जबरदस्त बढ़त के बाद इस साल शराब बिक्री में आई गिरावट

मंदी के इस दौर में लगता है की शराब कारोबार पर भी मंदी का असर हो गया है. पिछले साल शराब की बिक्री में हुई जबरदस्त बढ़त के बाद इस साल बिक्री में बढ़त की रफ्तार काफी सुस्त हो गई है. इस साल सितंबर की तिमाही में भारत में बने विदेशी शराब की बिक्री महज 1.4 फीसदी बढ़ पाई है. जानकारों का कहना है कि शराब की खपत में कमी आ रही है और खासकर ग्रामीण इलाकों में इसमें ज्यादा कमी दिख रही है.इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, साल 2018 में शराब कारोबार में बढ़त 10 फीसदी की हुई थी जो छह साल का सबसे ऊंचा स्तर था.जुलाई से सितंबर की तिमाही में देश में बनी विदेशी शराब (IMFL) की बिक्री में महज 1.4 फीसदी की बढ़त हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसकी बिक्री में 12.9 फीसदी की बढ़त हुई है. व्हिस्की और ब्रैंडी की बिक्री में तो बढ़त हुई है, लेकिन इस दौरान वोदका और जिन की बिक्री में गिरावट आई है. इस दौरान जिन की बिक्री में 4.6 फीसदी तक की गिरावट आई है.आईएमएफएल भारत में बनी विदेशी शराब होती है और इसकी कुल बिक्री में हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी है. इसमें रॉयल स्टैग, मैकडॉवल, ब्लेंडर्स प्राइड और ऑफिसर्स च्वॉइस जैसे ब्रैंड हावी हैं. अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान इस सेगमेंट की बिक्री में महज 2 फीसदी की बढ़त हुई थी. इस दौरान चुनावों की वजह से कई तरह की रोक लगी थी.इसके पहले मार्च तिमाही में आईएमएफएल की बिक्री में 2.8 फीसदी की बढ़त हुई थी. साल 2012 से 2017 के पांच साल के दौरान आईएमएफएल की बिक्री में 4 फीसदी की बढ़त हुई है.भारत दुनिया में शराब के सबसे बड़े बाजारों में से है. इस साल जनवरी से मार्च के दौरान भारत में आईएमएफएल के 9.1 करोड़ केस की खपत हुई थी.


देश - दुनिया
दुनिया का ऐसा देश जहां रहते है रोमांटिक लोग, सर्वे में हुआ दावा.. जाने कौन सा है वह देश…

एक सर्व में स्कॉटलैंड के लोगों को दुनिया का सबसे अच्छा लवर माना गया है. सर्वे में हिस्सा लेने वाले ब्रिटेन के 2,000 लोगों ने स्वीकार किया कि रोमांटिक हॉलीडे पर जाने वालों में स्कॉटिश लोग दुनिया के बेस्ट लवर होते हैं. स्टडी के मुताबिक, स्कॉटलैंड के लोगों ने इस मामले में ब्रिटिश, वेल्श और आइरिश से लेकर फ्रेंच, इटैलियन और अमेरिकी लोगों को भी पीछे छोड़ दिया है. इस क्विज में हिस्सा लेने वाले लोगों से अपनी हॉलीडे फ्लिंग्स को 1 से 10 के स्केल पर रेट करने को कहा गया था, जिसमें कुछ देशों ने 7 से 10 के बीच अंक लेकर टॉप-10 में जगह हासिल की. लिस्ट में स्कॉटलैंड 43 प्रतिशत अंक के साथ पहले पायदान पर रहा. जबकि 30 प्रतिशत अंकों के साथ वेल्स को आखिरी स्थान प्राप्त हुआ. स्कॉटलैंड के बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर इटली (41%), तीसरे स्थान पर फ्रांस (38%), चौथे स्थान पर इंग्लैंड (37%), पांचवें स्थान पर स्पेन (35%), छठे स्थान पर अमेरिका (34%), सातवें स्थान पर पुर्तगाल (32%), आठवें स्थान पर आयरलैंड (31%), नौवें स्थान पर स्वीडन (31%) और 10वें स्थान पर वेल्स (30%) का नाम शामिल है. एडिनबर्ग के रहने वाले 41 साल के डेरेक सिम्पसन कहते हैं, ‘Loveit Coverit नाम की कंपनी के इस सर्वे के आंकड़े उन्हें बिल्कुल हैरान नहीं करते हैं. स्कॉटिश लोग अपने पार्टनर को आकर्षित करने और एक अच्छा इम्प्रेशन छोड़ने की कला में माहिर होते हैं.’ सर्वे कंडक्ट करने वाली कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि हॉलीडे फ्लिंग्स संस्कृति और खान-पान के साथ ट्रिप का एक हिस्सा थे.
