Tech & Auto
भारत के इस राज्य में शुरू होगी रॉकेट इंजन बनाने वाली फेक्ट्री, फैक्ट्री में 30-35 लोग करेंगे काम

फैक्ट्री में 30-35 के लगभग लोग काम करेंगे। इनमें से 90% लोग फैक्ट्री में पहले से ही काम पर लगा दिए गए हैं। Agnikul को रविचंद्रन ने आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर मॉइन एसपीएम और एस आर चक्रवर्ती के साथ मिलकर 2017 में बनाया था। कंपनी Agnibaan बनाने का काम करती है। Agnibaan एक 2-स्टेज लॉन्च व्हीकल है जो अपने साथ 100 किलो तक का पे-लोड 700 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर लेकर जा सकता है और उसे पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित कर सकता है।
अग्निकुल ने दिसंबर 2020 में ISRO के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह समझौता IN-SPACe के तहत हुआ था जिसमें इसरो की एक्सपर्टीज और फैसिलिटी का इस्तेमाल रॉकेट इंजनों का निर्माण करने के लिए किया जा सकता है। इसी के तहत अग्निकुल अब इसरो के साथ मिलकर रॉकेट इंजन बनाने की शुरुआत करने जा रही है।

Tech & Auto
8000 रु से भी कम में लाये 6000mAh बैटरी वाला यह बेहतरीन स्मार्टफोन, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में से किसी ऑफर का फायदा पाना चाहते हैं तो बता दें कि सेल में ‘बेस्ट डील अंडर 8,000’ भी है, जिसके तहत ग्राहकों इनफिनिक्स हॉट 12 प्ले को काफी कम कीमत में घर ला सकते हैं. सेल पेज से मिली जानकारी के मुताबिक इस फोन को 11,999 रुपये के बजाए सिर्फ 7,649 रुपये में घर लाया जा सकता है.
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ आज (23 जुलाई 2022) से शुरू हो गई है, और सेल में ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन का सुपरस्टोर ओपेन किया गया है, जहां से ग्राहक ब्रांडेड फोन को काफी कम कीमत में घर ला सकते हैं. अगर आप भी सेल में से किसी ऑफर का फायदा पाना चाहते हैं तो बता दें कि सेल में ‘बेस्ट डील अंडर 8,000’ भी है, जिसके तहत ग्राहकों इनफिनिक्स हॉट 12 प्ले को काफी कम कीमत में घर ला सकते हैं.
सेल पेज से मिली जानकारी के मुताबिक इस फोन को 11,999 रुपये के बजाए सिर्फ 7,649 रुपये में घर लाया जा सकता है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 6000mAh बैटरी और बड़ा HD+ डिस्प्ले है.
Infinix Hot 12 Play में 6.82 इंच का सेंटर्ड पंच होल डिस्प्ले दिया गया है. ये LCD पैनल के साथ आता है, और इसका रेजोलूशन 1612×720 पिक्सल है. खास बात ये है कि बजट फोन होते हुए भी फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है.
ये फोन Unisoc T610 SoC के साथ आता है. ये डिवाइस XOS 10 पर बेस्ड एंड्रॉयड 11 पर काम करता है. कंपनी ने इस फोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो कि 4GB + 64GB है. ये फोन उन ग्राहकों के लिए बहुत काम का साबित हो सकता है जो कि कम कीमत में ज़्यादा बैटरी वाले फोन चाहते हैं.
कैमरे के तौर पर इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें कि एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर, और एक AI लेंस मिलेगा. फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा.
सबसे खास है 6000mAh बैटरी
पावर के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कि 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग के साथ आएगी. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G, सिंगल-बैंड WiFi, ब्लूटूथ, GNSS, और USB Type-C मिलता है. इस फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, एक डेडिकेटेड MicroSD कार्ड स्लॉट, और एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है
Tech & Auto
Reliance Jio ने किया बड़ा खुलासा, आने वाली है धांसू फीचर्स वाली सबसे सस्ती 5G jio स्मार्टफोन, जानिए लॉन्चिंग डेट
5G नेटवर्क जल्द भारत में शुरू होने वाला है, इसी को देखते हुए अब खबर आ रही है की रिलायंस जियो इस साल के अंत तक भारत में Jio Phone 5G को लॉन्च करने वाला है। जियो का 5G फोन किफायती कीमत पर आने वाला है:
5G नेटवर्क जल्द भारत में शुरू होने वाला है, इसी को देखते हुए अब खबर आ रही है की रिलायंस जियो इस साल के अंत तक भारत में Jio Phone 5G को लॉन्च करने वाला है। जियो का ये 5G फोन एक किफायती कीमत पर आने वाला है। Jio Phone Next स्मार्टफोन को 2021 के अंत में 4G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया था। अब टेलीकॉम कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि 5G हैंडसेट तैयार हो रहा है और हम जल्द ही इसे ला सकते हैं।
हालाँकि, अभी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा होना बाकी है। एंड्रॉयड सेंट्रल की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दावा किया है कि हैंडसेट 5G को सपोर्ट करेगा। आइए जानते हैं Jio Phone 5G की कीमत और फीचर्स से जुड़ी हर एक डिटेल:
