देश - दुनिया
अब पुराने फोन को कहे अलविदा, अमेजन आपके लिए लाया है ये बेहतरीन डील…

TECNO Mobile India News: आप अपने पुराने फोन से बोर हो चुके हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह ऑफर आपके लिए है. किफायती और एडवांस फोन उत्पादन करने वाली कंपनी टेक्नो मोबाइल इंडिया आपको अपना फोन अपग्रेड फोन करने का मौका दे रहा है. टेक्नो ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के साथ मिलकर स्मार्टफोन अपग्रेड डेज सेल शुरू की है.
टेक्नो की स्मार्टफोन अपग्रेड डेज सेल 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 20 अप्रैल तक चलेगी. इस सेल में आप टेक्नो के तमाम फोन आकर्षक छूट पर खरीद सकते हैं. अमेजन पर चल रही इस सेल में आप टेक्नो के स्मार्टफोन पर 10 परसेंट का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. 10 फीसदी का डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपको आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का इस्तेमाल करना होगा.
Tecno Spark 8T स्मार्टफोन
टेक्नो स्पार्क 8 टी स्मार्टफोन को Upgrade Days सेल में 9,299 रुपये में खरीदा जा सकता है. Tecno Spark 8T स्मार्टफोन में F1.6 बड़े एपर्चर वाला 50MP का हाई रेसोल्यूशन कैमरा दिया गया है. इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है. इसके साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है.
फोन में 6.6 का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. इसमें अल्ट्रा पावर सेविंग मोड के साथ 5000mAh शक्तिशाली बैटरी दी गई है. फोन में Helio G35 गेमिंग प्रोसेसर लगाया हुआ है.
Tecno Spark 8C स्मार्टफोन
10,999 रुपये की कीमत वाले टेक्नो स्पार्क 8सी स्मार्टफोन को यहां आप मात्र 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं. फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है. इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. फोन में 13 मेगापिक्सल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया हुआ है. फ्रंट में फ्लैश के साथ 8MP सेल्फी कैमरा दिया हुआ है.
Tecno POVA 5G स्मार्टफोन
28,999 वाले टेक्नो पोवा 5जी स्मार्टफोन को आप महज 21,999 रुपये में अपने घर ला सकते हैं. इस फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डॉट नौच डिस्प्ले है. फोन में 5000mAh बैटरी दी गई. बैटरी में 89 दिन तक के स्टैंडबाय की बात कही जा रही है. ज्यादा बैकअप के लिए अल्ट्रा बैटरी सेवर मोड फीचर है. फोन के पीछे 13MP वाला डुअल कैमरा और डुअल टॉर्च दी गई है. फोन के फ्रंट में फ्लैश के साथ 8MP सेल्फी कैमरा लगाया हुआ है.

देश
अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…

अगर आपका नाम ई-श्रम कार्ड धारक योजना से जुड़ा है तो फिर आपकी किस्मत जागने जा रही है है। इस योजना से जुड़े लोगों को 500 रुपये की किस्त के साथ-साथ कई बड़े फायदे मिल रहे हैं, जिनका फायदा आप समय रहते आसानी से उठा सकते हैं। आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। अगर किसी हादसे में कामगार की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं।
वहीं, अगर व्यक्ति के विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है – मकान बनाने पर भी मिल रहा फायदा हर कोई चाहता है कि उसका भी खुद का अपना घर हो। अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको इस योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
वहीं, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को मिलेगा। श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है।
दूसरी ओर भविष्य में राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आपको राशन मिल सकेगा। इसके अलावा लोगों को हर महीने उनके बैंक खाते में 500 से एक हजार रुपये तक सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं।
देश - दुनिया
कर्मचारियों के लिए आई एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी: DA सहित HRA में होगी बंपर बढ़ोत्तरी…

