जॉब
बैंक में निकली इतने पदों पर भर्ती,मिलेगा 68000 तक सैलरी…
Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार Cooperative Bank में नौकरी पा सकते हैं.असम सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड ने असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Assam Cooperative Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://apexbankassam.com/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://apexbankassam.com/Advertisement28042022.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 100 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 29 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 13 मई 2022
रिक्ति विवरण
असिस्टेंट – 100 पद
योग्यता मानदंड
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान भी होना चाहिए. इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक में 3 (तीन) वर्ष या उससे अधिक के समान रैंक में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
वेतन
वेतनमान- रु. 18730/- से-68040/- + जीपी: रु. 4400/- + अन्य स्वीकार्य भत्ते
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 550/- (रुपये पांच सौ पचास) केवल ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा.
चयन मानदंड
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू भी शामिल होगा.

जॉब
10वीं पास उम्मीदवार के लिए भारतीय नौसेना में निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सुनहरा मौका है. इसके (Indian Navy Recruitment 2022) लिए Indian Navy ने नौसेना डॉकयार्ड मुंबई के तहत अपरेंटिस के पदों (Indian Navy Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट indiannavy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों (Indian Navy Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indiannavy.nic.in/ के जरिए भी इन पदों (Indian Navy Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10702_33_2223b.pdf पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (Indian Navy Recruitment 2022) देख सकते हैं. इस भर्ती (Indian Navy Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 338 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 21 जून 2022 सुबह 10 बजे
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 8 जुलाई 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 338
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही 65% अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में ITI पास होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयुसीमा 01 अगस्त 2001 से 31 अक्टूबर 2008 के बीच होनी चाहिए.
जॉब
8वीं-10वीं और 12वीं पास के लिए निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी 35,000, जल्द करे आवेदन…

