Connect with us

बिना नोटिस दिए नौ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, पीड़ित बोले- यह कैसा न्याय

Published

on

चंडीगढ़ में सेक्टर-34 स्थित साउथ डिविजनल स्टेट लाइब्रेरी में 10 साल से कांट्रैक्ट पर काम कर रहे ग्रुप-डी के 9 कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए काम से निकाल दिया गया। इससे कर्मचारी सकते में हैं। निकाले गए कर्मचारियों में सफाई कर्मचारी और चपरासी शामिल हैं। कर्मचारियों से कहा गया है कि डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने नया पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ग्रुप-डी कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। लाइब्रेरी में कार्यरत 9 कर्मचारियों ने 10वीं पास नहीं की है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उनका कहना है कि इस तरह रोजी रोटी छिनना कहां का न्याय है। यह निर्णय उनके परिवार को फुटपाथ ला खड़ा कर देगा। यहां 26 कर्मचारी कांट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं।  सेक्टर-34 लाइब्रेरी में कांट्रैक्ट पर कार्यरत ग्रुप-डी कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार सुबह जब वे काम पर आए तो बायोमैट्रिक मशीन ने उनकी हाजिरी स्वीकार नहीं की। हालांकि मंगलवार रात को वे लाइब्रेरी से जाते समय बायोमैट्रिक मशीन में पंच करके गए थे। लाइब्रेरी में पूछताछ पर पता चला कि उन्हें नए आदेशों के अनुसार नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है, क्योंकि उनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास नहीं है।

कर्मचारियों ने बताया कि पहले न तो कोई नोटिस दिया और न ही कोई जानकारी दी गई। बावजूद इसके बुधवार को लाइब्रेरी में सफाई कर्मचारी और चपरासी के लिए नए रिज्यूमे भी आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया, डायरेक्टर हायर एजुकेशन के ऑफिस जाने पर वीरवार सुबह आने के लिए कहा गया है। जब इस बारे में डायरेक्टर हायर एजुकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उधर, इस मुद्दे पर कांट्रेक्टर दीपक शर्मा भी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने भी फोन का कोई जवाब नहीं दिया।

कहां का न्याय.. दिवाली के समय भी नहीं दी गई छुट्टी 

सफाई कर्मचारी राजेश ने बताया कि उन्हें लाइब्रेरी में सफाई के लिए रखा गया था। लेकिन सफाई के साथ अन्य काम भी करवाए जा रहे हैं। दिवाली के समय भी उन्हें कोई छुट्टी नहीं दी गई थी। दिवाली के समय रात को गार्ड की ड्यूटी की थी। उन्होंने कहा, काम करने का निर्धारित समय साढ़े आठ घंटे हैं। लेकिन गार्ड की ड्यूटी के समय 13-14 घंटे काम लिया जाता है। अब पेट पर लात मारी जा रही है। यह हमारे साथ अन्याय है। 10 साल नौकरी के बाद अचानक इस तरह का निर्णय लेना हमारे परिवार को पटरी पर ला देगा।

लाइब्रेरी मेंबर बोलीं- ये वर्कर्स काफी मददगार, जरूरत पड़ने पर हम इनके साथ

लाइब्रेरी की दो साल से मेंबर रही किरण ने कहा, मैं दो साल से यहां पढ़ने के लिए आती हूं। यहां सफाई करने वाले वर्कर रिसेप्शन काउंटर पर आने जाने वाले मेंबर्स की एंट्री भी करते हैं। महिलाओं का बाथरूम साफ करने वाली वर्कर को सफाई करने के बाद भी साढ़े आठ घंटे वहां बैठने के लिए मजबूर किया जाता है। ये सारे वर्क र्स काफी मददगार हैं। जरूरत पड़ने पर हम लाइब्रेरी के मेंबर्स इनके साथ खड़े हैं।

ग्रुप-डी कर्मचारियों को अभी नौकरी से नहीं निकाला गया है। ये शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करते हैं। इसके लिए उन्हें सर्विस प्रोवाइडर ने समय दिया है कि वे अपने सर्टिफिकेट पूरे कर लें।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

अगर खाने में मिर्च ज्यादा हो जाये अपनाये ये आसान से टिप्स

Published

on

Fix Your Extra Spicy Food: सब्जी में मसाला डालते डालते कई बार मिर्च ज्यादा पड़ जाती है और लोग ये तीखा खाना नहीं खा पाते. अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है तो जान ले तीखापन कम करने के आसान उपाय.

Spicy Food: वैसे तो हम इंडियंस को मिर्च मसाले से भरपूर खाना ही पसंद है लेकिन कई बार खाना बनाते वक्त मिर्च इतनी ज्यादा पड़ जाती हैं कि आंख कान से धुंआ निकलने लग जाता है. ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा हो चुका है. खाना तीखा होने की वजह से लोग खा नहीं पाते और खाना फेंका जाता है.तो अगर आप भी सब्जी बना रही हैं और उसमें मिर्च ज्यादा पड़ गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बताने जा रहें हैं जिन्हें अपनाकर आप सब्जी का तीखापन कम कर सकते हैं.

नींबू का रस
अगर आपकी सब्जी में ज्यादा मिर्च पड़ जाए तो उसके तीखेपन को कम करने के लिए नींबू का रस काफी  कारगर है. सब्जी ज्यादा तीखी हो जाए तो उसमें नींबू का रस मिलाएं, इसके खट्टेपन से तीखापन कट जाता है और सब्जी का टेस्ट भी बढ़ जाता है. अगर आप तीखी सब्जी को वेस्ट नहीं करना चाहते और दोबारा सब्जी बनाने के मूड में भी नहीं है तो नींबू इस्तेमाल कर सकते हैं.

