न्यू दिल्ली
दिल्ली में फिर बंद होंगे स्कूल और जिम! CM केजरीवाल ने बुलाई अहम बैठक

केजरीवाल सरकार दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान (ग्रेप) को मंगलवार से लागू कर सकती है. कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) जुलाई महीने में ही ग्रेप को लागू करने की मंजूरी दे चुका है.राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान लागू हो सकता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर 12 बजे हाई लेवल बैठक बुलाई है. इस बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा की जाएगी और इस पर फैसला होगा. अगर दिल्ली में ग्रेप लागू होता है तो स्कूल, सिनेमा घर व जिम बंद हो सकते हैं. वहीं शॉपिंग कॉम्पलेक्स व मॉल में दुकानों पर ऑड ईवन सिस्टम लागू होगा.
बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 165 हो गए हैं, जो कि दूसरे नंबर पर है. वहीं, महाराष्ट्र 167 केस के साथ पहले नंबर पर है. इसके साथ देश में कोरोना की तीसरी लहर का डर सता रहा है. इसके अलावा दिल्ली सरकार ने सोमवार से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया था. यह रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा.
येलो, अंबर और आरेंज अलर्ट के दौरान दिल्ली सरकार और स्थानीय निकायों के दफ्तर खुले रहेंगे. लेकिन ग्रुप-ए अधिकारियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी और बाकी सबकी 50 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी. लेकिन रेड अलर्ट जारी होने पर केवल आवश्यक गतिविधियों, अस्पताल और पुलिस आदि यह सब पूरी तरह से चालू रहेंगी.

न्यू दिल्ली
गणतंत्र दिवस से पहले पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर फूल मंडी मिले लावारिस बैग के अंदर आईईडी बरामद,सूचना से राजधानी दिल्ली में हड़कंप

गणतंत्र दिवस से पहले पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर फूल मंडी में शुक्रवार सुबह मिले एक लावारिस बैग के अंदर से इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस एक्सप्लोसिव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस पुलिस राकेश अस्थाना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्राप्त सूचना के आधार पर बैग के अंदर से एक आईईडी बरामद किया गया था।हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ और बम स्क्वॉड ने कंट्रोल ब्लास्ट के जरिए समय रहते इसे डिफ्यूज कर दिया। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों में दहशत फैल गई, जो पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं।
पुलिस अधिकारियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर मार्केट को खाली करा लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड , बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
बैग कहां से आया और कौन इसे यहां रखकर गया इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। दिल्ली पुलिस का कहना है 10 बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल मिली थी, ऐतिहात के तौर पर सारे SOP को फॉलो करवाया जा रहा है।26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के कारण राजधानी दिल्ली हाई अलर्ट पर है
न्यू दिल्ली
राजधानी दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के चलते ,सभी प्राइवेट ऑफिस बंद, केवल जरूरी सेवाओं वाले कामों को मिली छूट

राजधानी दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नए आदेश के अनुसार, दिल्ली में अब सभी प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे, सभी को वर्क फ्रॉम होम का पालन करना होगा। हालांकि, केवल जो छूट की श्रेणी में आते हैं उन्हें इससे बाहर रखा गया है।
सभी रेस्तरां और बार बंद रहेंगे, लेकिन खाना लेकर जाने की अनुमति रहेगी।जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने मंगलवार को COVID-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच छूट प्राप्त श्रेणियों को छोड़कर सभी प्राइवेट ऑफिसों को बंद करने का निर्देश दिया है। जो प्राइवेट ऑफिस अब तक 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम कर रहे थे, अब उन्हें वर्क फ्रॉम होम की प्रथा का पालन करने के लिए कहा गया है। डीडीएमए द्वारा जारी एक आदेश में शहर में रेस्तरां और बार को बंद करने का भी निर्देश दिया गया है। हालांकि, रेस्तरां को होम डिलीवरी और खाना ले जाने की अनुमति दी गई है।
दिल्ली के सरकारी ऑफिस भी इस समय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।बता दें कि, डीडीएमए ने सोमवार को कोविड-19 संक्रमण पर रोक लगाने के लिए बार बंद करने के साथ ही रेस्तरां में बैठकर भोजन करने पर भी रोक लगा दी थी। हालांकि, डीडीएमए ने दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का निर्णय अभी तक नहीं लिया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की एक बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि मौजूदा पाबंदियों को कैसे सख्ती से लागू किया जाए ताकि कोरोना वायरस और इसके नए ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से रोका जा सके।
इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। बैठक में इस बात पर मंथन हुआ कि दिल्ली में लगाई गई पाबंदियों को समूचे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी लागू करना चाहिए।उपराज्यपाल बैजल ने ट्वीट किया, ‘कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर हमने रेस्तरां और बार बंद करने का फैसला किया, लेकिन रेस्तरां से भोजन घर ले जाने की सुविधा रहेगी।
यह भी निर्णय लिया गया कि प्रति जोन हर दिन केवल एक साप्ताहिक बाजार के संचालन की अनुमति दी जाएगी।”
दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट 25 प्रतिशत
दिल्ली में सोमवार को एक दिन में कोरोना के 19,166 नए केस सामने आए और 17 और मौतों के साथ पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 25 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल चार मई के बाद सबसे अधिक है। दिल्ली में रविवार को भी 17 लोगों की कोविड की मौत हो गई थी। केवल 10 दिनों में, दिल्ली में 70 कोविड मौतें दर्ज की गई हैं।रविवार को दर्ज किए गए 22,752 नए मामले पिछले साल 1 मई के बाद से सबसे अधिक थे, जब शहर में 31.61 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ 25,219 केस सामने आए थे।
सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को कुछ कम मामले देखे गए, इसका कारण यह था कि पिछले दिन किए गए टेस्ट की संख्या एक दिन पहले की तुलना में कम थी। फिलहाल कुल 1,912 कोविड मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। उनमें से 65 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, सरकारी आंकड़ों से पता चलता है।
17 और मौतों के साथ वर्तमान में कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25,177 हो गया है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में COVID-19 से कुल 14,076 लोग ठीक हुए हैं, जिससे राजधानी में कुल ठीक होने वालों की संख्या 14,77,913 हो गई है।शहर में वर्तमान में 65,803 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 44,028 होम आइसोलेशन में हैं। एक्टिव केस पिछले साल 15 मई के बाद सबसे अधिक हैं। 15 मई को, दिल्ली का एक्टिव केस 66,295 थे।
न्यू दिल्ली
राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर ,पीआरओ-एसीपी समेत 1000 पुलिसकर्मी संक्रमित

रविवार को मिले 22,751 संक्रमित
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
छत्तीसगढ़7 days ago17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश
-
जॉब6 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
Lifestyle6 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब4 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता





























You must be logged in to post a comment Login