इस सप्ताह 12 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी निकली हैं। ये नौकरियां बैंक, सुप्रीम कोर्ट, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, हेल्थ सेक्टर जैसे क्षेत्रों में हैं। ऐसे में युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है।
700 वैकेंसी, एचपीएससी के जरिए भर्ती, जल्द करें अप्लाई
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 700 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये पद एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर (प्रशासनिक संवर्ग) और एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर (मृदा संरक्षण / मृदा सर्वेक्षण) (ग्रुप-बी) के हैं।
इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर 29 जून से एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू होने जा रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
कुल 700 पदों में से 600 पद एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर प्रशासन के लिए और 100 पद मृदा संरक्षण के लिए हैं।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा: कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर में बीएससी (ऑनर्स) डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संस्कृत या हिंदी मैट्रिक तक या एक विषय के रूप में हिंदी के साथ 10+2/B.A./M.A. योग्यता होनी चाहिए। जहां तक आयु सीमा की बात है तो कैंडिडेट की आयु 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
सरकारी बैंक आईडीबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका
सरकारी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया यानी आईडीबीआई ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट https://www.idbibank.in/idbi-bank-careers-current-openings.aspx पर 25 जून यानी आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, आईडीबीआई के द्वारा मैनेजर, जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर के 226 पदों को भरा जाना है। इन पदों में मैनेजर के 82 पद, जनरल मैनेजर के 111 पद और डिप्टी जनरल मैनेजर के 33 पद हैं। सभी पदों को संयुक्त तौर पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर यानी एसओ कहा गया है। इसके अलावा कैटेगरी के हिसाब पदों को ग्रेड-बी, ग्रेड-सी और ग्रेड-डी के तौर पर बांटा गया है।
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
असिस्टेंट जनरल मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 28 साल से 40 साल और मैनेजर पदों के लिए 25 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, डिप्टी जनरल मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 35 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
एप्लिकेशन फीस: 25 जून यानी आज से स्पेशलिस्ट ऑफिसरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अन्य उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। ये एप्लिकेशन फीस फॉर्म भरने के दौरान ऑनलाइन मोड में ही जमा करनी होगी।
वैकेंसी और ऑनलाइन एप्लिकेशन सबमिट करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर जरूर गौर करें।
फिजिकल टीचर की 5,546 वैकेंसी, महिलाओं को 30 फीसदी रिजर्वेशन
12वीं पास और फिजिकल डिप्लोमा होल्डर के लिए 5500 से ज्यादा वैकेंसी आई हैं। राजस्थान अधीनस्थ और मिनिस्ट्रियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) फिजिकल एजुकेशन टीचर्स (PTI) की बड़ी संख्या में भर्ती कर रहा है। कुल पदों की संख्या 5546 है।
इसके लिए 23 जून से ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों में 30 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया गया है।
आवेदन की आखिरी तारीख 22 जुलाई है। इन पदों के लिए आवेदन फीस 450 रुपये है। हालांकि, आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए फीस में छूट है। आवेदकों को 25 सितंबर 2022 को एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत भुगतान किया जाएगा।
योग्यता एवं आयु सीमा : इन पदों के लिए कैंडिडेट 12वीं पास होने के अलावा C.P.Ed/ D.P.Ed/ B.P.Ed होल्डर होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।
सरकारी विभागों में 1400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, रिटन टेस्ट और इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन
गुजरात सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने स्टेनोग्राफर, वर्क असिस्टेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, ट्रेसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, इलेक्ट्रिकल ड्यूटी इंस्पेक्टर सहित कुल 1446 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून तक ऑफिशियल वेबसाइट https://ojas.gujarat.gov.in/Home.aspx पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस :चयन गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) निर्धारित मानदंडों के अनुसार चयन प्रक्रिया करेगा। योग्य कैंडिडेट का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
4000 से ज्यादा नर्सिंग ऑफिसर की पोस्ट, रजिस्ट्रेशन का बस आज ही है मौका
ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने नर्सिंग ऑफिसर के 4070 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट https://www.osssc.gov.in/Public/OSSSC/Default.aspx पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
कैंडिडेट 25 जून यानी आज तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और 30 जून 2022 तक अपना आवेदन फॉर्म कंप्लीट कर सबमिट कर सकते हैं। कैंडिडेट के पास नर्सिंग में डिग्री/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट, 8वीं से 10वीं पास योग्यता एवं 21 से 38 साल आयु होनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट में 200 से ज्यादा पोस्ट, जूनियर कोर्ट असिस्टेंट बनने का अवसर
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने ग्रुप-बी के तहत ‘जूनियर कोर्ट असिस्टेंट’ (JCA) की 210 रिक्तियों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 18 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंडिडेट 10 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट https://main.sci.gov.in/recruitment पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
एप्लिकेशन फीस : जनरल एवं ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 500/- रुपए आवेदन शुल्क लगेंगे तथा एससी-एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 250/- रुपए आवेदन शुल्क लगने वाला है।
सैलरी : इस भर्ती में ‘जूनियर कोर्ट असिस्टेंट’ (JCA) को लेवल 06 के अनुसार बेसिक पे 35,400/- रुपए (4200 रुपए ग्रेड पे के साथ पे-बैंड-2 पे स्केल) एवं एचआरए सहित कुल 63,068 रुपए मासिक वेतन मिलेगा।
जरूरी योग्यता एवं आयु सीमा : जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास कंप्यूटर ऑपरेटिंग और इंग्लिश टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। जहां तक आयु सीमा की बात है कैंडिडेट कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 30 वर्ष उम्र के होने चाहिए।
जॉब
सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन, ये रही शैक्षणिक योग्यता…

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे SCCL की ऑफिशियल वेबसाइट tssccl.onlineportal.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई है।
पदों की संख्या : 177
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 20 जून
आवेदन की आखिरी तारीख : 10 जुलाई
योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन / सूचना प्रौद्योगिकी में 6 महीने का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा या डिग्री कोर्स किया हुआ होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 01.01.2022 को 30 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए : 400 रुपये
SC, ST उम्मीदवारों के लिए : 100 रुपये
सैलरी
ग्रेड-II– 29460.30 रुपये
ग्रेड-I– 31852.56 रुपये
स्पेशल ग्रेड – 34391.65 रुपये
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर6 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
Tech & Auto7 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoकाम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…

































You must be logged in to post a comment Login