7th Pay Commission Update: केंद्र सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को खुश कर सकती है. सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. अब इसके साथ ही सरकार जल्दी ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है. आइए जानते हैं इस बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी सैलरी.
केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिल सकती है. सरकार डीए के बाद अब एक और भत्ते को बढ़ाने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के बाद अब HRA बढ़ोतरी का ऐलान भी हो सकता है. दरअसल, डीए बढ़ने के साथ ही एचआरए में भी संशोधन का अनुमान है.
34% हुआ कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबे इंतजार के बाद, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है. मार्च की सैलरी के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा भी मिल गया है. इसके साथ ही अब एचआरए में भी जल्दी हो बढ़ोतरी हो सकती है.
एचआरए में वृद्धि की उम्मीद
डीए बढ़ने के बाद एचआरए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी. तब डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था. अब जब डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है एचआरए में भी संशोधन हो सकता है.
कैसे तय होता है एचआरए
अब देखते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए कैसे तय होता है. आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं. वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं. और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं. तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा.
कितना बढ़ सकता है एचआरए
इस हिसाब से कर्मचारी का एचआरए उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है जहां वे काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, X श्रेणी के शहरों में रहने या काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में डीए की तरह ही 3 फीसदी तक की वृद्धि संभावित है. फिलहाल इन शहरों के कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Y श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए में 2 फीसदी बढ़ोतरी संभव है. फिलहाल इन कर्मचारियों को 18-20 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Z श्रेणी के शहरों के लिए 1 फीसदी एचआरए बढ़ाया जा सकता है. इन्हें अभी 9-10 फीसदी की दर से एचआरए दिया जाता है.
Tech & Auto
Airtel ग्राहकों को लिए जरूरी सूचना, कंपनी ने अपने ये 4 प्लान में किए बड़े बदलाव.. पढ़े पूरी खबर…

भारती एयरटेल ने मुफ्त अमेज़न प्राइम वीडियो मेंबरशिप के साथ अपने 4 प्लान में बड़ा बदलाव किया है. एयरटेल फ्री मेंबरशिप को अपने 4 पोस्टपेड प्लान और कुछ प्रीपेड प्लान के साथ पेश करती है, लेकिन कंपनी ने अभी सिर्फ अपने पोस्टपेड प्लान में बदलाव किए हैं. एयरटेल के चार प्लान अमेज़न प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन फ्री में देते हैं. पहले इन प्लान में 499 रुपये, 999 रुपये, 1199 रुपये, और 1599 रुपये शामिल था. इन प्लान में ग्राहकों को 1 साल का सब्सक्रिप्शन दिया जाता था, लेकिन अब सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी कम कर दी गई है, और इसे 1 साल से घटा कर सिर्फ 6 महीने कर दिया गया है.
हालांकि डेटा और कॉलिंग को लेकर प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि ये चारों प्लान Disney+ hotstar का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी देती है. आइए जानते हैं इन चारों पोस्टपेड प्लान में क्या फायदे दिए जाते हैं.
Airtel 399 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को 40GB मंथली डेटा मिलता है, जो कि 200 GB तक रोलओवर के साथ आता है. ग्राहकों को इसमें फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS दिए जाते हैं, और उसके बाद SMS का चार्ज 10p प्रति मैसेज का चार्ज हो जाता है. इसमें ग्राहकों को Wynk और Shaw एकैडमी का 1 साल के लिए फ्री एक्सेस देगा.
Airtel का 499 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को 75GB मंथली डेटा मिलता है, जो कि 200 GB तक रोलओवर के साथ आता है. इसमें हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है, और ग्राहकों को इस प्लान के साथ 6 महीने के लिए Amazon Prime और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल दिया जाता है. इतना ही नहीं इसमें Shaw Academy का लाइफटाइम एक्सेस और, Wynk प्रीमियम मिलता है. इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जाता है.
Airtel 999 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को 100GB मंथली डेटा मिलता है, जो कि 200 GB तक रोलओवर के साथ आता है. इसमें भी 6 महीने के लिए Amazon Prime और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल दिया जाता है. इस प्लान के साथ यूज़र्स को फैमिली मेंबर्स के लिए दो फ्री ऐड ऑन रेगुलर वॉइस कनेक्शन दिया जाता है.
Airtel 1199 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को 150GB मंथली डेटा मिलता है, जो कि 200 GB तक रोलओवर के साथ आता है. इसमें भी 6 महीने के लिए Amazon Prime और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल दिया जाता है. इसमें ग्राहकों को फ्री कॉलिंग मिलती है.
Airtel का 1599 रुपये वाला प्लान: ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इस प्लान में ग्राहकों को 250GB मंथली डेटा मिलता है, जो कि 200 GB तक रोलओवर के साथ आता है. इसमें भी 6 महीने के लिए Amazon Prime और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल दिया जाता है. इसमें ग्राहकों को फ्री कॉलिंग मिलती है. इस प्लान के साथ यूज़र्स को फैमिली मेंबर्स के लिए दो फ्री ऐड ऑन 3 रेगुलर वॉइस कनेक्शन दिया जाता है.
-
Lifestyle5 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भारती,उम्मीद्वार जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…


















You must be logged in to post a comment Login