दही या मलाई
दही या मलाई से भी सब्जी का तीखापन कम किया जा सकता है. इसके लिए आप सबसे पहले दही या मलाई को अच्छी तरह से फेंट लें और इसे सब्जी में डालकर थोड़ी देर धीमी आंच पर पका लें. इससे सब्जी का तीखापन कम हो होगा और सब्जी का टेस्ट भी बढ़ जाएगा.

देसी घी 
सब्जी के तीखेपन को कम करने के लिए आप देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर सब्जी में मिर्च ज्यादा मात्रा में डल जाए तो उसमें थोड़ा से घी डाल सकते हैं, इससे सब्जी का स्वाद बढ़ेगा और नमक-मिर्च का स्वाद कम हो जाएगा.

भुना हुआ मैदा
अगर सब्जी बनाते वक्त उसमें ज्यादा मिर्च पड़ जाए तो तीखेपन को कम करने के लिए मैदा भी काफी कारगर है. इसके लिए आपको सबसे पहले एक टेबलस्पून मैदा को तेल में हल्का भून लें, फिर इसे सब्जी में मिला दें, इससे सब्जी में मिर्च का असर कम हो जाएगा.

 

Continue Reading

ज्योतिष

Vaastu Shaastra: घर पर भूलकर भी न लगाये भगवान शिव की ऐसे फोटो, वरना घरो में हो सकते है कलेश..

Published

on

By

Vastu Shastra: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति का सबसे सही समय है। भोले के भक्त इस मौके पर अपने आराध्य की तस्वीर और मूर्ति घर में लाते हैं और स्थापित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव की तस्वीर घर में लाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में भगवान शिव की तस्वीर का महत्व और उसे लगाने की सही जगह और नियम।

सावन में भोले की तस्वीर 

इस दिशा में लगाएं शिव की तस्वीर 

लेकिन सवाल यह है कि घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगाएं? तो आपको बता दें कि उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है और इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल, यानी कैलाश पर्वत है। इसीलिये घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिये उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

भूलकर भी ना लगाएं ऐसी तस्वीर

उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो। इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा

सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हों। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हों या अपना रौद्र रूप धारण किये हों। यह घर की सुख-शांति के लिये ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़िये :-

 सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट,जानें लेटेस्ट रेट

Continue Reading

व्यापर

 सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट,जानें लेटेस्ट रेट

Published

on

By

Gold Price Today :  सोने और चांदी की कीमतों में आज ग्‍लोबल मार्केट में भी गिरावट दिख रही है.सोने और चांदी की कीमतों में आज ग्‍लोबल मार्केट में भी गिरावट दिख रही है. आज एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड का अगस्त फ्यूचर 0.4 फीसदी गिरावट के साथ प्रति दस ग्राम 51,230 पर आ गया है, जबकि चांदी की कीमत 57,937 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. ग्‍लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल का असर भारतीय वायदा बाजार में भी दिख रहा है. आइये जानते हैं लेटेस्ट रेट.

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 96 रुपये चढ़कर 51,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया ,जबकि एमसीएक्‍स पर सुबह चांदी का वायदा भाव 418 रुपये चढ़कर 58,037 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले सोने में कारोबार की शुरुआत 51,490 रुपये पर खुलकर हुई थी, जबकि चांदी में कारोबार की शुरुआत 57,830 रुपये पर खुलकर हुई थी.

कीमतों में आज ग्‍लोबल मार्केट में भी गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में आज ग्‍लोबल मार्केट में भी गिरावट दिख रही है. अमेरिकी बाजार में आज सोने का हाजिर भाव 1,776 डॉलर प्रति औंस के आस-पास ट्रेड कर रहा है, जो पिछले बंद भाव से 0.33 फीसदी कम है. वहीं, चांदी की हाजिर कीमत आज 20.10 डॉलर प्रति औंस रही, जो पिछले बंद भाव से 0.44 फीसदी कम है. यही कारण है कि आज भारतीय वायदा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

सोने-चांदी की बदलती कीमतों क बीच एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना आगे रफ्तार पकड़ सकता है. एक्‍सपर्ट का कहना है कि अभी सोने पर भले ही दबाव है, लेकिन यह धीरे-धीरे खत्‍म हो रहा है. अगर बस बीते हफ्ते की बात करें तो सोने की कीमत वायदा बाजार में ही करीब 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जैसे ही महंगाई और मंदी का जोखिम थोड़ा कम होगा, सोना फिर महंगा होगा.

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

अगर आप रोजाना सोने-चांदी के ताजा रेट्स जानना चाहते हैं तो घर बैठे इस जानकारी को हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आपको मोबाइल नंबर से 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी. इसके तुरंत बाद आपको मोबाइल फोन पर एसएमएस आएगा, जिसमें देश में सोने-चांदी के ताजा रेट्स की जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़िये :-

मंकीपॉक्स से 23 साल के युवक की मौत,बढ़ रहा है वायरस का खतरा

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़1 week ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़1 week ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • 5 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • Tech & Auto6 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • Tech & Auto6 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • व्यापर6 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • देश4 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

  • जॉब6 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • 5 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • जॉब6 days ago

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता

  • 4 days ago

    इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

  • देश3 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी