Connect with us

छत्तीसगढ़

टायर फटने से हाईवे पर पलटी स्कॉर्पियो…2 लोगों की दर्दनाक मौत

Published

on

महासमुंद जिले में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के दौरान स्कॉर्पियो वाहन का टायर फटा और अनियंत्रित होकर पलट गई। जिले के हाइवे स्थित दर्री पड़ाव के पास बीती रात हुई इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में अन्य 10 घायल हो गए। उन्हें तत्काल रायपुर रिफर कर दिया गया। इनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। वाहन में सभी सवार जिले में कार्यरत एक पुलिस कर्मी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

घटना पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्री पड़ाव की है। पुलिस ने बताया कि स्कार्पियों क्रमांक सीजी 07 बीयू 5716 सरसींवा सारंगढ से बेमचा निवासी लहरे और भास्कर परिवार के लोगों को लेकर महासमुंद लौट रही थी। इस दौरान दर्री पड़ाव के पास कार का पिछला पहिया फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पीछे दूसरे कार में आ रहे परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी, जहां टीम ने पहुंचकर सभी घायलों को संजीवनी 108 व टोला प्लाजा के एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि वाहन में 6 महिला 2 पुरुष और 4 बच्चे सहित कुल 12 लोग सवार थे। जिसमें एक की मौत देर रात महासमुंद में हो गई जबकि दूसरे की मौत सुबह रायपुर में हुई है।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Knowledge

सिर्फ बुखार, खांसी ही नहीं हैं कोरोना वायरस के लक्षण, यह परेशानियां दिखें तो हो जाएं सतर्क…

Published

on

By

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। हर देश इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए संघर्ष करता दिखाई दे रहा है। चीन, इटली और ईरान में यह घातक बीमारी जमकर कहर बरपा रही है, वहीं भारत में भी हर दिन के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि पूरे देश को लॉक डाउन करना पड़ा है। अब तक कोरोना बीमारी के लक्षणों में सर्दी, खांसी, बुखार को ही रखा गया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी के वैज्ञानिकों इस बीमारी के कुछ और नए लक्षण भी देखें हैं जो संक्रमित मरीजों में दिखाई दिए हैं।

यह नए लक्षण सामने आए

अब तक कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के शुरुआती लक्षणों में बुखार आना, गले में खराश होना, सूखी खांसीइस तरह के लक्षण 66 प्रतिशत मरीजों में दिखा। डायरिया जैसे लक्षण भी कोरोना के मरीजों में नजर आए हैं, यह 30 प्रतिशत मरीजों में दिखा। शुरुआत में ज्यादातर संक्रमित मरीजों को पहले बुखार आता है। इसके अलावा थकान, मांसपेशियों में दर्द और सूखी खांसी हो सकती है।के साथ ही सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द होना शामिल था। लेकिन इस बीमारी के कुछ नए लक्षण भी सामने आए हैं। जर्मनी के वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कोरोना संक्रमित मरीज की सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता पर भी असर पड़ रहा है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

Published

on

By

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है। पूर्व की ओर से आ रही हवाएं बंगाल की खाड़ी से अच्छी-खासी नमी ला रही हैं। इसकी वजह से बुधवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात की संभावना बन रही है। वर्षा का क्षेत्र सरगुजा और बिलासपुर संभाग होगा।मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त, गर्म हवा आने के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। नमी युक्त हवा आने के कारण से आंशिक रूप से बादल छाने की भी संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पढ़े की सम्भावना बन रही है। प्रदेश में वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ ही रहने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर में पूरवी हवा 1.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही थी। जबकि दुर्ग में हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी थी। वहीं रफ्तार 3.6 किमी प्रति घंटा दर्ज हुई। अंबिकापुर, बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, जगदलपुर और राजनांदगांव जैसे केंद्रों में हवा शांत है। हवा में नमी की मात्रा 62 से 78% तक मापी गई है। एक सप्ताह पहले भी इन क्षेत्रों में बरसात हुई थी। उसके बाद शीतलहर की स्थिति वापस लौटी। हालांकि मौसम में इस बदलाव के बाद तापमान में अधिक गिरावट की संभावना कम बताई जा रही है। मौसम का यह बदलाव एक-दो दिन ही असर दिखाएगा। उसके बाद स्थिति सामान्य होती जाएगी।