छतीसगढ़
11 साल की नाबालिग बच्ची से रेप ; बच्ची को होटल में छोड़कर भागा
जयपुर के 11वीं क्लास की युवती से रेप का मामला सामने आया है। जिसे होटल में ले जाकर दोस्त ने कोल्ड ड्रिंक में जबरन शराब मिलाकर पिलाई। नशे की हालत में युवती से रेप किया। विरोध करने पर थप्पड़ भी मारे। करधनी थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर शुक्रवार रात मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसएचओ बनवारी लाल मीना कर रहे है।
एसएचओ बनवारी लाल मीना ने बताया कि गोकुलपुरा करधनी निवासी 19 साल की युवती से रेप हुआ है। वह निजी स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती है। आदित्य सोनी (21) निवासी करधनी उसका दोस्त है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे आरोपी आदित्य ने पीड़िता को बात करने के बहाने घर के पास बुलाया। मिलने आने पर उसे निवारू रोड स्थित एक होटल में ले गया। होटल के रूम में ले जाकर आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक ऑफर की। कोल्ड ड्रिंक में शराब मिली हुई थी। आरोपी ने उसे जबरन कोल्ड ड्रिंक में मिली शराब पिलाई। जिसे पीकर उसे नशा होने लगा।
नशे के हालत में आरोपी आदित्य सोनी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसको थप्पड़ मारे। नशे की हालत में छोड़कर आरोपी आदित्य होटल से भाग गया। होश में आने पर पीड़िता ने घर पर कॉन्टैक्ट किया। जिसके बाद उसकी बहन उसे होटल से घर लेकर आई। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साए परिजनों ने थाने जाकर आरोपी आदित्य सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
महंगाई का बोझ: अब घर खरीदना हुआ और भी महंगा, जाने क्यों? पढ़े पूरी खबर…

रायपुर: देश में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सब्जी-फल के दाम बढ़ गए हैं। वहीं नए घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को करारा झटका लगा है। दरअसल जहां मकान बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों की कीमतों में वृद्धि हो रही है। वहीं होम लोन भी महंगा होने वाला है। इसके अलावा कुछ ऐसी वजह हैं। जिनके कारण घर खरीदना महंगा हो जाएगा।
रियल एस्टेट डेवलपर्स संगठन क्रेडाई के अनुसार मकान के दाम में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है। क्यों महंगा होगा मकान खरीदना घर बनवाने में जिन सामान का इस्तेमाल होता है। उन सभी की कीमतों में वृद्धि हो रही है। इनमें स्टील, सीमेंट, ईट और लेबर हैं। वहीं कई बैंक भी होम लोन की ब्याज दर को बढ़ाने वाली हैं। इस कारण ईएमआई को बोझ भी बढ़ जाएगा। वहीं बीते कुछ समय में तेज से घर-मकानों की बिक्री हुई थीं। जिसकी वजह से जो मकान नहीं बिके थे। उनकी संख्या में गिरावट हुई है। मकानों की सप्लाई के मुकाबले डिमांड बढ़ गई है। स्टील का भाव दोगुना हुआ मकान बनाने में बड़े पैमाने पर सीमेंट और स्टील का उपयोग होता है। सीमेंट के भाव बीते कुछ महीनों में 100 रुपए तक बढ़ गए हैं। वहीं स्टील के दामों में जबरदस्त उछाल हुई है। स्टील 90 हजार रुपए प्रति मिट्रिक टन हो गया है, जो पहले 45 हजार रुपए था। 260 की सिमेंट की बोरी का दाम अब 400 रूपये हो गया है. ईटों की किमत भी 8,000 रूपये हो गई है. बिजली के तार, फिटिंग, टाइल्स, पाईप, सॅनिटरी वेअर, फॅब्रिकेशन और सबसे महत्वपूर्ण मजदूरी में भी भारी वृद्धी हुई है. आम तौर पर अभी सभी घरों में काली ईंट यानी फ्लाई ऐश वाली ईंट लग रही है। इसकी कीमत भी 20 से 30 पैसा तक बढ़ गई है। अभी एक ईंट की कीमत बाजार में 3.20 रुपए तय है।