Jio Phone 5G की भारत में संभावित लॉन्च डेट
Jio Phone 5G के जल्द ही आने की उम्मीद है क्योंकि 5G सेवाएं भी जल्द ही भारत में शुरू होने वाली हैं। हालाँकि अभी तक कोई आधिकारिक शब्द नहीं आया है, हैंडसेट को इस साल के अंत में देश में पेश किया जा सकता है।
Jio Phone 5G की भारत में संभावित कीमत
Jio Phone 5G की कीमत 9,000 से 12,000 रुपये के बीच होने की अफवाह है। यह डाउन पेमेंट की तरह ली जा सकती है जिसका भुगतान ग्राहक को डिवाइस खरीदते समय करना होता है। इसके अलावा हम कुछ बैंक छूट, और कुछ ऑफ़र की उम्मीद कर सकते हैं जो इसे और अधिक सस्ता बना सकते हैं।
Jio Phone 5G के संभावित फीचर्स
Jio Phone 5G कुछ बुनियादी सुविधाओं के साथ एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। जैसा कि रिपोर्ट किया गया है, हैंडसेट के 6.5 इंच के आईपीएस एलसीडी पैनल के साथ आने की संभावना है जिसमें एचडी+ (1,600 x 720 पिक्सेल) रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश होगा। हुड के तहत, Jio Phone 5G एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर होगा जिसे एड्रेनो 619 GPU के साथ जोड़ा गया है। फोन 4GB रैम और 32GB यूजर-एक्सपेंडेबल स्टोरेज की पेशकश कर सकता है।
कैमरे की बात करें तो यह एक डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें पीछे की तरफ 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का शूटर शामिल है। इसके अलावा, यह एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बड़े 5000mAh द्वारा संचालित होगा। ये बजट 5G फोन उसी प्रगति ओएस पर चल सकता है जो Jio
Tech & Auto
गूगल प्ले स्टोर ने हटाए ये वायरस वाले 50 एप्प, चेक करे कही आपके मोबाइल में भी तो नहीं ये एप्प
गूगल प्ले स्टोर की कुछ ऐप्स में वायरस पाया गया है. Zscaler ने एंड्रॉयड यूज़र्स को गूगल प्ले स्टोर की 50 ऐप्स को लेकर अलर्ट किया है, जो कि पॉपुलर जोकर मालवेयर से प्रभावित हैं. हालांकि रिपोर्ट मिली है कि गूगल प्ले स्टोर से जोकर मालवेयर से प्रभावित 50 ऐप्स को हटा दिया गया है.
गूगल लगातार खतरनाक ऐप्स की जांच करता है, और उसे डिलीट करता रहता है. इसी बीच फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें गूगल प्ले स्टोर की कुछ ऐप्स में वायरस पाया गया है. Zscaler ने एंड्रॉयड यूज़र्स को गूगल प्ले स्टोर की 50 ऐप्स को लेकर अलर्ट किया है, जो कि पॉपुलर जोकर मालवेयर से प्रभावित हैं. हालांकि रिपोर्ट मिली है कि गूगल प्ले स्टोर से जोकर मालवेयर से प्रभावित 50 ऐप्स को हटा दिया गया है. Zscaler ThreatLabz टीम के मुताबिक, हाल में पता चला कि जोकर, फेसस्टीलर (Facestealer), कोपर मालवेयर (Coper malware) फैमिलीज ऐप्स के जरिये फैल रहे थे.
ThreatLabz टीम के तत्काल गूगल एंड्रॉयड सिक्योरिटी टीम को सूचना दिए जाने के बाद इन नुकसानदेह ऐप्स को तत्काल गूगल प्लेस्टोर से हटा दिया गया था. जोकर एक पॉपुलर मालवेर फैमिली है. इस मालवेयर की मदद से हैकर्स वन-टाइम पासवर्ड और सुरक्षा कोड को इंटरसेप्ट कर सकते हैं और आपके नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं.
इतना ही नहीं ये चुपके से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, SMS भेज और पढ़ सकते हैं और यहां तक कि कॉल भी कर सकते हैं. ये मालवेयर आपके डिवाइस पर लगभग सब कुछ करने में सक्षम है.
इन ऐप्स को कुल 3,00,000 बार डाउनलोड किया जा चुका है, जिनमें से ज्यादातर कम्युनिकेशन, हेल्थ, पर्सनलाइजेशन, फोटोग्राफी और टूल की कैटेगरीज में आते हैं. पिछले दो महीनों में, ThreatLabz के रिसर्चर्स ने गूगल प्ले स्टोर्स के इन ऐप्स को जोकर मालवेयर से प्रभावित पाया था…
-
जॉब6 days agoWork From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…
-
जॉब6 days agoAIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन
-
जॉब4 days ago10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
3 days agoMARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित
-
Tech & Auto2 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
देश - दुनिया6 days agoराशन कार्ड वालो के लिए खुशखबरी: सरकार इन राशन कार्ड वालो को फ्री दे रही है गैस सिलेंडर, ऐसे उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया3 days agoNEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto4 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होना वाला है oppo का यह 7100mAh बैटरी वाला पॉवरफुल टेबलेट, जाने कीमत एवं अन्य फीचर्स































You must be logged in to post a comment Login