Connect with us

क्राइम न्यूज़

नई नवेली दुल्हन4 लाख के जेवर, 1.50 लाख कैश लेकर हुई फरार, जाने क्यों, पढ़े पूरी खबर…

Published

on

 

आगरा में फिर भागी दुल्हन, सुहागरात से पहले दूल्हे और ससुरालीजनों को कमरे में बंद कर दुल्हन हुई फरार - bridal in Agra ran away from in laws house before first night

 

बिहार के मोतिहारी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर दुल्हन ने ऐसा कांड किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सुहागरात से पहले दुल्हन लाखों की नकदी, जेवरात और दहेज में मिला बाइक लेकर फरार हो गई।

पीड़ित परिवार का कहना है कि नई नवेली दुल्हन शादी के चंद घंटे बाद ही ससुरालवालों को लूट कर फरार हो गई। दूल्हा सुहागरात का इंतजार कर रहा था। उससे पहले ही दुल्हन 4 लाख के जेवर, 1.50 लाख कैश लेकर बाइक से भाई के साथ फरार हो गई। मामला पकड़ीदयाल थाना स्थित धनौजी पंचायत के हरनाथपुर परसौनी गांव का है। परिवार ने थाना में आवेदन दिया है।

10 मई को शादी,11 को भागी दुल्हन
हरनाथा गांव के जोगी साह के पुत्र आनंद कुमार की शादी हिंदू रीति रिवाज से 9 मई को ढाका थाना क्षेत्र के परसा निवासी रामनाथ साह की पुत्री मुन्नी कुमारी के साथ हुई थी। 10 मई को नई दुल्हन के साथ अपने घर पहुंचा। नई दुल्हन के आने की खुशी में घर में उत्सवी माहौल था। दुल्हन विदा होकर ससुराल अपने पति आनंद कुमार के साथ घर आई और उसी रात को 11 बजे दुल्हन दुल्हन का भाई कृष्णा साह अपने दो दोस्तों के साथ अपनी बहन के घर आया। दूल्हा और उसके पूरे परिवार ने कृष्णा साह का खूब सेवा सत्कार किया।देर रात होने पर वो दूसरे रूम में सोने चला गया। रात में मौका देख दुल्हन मुन्नी कुमारी अपने भाई कृष्णा साह के साथ जेवर और कैश लेकर फरार हो गई।

दूल्हे को चाहिए इंसाफ
पीड़ित दूल्हे ने पुलिस को बताया कि देर रात जब उसने मोटरसाइकिल की आवाज सुनी तो उसने उठकर देखा कि दुल्हन और उसके भाई घर पर नहीं है और कीमती सामान भी गायब था। दहेज में जो नई बाइक मिली थी वह भी नहीं थी। पीड़ित आनंद कुमार कहना है कि इस घटना के बाद से उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है, उसे इंसाफ चाहिए।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

बरेली में ट्रक और कार की हुई भीषण टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत..

Published

on

By

 

 

 

बरेली में ट्रक और कार की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जतनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। ट्रक और कार की टक्कर हुई है।

इज्जतनगर के बिलवा पुल पर यह हादसा हुआ। इज्जतनगर इलाके के लालपुर चौराहे के पास से हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें कार में सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक नैनीताल रामनगर के रहने वाले थे। उत्तराखंड से हरदोई जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है, हालांकि ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

मृतकों में सगीर अहमद पुत्र इब्राहिम (37) निवासी भवानी गड्ढा नैनीताल रामनगर, मुज्जमिल पुत्र तसव्वर (36) निवासी छप्पर वाली गली रामनगर नैनीताल, मोहम्मद ताहिर (40) निवासी भवानी आबकारी रामनगर नैनीताल, मोहम्मद इमरान (38) निवासी रेलवे पड़ाव कालोनी रामनगर नैनीताल और मोहम्मद फरीद पुत्र ओबैदुर (36) वर्ष निवासी इंद्रा नगर रामनगर नैनीताल शामिल हैं।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप, सोशल मीडिया पर डाले अश्लील फोटो…