एक-दो डिग्री तक गर्म हुआ न्यूनतम तापमान

हवा की दिशा बदलने के साथ मौसम गर्म हो गया है। एक दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़त देखी जा रही है। मंगलवार-बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा जाे बलरामपुर में दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 8 डिग्री के आसपास था। रायपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सबसे अधिक था। बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है।

रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्द-गर्म रही रात

रायपुर में दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों अधिकतम तापमान 29.2 से 29.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लेकिन रात के तापमान में मामूली बढ़त देखी गई। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया। एक दिन पहले यह 15.8 डिग्री था। माना हवाई अड्‌डे के पास न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा। एक दिन पहले यहां तापमान 14.6 डिग्री मापा गया था। कृषि विश्वविद्यालय के पास लाभांडी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एक दिन पहले यहीं पर 12.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।

Continue Reading

Cgnews

CG News: BSP के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा मजदुर, मौत…

Published

on

By

भिलाई | इस्पात संयंत्र में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वो सिंटर प्लांट तीन की मशीन -1 की बिल्डिंग के ऊपर से गिरा है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ये कोई घटना है या आत्महत्या। भट्ठी पुलिस इसे आत्महत्या का ही मामला मान रही है। लेकिन, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस के मुताबिक उक्त घटना शनिवार की सुबह नौ बजे की है। ग्राम खोपली उतई निवासी रोशन कुमार साहू (30) की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। उसकी लाश सिंटर प्लांट तीन के मशीन-1 बिल्डिंग के पास मिली। उसके साथ काम करने वाला व्यक्ति उसी बिल्डिंग के अंदर था। वो ऊंचाई पर क्या करने गया, ये किसी को पता नहीं है। मृतक टेक्नो केयर इंजीनियर्स में काम करता था।मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या मोबाइल पर कोई ऐसा चैट नहीं मिला है। जिससे ये स्पष्ट हो सके कि उसने आत्महत्या ही की है। मामला संदिग्ध है। घटना की जानकारी लगने पर भट्ठी पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और ये निष्कर्ष निकाला है कि ये घटना आत्महत्या का है। अभी मृतक के परिवार वालों से पूछताछ नहीं की जा सकी है। इसलिए घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी परिवार वालों का बयान नहीं हो सका है। इसलिए इसका कारण पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

Knowledge32 mins ago

सिर्फ बुखार, खांसी ही नहीं हैं कोरोना वायरस के लक्षण, यह परेशानियां दिखें तो हो जाएं सतर्क…

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। हर देश इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए संघर्ष...

छत्तीसगढ़1 hour ago

Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है।...

Cgnews20 hours ago

CG News: BSP के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा मजदुर, मौत…

भिलाई | इस्पात संयंत्र में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वो...

छत्तीसगढ़21 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने बप्पी लहरी को याद कर कहा- ये…

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बप्पी लहरी के गानों के मुरीद हैं। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर और गायक बप्पी लहरी का...

Breaking22 hours ago

शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक

प्रदेश में एक बार फिर शिक्षकों की पदोन्नति का मामला न्यायालयीन विवाद में फंस गया है। मिडिल स्कूल के 16...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव

  • Breaking6 days ago

    शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक

  • खेल7 days ago

    पिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर… 

  • Breaking6 days ago

    भारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • Lifestyle6 days ago

    Health Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा… 

  • जॉब6 days ago

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी 

  • Trending3 days ago

    खुशखबरी: सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…

  • जॉब7 days ago

    यहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब3 days ago

    खुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…