर में भी ऐसे स्पेशल मॉडल्स के साथ भारत में रेसिंग लवर्स में उत्साह भरते रहेंगे।

Continue Reading

Tech & Auto

Airtel ग्राहकों  को लिए जरूरी सूचना, कंपनी ने अपने ये 4 प्लान में किए बड़े बदलाव.. पढ़े पूरी खबर…

Published

on

By

 

 

भारती एयरटेल ने मुफ्त अमेज़न प्राइम वीडियो मेंबरशिप के साथ अपने 4 प्लान में बड़ा बदलाव किया है. एयरटेल फ्री मेंबरशिप को अपने 4 पोस्टपेड प्लान और कुछ प्रीपेड प्लान के साथ पेश करती है, लेकिन कंपनी ने अभी सिर्फ अपने पोस्टपेड प्लान में बदलाव किए हैं. एयरटेल के चार प्लान अमेज़न प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन फ्री में देते हैं. पहले इन प्लान में 499 रुपये, 999 रुपये, 1199 रुपये, और 1599 रुपये शामिल था. इन प्लान में ग्राहकों को 1 साल का सब्सक्रिप्शन दिया जाता था, लेकिन अब सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी कम कर दी गई है, और इसे 1 साल से घटा कर सिर्फ 6 महीने कर दिया गया है.

हालांकि डेटा और कॉलिंग को लेकर प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि ये चारों प्लान Disney+ hotstar का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी देती है. आइए जानते हैं इन चारों पोस्टपेड प्लान में क्या फायदे दिए जाते हैं.

Airtel 399 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को 40GB मंथली डेटा मिलता है, जो कि 200 GB तक रोलओवर के साथ आता है. ग्राहकों को इसमें फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS दिए जाते हैं, और उसके बाद SMS का चार्ज 10p प्रति मैसेज का चार्ज हो जाता है. इसमें ग्राहकों को Wynk और Shaw एकैडमी का 1 साल के लिए फ्री एक्सेस देगा.

Airtel का 499 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को 75GB मंथली डेटा मिलता है, जो कि 200 GB तक रोलओवर के साथ आता है. इसमें हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है, और ग्राहकों को इस प्लान के साथ 6 महीने के लिए Amazon Prime और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल दिया जाता है. इतना ही नहीं इसमें Shaw Academy का लाइफटाइम एक्सेस और, Wynk प्रीमियम मिलता है. इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जाता है.

Airtel 999 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को 100GB मंथली डेटा मिलता है, जो कि 200 GB तक रोलओवर के साथ आता है. इसमें भी 6 महीने के लिए Amazon Prime और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल दिया जाता है. इस प्लान के साथ यूज़र्स को फैमिली मेंबर्स के लिए दो फ्री ऐड ऑन रेगुलर वॉइस कनेक्शन दिया जाता है.

Airtel 1199 रुपये वाला प्लान:  इस प्लान में ग्राहकों को 150GB मंथली डेटा मिलता है, जो कि 200 GB तक रोलओवर के साथ आता है. इसमें भी 6 महीने के लिए Amazon Prime और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल दिया जाता है. इसमें ग्राहकों को फ्री कॉलिंग मिलती है.

Airtel का 1599 रुपये वाला प्लान: ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इस प्लान में ग्राहकों को 250GB मंथली डेटा मिलता है, जो कि 200 GB तक रोलओवर के साथ आता है. इसमें भी 6 महीने के लिए Amazon Prime और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल दिया जाता है. इसमें ग्राहकों को फ्री कॉलिंग मिलती है. इस प्लान के साथ यूज़र्स को फैमिली मेंबर्स के लिए दो फ्री ऐड ऑन 3 रेगुलर वॉइस कनेक्शन दिया जाता है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

ज्यादा शक्कर हो सकती है शरीर के लिए नुकसानदायक आइय जानते है वो कारण

    मेरी एक फ्रेंड है प्रियंका। जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं तो वह कोल्ड ड्रिंक की जगह...

छत्तीसगढ़2 days ago

व्हाट्सएप मे hi भेजकर टिकट बुक करे

    किसी भी मेट्रो शहर के लिए मेट्रो लाइफलाइनहोती हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक में मेट्रो रेल की...

छत्तीसगढ़2 days ago

CM बघेल ने किया घोषणा, कहा- अब खैरागढ़-छुईखदान और गंडई होगा नया जिला… पढ़े पूरी खबर…

  छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार देर शाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को...

छत्तीसगढ़2 days ago

हैरान कर देने वाली न्यूज़ जिससे पड़ कर आप दंग रह जायगे जब अनार की बोरी से निकली नोटों की गद्दी

  फ्रूट की पेटियों में फलों के साथ नोटों की कतरन देख हर कोई चौंक गया। पेटियों में 20 से...

छत्तीसगढ़4 days ago

आसान हो गई कोरोंना टेस्टिंग अब सांस के द्वारा पता चल सकता है covid

वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं।चीन और ब्रिटेन सहित कई देशों...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Lifestyle5 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब7 days ago

    परिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन

  • जॉब7 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..

  • जॉब5 days ago

    पंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया5 days ago

    मौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना

  • जॉब6 days ago

    नौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…

  • जॉब7 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भारती,उम्मीद्वार जल्द करे आवेदन

  • जॉब6 days ago

    इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…

  • देश - दुनिया4 days ago

    सुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े  बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…