सीमेंट, सरिया और फ्लाई ऐश की कीमत एक साथ बढ़ जाने की वजह से मकान बनाने की लागत भी बढ़ गई है। 3 साल पहले तक सामान्य ठेकेदार 700 रु. वर्गफीट (मटेरियल सहित) में मकान बनाने का ठेका लेते थे, लेकिन अभी यही ठेका न्यूनतम 1000 रु. वर्गफीट में तय हो रहा है। ज्यादातर ठेकेदार अभी भी 1100. रु. प्रति वर्गफीट की डिमांड कर रहे हैं। यह रकम मकान का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में खर्च हो रही फैक्ट्रियों में उत्पादन, सप्लाई और बाजार में डिमांड सबकुछ सामान्य होने के बावजूद सीमेंट की कीमत अचानक बढ़ा दी गई। इससे मकान बनाने वाले लोग खासे परेशान हो रहे हैं। सीमेंट, सरिया और ईंट की कीमत बढऩे से मकानों की कंस्ट्रक्शन कॉस्ट भी दोगुना बढ़ गई है। मटेरियल वही फिर भी बढ़ गया खर्चा आज से लगभग तीन साल पहले सम्भवत: एक हजार वर्गफीट के मकान का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में पहले जो सामान लगाए जाते थे, उस पर लगभग 6-7 लाख का खर्चा आता था। लेकिन अब इस पर करीब 10 लाख का खर्च आ रहा है। इसमें लोहा, सीमेंट, ईंट, रेत, सेनेटरी आइटम, लोहे के ग्रिल, नल फिटिंग, टाइल्स का काम शामिल है। इसके अलावा अगर घर में पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) का काम करवाना है तो करीब 100 रुपए वर्गफीट का खर्च और बढ़ जाता है। 1000 रुपए वर्गफीट में काम करने वाला ठेकेदार 1100 रुपए चार्ज करता है। मकान बनाने वाले ठेकेदारों का कहना है कि लेबर कास्ट 2 से 3 गुना बढ़ गया है। हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर पड़ रहा असर क्रेडाई के मुताबिक घर की कीमतों में फिलहाल 8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इसमें अभी 5 से 7 प्रतिशत की वृद्धि और होगी। देश में कई हाउसिंग प्रोजेक्ट्स हैं, जो महंगाई से तंगहाल है।
महंगे बिल्डिंग मैटेरियल के कारण कई प्रोजेक्ट्स रुक गए हैं। बिल्डर्स सरकार से महंगाई कम करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर महंगाई कम नहीं हुई तो प्रोजेक्ट्स पूरे नहीं हो पाएंगे। इन वजहों से मकानों की सप्लाई पर बुरा असर पड़ रहा है। बिल्डर दे रहे एक से बढ़कर एक ऑप्शन फिर भी कारोबार में नहीं आ रहा बूम कोरोनाकाल की दो साल चली मंदी के दौर में मौत से भी भयावह दिन बिल्डरों को देखने पड़े है। करोड़ों-अरबों की प्रापर्टी बनाने के बाद कोई लेवाल दो साल में नहीं मिल पाया। अब मीडिया हाउस के कंधे में बैठकर मंदी के भवसागर को पार करने के लिए नित नए एक्स-पो और प्रापर्टी मेला लगाकर निवेशकों को लुभावने और आकर्षक प्रलोभन दे रहे है उसके बाद भी पूछपरख नहीं होने से बिल्डरों में निराशा और हताशा साफ झलक रही है। प्रापर्टी मेला में प्लाट,जमीन, प्लैट, बंगलों खरीदारों को रजिस्ट्री फ्री, विदेश यात्रा, बिना डाउन पेमेंटे के पजेशन लेने की पेशकश, मेला स्थल पर पहुंचने पर पार्किंग फ्री, ब्रेकफास्ट, लंच, डीनर फ्री, बैंक लोन की गारंटी, 90 से 100 प्रतिशत फाइनेंस का आफर, शुरूआती पांच किश्त की छूट, एसी, फर्नीचर के साथ कीचन सेट, तुरंत गृहप्रवेश करने एक तोला सोना उपहार में देने के आफरों को जमीन, मकान, फ्लैट, दुकान खरीदने वाले रुचि नहीं दिखा रहे है। जिसके कारण बिल्डरों का प्रापर्टी मेला लगातार फ्लाप शो साबित हो रहा है।