Published

on

By

जयपुर में पड़ोसी युवक ने 14 साल की लड़की से रेप का प्रयास किया। मोबाइल में खींची अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने लगा। बात नहीं मानने पर आरोपी ने अश्लील फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बनीपार्क थाना पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की।

पुलिस ने बताया कि बनीपार्क निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है। वह पत्नी और 14 साल की बेटी के साथ रहता है। करीब एक महीने पहले वह अपने जॉब पर चला गया। उसकी पत्नी परिचित के रिश्तेदार की मौत के गम में शामिल होने चली गई। घर में उसकी बेटी अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी विजय वर्मा ने काम होने का झूठा बहान बनाकर नाबालिग बेटी को अपने घर बुला लिया।

बेटी के जाने पर आरोपी विजय ने उसे कमरे में बंद कर लिया। उसके मम्मी-पापा को जान से मारने की धमकी देकर रेप करने की कोशिश की। आरोपी ने अपने मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए। जैसे-तैसे पीड़िता ने वहां से निकलकर अपनी आबरू बचाई।

सोशल मीडिया पर डाले अश्लील फोटो
आरोप है कि पड़ोसी विजय वर्मा अपनी गंदी हरकत के बाद से नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। खींचे गए अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर खुद की बात मानने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने उसकी बात नहीं मानी।

रविवार शाम आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटोज को कमेंट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटोज के वायरल होने का पता चलने पर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों ने थाने जाकर आरोपी विजय के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

कानपुर में हुई फाईरिंग, पारिवारिक विवाद पर पुलिस पर हुआ हमला, आरोपी गिरफ्तार…

Published

on

By

 

कानपुर के श्यामनगर में बड़ी वारदात सामने आई है। इसमें पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर वृद्ध ने हमला कर दिया। उसने परिवार को भी बंदी बनाकर रखा था और घर के भीतर से ही फायरिंग कर रहा था। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है। मामला श्याम नगर का है, जहां पारिवारिक विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यहां घर के अंदर से ही एक वृद्ध ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दरोगा हिमांशु त्यागी को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

 

बता दें कि चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर की घटना है। रविवार दोपहर को घरेलू विवाद में एक वृद्ध ने पूरे परिवार को मारा पीटा और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग में एक दरोगा समेत एक सिपाही होमगार्ड भी घायल हो गया है। मौके पर एसीपी कैंट समेत भारी पुलिस बल ने घर को घेर लिया और  वृद्ध को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

श्याम नगर सी ब्लॉक निवासी आरके दुबे अपनी पत्नी किरन दुबे, बड़े बेटे सिद्धार्थ, बहू भावना और दिव्यांग बेटी चांदनी के साथ रहते हैं। उनका छोटा बेटा राहुल और बहू जॉय श्री अलग रहते हैं। बहू जॉय श्री ने बताया कि ससुर मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं। वह बड़े बेटे और बहू से घर छोड़ देने की बात करते हैं।

रविवार को इसी को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद उन्होंने परिवार को कमरे में बंद कर इलाके फायर झोंकना शुरू कर दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंची, तो आरोपी ने दरोगा  हिमांशु त्यागी के हाथ मे गोली मार दी। फिर एडीसीपी राहुल मिठास, एसीपी कैंट शेखर पाठक समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने घर को घेरकर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिवार भी सुरक्षित है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़18 hours ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़3 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़4 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़1 week ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto7 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • जॉब7 days ago

    यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश - दुनिया7 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • जॉब7 days ago

    नौकरी की बात: इन 5 विभागों में होने जा रही है 10 लाख पदों पर बंपर भर्ती, जल्द पढ़े पूरी खबर…

  • देश - दुनिया7 days ago

    PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • देश - दुनिया4 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…

  • देश - दुनिया3 days ago

    महंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…

  • ज्योतिष3 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • जॉब7 days ago

    12वी पास उम्मीदवार के लिए निकली RPSC में बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…