जॉब
भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,जल्द आने वाली है आवेदन की तिथि,देखिये डिटेल

भारतीय खाद्य निगम यानी एफसीआई में 4700 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है.एफसीआई ने सरकारी नौकरियों के लिए अभी शॉर्ट नोटिस जारी किया है. एफसीआई भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी.फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) में बंपर नौकरियां हैं. सरकारी नौकरियां खोज रहे लोगों के लिए यह शानदार मौका है. एफसीआई की ओर से जारी नोटिस के अनुसार II, III और IV कैटेगरी के पदों पर कुल 4710 नौकरियां हैं. हालांकि अभी इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक एक्टिवेट होने के बाद उम्मीदवार एफसीआई की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
वैकेंसी डिटेल
कैटेगरी II- 35 पद
कैटेगरी III- 2521 पद
कैटेगरी IV (वाचमैन)- 2154 पद
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को 8वीं/10वीं पास/ ग्रेजुएट होना चाहिए.
सेलेक्शन क्राइटेरिया
उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल एंड्यूरेंस टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा.

जॉब
सरकारी नौकरी : SSC में 1 लाख से ज्यादा पदों पर होने वाली है भर्ती,देखें डिटेल

SSC Recruitment 2022 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, एसएससी द्वारा विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. ऐसे में एसएससी की तैयारी में लगे अभ्यर्थी और परीक्षा में शामिल हो चुके अभ्यर्थी अधिक अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें. इस बारे में प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के एक ट्वीट करके जानकारी भी दी है.
बता दें कि SSC द्वारा जल्द ही 15,247 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है. ये पत्र अगले कुछ महीनों में विभिन्न विभागों द्वारा जारी कर दिए जाएंगे. इसके अलावा दिसंबर 2022 से पहले 42,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. जबकि 67,768 पदों को भरने के लिए आगामी परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं. इसके लिए विभाग के द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है.
डेढ़ साल में होनी है 10 लाख पदों पर भर्ती
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि आने वाले डेढ़ साल में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में 10 लाख नौकरियां निकाली जाएंगी. ऐसे में एसएससी सहित सभी सरकारी विभाग तैयारी में जुट गए हैं. ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी मिल सकेगी.
जॉब
भारतीय सेना में निकली वार्ड सहायिका की भर्ती,यहाँ देखें डिटेल

Indian Army Recruitment 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत Indian Army में नौकरी हासिल कर सकते हैं.भारतीय सेना ने दक्षिणी कमान और मध्य कमान मुख्यालय के लिए वार्ड सहायिका और कुक के पदों भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indianarmy.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10622_29_2223b.pdf और http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10622_13_2223b.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 155 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की अंतिम तिथि – रोजगार समाचार में नोटिस के प्रकाशन के 45 दिनों के भीतर.
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 155
योग्यता मानदंड
वार्ड सहायिका – किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए.
कुक – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. साथ ही इंडियन कुकिंग का नॉलेज और इस ट्रेड में एफिशिएंसी होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल/ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
जॉब
यहां 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार की लिए आंगनबाड़ी में सहायिका के पदो पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सेविका और आंगनबाड़ी सहायिका के 1033 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 21 से 40 साल तक की उम्र की महिलाए राजस्थान सर्कार की ऑफिशियल वेबसाइट https://wcd.rajasthan.gov.in/ पर जाकर 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल्स
1033 पदों पर निकाली भर्ती प्रक्रिया के तहत राजस्थान के झुंझुनू, अजमेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, कोटा, भरतपुर, चुरु और नागौर में आंगनवाड़ी वर्कर के 161 पद और आंगनवाड़ी असिस्टेंट के 872 पद सहित कुल 1033 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान में आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनवाड़ी असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा
1033 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, तलाकशुदा और विशेष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 साल होगी।
सिलेक्शन
उम्मीदवारों का सिलेक्शन 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
कैंडिडेट को इन पदों पर आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
राजस्थान में 1033 पदों पर निकली वैकेंसी:10वीं-12वीं पास कैंडिडेट 4 जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाई
-
जॉब7 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto6 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब7 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब7 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Knowledge7 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब6 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश6 days agoPM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…
-
देश - दुनिया7 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
देश - दुनिया6 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…




























You must be logged in to post a comment Login