पिछले दो साल तक करोड़ों की बनी बनाई प्रापर्टी लेवाल नहीं मिलने से खंडहर में तब्दील होने की स्थिति में आ गई है, जिसे औने-पौने दाम में बेचकर बाजार और बैंक के कर्ज से मुक्त होने के सारे प्रयास धड़ाधड़ गिरते नजर आ रहे है। अब तो ऐसी हालात हो गई है कि बिल्डरों के लांचिंग स्थल पर आने-जाने के लिए कार की सुविधा देने के बाद भी लोग बिल्डरों के मेले तक पहुंचने से भी कतरा रहे है।
राजधानी के बड़े-बड़े बिल्डरों ने मीडिया हाउस को पार्टनर बनाकर बिजनेस में उठाव लाने के लिए हर संभव प्रयास कर लिए लेकिन उनके मेहनत का असर खरीदारों पर बेअसर ही साबित हो रहा है। मीडिया हाउस के पार्टनर होने का लाभ बिल्डरों को मिलता नजर नहीं आ रहा है। हताशा से उबरने के लिए बिल्डरों ने प्रापर्टी के दाम आधे कर दिए उसके बाद भी प्रापर्टी की कोई पूछ परख नहीं हो रही है। लोग बिल्डरों के लोकलुभावन झांसे में आने से लगातर बच रहे है। पिछले दो साल तो करोना में निकल गया, उससे पहले बिल्डरों से जो सौदे हुए उसका पजेशन आज तक बिल्डरों ने नहीं दिया है जिसके कारण खरीदारों और बिल्डरों के बीच विवाद का मामला अब रेरा तक पहुंच चुका है, जिस पर एक्शन लेकर रेरा त्वरित कार्रवाई कर बिल्डरों को नोटिस पर नोटिस तामिल कर रहा है। ऐसे हालात को देखते हुए दूसरे राज्य के पूंजीपति भी बिल्डरों के प्रोजेक्टों में पैसा फंसाने से कतरा रहे है। कुल मिलाकर बिल्डरों का मंदीकाल लाख जतन करने के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़ क्रेडाई से मिली जानकारी के अनुसार मटेरियल 2019 2020 2021 2022 महंगा (त्न मे ) स्टील (टन में) 33180 40380 57000 90000 141.11 सीमेंट 190 200 250 350 42.11 टाइल्स डबल चार्ज 32 32 39 43 34.38 यूपीवीसी पाइप (20 एमएम) 129 129 208 280 117.05 वायर 1.5 एसक्यू एमएम 7.25 8.15 13.59 15.3 111.03 यूपीवीसी विंडो 460 500 613 675 46.74 एल्यूमीनियम (केजी में) 190 190 315 450 136.84
-
जॉब6 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoindian Army में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Knowledge6 days agoवास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…
-
जॉब6 days agoलोक सेवा आयोग में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन,मिलेगी 61000 तक सैलरी…
-
Tech & Auto4 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Tech & Auto3 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश4 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
देश - दुनिया6 days agoCorona Update: देश मे कोरोना के मरीजो की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी… जानिए क्या है नए मामले…
-
Tech & Auto3 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…






























You must be logged in to post a comment Login